
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आबंटन के लिए लॉटरी निकाली गई,85 हितग्राहियों को लॉटरी के माध्यम से आवास आवंटित किया गया। आवास मिलने पर विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने हितग्राहियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। लॉटरी में शामिल होने के लिए सुबह 11:00 बजे से ही हितग्राही आवास पाने के इंतजार में मौजूद हो गए थे। नगर निगम ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली थी। जिन्होंने अंशदान की राशि जमा की थी उन्हें ही लॉटरी में शामिल किया गया था। विभिन्न परियोजना स्थल में से मां कर्मा,बोरसी से 04 गोकुल नगर से 13 गणपति विहार से 26 सरस्वती नगर से 14 पोटियाकला से 28 हितग्राही शामिल थे। एमआईसी वित्त दीपक साहू, पार्षद सुश्री श्रद्धा सोनी,राजेश शर्मा ने भी भागीदारी निभाते हुए हितग्राहियों का उत्साह वर्धन किया।कार्यक्रम का संचालन श्री जितेन्द्र सोमैया सहायक नोडल अधिकारी तथा विषय विशेषज्ञ आशुतोष ताम्रकार ने किया। आभार प्रदर्शन हरी शंकर साहू उप अभियंता ने प्रकट किया। आज के तृतीय चरण की लॉटरी को मिलाकर कुल 153 लोगों को आवास आबंटन किया जा चुका है।मोर मकान _मोर चिन्हारी में व्यस्थापन अंतर्गत कुल 296 लोगों को आवास आबंटन भी किया जा चुका है।उल्लेखनीय है कि महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने आवास आबंटन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे इसी तारतम्य में आवास आबंटन शीघ्रता से किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के नोडल अधिकारी जितेंद्र समैया ने जानकारी देते हुए बताया कि भूतल में आवास पाने के लिए दिव्यांग आवेदक एवं वरिष्ठजन को स्वयं का ही दिव्यांग प्रमाण पत्र या वरिष्ठ नागरिक होने का प्रमाण पत्र लॉटरी में शामिल होने के लिए देना होगा।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
