Google Analytics —— Meta Pixel
May 24, 2026
Hindi Hindi

ई-पेमेंट गेटवे पर भिलाई इस्पात संयंत्र और भारतीय स्टेट बैंक रायपुर के बीच एमओयू साइन

ई-पेमेंट गेटवे पर भिलाई इस्पात संयंत्र और भारतीय स्टेट बैंक रायपुर के बीच एमओयू साइन ई-पेमेंट गेटवे पर भिलाई इस्पात संयंत्र और भारतीय स्टेट बैंक रायपुर के बीच एमओयू साइन
  • rounak group

दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता की उपस्थिति में, मुख्य महाप्रबंधक वित्त एवं लेखा डी एन करण, और उप-महाप्रबंधक एसबीआई, रायपुर विमल किशोर ने, 23 नवंबर  को ई-पेमेंट गेटवे एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
  इस एमओयू का उद्देश्य बीएसपी के ग्राहकों को मटेरियल लिफ्टिंग के लिए ग्राहक बही में क्रेडिट के निर्बाध प्रवाह की सुविधा प्रदान करना है। इसके तहत, बीएसपी अपने सिस्टम को एसबीआई के पेमेंट गेटवे के साथ एकीकृत करेगा, जिससे लेनदेन के निर्बाध प्रवाह में मदद मिलेगी। बीएसपी ई-भुगतान मॉड्यूल का उपयोग करके अपने सिस्टम को स्वचालित करेगा, जिससे ग्राहक द्वारा मटेरियल लिफ्टिंग में लगने वाला समय कम हो जाएगा। इस एमओयू से बीएसपी को अपने ग्राहकों के साथ रिश्ते मजबूत करने में मदद मिलेगी। साथ ही पारदर्शिता और एक ऑनलाइन प्रणाली प्रदान करने से, संयंत्र और ग्राहकों का समय और लागत बचाने में भी मदद मिलेगी। निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने, स्वचालन के लिए एफ एंड ए और सी एंड आईटी विभागों द्वारा किए गए प्रयासों को प्रोत्साहित करते हुए इसकी सराहना की।
  कार्यपालक निदेशक वित्त एवं लेखा डॉ अशोक कुमार पंडा ने, संगठन के लिए ई-पेमेंट गेटवे के विशेष लाभों के बारे में बताया और इस बात पर जोर दिया कि इसके उपयोग के परिणामस्वरूप ग्राहकों को किस तरह से संतुष्टि मिलेगी। इस अवसर पर उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों में कार्यपालक निदेशक वक्र्स अंजनी कुमार, कार्यपालक निदेशक प्रोजेक्ट्स एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक सामग्री प्रबंधन अजय कुमार चक्रबर्ती, कार्यपालक निदेशक वित्त एवं लेखा डॉ अशोक कुमार पंडा, कार्यपालक निदेशक रावघाट समीर स्वरुप,कार्यपालक निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक माइंस बी के गिरी तथा मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी एम एंड यू असित साहा उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)

Latest from शौर्यपथ

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)