August 12, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    निगम परिसर में हुआ भव्य कार्यक्रम,उपमुख्यमंत्री की उपस्थिति में लिया महापौर एवं पार्षदों ने शपथ

    • doing of business

    श्रीमती अलका बाघामर ने ली महापौर की शपथ बनी दुर्ग शहर की प्रथम नागरिक
    नगर निगम के 60 पार्षदों ने भी ली अलग-अलग शपथ
    दुर्ग/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम परिसर में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद विजय बघेल,विधायक गजेंद्र यादव की उपस्थिति में नगर निगम दुर्ग के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह निगम परिसर में संपन्न हुआ। शनिवार को महापौर श्रीमती अलका बाघमार व 60 पार्षदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने महापौर एवं वार्ड वार पार्षदों को शपथ दिलाई।नव निर्वाचित महापौर श्रीमती अलका बाघमार व पार्षदों ने जय श्री राम के जयघोष के साथ शपथ ली।इस दौरान मंच पर मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा,अध्यक्षता सांसद विजय बघेल,विशिष्ट अतिथिगण विधायक गजेंद्र यादव,ललित चन्द्राकर,पूर्व सांसद  सुश्री सरोज पाण्डेय,रिकेश सेन,ईश्वर साहू सहित भाजपा के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री व सांसद ने सभी नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि महापौर और पार्षदगण अटल विश्वास पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा कर दुर्ग को एक स्वच्छ,सुव्यवस्थित और समृद्ध शहर बनाने में दृढ़ संकल्पित रहेंगे। स्वच्छता दीदियों द्वारा नव निर्वाचित पार्षदों को तिलक लगाकर स्वागत किया।
    शपथ ग्रहण के बाद महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा,सांसद  विजय बघेल,विधायक गजेंद्र यादव,पूर्व सांसद  सुश्री सरोज पांडेय,विधायक ललित चन्द्राकर,विधायक रिकेश सेन,पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल व और विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इसके बाद महापौर ने शहर के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और सभी नागरिकों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर कमिश्नर सुमित अग्रवाल,एडीएम अरविंद एक्का,एस डीएम हरिवंश मिरी,जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के अलावा भाजपा पदाधिकारीगण, सामजिक कार्यकर्ता,महिलाएं,नवयुवक,नगर पालिक निगम अधिकारी/कर्मचारी और आम नागरिकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
    इन 60 नव निर्वाचित पार्षदों ने ली शपथ:
    वार्ड 1 मनीष साहू वार्ड 2.गोविंद देवांगन वार्ड 3 नरेंद्र बंजारे वार्ड 4 लीना देवांगन वार्ड 5 विजयंत पटेल,वार्ड 6 नीलेश अग्रवाल,वार्ड 7 जितेंद्र ताम्रकार,वार्ड 8 खालिक रिजवी,वार्ड 9 ज्ञानेश्वर ताम्रकार,वार्ड 10 चन्द्रशेखर चंद्राकर,वार्ड 11.आशीष चंद्राकर,वार्ड 12.अजीत वैद्य,वार्ड 13. संजय कोहले,वार्ड 14. ललिता ठाकुर,वार्ड 15. युराज कुंजाम,वार्ड 16. खिलावन मटियारा,वार्ड 17. सुरुचि उमरे,वार्ड 18. देवनारायण चंद्राकर,वार्ड 19. रंजिता पाटिल,वार्ड 20. सावित्री दमाहे,वार्ड 21.विद्यावती सिंह,वार्ड 22.काशीराम कोसरे,वार्ड 23.मनोज सोनी,वार्ड 24.डॉ पायल पाटिल,वार्ड 25.श्रद्धा सोनी,वार्ड 26.आर एन वर्मा,वार्ड 27. मनीष बघेल,वार्ड 28.ममता सेन,वार्ड 29.बबीता यादव,वार्ड 30. श्याम शर्मा,वार्ड 31.हर्षिका जैन,वार्ड 32.जितेंद्र महोबिया,वार्ड 33 शशि साहू,वार्ड, 34 कमल देवांगन,वार्ड 35 कुलेश्वर साहू,वार्ड   36 प्रतिभा गुप्ता,वार्ड 37 शिव नायक,वार्ड 38 रामचंद्र सेन,वार्ड 39 गुलाब वर्मा,वार्ड 40 सविता चंद्राकर,वार्ड 41रुबीना खोखर,वार्ड 42 प्रकाश गीते,वार्ड 43 दीपक साहू,वार्ड 44 मनीष कोठारी,वार्ड 45.संजय अग्रवाल,वार्ड 46.लीलाधर पाल,वार्ड 47 डॉ देवनारायण तांडी,वार्ड 48 लोकेश्वरी ठाकुर,वार्ड 49 भास्कर कुंडले,वार्ड 50 रेखा बंजारे,वार्ड 51 जेम्स साजन जोसेफ,वार्ड 52 गुलशन साहू,वार्ड 53. सविता साहू,वार्ड 54 हिरौंदी चंदानिया,वार्ड 55 अश्वनी निषाद,वार्ड 56.ललित ढीमर,वार्ड 57 सरस निर्मलकर,वार्ड 58 रेशमा सोनकर,वार्ड 59 नीलिमा परिहार एवं वार्ड 60. निरा खींचरिया ने लिया शपथ।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision