
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
दुर्ग/शौर्यपथ / निगम मुख्यालय भवन के निर्माण सहित विकास कार्यों के लिए मांगी राशि दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर महापौर ने सीएम को शहर में हुए विकास कार्यों का ब्यौरा भी दिया
नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर आज मुख्यमंत्री निवास में सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात की। इस मौके पर विधायक अरुण वोरा भी महापौर बाकलीवाल के साथ गए थे . उन्होंने मुख्यमंत्री को दुर्ग शहर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान विधायक और महापौर ने नगर निगम मुख्यालय का निर्माण कराने सहित शहर में मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए राशि की मांग भी की। मुख्यमंत्री ने विधायक और महापौर को आश्वस्त करते हुए कहा कि शहर के विकास के लिए राशि की कमी नहीं होने दी जाएगी।
बाकलीवाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि आज तक दुर्ग नगर निगम का खुद का भवन नहीं है। पुराने राज्य परिवहन निगम कार्यालय में ही नगर निगम मुख्यालय का कामकाज कई साल से चल रहा है। महापौर ने निगम मुख्यालय का निर्माण करने राशि की मांग की। इसके अलावा शहर की सड़कों के डामरीकरण सहित नाली, तालाब सौंदर्यीकरण, गार्डन निर्माण सहित विभिन्न कार्यों के लिए भी राशि की मांग की गई। मुख्यमंत्री ने विस्तार से जानकारी लेने के बाद कहा कि दुर्ग नगर निगम को विकास कार्यों के लिए भरपूर राशि दी जाएगी। बातचीत के एमआईसी मेंबर अब्दुल गनी, ऋषभ जैन, आदि मौजूद थे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
