
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
रिसाली / शौर्यपथ / स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के लिए केन्द्र सरकार चार अलग-अलग थीम पर प्रतियोगिता आयेजित कर रही है। इस बार प्रतियोगिता में बेहतर प्लान तैयार कर जमा करना होगा। प्लान स्वीकृत होने पर 75 हजार से 5 लाख रूपये केन्द्र सरकार पुरस्कार के रूप में देगी। अलग-अलग थीम पर स्लाइट तैयार कर प्रदर्शन के लिए 12 जनवरी तक जमा करना अनिवार्य है। रिसाली नगर पालिक निगम के आयुक्त आशीष देवांगन ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत केन्द्र सरकार हर साल अलग-अलग थीम पर प्रतियोगिता का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कृत करती है। इस बार आम नागरिकों से केन्द्र सरकार, कचरा प्रबंधन, कलेक्शन और उसके निष्पादन के लिए सुझाव के साथ विस्तृत प्लान मांग रही है। बेहतर चयनित प्लान को पूरे देश में लागू किया जाएगा। साथ ही प्लान तैयार करने वालों को अलग-अलग श्रेणी में 75 हजार से 5 लाख तक का पुरस्कार स्वरूप राशि देगी। आयुक्त ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हर वर्ग का व्यक्ति हिस्सा ले सकता है।
ये है थीम
रिसाली नगर पालिक निगम में पदस्थ समन्वयक टी कश्यप व आकाश मिश्रा ने बताया कि सोशल इन्कूलजन के तहत हर घर से निकलने वाले कचरा का प्रबंधन, कचरा कलेक्शन पर प्रोजेक्ट तैयार करना है। जीरो डंप थीम के अंतर्गत कचरा कलेक्शन पर लगे वाहन के साथ-साथ संसाधनों पर स्लाइड तैयार कर प्रस्तुत किया जा सकता है। इसी तरह प्लास्टीक वेस्ट मेनेजमेंट व ट्रास्परेंसी पर भी प्लान मांगा गया है। जिसके तहत सीवरेज लाइन और सैप्टिक टैंक से निकलने वाली गंदगी को किस तरह सुरक्षित तरीके से नष्ट किया जाए इस विषय पर प्रोजेक्ट जमा कर प्रतियोगिता में शामिल हो सकते है।
यहां से ले जानकारी
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने और विस्तृत जानकारी के लिए समाज सेवी संगठन के सदस्य, विद्यार्थी, युवा वर्ग व सामान्य नागरिक रिसाली नगर पालिक निगम के रिसाली बस्ती स्थित गायत्री मंदिर के निकट संचालित जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में संपर्क कर सकते है।
पुरस्कार राशि
प्रथम - 5 लाख, दूसरा - 2.50 लाख, तीसरा - 1.50 लाख, चौथा - 1 लाख, पांचवा - 75 हजार
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
