August 04, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    शहर के 13 तालाबों में प्रतिमा विर्सजन की व्यवस्था, निगम उपायुक्त अशोक द्विवेदी ने लिया व्यवस्था का लिया जायजा

    • rounak group

    भिलाई नगर / शौर्यपथ / निगम प्रशासन ने लोगों की सुविधा के अनुसार सभी जोन क्षेत्र के तालाबों में प्रतिमा विर्सजन की व्यवस्था की है। निगम क्षेत्र के 13 तालाबों में विर्सजन की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए तालाबों में स्थानीय स्तर पर गोताखोर रखा गया है। घाट की साफ-सफाई के लिए जोन स्तर पर कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। स्वच्छता विभाग के कर्मचारियों की दो शिफट में ड्यूटी लगाई है। फूलमाला को एकत्र करने के लिए घाट के समीप स्वच्छता कर्मचारी तैनात है। रात्रि में प्रकाश व्यवस्था के लिए खंभों में एलईडी लाइट लगाई गई है।
    उपायुक्त ने लिया व्यवस्था का जायजा
    महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव और निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के निर्देशानुसार निगम उपायुक्त अशोक द्विवेदी ने प्रतिमा विर्सजन के लिए चिन्हित तालाबों का जायजा लिया। जोन के कर्मचारियों को तालाबों में एक निश्चित दायरे में ही प्रतिमा विर्सजन करवाने के निर्देश दिए। ज्यादा गहराई में जाने वाले लोगों को रोकने के लिए कहा! जनसंपर्क अधिकारी पीसी सार्वा के साथ वार्ड एक के खमरिया आलाबंद तालाब वर्तमान नाम राजीव गांधी सरोवर, वार्ड 9 भेलवा तालाब वर्तमान नाम रानी लक्ष्मीबाई सरोवर, वार्ड 7 आमा तालाब वर्तमान नाम संत शिरोमणि सेन जी महाराज, वार्ड 16 कुरूद स्थित नकटा तालाब वर्तमान नाम देवदास बंजारे तालाब, वार्ड 27 घासीदास नगर तालाब वर्तमान नाम शिव शक्ति तालाब, वार्ड 19 कैंप 1 तालाब वर्तमान नाम जय शंकर पार्वती तालाब, वार्ड 2 स्मृति नगर तालाब वर्तमान नाम अटल बिहारी वाजपेयी सरोवर, वार्ड-7 सुदंर नगर लिम्हा तालाब वर्तमान नाम स्वामी विवेकानंद सरोवर, और वार्ड-28 दर्री तालाब वर्तमान नाम शहीद चुम्मन यादव सरोवर के तालाबों का जायजा लिया। प्रकाश व्यवस्था और फूल माला एवं विर्सजन सामग्री को एकत्र करने के लिए घाट के समीप व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।
    इन तालाबों में होगी प्रतिमा विर्सजन
    निगम प्रशासन ने लोगों से चिन्हित तालाबों में ही प्रतिमा को विसर्जित करने के साथ ही विसर्जन के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। हवन-Óपूजा की सामग्री और फूलमााओं को घाट के समीप निर्धारित स्थल में डालने का आग्रह किया है। जोन-1 नेहरू नगर के अंतर्गत वार्ड-1 खम्हरिया आलाबांद तालाब वर्तमान नाम राजीव गांधी सरोवर, वार्ड-2 स्मृति नगर तालाब वर्तमान नाम अटल बिहारी वाजपेयी सरोवर, वार्ड-7 सुंदर नगर लिम्हा तालाब वर्तमान नाम स्वामी विवेकानंद सरोवर और आमा तालाब कोहका रोड स्थित तालाब वर्तमान नाम संत शिरोमणि सेन जी महाराज, वार्ड-9 कोहका आर्य नगर स्थित तालाब वर्तमान नाम महात्मा गांधी सरोवर, वार्ड-9 भेलवा तालाब वर्तमान नाम रानी लक्ष्मीबाई सरोवर में प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्था की गई है।
    जोन-2 वैशाली नगर अंतर्गत वार्ड-16 कुरूद नकटा तालाब वर्तमान नाम देवदास बंजारे तालाब, वार्ड-19 केम्प-1 तालाब वर्तमान नाम जय शंकर पार्वती तालाब, वार्ड-27 घासीदास नगर तालाब वर्तमान नाम शिव शक्ति तालाब, जोन-3 मदर टेरेसा नगर अंतर्गत वार्ड-21 बैकुंठधाम तालाब और सेक्टर-2 तालाब, जोन-4 वीर शिवाजी नगर अंतर्गत वार्ड-28 दर्री तालाब छावनी वर्तमान नाम शहीद चुम्मन यादव सरोवर, जोन-5 सेक्टर-6 अंतर्गत वार्ड-57 जयंती स्टेडियम के पीछे स्थित तालाब में प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्थाा की गई है।

     

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision