
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग जिले में आम नागरिकों को कथित रूप से गलत एवं त्रुटिपूर्ण ई-चालान जारी किए जाने के मामले को लेकर दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गुरदीप सिंह भाटिया ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO), दुर्ग को पत्र सौंपकर मामले की जांच एवं उचित कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों से जिले के कई वाहन चालकों को ई-चालान प्राप्त हो रहे हैं। कुछ वाहन चालकों का आरोप है कि यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं करने के बावजूद उनके मोबाइल पर ई-चालान भेजे जा रहे हैं। इससे आम नागरिकों को आर्थिक एवं मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पत्र में वाहन क्रमांक *CG07CU0824 (Kia Sonet)* का उल्लेख करते हुए 21 सितंबर 2026, 23 सितंबर 2026 एवं 26 सितंबर 2026 के चालानों के संबंध में जांच की मांग की गई है। शिकायतकर्ता के अनुसार, चालान में दर्ज विवरण और वाहन की वास्तविक स्थिति में विसंगतियां हैं। इस संबंध में उपलब्ध दस्तावेजों एवं साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कराने का आग्रह किया गया है।
दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने RTO अधिकारी से मांग की है कि संबंधित ई-चालानों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, चालान जारी करने वाली तकनीकी प्रणाली की समीक्षा की जाए तथा गलत चालान पाए जाने पर नियमानुसार उन्हें निरस्त किया जाए। साथ ही, भविष्य में ऐसी त्रुटियों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक तकनीकी सुधार किए जाएं।
दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुरदीप सिंह भाटिया ने कहा* कि आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन के नाम पर अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। ई-चालान व्यवस्था पारदर्शी एवं सटीक होनी चाहिए और नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध निराकरण किया जाना चाहिए।
उन्होंने परिवहन विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की।
इस अवसर पर सुमित वोरा, ललित उके, सनी साहू, आशीष देशमुख, शहंशाह आलम , विकास यादव पृथ्वी चंद्राकर सहित अन्य कांग्रेस के लोग उपस्थित थे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
