
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
भिलाई-चरोदा / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा के कमिश्नर एस.के. सुंदरानी ने शहर की सफाई व्यवस्था को परखने के लिए लगातार दो दिनों तक विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नियमित साफ-सफाई की स्थिति देखने के साथ शहर के तालाबों और सामुदायिक शौचालयों का भी जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग प्रभारी वीनू वर्मा और उनकी टीम मौजूद रही। टीम ने निगम आयुक्त को क्षेत्र में संचालित सफाई व्यवस्था और वर्तमान कार्यप्रणाली की जानकारी दी। आयुक्त ने विभिन्न स्थानों पर सफाई की स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन कर व्यवस्थाओं को समझा।
मौके पर मौजूद निगम के नेता प्रतिपक्ष राम खिलावन वर्मा से भी उन्होंने संवाद किया और शहर में प्रतिदिन होने वाली सफाई व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली।
निरीक्षण का उद्देश्य शहर की स्वच्छता व्यवस्था की वास्तविक स्थिति जानना और नागरिक सुविधाओं से जुड़े प्रमुख स्थलों का जायजा लेना रहा। तालाबों, सामुदायिक शौचालयों और नियमित सफाई व्यवस्था पर निगम प्रशासन की सक्रियता को शहर की स्वच्छता से जोड़कर देखा जा रहा है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
