
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
तीन दिनों के लिए जिला पंचायत परिसर में लगा था बिहान बाजार, 106 स्व-सहायता समूहों ने लिया था हिस्सा
दुर्ग /शौर्यपथ/
बिहान बाजार में बीते तीन दिनों में सात लाख 75 हजार रुपए की बिक्री हुई है। जिला पंचायत परिसर में लगाये गये, इस बाजार में दीपावली के आइटम्स की काफी बिक्री हुई है। बिहान बाजार में जनप्रतिनिधियों के साथ ही अधिकारियों ने भी बड़े पैमाने पर शापिंग की। मुख्यमंत्री निवास ने भी बिहान बाजार से अपने लिये दीवाली के आइटम्स खरीदे। इसके अलावा कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन ने भी खरीदी की। बिहान बाजार में विशेष रूप से दीवाली के दीये और अन्य सजावटी आईटम थे। इसके अलावा आर्टिफिशियल ज्वेलरी आदि भी रखे गए थे, जिनकी काफी माँग ग्राहकों में हुई। इसके अलावा छत्तीसगढ़ी फूड आइटम भी बिहान बाजार की विशेषता रही। इस संबंध में जानकारी देते हुए जनपद सीईओ शैलेष भगत ने बताया कि तीन दिनों में सात लाख 75 हजार रुपए के आइटम्स की बिक्री हुई। स्व-सहायता समूहों की महिलाएं इस बिक्री से काफी खुश हैं। उनका कहना है कि अपने क्षेत्र में भी उनके आइटम्स की काफी बिक्री हुई है। कुछ लोग जो बिहान बाजार किसी कारण से नहीं पहुंच पाये, उन्होंने भी इसे घर पहुंचकर यह आइटम खरीदे हैं। स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने बताया कि छत्तीसगढ़ के अनूठे आइटम हमने रखे जो बाजार में कम ही मिलते हैं या ढूंढने पर ही मिलते हैं। उदाहरण के लिए परंपरागत फाता जो घरों में टांगते हैं और मंगल की कामना के लिए इसे लगाया जाता है। यहां लोगों ने उसे सराहा। इसके अलावा छत्तीसगढ़ी आइटम के गिफ्ट पैक भी लोगों ने काफी सराहे हैं।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.