
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रिसाली / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम रिसाली के 10 वार्डों के नागरिकों की समस्याओं के समाधान और शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए शुक्रवार को आत्मानंद विद्यालय रिसाली में सेवा संकल्प शिविर आयोजित किया गया। शिविर में शिकायतों की तुलना में मांग से जुड़े आवेदन अधिक पहुंचे। कुल 78 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 52 का निराकरण किया गया। शेष 26 आवेदनों पर कार्रवाई की जानी बाकी है।
विधायक-महापौर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
शिविर में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर और महापौर शशि सिन्हा ने विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण किया। दोनों जनप्रतिनिधि पंजीयन काउंटर तक पहुंचे और वहां मौजूद नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं जरूरतों की जानकारी ली। उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे।
विधायक ललित चंद्राकर ने नागरिकों को महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना और पेंशन योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ लेने के लिए नागरिकों को प्रेरित किया।
महापौर ने सबसे पहले कराई बीपी और शुगर की जांच
शिविर के दौरान महापौर शशि सिन्हा ने स्वास्थ्य जांच शिविर में अपना ब्लड प्रेशर और शुगर परीक्षण कराया। इसके बाद उन्होंने नागरिकों से मुलाकात की। मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उनका स्वास्थ्य ठीक बताया। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, जिससे नागरिकों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं मिल सकें।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, एमआईसी सदस्य अनिल देशमुख, पार्षद धर्मेन्द्र भगत, मनीष यादव, डॉ. सीमा साहू, रमा साहू, मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, राजू जंघेल तथा निगम आयुक्त मोनिका वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
आवेदनों की स्थिति एक नजर में
कुल आवेदन: 78
निराकृत आवेदन: 52
मांग संबंधी आवेदन: 68
शिकायत संबंधी आवेदन: 10
शेष आवेदन: 26
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
