
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मतदान का प्रदेश में दूसरा और आखिरी चरण 17 नवम्बर को शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हो गया . मतदान के बाद अब निर्वाचन विभाग द्वारा 03 दिसंबर को मतगणना के सुचारू रूप से संपन्न होने की तैयारिया शुरू हो चुकी है .
मतगणना 3 दिसम्बर को प्रात: 8 बजे से
विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतगणना स्थल/स्ट्रांग रूम के लिए दुर्ग जिले के द्वारा प्रेषित प्रस्ताव श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग महाविद्यालय जुनवानी भिलाई का अनुमोदन भारत निर्वाचन आयोग द्वारा किया गया है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.के. दुबे से प्राप्त जानकारी अनुसार श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग महाविद्यालय जुनवानी भिलाई में 3 दिसम्बर 2023 को प्रात: 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। विधानसभावार 14 टेबलों में मतों की गणना की जाएगी। प्रत्येक टेबल में एक सुपरवाईजर तथा एक गणना सहायक होंगे। डाकमत पत्रों की गणना पहले होगी। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र से संबंधित सभी रिटर्निंग ऑफिसर को मतगणना तिथि, स्थान व समय का व्यापक प्रचार प्रसार करने कहा है। श्री दुबे ने बताया कि मतगणना स्थल में मोबाईल प्रतिबंधित है तथा मतगणना स्थल में प्रवेश हेतु अधिकारियों/कर्मचारियों सहित राजनीतिक दलों के अभ्यर्थी एवं गणना एजेंटों का प्रवेश पास जरूरी है। प्रवेश पास की अभाव में कोई भी व्यक्ति मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं कर सकेगा।
विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण
विधानसभा निर्वाचन-2023 हेतु ईटीपीबी प्रो-काउंटिंग एण्ड एनकोर एन्ट्री के संबंध में 24 नवम्बर को प्रात: 11 बजे से अपरान्ह 2 बजे के मध्य भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.के. दुबे ने सर्व रिटर्निंग/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, नोडल अधिकारी, पोस्टल बैलेट और सहायक प्रोग्रामर को उक्त प्रशिक्षण में अपने तकनीकी स्टाफ के साथ उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करने कहा है।
निर्वाचन कर्मियों को तत्काल चिकित्सा उपलब्ध कराने
रायपुर में की गई एयर एंबुलेंस की तैनाती
विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आकस्मिक आपातकालीन स्थिति में तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रायपुर में एयर एम्बुलेंस की तैनाती की गई है। एम्बुलेंस के सुव्यवस्थित प्रबंधन के लिए राज्य स्तर पर नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर श्री बी.सी.साहू मो.न. 9425204172 एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम/प्रोटोकाल) मो.न. 9340032009, 9479191005 की नियुक्ति की गई है। दुर्ग जिले के लिए अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री अरविन्द कुमार एक्का एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक झा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
