
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
दुर्ग । शौर्यपथ । स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के रायपुर नाका स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अभियंता एम.जामुलकर द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। ध्वजारोहन पश्चात् उनके द्वारा पॉवर कंपनी के चेयरमेन का संदेश वाचन कर कंपनी के उपलब्धियों से अवगत कराया गया। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य अभियंता एच.के.मेश्राम, अधीक्षण अभियंता द्वय सलिल कुमार खरे एवं तरुण कुमार ठाकुर सहित दुर्ग क्षेत्र के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए।
इस अवसर पर जामुलकर द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले दुर्ग क्षेत्र में पदस्थ 06 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यथा सहायक अभियंता कन्हाई राम पटेल, कार्यालय सहायक श्रेणी एक रोमन लाल वर्मा, परिचारक श्रेणी एक लाइन एलेक्जेंडर टोप्पो एवं हेमंत ठाकुर, परीक्षण सहायक श्रेणी एक किशोरी लाल चन्द्राकर एवं लाइन सहायक श्रेणी एक हिंछा राम नेताम को रजत पदक, प्रोत्साहन राशि, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लाइनमेंन प्रशिक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले परिचारक श्रेणी एक चिरंजीव साहू को भी प्रशस्ति पत्र एवं रजत पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि दुर्ग रीजन के अंतर्गत डौंडी वितरण केंद्र में पदस्थ परिचारक श्रेणी एक लाइन मलखान सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु पॉवर कंपनी मुख्यालय, रायपुर द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पुरुस्कृत किया गया। दुर्ग रीजन के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुरुस्कृत होने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई प्रेषित की।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
