
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
- शासकीय उचित मूल्य दुकान में हितग्राहियों से चर्चा कर मिल रही सुविधाओं की ली जानकारी
- उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भवन जल्द निर्माण करने के दिए निर्देश
- कलेक्टर ने उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, गौठान, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक एवं शासकीय उचित मूल्य दुकान का किया निरीक्षण
राजनांदगांव /शौर्यपथ/
गौठान में महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लेने के लिए विकासखंड मुख्यालय छुरिया और डोंगरगढ़ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल, ग्राम कलकसा गौठान और लाल बहादुर नगर के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक एवं शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शासकीय उचित मूल्य दुकान में हितग्राहियों से चर्चा कर वहां मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।
कलेक्टर सिन्हा ने ग्राम कलकसा के गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां कार्य कर रही स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। उन्होंने गौठान में विभिन्न गतिविधियों, वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण और महिला स्वसहायता समूह को मिलने वाली लाभ की जानकारी ली। स्वसहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि वर्मी कम्पोस्ट के विक्रय से 54 हजार रूपए खाते में आया है। पिछले 15 दिनों में 70 हजार रूपए का वर्मी कम्पोस्ट विक्रय किया गया है। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि फूलों के विक्रय के लिए मार्केट लिंकेज करें। महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए कार्य करें। गौठान में अगरबत्ती, मसाला, बड़ी, अचार जैसे उत्पाद महिला समूह द्वारा किया जाए। इन उत्पादों का आंगनबाड़ी केन्द्र, आश्रम और छात्रावास में विक्रय कर उपयोग करना सुनिश्चित करें। समूह की महिलाओं को विभिन्न गतिविधियों से लाभ प्राप्त होना चाहिए। उन्होंने गौठान में पैरादान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौठान में नारियल, कटहल, करंज, मुनगा के पौधे लगाए गए हैं। ये पौधे जीवित रहना चाहिए।
कलेक्टर सिन्हा ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक लाल बहादुर नगर का निरीक्षण किया। उन्होंने बैंक में किसानों के राशि भुगतान की जानकारी ली। बैंक प्रभारी ने बताया कि प्रतिदिन बैंक में आने वाले सभी किसानों को राशि का भुगतान कर दिया जाता है। आज लगभग 70-80 लोगों को 20 लाख रूपए की राशि का भुगतान किया गया। इस दौरान उन्होंने लाल बहादुर नगर के शासकीय उचित मूल्य दुकान में राशन लेने आए हितग्राहियों से बात की और वहां मिल रहे सुविधाओं की जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि दुकान में मिट्टी तेल, चावल, शक्कर लेने आते हैं। प्रति व्यक्ति 7 किलो चावल दिया जा रहा है।
कलेक्टर सिन्हा ने आज छुरिया और डोंगरगढ़ विकासखंड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य जल्द ही पूरा कराएं। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद फर्नीचर मंगाकर कक्षाएं प्रारंभ करें। इस दौरान उन्होंने स्कूल में शिक्षकों की जानकारी ली। इस अवसर पर एसडीएम डोंगरगढ़ गिरीश रामटेके, एसडीएम डोंगरगांव हितेष पिस्दा, खाद्य अधिकारी भूपेन्द्र मिश्रा, जनपद सीईओ डोंगरगढ़ लक्ष्मण कचलाम, तहसीलदार राजू पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई नगर निगम के वार्ड 9, वार्ड 16 सहित जितने भी अपने प्रत्याशी इस चुनाव में खड़े किये है। उसकी जीत के लिए पहले प्रतिदिन रात्रि के समय समीक्षा करने के बाद रोज नई नई योजनाएं बनाकर अपने प्रत्याशियों को जीतने के लिए मार्गदर्शन देने के साथ ही। अपने पार्टी के उम्मीददवारों के पक्ष में वे स्वयं भी चुनाव प्रचार कर रहे है। इसी तारतम्य में राजीव नगर वार्ड 9 में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी श्रीमति उर्मिला ताँडी के लिए जनसम्पर्क करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव नियाज खान, प्रदेश सचिव श्री शुक्ला, भिलाई जिला अध्यक्ष सैय्यद सगीर अली उर्फ पप्पू खान, युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष मतोँष यादव, विनोद सिंह, श्याम यादव,वरिष्ठ नेता गयूर सिद्धीकी ने वार्ड 9 से श्रीमती उर्मिला तांडी को विजयी बनाकर विकास की गंगा बहाने अवसर देने की लोगों से अपील की।
इसी प्रकार नगर निगम भिलाई के वार्ड 16 की प्रत्याशी मोहनराव के पक्ष में भी डोर टू डोर लोगों से संपर्क कर जिला अध्यक्ष सैय्यद सगीर अली उर्फ पप्पू खान और सपा के वरिष्ठ नेता गयूर सिद्धीकी सहित समाजवादी पार्टी के दुर्ग जिला के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार किया और इस बार सपा के प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की।
भिलाई / शौर्यपथ /
भाजपा प्रत्याशी लल्लन यादव का प्रचार प्रसार भी बडे तेजी के साथ हो रहा है। इनके प्रचार के लिए ग्रुप मे ंमहिलाओं के अलावा वरिष्ठ लोग भी लल्लन को जिताने के लिए जनसंपर्क कर रहे है। लल्लन यादव अपने चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव प्रचार में लोगों को यह विश्वास दिलाने में सफल हो रहे है कि पिछले कई बार आप लोग कांग्रेस प्रत्याशी को जिताते रहे हो लेकिन अब इस बार मुझे एक मौका दे। मै सभी वार्डवासियों के लिए विकास में काई कसर नही छोडूंगा। उन्होंने लोगों को यह आश्वस्त किया है कि मैं जीतने के बाद सभी आवासों के बैकलाईन की साफ सफाई के साथ ही मार्केट व सभी सडकों की साफ सफाई नियमिति कराने के साथ ही सेक्टर 7 मार्केट में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण वार्ड वासियों के लिए शुद्धपेयजल व्यवस्था करने के साथ ही सिवरेज की समस्या से निजात दिलाऊंगा।
इसके अलावा सेक्टर 7 का इंक्वायरी आफिस जो कई सालों से बंद पड़ा है उसको मरम्मत कराकर वहां पुन: इसको शुरू कराकर बीएसपी के अधिकारियों और कर्मचारियों को रखवाकर सेक्टर की जो भी समस्याएं है उसको हल कराने के अलावा यहां सेक्टर 7 के मकानों और खुले जगहों में हुए अवैध कब्जों को हटवाने का कार्य प्राथमिकता के साथ करूंगा। सेक्टर 7 के तालाब में छठ पूजा के साथ ही अन्य कार्यों के लिए जो प्रतिबंध लग है उसे शुरू कराऊंगा।
सडक 15 और 16 के बीच में जहां सार्वजनिक दुर्गापूजा होता है वहां डोम शेड का निर्माण, पूजा मैदान का सौन्दर्यीकरण, उद्यानों को रखरखाव करने व पुष्पवाटिका के रूप में विकसित करने का कार्य के अलावा यहां के जर्जर सडको का डामरीकरण का कार्य कराऊंगा।
भाजपा ने लल्लन को पहली बार चुनाव मैदान में उतारा है। ज्ञातव्य हो कि लल्लन यादव कोराना काल में लोगों की बहुत सेवा किये है। वे लगातार दोनो समय बेसहारा और गरीबों को खाना बनवाकर वितरित करने के अलावा सभी तरह की सेवा लोगों की किये है और भाजपा के उत्साही नेता है। इसलिए भाजपा ने इन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में विकास की रफ्तार तेज
सामाजिक और मानवीय संसाधन का समन्वित विकास
गरियाबंद /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में विकास की रफ्तार तेज हुई है। वर्षो से अटके हुए कई अपूर्ण कार्य पूर्ण हुए हैं। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप और उनके निर्देश पर जिले में अधोसंरचना विकास के साथ-साथ सामाजिक और मानवीय विकास पर समदर्शीय रूप से ध्यान दिया गया है। राज्य सरकार के तीन साल पूर्ण होने के अवसर पर जिले में हुए सामाजिक और मानवीय विकास को रेखांकित किया गया है। तीन वर्षो के दौरान किसान, महिला, शिक्षा, स्वास्थ्य, वन अधिकार, सुपोषण, सामाजिक सुरक्षा जैसे मानवीय विकास को केन्द्र में रखकर विकास को गति दी गई है।
राजीव गांधी किसान न्याय योजना - राजीव गांधी किसान न्याय योजना किसानों के लिए आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। इस योजना के लागू होने से किसानों को नियत अंतराल पर उनके उपज के अनुसार प्रोत्साहन राशि दिया जाता है। इससे किसान साहूकारों से लेने वाले ऋण और उसके ब्याज से मुक्त रहते है। इसके अन्तर्गत जिले में वर्ष 2019-20 में पंजीकृत कुल 71475 किसानों को (किसान न्याय योजना की कुल राशि 9000 रूपये प्रति एकड़ के मान से) कुल राशि 20041.44 लाख रूपये एवं वर्ष 2020-21 में पंजीकृत कुल 76052 किसानों को (किसान न्याय योजना की कुल राशि 9000 रूपये प्रति एकड़ के मान से) प्रथम किस्त के रूप में राशि 52.70 लाख रूपयें, द्वितीय किस्त के रूप में 52.72 लाख रूपये एवं तृतीय किस्त के रूप में 52.71 लाख रूपये कुल राशि 158.13 लाख रूपयें का भुगतान किया जा चुका है।
भुखमरी से मुक्ति, गरीबों को निःशुल्क राशन - राज्य शासन द्वारा राशन सामग्री निःशुल्क वितरण करने के कारण सभी बी.पी.एल. राशन कार्डधारियों को सुलभता से राशन प्राप्त हुआ और भुखमरी जैसी कोई स्थिति कही भी निर्मित नहीं हुआ है। गरियाबंद जिले में 1 लाख 78 हजार 456 राशन कार्डधारियों के कुल 6 लाख 19 हजार 327 सदस्यों को इस योजना से लाभान्वित हो रहे है। कल्याणकारी योजना अन्तर्गत विभाग से प्रतिमाह 82 आश्रम/छात्रावास के 4036 छात्रांे के लिये कुल 605.4 क्विंटल चावल का आबंटन दिया जा रहा है। जेल कैदियों हेतु प्रतिमाह 25 क्विंटल खाद्यान्न दिया जा रहा है। स्कूल के अध्ययनरत विद्यार्थियों को मध्यान्ह भोजन एवं आंगनबाड़ी के बच्चों को भी खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है।
स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार - जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार कर जिलेवासियों को बेहतर स्वास्थ्य उपलब्ध कराने कीपहल की गई है। कोविड के दौरान एंबुलेंस, ऑक्सीजन बेड, आई.सी.यू बेड की क्षमताओं में विस्तार किया गया। वहीं लोगों को उनके गांव तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का प्रांरभ अगस्त 2019 से किया गया। मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना अंतर्गत दिसंबर 2019 तक 1840 हाट बाजार क्लीनिक आयोजित किए गए जिसमें 45 हजार 669 हितग्राहियों को लाभान्वित कर 39 हजार 122 को दवाईयां वितरित किया गया।
50 बिस्तर डेडिकेटेड कोविड अस्पताल- जिले में कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम तथा कोविड धनात्मक मरीजों के समुचित उपचार हेतु 50 बिस्तर डेडिकेटेड कोविड अस्पताल की स्थापना की गई है, जहां कुल 1473 कोविड धनात्मक मरीजों का उपचार किया गया तथा 12 कोविड मरीजों का सफल प्रसव कराया गया। राष्ट्रीय स्तर पर भी डेडिकेटेड कोविड अस्पताल की सराहना की गई है।
स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय -
राज्य शासन के पहल पर जिले के सभी विकासखण्डों में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम 5 विद्यालय गरियाबंद, फिंगेश्वर, छुरा, मैनपुर व देवभोग विकासखंड मुख्यालय में कक्षा 01 से 10 तक स्कूल संचालित है। शासन की मंशानुसार प्रवेश के लिए 25 प्रतिशत से बीपील 50 प्रतिशत बालिकाओं एवं 25 प्रतिशत अनारक्षित छात्रों के लिए सुरक्षित है। सत्र् 2021-22 में कुल दर्ज संख्या प्राथमिक कक्षा में 988 पूर्व माध्यमिक में 596 और हाईस्कूल में 243 कुल 1837 विद्यार्थी अध्ययनरत् है। महतारी दुलार योजना अंतर्गत 15 विद्यार्थी को प्रवेश दिया गया है। समाज की मुख्यधारा से जुड़ते हुये आत्मसमर्पित नक्सलियों की बच्चों की प्रवेशित संख्या 04 एवं नक्सल पीड़ित परिवार के बच्चों को पुनर्वास नीति के तहत् 05 बच्चों को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रवेश दिया गया है। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के भवन, पूर्णतः अधोसंरचना उन्नयन एवं नवीन भवन के साथ शौचालय, पेयजल, रैम्प, अत्याधुनिक प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास रूम, पुस्तकालय कक्ष, नवीन फर्नीचर, खेल सामग्री के साथ समस्त सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। महातारी दुलार योजनातंर्गत जिले में कुल-126 बच्चों को कक्षा 1ली से 12वीं तक प्रवेश दिया गया है।
गरियाबंद जिले में वन अधिकार अधिनियम संचालन हेतु 519 ग्राम सभाओं का गठन किया गया है। गरियाबंद जिले में वन अधिकार अधिनियम लागू होने के पश्चात् 21 हजार 265 वन अधिकार पत्र, रकबा 19061.824 हेक्टेयर हेतु वितरित किया गया है। 693 हितग्राहियों को सामुदायिक वन अधिकार पत्र, रकबा 73079.476 हेक्टेयर प्रदान किया गया । गरियाबंद जिले में पहली बार सामुदायिक वन संसाधन अधिकार का वितरण वर्ष 2020 में किया गया है, जिसके अंतर्गत ग्राम सभाओ को वनों के संरक्षण, सवंर्धन तथा वन संसाधनों के हक का अधिकार भी दिया गया है। गरियाबंद जिले में अब तक 114 ग्रामों के वन संसाधन अधिकार पत्र रकबा 58119.509 हेक्टेयर स्वीकृत किये गये है तथा 37 सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र वितरित किये जा चुके है।
गरियाबंद / शौर्यपथ /
असंगठित कर्मकारों का पंजीयन ई-श्रम पोर्टल में किया जा रहा है। जिले में प्राप्त 1 लाख 22 हजार 692 श्रमिकों का पंजीयन लक्ष्य के विरूद्ध 14 दिसम्बर 2021 तक कुल 2 लाख 8 हजार 308 ई-श्रम कार्ड पजीयन कर जिला पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर है एवं लक्ष्य के विरूद्ध 169.8 प्रतिशत् की उपलब्धि प्राप्त कर चुका है। कलेक्टर श्री निलेश क्षीरसागर के अध्यक्षता में अतिशीघ्र पंजीयन तथा लक्ष्य प्राप्ति हेतु जिला स्तरीय निगरानी समिति का गठन किया गया है। कलेक्टर द्वारा निर्धारित समयावधि में शत-प्रतिशत् पंजीयन हेतु निर्देश दिया गया था।
कलेक्टर के कुशल निर्देशन में श्रम विभाग, ई-डिस्ट्रीक्ट मैनेजर एवं अन्य विभाग के सहयोग से गरियाबंद जिला समय से पूर्व ही निर्धारित लक्ष्य हासिल कर लिया है। साथ ही समिति के सदस्यों के सहयोग से विकासखण्डवार तथा ग्राम-पंचायतवार पंजीयन हेतु शिविर लगाकर गरियाबंद जिला को प्राप्त लक्ष्य 122692 को निर्धारित तिथि 31 दिसम्बर के पूर्व ही पूर्ण कर लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर द्वारा पंजीयन के संबंध में विशेष संज्ञान लेते हुए दिन में पोर्टल में हो रहे समस्या को देखते हुए विशेष रूप से सभी ग्राम पंचायतों में रात्रि कालीन शिविर लगाने के निर्देश दिए गए थे। जिस पर अमल करते हुए प्राप्त लक्ष्य को पूर्ण करते हुए समय पूर्व ही यह उपलब्धि हासिल की गई है।
निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण और निर्भीक निर्वाचन का ध्येय
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग सजगता से कर रहा काम
आबकारी अधिनियम के तहत 210 लीटर शराब जब्त
अब तक 3689 लोगों ने जमा कराए शस्त्र
परिवहन अधिनियम के तहत 1867 प्रकरण और 5 लाख से अधिक जुर्माना
रायपुर / शौर्यपथ / राज्य में 15 नगरीय निकायों में चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस चुनाव में राज्य निर्वाचन आयोग निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण और निर्भीक चुनाव के ध्येय को लेकर काम कर रहा है। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग का कड़ा रूख भी देखने को मिल रहा है। नगरीय निकाय आम चुनाव 2021 में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था पर छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सतत निगरानी की जा रही है।
इस कड़ी में निर्वाचन आयुक्त श्री ठाकुर राम सिंह संबंधित जिलों के कलेक्टर एवं एसपी से इस संबंध में लगातार समीक्षा कर रहे हैं। निर्वाचन आयुक्त ने साफ तौर पर निर्देश जारी किया है कि हर छोटी-से-छोटी शिकायत पर ध्यान दिया जाए। सभी जिलों में और आयोग में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं ताकि आम जन अपनी बात और शिकायत निर्भीकता से रख सकें।
राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री ठाकुर राम सिंह ने बताया कि नगरीय निर्वाचन के लिए 40 कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गए हैं। इसके अलावा पर्याप्त संख्या में उडऩ दस्ता दल भी गठित किये गए हैं। वहीं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए अब तक 3689 शस्त्र जमा करवाए गए हैं। वहीं आबकारी अधिनियम के तहत 340 प्रकरणों में कार्रवाई कर 210.576 लीटर शराब जब्त की गई है। परिवहन अधिनियम के तहत 1867 प्रकरणों में 5 लाख 8100 रुपए समन शुल्क लगाया गया है।
राज्य निर्वाचन आयुक्त के अनुसार अब तक 1793 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और 418 गैर जमानती वारंटों की तामीली की गई है। साथ ही सीआरपीसी की धारा 107/116 के तहत 1491, सीआरपीसी की धारा 109/110 के तहत 173, सीआरपीसी की धारा 151 के तहत 176 और सीआरपीसी की धारा 121/22 के तहत 3 कार्रवाई की गई हैं।
दुर्ग/ शौर्यपथ /
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने कहा है कि लखीमपुर कांड की एसआईटी की जांच रिपोर्ट से साफ जाहिर हो गया है कि किसानों की इरादतन हत्या की गई है। सच यही है कि न सिर्फ लखीमपुर बल्कि पूरे देश में भाजपा की नीयत किसानों को रौंदने-कुचलने की रही है। इस मामले की जांच से सच सामने आ गया। कई बड़े मामलों में जांच ही नहीं हुई या जांच को दबा दिया गया।
राजेंद्र ने कहा कि लखीमपुर कांड की जांच रिपोर्ट में एसआईटी ने कहा है कि यह कांड साजिस के तहत किया गया। किसान विरोधी साजिश में सिर्फ मंत्री पुत्र शामिल नहीं है, बल्कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा की संलिप्तता होने की आशंका है। इस मामले में आज तक मोदी सरकार ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को नहीं हटाया। साफ जाहिर है कि केंद्र की भाजपा सरकार किसानों के प्रति असंवेदनशील है। एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद केंद्रीय मंत्री को तत्काल हटाकर साजिश रचने के आरोप में तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
राजेंद्र ने कहा कि भाजपा ने तीन कृषि कानून लगाकर किसानों को कुचलने का प्रयास किया था, जिसे दिल्ली बार्डर में एक साल तक चले किसान आंदोलन के कारण वापस लेना पड़ा। आंदोलन के दौरान मोदी सरकार के दमनात्मक रवैये के कारण सैकड़ों किसान शहीद हुए, किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किये गए। आंदोलन में शामिल होने से रोकने किसानों के रास्ते में कील लगाने, डीजल, कीटनाशक दवाइयों और खाद के दाम बढ़ाकर भी किसानों के साथ दमनकारी रवैया अपनाया गया।
राजेंद्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी किसानों को कुचलने के लगातार प्रयास किये गए हैं। भूपेश सरकार द्वारा 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी में भी केंद्र सरकार ने रोड़े अटकाए। कांग्रेस सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को न्याय दिया। इस साल केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में पैदा होने वाले उसना चावल को सेंट्रल पूल में लेना बंद कर किसानों के हितों के साथ कुठाराघात किया है। धान खरीदी के लिए बारदाने की सप्लाई पर रोक, खाद की सप्लाई न करने, धान से एथेनाल प्लांट की अनुमति न देने जैसे हथकंडों से केंद्र की भाजपा सरकार ने किसानों को कुचलने का ही प्रयास किया है।
राजेंद्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ के साथ ही पूरे देश में अलग-अलग माध्यम से किसानों को कुचलने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। हाथरस की घटना सहित कई भाजपा नेताओं, सांसदों पर महिलाओं से बलात्कार, उत्पीडऩ जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। लेकिन, दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि पीडि़तों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इन मामलों की जांच कराने की बजाय दबा दिया गया। भाजपा की दमनकारी नीतियां अब पूरे देश के सामने उजागर हो चुकी हैं। आगामी चुनावों में आम जनता भाजपा की दमनात्मक नीतियों का करारा जवाब देगी।
संचालक संस्कृति ने विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार राशि देकर किया सम्मानित
रायपुर /शौर्यपथ/
स्वामी विवेकानन्द की जीवनी पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर राजधानी रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय सभागार में आज भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता में स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गौरतलब है कि महंत घासीदास संग्रहालय परिसर स्थित आर्ट गैलेरी में स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर आधारित 5 दिवसीय फोटो प्रदर्शनी लगायी गयी है। प्रदर्शनी 17 दिसम्बर तक चलेगी।
प्रतियोगिता में विवेकानन्द विद्यापीठ, कोटा, रायपुर के प्रदीप सायतोड़े प्रथम और दीपेन्द्र बारले को द्वितीय पुरस्कार तथा प्रो. जे.एन. पाण्डे स्कूल, रायपुर के खिलेश्वर साहू को तृतीय पुरस्कार मिला। संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य ने विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया। आभार प्रदर्शन जे.आर. भगत ने किया। इस अवसर पर विभाग से समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। भाषण प्रतियोगिता में विवेकानन्द विद्यापीठ, कोटा के छात्र दीपेन्द्र बारले, धर्मेन्द्र सिंह, नवीन भार्गव, प्रदीप सायतोड़े और प्रो. जे.एन. पाण्डे स्कृल के सुमीत बोरकर व खिलेश्वर साहू ने भाग लिया।
पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत तुमगांव में सोनोग्राफी सेंटर को सील किया गया
रायपुर /शौर्यपथ/
15 दिसंबर 2021पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत तुमगांव में सोनोग्राफी सेंटर को सील किया गया
रिकॉर्ड संधारण में अनियमितता पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा महासमुंद जिले के तुमगांव के साईं नमन नर्सिंग होम के सोनोग्राफी सेंटर को सीलबंद करने की कार्रवाई की गई है। साथ ही सेंटर के संचालक को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। पीसीपीएनडीटी अधिनियम (PCPNDT - पूर्व गर्भाधान और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम) के तहत गठित स्वास्थ्य विभाग की राज्य एवं जिला स्तरीय टीम के द्वारा सोनोग्राफी सेंटर में रिकॉर्ड संधारण में अनियमितता पाए जाने के कारण यह सीलबंद की कार्रवाई की गई। पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत गठित राज्य स्तरीय निरीक्षण दल के डॉ. अनिल परसाई, राज्य सलाहकार वर्षा राजपूत और जिला स्तरीय निरीक्षण दल के डॉ. छत्रपाल चन्द्राकर की टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई है। पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत सोनोग्राफी सेंटर्स में पिछले दो साल का रिकार्ड संधारित किया जाना आवश्यक है।
क्या है पीसीपीएनडीटी एक्ट ?
पूर्व गर्भाधान और प्रसव पूर्व निदान तकनीक (PCPNDT) अधिनियम, 1994 भारत में कन्या भ्रूण हत्या और गिरते लिंगानुपात को रोकने के लिए भारत की संसद द्वारा पारित एक संघीय कानून है। इस अधिनियम के तहत प्रसव पूर्व लिंग निर्धारण प्रतिबंधित है।
प्री-नेटल डायग्नोस्टिक टेक्निक 'पीएनडीटी' एक्ट 1996, के तहत जन्म से पूर्व शिशु के लिंग की जांच पर पाबंदी है। इसके उल्लंघन पर अल्ट्रासाउंड या अल्ट्रासोनोग्राफी कराने वाले या करने वाले डाक्टर, लैब कर्मी को तीन से पांच साल की सजा और दस से 50 हजार रूपए जुर्माने का प्रावधान है।
रायपुर /शौर्यपथ/
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने विजय दिवस के अवसर पर देश के वीर शहीदों को नमन किया है, जिन्होंने त्याग एवं बलिदान का अनुपम उदाहरण देते हुए देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। राज्यपाल ने कहा है कि 16 दिसंबर विजय दिवस, भारतीय इतिहास और भारतीय सेना के लिए गौरव का दिन है। वर्ष 1971 में अपने साहस, समर्पण और उच्चकोटि की सैन्य दक्षता और कुशलता के आधार पर, हमारे देश ने ऐतिहासिक विजय हासिल की थी। इसी दिन भारतीय सेना के सामने पाकिस्तानी सेना ने 90 हजार से अधिक सिपाहियों के साथ आत्मसमर्पण किया था। इस विजय से बांग्लादेश का एक पृथक राष्ट्र के रूप में उदय हुआ। इस दिन को भारतीय सेना, बांग्लादेश के लिए शहीद होने वाले जवानों को श्रद्धांजलि देने तथा इस विजय की अमर गाथा को जवानों और देशवासियों के दिलों में हमेशा जगाए रखने के लिए विजय दिवस के रूप में मनाती है।
विधायक भसीन का भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में आमसभा बना चर्चा का विषय , लोग बोले भसीन आया चुनाव आया
भिलाई / शौर्यपथ /
वैशाली नगर से भाजपा के विधायक भसीन की निष्क्रियता किसी से छुपी नहीं है डेंगू की मार हो या कोरोना आपदा विधायक भसीन जनता के दु:ख दर्द में शायद ही कभी शामिल हुए हो विकास की बात करे तो इनके क्षेत्र में विकास किस चिडिय़ा का नाम है ये कोई नहीं जानता चाहे भाजपा की 15 साल की सरकार हो या कांग्रेस की तीन साल की सरकार इस क्षेत्र में विकास कम समस्या ज्यादा नजर आती है और गाहे बघाहे इसकी आवाज़ भी गूंजती रहती है . चुनावी जंग के समय विधायक भसीन सक्रीय हो जाते है वोट कि राजनीती के लिए .
निष्क्रिय विधायक के रूप में आज वैशाली नगर की जनता के मुह में सबसे पहला नाम विधायक भसीन का आता है . ऐसे में आज एक अजीबो गरीब वाक्य हो गया जिसकी चर्चा सभा में उपस्थित लोगो के बिछ खूब रहा . हुआ कुछ यु कि वैशाली नगर विधायक निगम चुनाव में वार्ड 31 और 32 की भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशियों के पक्ष में आमसभा लिया। इस आमसभा में विधायक विद्यारतन भसीन ने लोगों से कहा कि आप लोग कांग्रेस के झांसे में न आये कांग्रेस केवल झूठ बोलती है और घोषणा करती है जबकि भाजपा जब जब आती है विकास पर विकास करवाती है। उन्होंने आगे कहा कि निर्दलीय प्रत्याशी को वोट देने के काई मतलब नही होता है, यदि निर्दलीय जीत भी जाये तो कोई विकास कार्य नही करवा पाते है क्योंकि उनको जिस पार्टी की शहर सरकार होती है उनकी तरफ जीतकर आने वाले लोगों को मुंह ताकना पड़ता है और उनके वार्ड में विकास कार्य नही हो पाता है। इसलिए यदि अपने क्षेत्र का विकास करवाना है तो आपने जिस तरह से मुझे अपना सेवक चुना उसी तरह आप भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी को जिताने कमल छाप पर वोट दे।
सभा को सुनने वाले चुनावी चर्चा के समय विधायक भसीन के इसी बात को लेकर काफी मजाकिया हो रहे थे कि अगर विधायक भसीन सक्रीय और विकास की गंगा बहाने वाले नेता है तो उनके हिसाब से अन्य विधायक जो जनता के बीच पहुँचते है , जो कोरोना काल में डेंगू के समय , उनके सुख दु:ख में साथ रहे ऐसे विधायक तो अपने क्षेत्र में विकास कि गंगा नहीं विकास का समुद्र ले आते होंगे .
कई लोग यह भी कहते पाए गए कि अगर वार्स पार्षद भी विधायक भसीन की तरह विकास की गंगा बहायेगा तो इससे अच्छा किसी निर्दलीय को चुन ले .अभी तो मतदान के चार दिन शेष है अभी ऐसे कई किस्से सामने आयेंगे जिसमे मनोरंजन भी भरपूर होगा और राजनितिक उठापटक भी खूब होगी .
खारून नदी की आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
राज्यपाल ने पर्यावरण तीर्थ के रायपुर प्रकल्प का उद्घाटन किया
रायपुर /शौर्यपथ/
राज्यपाल ने पर्यावरण तीर्थ के रायपुर प्रकल्प का उद्घाटन किया जो प्रकृति के साथ रहता है, प्रकृति के अनुकुल जीता है
जो प्रकृति के साथ रहता है, प्रकृति के अनुकुल जीता है और जो सकारात्मक रहता है वह हमेशा निरोगी और स्वस्थ रहता है। यह बात राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज पर्यावरण तीर्थ-रायपुर प्रकल्प के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने आमजनों से संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रकृति को माता मानकर उसका वैसा ही आदर करें, अंधाधुंध दोहन न करें। जो हमें प्रकृति से मिलता है, उसको सहेजें और आने वाली पीढ़ी के लिए भी संरक्षित करें। राज्यपाल राजधानी रायपुर के खारून नदी के किनारे महादेव घाट में पर्यावरण तीर्थ के रायपुर प्रकल्प का उद्घाटन किया और खारून नदी की आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
राज्यपाल ने कहा कि इस प्रकल्प के शुभारंभ के साथ हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सपने को भी साकार करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ेंगे। उइके ने कहा कि हम जिस वातावरण में निवास करते हैं, वह शुद्ध होना चाहिए, जिस पानी को हम इस्तेमाल करते हैं वह पीने योग्य हो। उन्होंने कहा कि हम विकास की अंधी दौड़ में जाने-अनजाने में प्रकृति को नुकसान पहुंचाते रहे, जिसके भयावह दुष्परिणाम क्लामेट चेंज के रूप में सामने आ रहे हैं। अब समय आ गया है कि पर्यावरण का हम संरक्षण करें और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों जैसे प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करें।
उन्होंने कहा कि नदियों का हमारी संस्कृति में बड़ा महत्व रहा है। नदियां जीवनदायिनी होती हैं। हम नदियों को हमेशा माता कहकर पूजते आए हैं। इस प्रकल्प में नदियों के किनारे पर्यावरण तीर्थ स्थापना की संकल्पना की गई है, जिसके तहत शिव-गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। इसका अर्थ यह है कि हम नदियों को स्वच्छ रखने का संकल्प लें और उसके लिए हरसंभव प्रयास करें। उसमें कचरा न डालें, नालियों का गंदा पानी नदी में जाने से रोकें। सामुदायिक भागीदारी से नदियों को स्वच्छ रखने के लिए कार्य करें।
राज्यपाल ने कहा कि इस प्रकल्प द्वारा बरगद, पीपल और नीम के पौधों का रोपण किया जाएगा और तुलसी के पौधों का भी वितरण किया जाएगा। इन पौधों का हमारे समाज में धार्मिक, आर्थिक के साथ पर्यावरण की दृष्टि से बड़ा महत्व है। यह माना जाता है कि इनके पूजन से तथा जल देने से पुण्य की प्राप्ति होती है। यदि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो पीपल और बरगद की ऑक्सीजन प्रदान करने की क्षमता बेजोड़ है, जिससे वातावरण शुद्ध होता है। नीम जीवाणुओं का नाश करने में सहायक होता है, साथ ही तुलसी रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होता है। कोरोना काल में तुलसी के पेय का उपयोग किया गया, जिससे आमजनों को लाभ हुआ।
इस अवसर पर राज्यपाल ने पीपल और बरगद के पौधे का रोपण किया तथा नीम और तुलसी के पौधों का वितरण किया। साथ ही जनसमूह से प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संकल्प भी कराया। साथ ही मछुवारों और नाविकों का भी सम्मान किया। कार्यक्रम को पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास ने भी अपना संबोधन दिया।