
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
दुर्ग / शौर्यपथ / कांग्रेस की इस बड़ी जीत पर मो. अकबर ने इस जीत के प्रति अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के अथक प्रयास का ही ये परिणाम है कि कांग्रेस सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल को जनता ने अपनी मुहर लगाई है। ये उसी का ही परिणाम है कि अधिकांश निकायों में कांग्रेस ने कब्जा की है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह राज्य सरकार चल रही है उसी तरह हर निगमों में कांग्रेस का कब्जा हो गया है, उसी तरह आने वाले विधानसभा चुनाव में फिर कांग्रेस का कब्जा रहेगा।
सीएम के निर्देश पर भिलाई निगम में बढायेंगे विकास की गति - नीरजपाल
23 दिसंबर को ही जनता ने कर दिया था अपना फैसला
निर्वाचित महापौर नीरज पाल ने कहा कि ये जीत जो देख हरे है, उसका फैसला 23 दिसंबर को ही जनता ने निर्धारित कर दिया था। जनता ने भूपेश सरकार के तीन साल के कार्यकाल और युवा विधायक देवेन्द्र यादव के पांच साल महापौर रहते वक्त के विकास के कार्य और एमआईसी परिषद ने जो भिलाई के लिए विकास कार्य किये भिलाई विधानसभा और वैशाली नगर विधानसभा में ये उसी का ही परिणाम है कि जनता ने कांग्रेस पार्टी पर विश्वास किया और कांग्रेस के कार्योँ को पसंद किया। एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि भिलाई को विकास को आगे बढायेंगे। सीएम के निर्देशानुसार विकास कार्यों में तेजी लाई जायेगी। सभी वरिष्ठजनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बदौलत ये सफलता अर्जित की है। विकास सुन्दर व स्वच्छ होगा। सुभद्रा सिंह के प्रश्र कि वे नाराज होकर चले गई तो नीरजपाल ने कहा मुझे कुछ भी नही मालुम।
सभापति बनने पर गिरवर ने सीएम के प्रति जताया अभार, कहा छोटा सा कार्यकर्ता हूं-गिरवर साहू
गिरवर साहू ने कहा कि मैं कांग्रेस का छोटा सा कार्यकर्ता हूं, अपनी जीत के प्रति सीएम का आभार व्यक्त करता हूं। क्षेत्र में बेहतर विकास कार्य करना पहली प्राथमिकता होगी। विकास कार्य दोगुनी गति से होगा। नये रिकार्ड गढेंगे।
अब नही चलेगा भाजपा और निर्दलीय सिर्फ चलेगा भूपेश का जादू-देवेन्द्र यादव
विधायक देवेन्द्र यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि इस नगरीय निकाय में अब नो निर्दलीय और नो बीजेपी चलेगा सिर्फ कांग्रेस की सरकार चलेगी और सब सीएम भूपेश के साथ है। भिलाईवासियों के लिए जो जिम्मेदारी मिली है उसे निभाते रहेंगे। जनता ने जो पूर्ण बहुमत दिया है, उसके लिए जनता का आभार। 41 से अधिक वोट हमारे महापौर नीरज पाल के पक्ष में पढा। इस शहर सरकार में अच्छी टीम व युवा लोग आये है। अधिकांश पार्षद 15 सौ से 2 हजार मतों से जीते है, शहर को लीड करेंगे। महापौर को लेकर क्लियर मैनेजमेंट था। पार्टी अलाकमान को निर्णय लेना था, सभी एकजुट है, और सभी एक साथ है कांग्रेस के लोग। जो लोग बनना चाहते थे, उन्हें पार्टी फोरम में ही बात रखनी चाहिए और पार्टी के ही निर्णय को अंतिम निर्णय मानना चाहिए।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
