August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    नगर निगम के 5 कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई:

    • doing of business

    सेवानिवृत्त कर्मचारी आप अपना शेष सुखमय जीवन पारिवार के साथ व्यतीत करे और अपने पारिवारिक दायित्वों का निर्वाहन करे, इसके लिए आप लोगो को शुभकामनाए:
    दुर्ग /शौर्यपथ /नगर पालिक निगम में 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पांच कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद स-सम्मान पूर्वक बिदाई दी गई।
      मुख्य कार्यालय सभागार में आज निगम प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शॉल और श्रीफल भेंट करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना किये। इसके पूर्व सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने दुर्ग निगम में सेवाकाल के दौरान कार्य एवं अनुभव को साझा किए।
      उन्होंने कहा हम विभिन्न विभागो में कार्य करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन किए। हम सबको गर्व है अपनी क्षमता के अनुसार कार्य किए।
      महापौर श्रीमती अलका बाघमार,आयुक्त सुमित अग्रवाल व सभापति श्याम शर्मा ने जयप्रकाश राजपूत ,सहायक राजस्व निरीक्षक, द्वारिका साहू, भृत्य उद्यान विभाग,रघुवीर यादव,कर्मशाला ‌वाहन चालक,चंदूलाल यादव भृत्य जलग्रह विभाग, श्रीमती आसामी बाई सफाई कामगार को निगम प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किये।
      महापौर श्रीमती बाघमार व आयुक्त श्री अग्रवाल ने उपस्थित कर्मचारियों से कहा कि कभी भी कोई जरूरत हो आप बे झिझक आईयेगा। आपके जो भी देय राशि है उसका भुगतान अभी किया जा रहा है। पेंशन का प्रकरण शीघ्र निराकरण करके आपको पेंशन भी मिलने लगेगा।
      उन्होंने कहा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के योगदान को सराहा.सेवा में रहे कर्मचारियों ने निगम के लिए हर कठिन परिस्थिति में काम करते हुए कई उपलब्धियां हासिल की हैं।
      बिदाई समारोह में महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा कि आज हमारे निगम परिवार के 5 सदस्य अपना सेवाकाल पूर्ण कर शासन नियमो के तहत सेवानिवृत्त हो रहे है। जीवन का बहुमूल्य समय हम सेवा मे देते है, जिसके कारण पारिवारिक कार्य और दायित्वो से भी दूर होना पडता है, आप लोगो ने कुशलता व ईमानदारी से अपने कार्यो को निभाया है।
      आयुक्त सुमित अग्रवाल कहा कि आज के समय में सबको संतुष्ट करना कठिन है, फिर भी जनता से सीधे जुडे विभाग मे आपने बेदाग काम किया, जो अनुकरणीय है।
      सभापति श्याम शर्मा ने कहा सेवानिवृत्त कर्मचारी आप अपना शेष सुखमय जीवन पारिवार के साथ व्यतीत करे और अपने पारिवारिक दायित्वों का निर्वाहन करे, इसके लिए मैं आप लोगो को शुभकामनाए देता हूॅ। स्वास्थ्य अधिकारी मिश्रा ने सेवानिवृत्त कर्मचारियो के परिवार के सदस्यो का भी बडी संख्या में उपस्थिति पर आभार व्यक्त किया।
      इस अवसर पर एमआइसी सदस्य देव नारायण चन्द्राकर, शेखर चन्द्राकर, लीना दिनेश देवांगन, ज्ञानेश्वर ताम्रकर,मनीष साहू,नीलेश अग्रवाल,शिव नायक,हर्षिका संभव जैन,पार्षद गोविंद देवांगन, सविता साहू के अलावा कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,आरके जैन,स्वास्थ अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,संजय मिश्रा,अनिल सिंह सहित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision