October 02, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5054)

     दुर्ग / शौर्यपथ / बार-बार अपील करने के बाद भी आम जनता द्वारा घरों से कचरा नाली और सड़क पर डाला जा रहा है । एैसे ही आज निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन द्वारा शंकर नगर वार्ड भ्रमण के दौरान पाया कि शंकर नगर निवासी श्रीमती प्रभा सोनी द्वारा अपने घर से कचरा निकालकर सड़क और नाली के बीच डाल दिया गया। आयुक्त द्वारा उनकी मोबाइल से फोटो खिच ली गई । उन्होनें स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित कर कहा उक्त महिला से जुर्माना लेकर उनसे कचरा वापस उठवाईये। स्वास्थ्य विभाग की टीम स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, एवं स्वच्छता निरीक्षक मेनसिंग मंडावी, दरोगा राजू सिंह आदि ने श्रीमती प्रभा सोनी के घर पहुॅचे और उन्होनें कचरा बाहर नहीं फेकने की हिदायत देते हुये, उनके द्वारा फेके गये कचरे के लिए 200 रुपये जुर्माना लेकर फेके गये कचरे को प्रभा सोनी से वापस उठवाया गया । 

    दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम दुर्ग का जांच दल ने रोका-छेका अभियान के अंतर्गत अस्पताल वार्ड, पोलसायपारा, केलाबाड़ी, राजीव नगर, सुराना कालेज वार्ड, और पचरीपारा वार्ड में घर-घर जाकर मवेशियों की जांच किये। मवेशी बाहर छोडऩे और वार्ड में गंदगी करने पर 6 मवेशी मालिकों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये सभी को 10-10 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। अभियान के तहत् प्रभारी बाजार अधिकारी थान सिंह यादव, अतिक्रमण प्रभारी शिव शर्मा, सहा0 राजस्व अधिकारी प्रकाधर दीवान की टीम द्वारा कार्यवाही की गई। 

        उल्लेखनीय है कि शासन की रोका-छेका अभियान के तहत् आज नगर पालिक निगम दुर्ग के दल ने अस्पताल वार्ड कुॅआ चैके पास संतोष यादव, पोलसायपारा के सुरेन्द्र यादव, नयापारा चैक राजीव नगर के कृपाराम साहू, केलाबाड़ी के सुरेश यादव, पचरीपारा मेनका होटल के पीछे योगेश यादव द्वारा अपने जानवरों को सड़क पर छोड़ दिया गया था एवं वार्ड में गंदगी फैलाने के कारण सभी पर 10-10 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। मवेशी मालिकों द्वारा जुर्माने की राशि जमा नहीं किये जाने की स्थिति में डेयरी संचालक व मवेशी मालिक के खिलाफ भा0दं0स0 की धारा 133 एवं नगर निगम अधिनियम के तहत् कार्यवाही हेतु सक्षम न्यायालय में वाद दायर की जाएगी। 
           रोका-छेका अभियान के तहत् मीलपारा में विशाखा यादव, लक्ष्मण यादव, विष्णु चंद्राकर, अस्पताल वार्ड के शंकर लाल यादव, नीलम यादव, चंद्रपाल यादव, पचरीपारा के पूरन यादव, बघेरा के मनहर यादव, रमेश यादव, रामस्वरुप यादव, सुरेश यादव, पंचराम यादव, मोहन सिंह देशमुख, पोटियाकला वार्ड के रंजीत यादव, बंशी यादव, कृपाल यादव, कुशाल यादव द्वारा मवेशियों को खुला छोड़ दिया गया तथा गंदगी फैलाने के कारण 500 से 2000 रु0 जुर्माना लिया गया। आयुक्त ने समस्त मवेशी मालिकों से अपील कर कहा है कि शासन की मंशा के अनुरुप रोका-छेका अभियान शहर में जारी है इसके तहत् किसी भी डेयरी या मवेशी मालिक द्वारा मवेशी बाहर छोड़ा जाएगा और अपने आस-पास गंदगी करेगें उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। अत: अनुरोध है कि अपने मवेशियों को बांध कर रखें और गंदगी न करें।  

    दुर्ग / शौर्यपथ /  भाजपा चंडी शीतला मंडल के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 7 के लुचकी तलाब शिक्षक नगर पानी टंकी  एवं 9 खाम तलाब  की मौजूदा जीर्ण-शीर्ण अवस्था एवं गंदगी को देखते हुए मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर के नेतृत्व में जिलाधीश के नाम  उपस्थित अधिकारी को ज्ञापन सौंपा । इस दौरान प्रमुख रुप से पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बंजारे सह मीडिया प्रभारी राजा महोबिया उपस्थित रहे जिलाधीश को ज्ञापन सौंपने के दौरान उचित कदम नहीं उठाने जाने पर मंडल के जनप्रतिनिधियों सहित पार्टी के कार्यकर्ता आम जनमानस के साथ उग्र आंदोलन किया जाएगा

            वार्ड क्रमांक 7 शिक्षक नगर वार्ड में स्थित पानी टंकी जो आसपास के कम से कम 5 से 6 वार्ड में पानी की सप्लाई करता है आज अपनी मौजूदा हालात को देखते हुए आंसू बहा रहा है वर्तमान में पानी टंकी काफी जर्जर हो चुकी है पूर्व में भी इस के नाम से कई बार ज्ञापन सौंपा जा चुका है । रहवासियों के द्वारा अभी वर्तमान में सोशल मीडिया में एक तस्वीर वायरल है जिसमें पानी की टंकी की इच्छा पूरी तरह से धराशाई होकर पानी में ही गिर चुकी हैं और टंकी पूरी तरह से खुली हुई लगातार इसके मलबे आसपास क्षेत्र में गिरते रहते हैं वहीं लुचकी तलाब एवं हरना बांधा मुक्तिधाम के पास स्थित खाम तालाब जो काफी गंदा एवं दूषित हो चुका है इन दोनों तालाबों से आसपास के कम से कम 15 वार्ड के लोग के द्वारा उपयोग किया जाता है वर्तमान में दोनों तालाब की स्थिति काफी दयनीय है चारों ओर कचरा का जमवाड़ा है
         ज्ञापन सौंपने के दौरान विजय ताम्रकार ,निलेश अग्रवाल, रितेश सोनी ,विनोद ताम्रकार यासीन दीवान ,कुंदन यादव, दिनेश शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
    दुर्ग / शौर्यपथ / शहर की बदहाल व्यवस्था को दुरुस्त करने की पहल सीएसपी विवेक शुक्ला द्वारा प्रारंभ की गई है। मंगलवार को सीएसपी नगर निगम कमिश्नर के साथ शहर के बाजार क्षेत्र के मार्ग पर निकले। इस दौरान उनके निर्देश पर आवागमन को बाधित करने वाले दुकानदारों को समझाइश दी। साथ ही सड़क पर कब्जा कर व्यवसाय करने वालों के खिलाफ  कार्रवाई की गई।
    ज्ञातव्य हां कि शहर के प्रमुख मार्गों पर अवैध कब्जों की भरमार हो गई। जिससे प्राय: जाम की स्थिति निर्मित होती रहती है। जिसका खामियाजा जनता भोगना पड रहा है। वहीं निगम प्रशासन इस ओर से बेपरवाह बना हुआ है। शहर के बेतरतीब होती व्यवस्था को दुरुस्त करने सीएसपी ने निगम अमले के साथ इंदिरा मार्केट क्षेत्र का भ्रमण किया गया। इस दौरान सडक पर कब्जा करने वाले कारोबारियों के सामा की जब्ती की गई। वहीं जुर्माना वसूल किया गया। सीएसपी ने दुकानदारों को सड़क को बाधित कर व्यवसाय न करने की समझाइश भी दी। सीएसपी शुक्ला ने बताया कि व्यवस्था सुधारने के लिए आगे भी व्यवस्था सुधारने हेतु ऐसी कार्यवाही संयुक्त रूप से लगातार कई जाएगी।
    मास्क न पहनने वालों पर कार्रवाई
    पुलिस एवं नगर निगम की टीम द्वारा संयुक्त रूप से बिना मास्क पहने हुए व्यक्तियों पर भी कार्यवाही की गई। उन्हें मास्क पहनने की हिदायत देते हुए जुर्माना वसूला गया।
    भिलाई  / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र में दो कर्मचारी कोरोना से ग्रसित पाए गए हैं। इस्पात नगर में रहने वाले वरिष्ठ प्रबंधक सामग्री प्रबंधन को शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं सेक्टर 6 निवासी आरईडी में कार्यरत एक कर्मचारी को एम्स में भर्ती किया गया है। दोनों कर्मचारियों के कार्यस्थल को पूर्ण रूप से सैनिटाइज किया गया है एवं दोनों मरीजों के प्राथमिक संपर्क में आने वाले व्यक्तियों को आज घर पर रहने की सलाह दी गई है और कल उनका परीक्षण किया जाएगा। 27 जून को तबीयत खराब होने पर आरईडी कार्मिक सेक्टर 9 के फ्लू.क्लिनिक में आए थे जहां से प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें जिला अस्पताल दुर्ग में कोविड.19 के जांच हेतु भेजा गया था। लेकिन कार्मिक दुर्ग जिला चिकित्सालय न जाकर 2 जुलाई  को अपने ड्यूटी पर आ गए। ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगडऩे से वह सेक्टर 9 अस्पताल आ गए, जहां उन्हें संभावित कोविड.19 मरीजों के लिए बनाए गए बी.2 वार्ड में भर्ती किया गया। 3 जुलाई  को कोविड.19 परीक्षण किया गया जिसका  6 जुलाई को टेस्ट कोरोना पॉजिटिव आ गया इसके कारण तत्काल उन्हें एम्स में भर्ती किया गया है।
      अन्य कार्मिकों के सुरक्षा के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं। दोनों प्रभावित कर्मचारियों के कार्यस्थल तथा कार्यालय को सेनेटाइज कर दिया गया है। सेक्टर 9 के उन कार्मिकों को जो आरईडी के कार्मिक के चिकित्सा में लगे थे, आज उन सभी चिकित्सकीय कार्मिकों का कोविड.19 परीक्षण किया गया है और उन्हें घर में रहने को कहा गया है। इसके अतिरिक्त बी.2 वार्ड को भी सैनिटाइज कर दिया गया है। इन मरीजों के प्राथमिक संपर्क में आने वाले व्यक्तियों के कोविड.19 जांच की व्यवस्था की गई है। इनका परीक्षण कल किया जाएगा।
    भिलाई इस्पात संयंत्र ने कोरोना वायरस से बचाव हेतु एहतियातन कई कदम उठाए हैं। जिसमें चिकित्सकीय व्यवस्था से लेकर प्रशासकीय व्यवस्था शामिल है। भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन सभी कार्मिकों व भिलाई वासियों से अपील करती है कि कृपया कार्यस्थल व अन्य स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। नाक व मुँह को ढकते हुए मास्क अवश्य लगाएं। पार्टियों व सामाजिक कार्यक्रमों में न जायें। भीड़.भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। कृपया यात्रा करने से बचें। साबुन से बार-बार हाथ धोयें, जहाँ आवश्यक हो हाथों को सैनिटाइज करें। जब तक बहुत आवश्यक न हो तब तक अस्पताल न जाएं। यहाँ.वहाँ न थूँकें। कोरोना से बचाव हेतु पूरी सावधानी बरतें। चिकित्सकीय निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। संक्रमण को रोकने में सहयोग करें।

    दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने आज पाटन में क्रेडा द्वारा सौर सामुदायिक सिंचाई योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने बोरेंदा में सामुदायिक सिंचाई योजना का निरीक्षण किया। क्रेडा के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि बोरेंदा ग्राम में खारून नदी में एनीकट में उपलब्ध जलस्रोत से 20 एचपी के 5 नग पंप के माध्यम से 217 किसानों के 250 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई की जा सकेगी। इस परियोजना के पूर्ण होने से हितग्राही 3 फसल ले सकेंगे। इसके अलावा 21 एकड़ क्षेत्र में 3 नग तालाब भरने की योजना इसमें सम्मिलित है। इसमें खेतों में पाइपलाइन विस्तार का काम पूरा हो गया है। कंट्रोल रूम और पैनल स्ट्रक्चर प्रगतिरत है।
    सचिव ने कार्यों की प्रशंसा की और 30 जुलाई तक इसे पूरा करने निर्देशित किया। इस मौके पर श्री परदेशी ने पौधरोपण भी किया कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता क्रेडा दिनेश अवस्थी, एसडीएम विनय पोयाम, सीईओ मनीष साहू, सहायक अभियंता टीआर ध्रुव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / निगम मंडल अध्यक्ष दुर्ग जिले से मुस्लिम समाज के कार्यकर्ता को बनाया जाए दुर्ग का मुस्लिम समाज हमेशा कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा रहा है जब कांग्रेस के अच्छे दिन नहीं चल रहे थे उस समय भी दुर्ग का मुस्लिम समाज कांग्रेस के साथ खड़ा था कुछ चुनाव मे तो दुर्ग शहर के मुस्लिम क्षेत्र से कांग्रेस को विजय श्री मिली थी बाकी वार्ड में कांग्रेस को बहुत बुरी हार का सामना करना पड़ा था यहां तक की न्यूज़पेपर में छपा था कि दुर्ग मे कांग्रेस तकियापारा से विजयी हुई दुर्ग के मुस्लिम समाज का सबसे पहला हक भी बनता है अपील करते हैं कि समाज से उन कार्यकर्ताओं को बनाया जाए जो कभी कांग्रेस की पार्षद टिकट भी ना मांगा हो और कांग्रेसका वफादार सिपाही बनकर हमेशा कांग्रेस के साथ खड़ा रहा आदरणीय मुख्यमंत्री जी आदरणीय गृहमंत्री जी आदरणीय विधायक दुर्ग शहर अरुण वोरा जी इस तरफ जरूर ध्यान दें आप सबसे गुजारिश है मुस्लिम समाज आपका शुक्रगुजार होंगा।
    बैठक में शामिल मुस्लिम युवा मंच के अध्यक्ष इलियास भाई अंजुमन फाउंडेशन के अध्यक्ष सैयद सैफ अली दुर्ग शहर कांग्रेस के महामंत्री जुनेद लाल आजमी सिप्तैन रजा गुलाम भाई समर अली मुजाहिद खान सरफराज खान सोनू जाफर भाई सलीम खान अलीम भाई हसनैन रजा वसीम और बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज जलगृह विभाग और अमृत मिशन के अधिकारियों से कहा हम जनता की सुविधा के लिए उनकी जरुरत को पूरा कर रहे है ।इस कार्य में जनता अधिक परेशान हो रही है । महापौर श्री बाकलीवाल ने जलगृह विभाग व मिशन के अधिकारियों की बैठक लेकर मिशन के कार्यों की समीक्षा की । बैठक में जलगृह प्रभारी संजय कोहले, वित्त प्रभारी दीपक साहू , कार्यपालन अभियंता सुशील कुमार बाबर, प्रभारी सहा. अभियंता ए आर रहंगडाले, उप अभियंता राजेन्द्र ढबाले, एवं उपस्थित थे ।
    महापौर ने बैठक में कहा अमृत मिशन के कार्य पूरे शहर में चल रहा और नागरिक परेशान हो रहे है मेरे पास लगतार शिकायते आ रही है । उन्होंने कहा बारिश का समय है और अमृत मिशन के कार्य के कारण जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं पानी भर गए हैं लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है जनता की समस्या को ध्यान में रखते हुए उन कांटों को तत्काल हो रहे हैं और मिशन के कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें । मिशन के कार्यों को सुव्यवस्थित ढंग से करें ताकि आम जनता को कोई परेशानी ना हो । इसके अलावा अधिकारी ध्यान दें बारिश के समय जल जनित बीमारियां फैलती है इसको देखते हुए क्लोरीन टेबलेट का वितरण और दवाइयों का छिड़काव वार्ड क्षेत्रों में निरंतर किया जाए।

    दुर्ग / शौर्यपथ / सावन की आमद के साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा वृहद स्तर पर वृक्षारोपण करवाने की तैयारी शुरू की गई है जिसमें वन विभाग के साथ ही अन्य विभागों द्वारा भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जा रहा है। दुर्ग शहर को भी ग्रीन सिटी बनाने के उद्देश्य से विधायक अरुण वोरा के मार्गदर्शन में महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा पहले सावन सोमवार से वृक्षारोपण अभियान प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। वोरा ने दिल्ली प्रवास में होने के कारण शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बधेल की हरिहर छत्तीसगढ़ की संकल्पना को साकार करने के लिए हर घर में कम से कम एक वृक्ष लगाया जाएगा और उसका पालन पोषण कर बड़ा होने तक ध्यान रखा जाएगा। वृक्ष हमारे सबसे अच्छे मित्र हैं हरियाली से ही पर्यावरण में सुधार संभव है। प्रदूषण से मुक्ति व शुद्ध हवा की पूर्ति के लिए ग्रीन सिटी की ओर कदम बढ़ाते हुए हर घर में वृक्ष होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि दुर्ग में शहरी वन विकसित करने भी डीएमएफ मद से 30 लाख रु की मांग की गई है जिससे मॉर्निंग एवं इवनिंग वॉक करने वाले नागरिकों के लिए हरित वातावरण युक्त ऑक्सिज़ोन बनाया जाएगा।
    *शहर में बढ़ती चोरियों पर विधायक ने की एसपी से चर्चा*
    पिछले एक माह में चोरी की बढ़ती हुई वारदातों को लेकर विधायक अरुण वोरा ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से चर्चा कर मार्केट क्षेत्र में गश्त बढ़ाने व स्थायी रूप से गार्ड की ड्यूटी लगाने का आग्रह करते हुए कहा कि शहर में स्मार्ट पुलिसिंग के साथ शांति व्यवस्था बनी रहनी चाहिए। लॉकडाउन व कोरोना संकट से मध्यम एवं छोटे व्यापारी मंदी का सामना कर रहे हैं ऐसे में चोरी की घटना से उन्हें दोहरे नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। एसपी ने वोरा को गश्त बढ़ाने के लिए आश्वस्त किया है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision