Google Analytics —— Meta Pixel
May 23, 2026
Hindi Hindi

छत्तीसगढ़ की पहचान है भूपेश बघेल * कुलदीप जुनेजा

  • rounak group

रायपुर । शौर्यपथ । रायपुर में आज अंतरराष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केक काटकर नर्सेस बहनों के साथ अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर विधायक कुलदीप जुनेजा ने समारोह को संबोधित करते वक्त कहा कि एक समय ऐसा था कि जब छत्तीसगढ़ के रायपुर की पहचान भिलाई के बाजू वाले शहर के रूप में होती थी कई लोग विद्या चरण शुक्ला श्यामाचरण शुक्ला के गृह क्षेत्र के संबंध में जानते थे किंतु आज पूरे देश में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यों और नीतियों के कारण छत्तीसगढ़ और रायपुर को अच्छे से पहचानने लगा है आज देश के किसी भी कोने में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कहने मात्र से ही लोग समझ जाते हैं कि छत्तीसगढ़ रायपुर की बात हो रही है अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर भाजपा काल के नर्सेज बहनों के आंदोलन पर अपने अनुभव को साझा करते हुए कुलदीप जुनेजा ने कहा कि जो नर्सेस बहनों का दिल दुखाया आज वह सत्ता से बाहर हैं और जिन्होंने आत्मीयता से बात सुनी और भरोसा दिलाया कि सरकार आने के बाद उनकी मांगों को माना जाएगा आज वह सत्ता में बैठे हैं ।

    तभी तो कहा जाता है सरकार के बारे में कि भूपेश है तो भरोसा है कका अभी जिंदा है । कुलदीप जुनेजा ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में हर वर्ग के लिए मुख्यमंत्री जी ने कुछ ना कुछ किया है हर वर्ग के ऊपर अपनी योजनाएं लागू की हैं और उनके हित की रक्षा करने के लिए सदैव तत्पर रहे हैं । तभी तो निमंत्रण देते समय नर्सेस बहनों ने यह वादा किया कि इस समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कोई ज्ञापन नहीं देंगे सिर्फ निमंत्रण स्वीकार करने की बात कही जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष  से स्वीकार कर लिया ।  विधायक कुलदीप जुनेजा ने आगे कहते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी से कुछ मांगने की जरूरत नहीं रहती वह हर वर्ग के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सरकार की नीतियों को जमीनी स्तर पर लागू करते हैं

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)