August 12, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    पाटन जनपद में भाजपा अब 18 तक पंहुची :: भाजपा की जीत तय

    पाटन जनपद में भाजपा अब 18 तक पंहुची :: भाजपा की जीत तय पाटन जनपद में भाजपा अब 18 तक पंहुची :: भाजपा की जीत तय SHOURYAPATH NEWS
    • doing of business

    दुर्ग / शौर्यपथ / जनपद पंचायत पाटन के अध्यक्ष- उपाध्यक्ष चुनाव से पहले भाजपा के पक्ष में सदस्यों का समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को पाटन ब्लॉक के ग्राम पतोरा निवासी निर्दलीय जनपद सदस्य श्रीमती चंद्रिका कलिहारी देवदास ने भी अपने समर्थकों के साथ जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, विधायक ललित चन्द्राकर, निवर्तमान जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, जिला चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाध्ये, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीतपाल बेलचंदन, प्रदेश सहसंयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ शिव चन्द्राकर, जिला कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, युवा भाजपा नेता नवीन पवार के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

    जनपद सदस्य चंद्रिका देवदास कलिहारी के साथ उनके पति चित्रसेन देवदास जो कि कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के पाटन ब्लॉक महामंत्री हैं उन्होंने भी कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देकर भाजपा प्रवेश लिया साथ ही उनके समर्थक चंचल यादव, रीना देवदास और काजल देवदास भी साथ में थे।

    इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने कहा कि विगत कार्यकाल में पाटन जनपद में कांग्रेस की सत्ता रही इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों की घोर उपेक्षा का माहौल रहा, कांग्रेस की गलत कार्यशैली और भाजपा की विकासात्मक सोच के चलते बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

    विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश की विष्णुदेव सरकार ने लोक कल्याणकारी नीतियों को धरातल पर उतारने और सुशासन का संकल्प लिया है, और इसी का यह परिणाम है कि छत्तीसगढ़ में द्रुत गति से विकास हो रहा है। तमाम वर्गों का जीवन स्तर ऊपर उठ रहा है। पंचायत जनप्रतिनिधि इससे प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होकर विकास की धारा के साथ बहना चाहते हैं।  

    निवर्तमान जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि पिछले 5 सालों से पाटन जनपद में कांग्रेस काबिज रही, इस दौरान पूरे पाटन जनपद क्षेत्र में भ्रष्टाचार, तानाशाही और भर्राशाही हावी रही, पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मान मिलना बंद हो गया। तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जनपद होने के बावजूद इस जनपद में विकास का कोई ऐसा काम नहीं हुआ जिसे मील का पत्थर कहा जा सके। विकास के नाम पर जनपद क्षेत्र में केवल भ्रष्टाचार का आलम रहा इसीलिए जीते हुए तमाम पंचायत जनप्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए तत्पर हैं। पंचायत जनप्रतिनिधियों का यह निर्णय पाटन के विकास को गति प्रदान करेगा।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision