October 01, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5054)

    दुर्ग । शौर्यपथ । दुर्ग निगम प्रशासन द्वारा कुछ माह पहले ठेकेदार ए आर खान को ब्लैक लिस्ट घोषित किया गया था और निगम के किसी भी कार्य में परोक्ष या अपरोक्ष रूप से संलिप्तता पर रोक लगाई गई थी । निगम प्रशासन द्वारा यह कार्यवाही कार्य मे लापरवाही के परिपेक्ष्य के रूप में किया गया था किंतु लगता है निगम आयुक्त की कार्यवाही एक दिखावा मात्र ही थी क्योकि कुछ दिनों पहले निगम के प्रवेश द्वार में बेरियर लगाने का कार्य इसी ठेकेदार ए आर खान की दुकान से ही हुआ और यह कार्य ए आर खान के सम्बन्धी द्वारा सामने रह कर करवाया गया । कार्य की गुणवत्ता का अंदाज़ इसी बात से लगाया जा सकता है कि बेरियर कुछ दिनों में ही टूट गया । हालांकि गलती का ठीकरा वाहन पर जिसके कारण बेरियर टूटा लगाया जा रहा है किंतु ध्यान देने वाली बात यह है कि बेरियर लगाने के अमानक तरीके का ही परिणाम है । इस बारे में जब कार्य की देख रेख करने वाले इंजीनियर सोमैय्या से बात की गई तो उनके द्वारा ठेकेदार का नाम ए आर खान बताया गया जिसमें कार्य के पार्टनर राजू शर्मा के शामिल होने की बात कही गयी जबकि ए आर खान को ब्लैक लिस्ट करने के आदेश में निगम आयुक्त द्वारा स्पस्ट लिखा गया था कि ए आर खान अब किसी अन्य ठेकेदार के साथ भी नाम जोड़कर निगम के कार्यो को नही कर सकता बावजूद इसके इंजीनियर सोमैय्या के बयान के अनुसार ए आर खान और राजू शर्मा द्वारा यह कार्य किया गया । अगर इंजीनियर सोमैय्या का कथन सही है तो स्पष्ट है कि निगम आयुक्त बर्मन के आदेश की खुले रूप से धज्जी उड़ रही है और आयुक्त का आदेश एक प्रकार से रद्दी साबित हो रहा है । निगम क्षेत्र में अनियमितता पर कड़ी कार्यवाही करने के नाम से पहचान बनाने वाले आयुक्त बर्मन क्या मामले को संज्ञान में लेंगे या मौन रहकर सिर्फ आम जनता पर जुर्माना की कार्यवाही कर झूठी वाह वाही बटोरेंगे ?

    अभियान चलाकर 2789 लोगों के खिलाफ की गई कार्यवाही, बिना मास्क के घूम रहे 2219 लोगों से 3 लाख 24 हजार वसूल किया अर्थदंड

         भिलाई नगर / शौर्यपथ / निगम प्रशासन की टीम कोविड-19 के दिशा निर्देश को पालन कराने के लिए लगातार अभियान चला रही है। बिना मास्क के घूमने, सार्वजनिक स्थानों पर थूंकने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने एवं वाहनों में अतिरिक्त सवारी पाए जाने पर समझाइश देने के साथ जुर्माने की कार्रवाई की गई। निगम प्रशासन के पांच जोन की टीम ने आज दिनांक तक कुल 2789 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। उनसे कुल 6 लाख 91 हजार 265 रूपए अर्थदंड वसूल किया गया। जुर्माना की राशि जमा नहीं करने वाले कुछ लोगों को दंड बैठक भी करवाया। घर से मास्क लगाकर ही बाहर निकलने की समझाइश देकर छोड़ दिया गया।
    निगम आयुक्त रघुवंशी के निर्देशानुसार निगम के पांचों जोन की टीम ने बिना मास्क के घूम रहे 2219 लोगों के खिलाफ कार्रवाई किया। उनसे 3 लाख 24 हजार 415 रूपए अर्थदंड वसूल किया गया। सार्वजनिक स्थानों पर थूंकने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ कार्यवाही किया गया। उनसे 2600 रूपए अर्थदंड वसूल किया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले 212 लोगों से 1 लाख 11 हजार 350 रूपए, 211 लोगों से मोटर सायकल में अतिरिक्त सवारी पर 31650 रूपए और छूट प्राप्त 142 दुकानदारों के द्वारा मास्क नहीं लगाए जाने पर 2 लाख 21 हजार 250 अर्थदंड वसूल किया गया।
    तय समय के बाद दुकान खुला रखने पर कार्रवाई
         जोन एक कमिश्नर सुनील अग्रहरी की टीम ने नेहरू नगर मार्केट, आकाश गंगा सब्जी मंडी, सुपेला हार्डवेयर लाइन, होजियारी मार्केट सुपेला, लक्ष्मी नगर मार्केट और जुनवानी कोहका रोड के प्रतिष्ठानों की जांच किया। निर्धारित समय के बाद भी दुकान खुला पाए जाने, बिना मास्क के दुकान पर बैठने वाले दुकानदार और ग्राहकों के खिलाफ कार्रवाई किया। सोमवार को 12 लोगों से 7500 रूपए अर्थदंड वसूल किया गया
    जोन- 2 की आयुक्त पूजा पिल्ले की टीम ने कोविड-19 का उल्लंघन करने वाले 122 लोगों के खिलाफ कार्रवाई किया। 10080 रूपए अर्थदंड वसूल किया गया। अर्थदंड की राशि जमा नहीं कर पाने पर दंड बैठक लगवाया। टीम ने गोल मार्केट वैशाली नगर, राम नगर क्षेत्र के किराना दुकान, गौरवपथ के फूटकर सब्जी दुकान, ब्रेकरी, इडली दोसा कार्नर और होटल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई किया। टीम ने 18 जुलाई को 29, 19 जुलाई को 61 और 21 जुलाई को 32 लोगों के खिलाफ जुर्माना लगाया गया।
        जोन-3 की आयुक्त प्रीति सिंह की टीम ने पावर हाउस मार्केट, सर्कुलर मार्केट, नेताजी सुभाषचंद्र बोस सब्जी मंडी, नंदिनी रोड और सड़क नंबर-18 में 35 लोगों के खिलाफ कार्रवाई किया। उनसे 5350 रूपए अर्थदंड वसूल किया गया।
    जोन-4 के आयुक्त अमिताभ शर्मा की टीम ने बिना मास्क के घूमने वाले चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई किया। 400 रूपए जुर्माना लगाया गया। जोन-5 के आयुक्त महेन्द्र पाठक की टीम ने सेक्टर-6 मार्केट क्षेत्र में अभियान चलाकर 4 लोगों को बिना मास्क के पकड़ा उनसे 700 अर्थदंड वसूल किया गया।

    कल्याणम महिला स्व सहायता समूह को दी गई गौठान की जिम्मेदारी
    पहले ही दिन खरीदी गई 3 क्विंटल गोबर

    दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार राज्य शासन की महत्वकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना को छत्तीसगढ़ प्रदेश में पहली बार गौठान स्थल में ही एमआईसी की बैठक कर महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा निगम का पहला गौधन न्याय योजना को शुभारंभ किया गया। इस मौके पर आयुक्त इंद्रजीत बर्मन, सभापति राजेश यादव तथा समस्त एमआईसी प्रभारियों की उपस्थिति में किया गया।
    इस मौके पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने छत्तीसगढ़ की पहली हरेली के त्योहार का शहर वासियों एवं समस्त आम नागरिकों को बधाई देते हुये कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल की मंशा के अनुरुप आज पुलगांव स्थित गौठान स्थल पर नगर निगम दुर्ग का पहला गौधन न्याय योजना की शुरुआत की गई है। इसके माध्यम से हम शहर के पशुओं की सेवा कर सकेगें। साथ ही गोधन सेवा के तहत् शहर को सुन्दर और समृद्ध बना सकेगें। उन्होंने कहा नगर पालिक निगम दुर्ग ने पुलगांव के गौठान सहित चार स्थानों पर गौधन न्याय योजना का सेंटर प्रारंभ करने जा रहा है। जिसे बोरसी, उरला, और पटरीपार क्षेत्र में स्थापित किया जावेगा। उन्होनें बताया आज पहले ही दिन गोकुल नगर के 10 मवेशी मालिकों ने शासन द्वारा निर्धारित 2/- की दर से 721 किलोग्राम गोबर नगर निगम को बेची हैं।
    उन्होनें बताया शहर के समस्त पशु पालकों से भी गोबर खरीदी करने की योजना बना ली गई है। इसके लिए नगर निगम के डोर टू डोर कचरा एकत्र करने वाली महिला समूह की महिलाएॅ प्रत्येक वार्ड के पशु पालकों का रजिस्ट्रेशन करेगें। जिसके बाद उनके गोबर की खरीदी निगम द्वारा की जाएगी। उन्होनें शहर के समस्त पशु मालिकों से अपील कर कहा कि वे अपने पशुओं को बांध कर रखें, उनके डेयरी या घर में रखे पशुओं से निकलने वाले गोबर को शासन द्वारा निर्धारित दर पर नगर निगम खरीदेगी । उन्होनें बताया एकत्र गोबर को नियमानुसार प्रोसेस कर उसका वार्मी कम्पोस्ट तैयार की जाएगी। इसके लिए स्थानीय स्व सहायता समूहों को गोबर एकत्र करने और उसका वार्मी कम्पोस्ट तैयार करने की जिम्मेदारी दी जा रही है। उन्होनें बताया गौठान की जिम्मेदारी कल्याणम महिला स्व सहायता समूह को दी गई है।
    कार्यक्रम में आयुक्त इंद्रजीत बर्मन, सभापति राजेश यादव, वित्त प्रभारी दीपक साहू, सामान्य प्रशासन प्रभारी श्रीमती जयश्री जोशी, राजस्व प्रभारी ऋषभ जैन, जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, विद्युत यांत्रिकी प्रभारी भोला महोबिया, शिक्षा प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया, पर्यावरण प्रभारी श्रीमती सत्यवती वर्मा, महिला एवं बाल विकास प्रभारी सुश्री जमुना साहू, गरीबी उपशन प्रभारी शंकर सिंह ठाकुर, सांस्कृति एवं पर्यटन प्रभारी अनूप चंदानियां, स्वास्थ्य प्रभारी हमीद खोखर, लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी,कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्ववामी, राजेश पाण्डेय, सहित सहा0 अभियंतागण, उपअभियंता, निगम सचिव व अन्य अधिकारी कर्मचारी और नागरिकगण उपस्थित थे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र दुर्ग, नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा जिला प्रशासन के राजस्व विभागीय पुलिस प्रशासनए थाना. पुराना भिलाई के संयुक्त तत्वाधान में उद्योग विभाग की भूमि पर किये गए। अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई। उद्योग विभाग की हथखोज स्थित मेसर्स शिवालिक इंजीनियरिंग के सामने प्रस्तावित नवीन औद्योगिक क्षेत्र की भूमि पर अनाधिकृत रूप से निर्मित व संचालित 08 होटल व दुकानों को विभाग द्वारा अंतिम सूचना पत्र की समयावधि समाप्ति पर अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधकए राजीव शुक्ला प्रबंधकए भूपेंद्र कुमार गौरय सहायक प्रबंधक, तुषार त्रिपाठी, शैलेन्द्र सिंह,संजय कुमार सिंह नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा के उप.अभियंता विक्टर वर्मा व तोड़ू दस्ता के कर्मचारियों कार्यपालिक दंडाधिकारी नायाब तहसीलदार योगेंद्र वर्मा व राजस्व निरीक्षक साहू व थाना पुरानी भिलाई के पुलिस बल की उपस्थिति में की गई है। इस प्रकार अतिक्रमण विरोधी मुहिम जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में औद्योगिक क्षेत्रों में निरंतर जारी रहेगी।

    लापरवाही रोकने पुलिस और निगम का अमला हुआ सक्रिय
    बिना फेसकवर घूमने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही
    पुलिस भी पैदल पेट्रोलिंग कर शुरू की लोगों को जागरूक करने का कार्य

      भिलाई / शौर्यपथ / दुर्ग-भिलाई सहित पूरे प्रदेश में प्रतिदिन बड़ी संख्या में बढते कोरोना पॉजेटिव को देख अब फिर प्रशासन सख्त हो गया है। अनलॉक वन के साथ लोगों में कोरोना संक्रमण से बचाव के उपायों को अपनाने के प्रति बढ़ी लापरवाही को रोकने पुलिस व नगर निगम का अमला सक्रिय हो उठा है। बिना फेसकवर या बिना मास्क लगाये घूमने वालों पर जुर्माना वसूली की ताबड़तोड़ कार्यवाही के साथ ही लोगों को फिजीकली डिस्टेंसिंग अपनाने के लिए जागरुक किया जा रहा है।
    अनलॉक वन शुरू होने के प्रशासन की सख्ती बरतने में कमी दिखते ही लोगों की कोरोना संक्रमण को रोकने के प्रति पहले जैसी गंभीरता गायब हो गई थी। जिस तेजी के साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है उसकी एक वजह सुरक्षा उपायों की अनदेखी को माना जा सकता है। इस दौरान लॉकडाउन की समयावधि के जैसी प्रशासन की सक्ती गायब हो जाने से भी ज्यादातर लोग लापरवाह हो गए थे। सार्वजनिक स्थलों पर फिजीकली डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा था, वहीं बिना फेसकवर के भी अनेक लोग बेपरवाही के साथ बाहर घूमने से हिचक नहीं रहे थे। लेकिन 14 जुलाई के बाद अचानक जिला और पुलिस के साथ सभी निगम व पालिका प्रशासन की सख्ती शहरी क्षेत्र में देखते बन रही है।
    कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे के निर्देश पर पुलिस प्रशासन ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम हेतु लगातार पैदल पेट्रोलिंग करके नागरिकों को जागरुक करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में दुर्ग, भिलाई और चरोदा नगर निगम की भी सक्रियता बढ़ गई है। इन निकायों की टीम प्रतिदिन बाजार व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बिना फेसकवर नजर आने वाले लोगों के खिलाफ जुर्माना वसूली की कार्यवाही को अंजाम दे रही है। बाजारों में दुकानदारों के साथ ही खरीददारी के लिए आने वालों को फेसकवर और फिजीकली डिस्टेंसिंग का पालन कराने के प्रति भी निकायों का अमला सख्ती बरतने लगा है।
    यहां पर यह बताना भी लाजिमी होगा कि दुर्ग जिले में मेडिकल स्टोर्स, होटल व डेयरी को छोड़ बाकी दुकानों को सुबह 9 से शाम 7 बजे तक खोले जाने का कलेक्टर आदेश लागू है। बावजूद इसके भिलाई-दुर्ग के कई मार्केट की दुकानें रात 9 बजे तक खुली रखे जाने से लोगों के चहल पहल को बढ़ावा मिल रहा था। अनेक लोग बिना किसी काम के बाजारों में तफरीह के लिए पहुंच रहे थे। लेकिन 14 जुलाई से निगम व पुलिस की संयुक्त टीम शाम 7 बजते ही अपने-अपने इलाके की बाजारों में पहुंचकर दुकानों को चेतावनी के साथ बंद कराने में लगी हुई है।

    कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने पाटन ब्लॉक के गौठान में तैयारियों का किया निरीक्षण


    दुर्ग / शौर्यपथ / हरेली के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन ब्लॉक से गोधन न्याय योजना का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन भी करेंगे। पाटन में नवीन थाना भवन सामुदायिक भवन तथा 44 किलोमीटर के पथ वृक्षारोपण का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री के हाथों होगा। जिले के तीनों ब्लॉक के 10 ग्राम पंचायत में इस तरह 30 ग्राम पंचायतों से इसकी शुरुआत होगी। 31 जुलाई तक क्रमश: सभी 216 गौठान में गोबर खरीदी आरम्भ हो जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश के पश्चात आवश्यक तैयारी जिला पंचायत द्वारा की जा रही है। जिला पंचायत सीईओ श्री सच्चिदानंद आलोक ने बताया कि इस संबंध में प्रशिक्षण आज रविवार तक कर लिया जाएगा।
    कलेक्टर ने पाटन ब्लॉक के गौठान का इस संबंध में निरीक्षण भी किया। प्रदेश के किसानों की समृद्धि के लिए और पशुधन के पूर्ण दोहन के लिए शासन ने महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना आरंभ की है जो पूरे प्रदेश में 20 जुलाई हरेली के शुभ अवसर पर आरंभ होगी। हरेली के पारंपरिक उल्लास के साथ ही गोधन न्याय योजना का शुभारंभ होगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देशित किया था। इसके पश्चात जिले के कलेक्टर डॉण् सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने सभी अधिकारियों को गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए हैं। इसके परिपालन में लाइन एजेंसी जैसे कृषि विभागए, सहकारी विभाग एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने अपने अधीनस्थों की मीटिंग ली है। इन अधिकारियों ने विस्तार से गोबर की खरीदीए इसके पेमेंट एवं इससे संबंधित रिकॉर्ड रखने की व्यवस्था से संबंधित तैयारियां की। इसके साथ ही इस संबंध में दिए जा रहे प्रशिक्षण की समीक्षा भी की गई निगम में इस संबंध में ग्रामीण क्षेत्रों से पृथक व्यवस्था होगी। इस संबंध में निगम क्षेत्रों में भी कार्रवाई की जा रही है। हरेली के शुभ अवसर पर आरम्भ हो रही गोधन न्याय योजना के माध्यम से गोबर का पूर्ण उपयोग पशुपालक कर पाएंगे और इससे लाभ भी कमा पाएंगे। इसका सबसे उपयोगी पक्ष यह है कि पहाटिया को भी गोधन न्याय योजना से आए मिल सकेगी।

    भिलाई । शौर्यपथ । नगर निगम सभागार में चल रहे सामान्य सभा में तेलहा नाला के विकास का र्य पर चर्चा हुई। तब महापौर देवेंद्र यादव ने कहा कि आप बहुतमत के आधार पर अगर आप प्रस्ताव खारिज कर रहे है। तो कर दो। सभी प्रस्ताव को खरिज कर दो लेकिन भावनाओं की राजनीति मत करो। अगर आप शहर का विकास ही नहीं चाहते। ये मन बनाकर यहाँ आये है कि बहुत ज्यादा है और शहर सरकार के हर प्रस्ताव को मानना नहीं तो कीजिए आप का अधिकार। गौरतलब है कि यह बाते महापौर ने तब कही जब सभा मे तेलहा नाला के विकाश कार्य के सम्बंध में चर्चा कर रहे थे। तब हाउंसिंग बोर्ड पार्षद ने विकास कार्य को सिरे से नकारने लगा। बहुत मत के आधार पर विपक्ष ने एक सिरे से प्रस्ताव को खारिज कर दिया। पार्षद जेपी महापौर देवेंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि तेलहा नाला का भूमिपूजन में उन्हें नही बुलाया गया। पूर्व पार्षद स्व. राकेस अरोरा को भी याद नही किये। तब मेयर देवेंद्र ने कहा कि आरोपी लगाना आसान। तेलहा नाला का भूमिपूजन ही नही हुआ है। सिर्फ निरीक्षण करने गए थे। और रही बात अरोरा जी की तो वे हमारे आदरणीय है। भावनाओं से खेल कर राजनीति ना करें। इस दौरान सभा पति श्याम सुंदर ने भी विपक्ष के पार्षदों को समझाने की कोशिश किए।इस दौरान कुछ देर के लिए सभापति और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई।

    भिलाई / शौर्यपथ / पुलिस द्वारा लगातार ऑनलाइन फ्रॉड को लेकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है इसके बाद भी ठगी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। शातिर ठग रोज नए नए तरीके खोज कर लोगों को ठगने का कार्य कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सुपेला थाने में दर्ज हुआ। इस बार प्रार्थी को बैंक कर्मी के नाम से फोन आया और क्रेडिट कार्ड से डेबिट कार्ड में बैलेंस ट्रांसफर करने का झांसा देकर खाते से रकम उड़ा दी। जब के्रडिट कार्ड से रुपए उड़े और डेबिट कार्ड एकाउंट में जमा नहीं हुए तो उसके होश उड़े। खुद का ठगी का शिकार हुआ मानकर व्यक्ति ने सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई। सुपेला पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
    प्राप्त जानकारी के मुताबिक राधिका नगर निवासी ओम प्रकाश के मोबाइल नंबर पर 7024018856 से फोन आया। सामने से महिला की आवाज थी जिसमें कहा गया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से बोल रही हूं। आपका क्रेडिट कार्ड नंबर 4726428024018929 जो पैसा बैलेंस बचा है उसे डेबिट कार्ड मे नंबर 5103720462106798 में ट्रांसफर कर देंगे। बैंक कर्मी के झांसे में आकर ओम प्रकाश ने अपनी कार्ड की डिटेल दे दी। पहली बार में 1500 रुपए, दूसरी बार 4999 रूपये एकाउंट से कट गए। तीसरा बार 4999 रुपए कट गए। इस प्रकार 17997 रुपए कट गए। उक्त रुपए जब एकाउंट में ट्रांसफर नहीं हुए तो ठगी का शक हुआ। मामले में सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई जिस पर जांच के बाद अपराध कायम किया गया।

    दुर्ग / शौर्यपथ / जिले के ग्राम औरी, पटवारी हल्का नम्बर 04, राज्य निगम मंण्डल भिलाई-03, तहसील पाटन, जिला दुर्ग में नया कोरोना पाॅजिटिव केस पाये जाने पर संबंधित क्षेत्रों को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित करने के परिणामस्वरूप कन्टेनमेंट जोन में चिन्हांकित क्षेत्र में सभी प्रकार के दुकानें व वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहेगी। इसके अलावा सभी प्रकार की वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किसी भी कारण से घर से बाहर निकलना प्रतिबंधित होगा। उक्त क्षेत्र की निगरानी पुलिस विभाग के द्वारा पेट्रोलिंग कर की जावेगी। जिला चिकित्सालय व स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से संबंधित क्षेत्र में स्वास्थ्य की निगरानी के साथ ही निर्देशानुसार सेम्पल की जांच की जायेगी।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision