Google Analytics —— Meta Pixel
May 23, 2026
Hindi Hindi

स्टंट करने वाले बाइकर्स हो जाए सावधान :, दुर्ग पुलिस की नजर है आप पर

  • rounak group

  यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सेंट्रल एवेन्यू में स्टंट करने वाले 3 KTM, 3 बुलेट , 4 पल्सर एवम अन्य कुल 18 बाईक को किया गया जप्त

  यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जप्त वाहनों के अभिभावकों को कल दोपहर 12:00 बजे कार्यवाही एवं समझाईश के लिए यातायात मुख्यालय बुलाया गया है

‘‘ यातायात पुलिस दुर्ग की बिना नम्बर बाइकर्स, मोडीफाईड सायलेंसर, तेज रफ्तार वाहन पर लगातार कार्यवाही जारी।

 सेंट्रल एवेन्यू में स्टंट करने की शिकायत प्राप्त होने पर यातायात पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।

 सेंट्रल एवेन्यू में स्टंट करते एक बाईक चालक को आई गंभीर चोट।

 ऐसे वाहनो चालकों का शिकायत यातायात व्हाट्सअप नम्बर (94791-92029) पर भेजे

     दुर्ग । शौर्यपथ । पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर स्पीड बाईकर्स , तेज आवाज़ करते हुए गाड़ी चलाने की शिकायत के मद्देनज़र यातायात के अधिकारियों को दिये गये निर्देश के परिपालन में एवं सतीष ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात) के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुऐ आज दिनांक को सेंट्रल एवेन्यू में मोडीफाईड बाईक्स/ सैलेन्सर, स्टंट बाइकर्स, तेज रफ्तार बाईकर्स, बिना नंबर वाले वाहन चालकों के द्वारा स्टंट करने की शिकायत प्राप्त होने पर यातायात पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 KTM, 3 बुलेट , 4 पल्सर एवम अन्य कुल 18 वाहनों को जप्त किया गया है । ऐसे वाहन चालक जो सड़क दुर्घटना एवं आम नागरिकों के समस्याओं का कारण बनते है उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही करते हुऐ यातायात सिविक सेंटर जोन प्रभारी श्री कुंज बिहारी नागे एवं उनकी टीम के द्वारा कुल-18 वाहनो को जप्त किया गया। जब्त वाहन चालकों के अभिभावक को कल दिनांक दोपहर 12:00 बजे यातायात मुख्यालय समझाइए एवं अग्रिम कार्रवाई के लिए बुलाया गया है

दुर्ग पुलिस की अपील 

*अपील/चेतावनी-* सभी पालकों से निवेदन है कि वे अपने बच्चों को वाहन मोडीफाईड करके वाहन चालन करने ना दे, तेज रफ्तार वाहन चलाने से मना करें अन्यथा यातायात पुलिस द्वारा ऐसे वाहनों की जप्ती की कार्यवाही की जा रही है और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अर्थदण्ड वसूल कर लाइसेंस सस्पेंड किया जा रहा है, जिसके जवाबदार स्वयं होगें। यदि आपके क्षेत्र में इस प्रकार के वाहन हो तो

 *यातायात वाट्सअप नंबर* *(9479192029* ) पर भेजे। जिस पर पुलिस द्वारा कार्यवाही की जावेगी।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)