
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किश्त जारी, प्रत्येक पात्र किसान को मिले 2,000 रुपये; अंजोरा और पाहंदा में मनाया गया पीएम किसान उत्सव दिवस
दुर्ग। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किश्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से जारी की। इस अवसर पर दुर्ग जिले के 76,395 किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से कुल 15.47 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई। राशि जारी होने के साथ ही जिले के किसानों में उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर जिले में कृषि विज्ञान केंद्र अंजोरा एवं पाहंदा (अ) में पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से किया गया, जिसमें किसानों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना और किश्त जारी होने की प्रक्रिया देखी। कार्यक्रम के दौरान कई किसानों के खातों में राशि पहुंचने पर खुशी जाहिर की गई।
अंजोरा में विधायक ललित चंद्राकर रहे मुख्य अतिथि
कृषि विज्ञान केंद्र अंजोरा में आयोजित कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, जिला पंचायत सदस्य प्रिया साहू, जनपद कृषि स्थायी समिति के सभापति गोकुल वर्मा, कामधेनु विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर.आर.बी. सिंह, निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. एम. गेदले, उप संचालक कृषि संदीप कुमार भोई तथा कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ. विकास खुंणे सहित वैज्ञानिक, अधिकारी और किसान उपस्थित रहे।
वहीं पाहंदा (अ) में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर मुख्य अतिथि तथा राजेश चंद्राकर अध्यक्षता में शामिल हुए। यहां वरिष्ठ वैज्ञानिक विजय जैन सहित कृषि विभाग के अधिकारी और किसान मौजूद रहे। दोनों केंद्रों में क्रमशः 140 और 70 किसानों ने सहभागिता की।
सालाना मिलते हैं 6 हजार रुपये
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये तीन समान किश्तों में दिए जाते हैं। प्रत्येक किश्त में 2,000 रुपये सीधे बैंक खाते में अंतरित किए जाते हैं।
कृषि विभाग ने योजना से अब तक वंचित पात्र किसानों से शीघ्र पंजीयन कराने की अपील की है। इसके लिए आधार कार्ड, फार्मर आईडी और ऋण पुस्तिका सहित आवश्यक दस्तावेजों के साथ नजदीकी लोक सेवा केंद्र में आवेदन किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने किसानों से सीधा संवाद कर खेती-किसानी से जुड़ी समस्याओं और आवश्यकताओं पर भी चर्चा की।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
