Google Analytics —— Meta Pixel
May 23, 2026
Hindi Hindi

जब भी नर्स बहनों की चर्चा होती है कोरोना काल का दौर याद आ जाता है : मुख्यमंत्री बघेल

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर  आयोजित समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर आयोजित समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
  • rounak group

रायपुर । शौर्यपथ । अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में आयोजित समारोह में शामिल हुए । मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस मौके पर फ्लोरेंस नाइटेंगल के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और मानवता के कल्याण के लिए उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नर्स बहनों द्वारा आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए कहा किआज नर्सेज डे के अवसर पर हम सभी उपस्थित हुए हैं लेकिन इसी के साथ-साथ आज मदर्स डे भी है। आप सभी को दोनों दिवस की बहुत शुभकामनाएं । जब भी नर्सों की चर्चा होती है तो कोविड-19 का चुनौती भरा दौर याद आता है। पूरी दुनिया में भय व्याप्त था। इस विपरीत परिस्थिति में हमारे डॉक्टरों और नर्सों ने जो सेवाएं दी उसकी तुलना नहीं की जा सकती।

   जिस प्रकार ईश्वर के बाद डॉक्टर का स्थान होता है ठीक उसी प्रकार मां के बाद नर्सों का स्थान है। मां के जैसी सेवा नर्स करती है और इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं है। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार में हमने उल्लेखनीय कार्य किये है। डॉक्टरों तथा नर्सों के साथ-साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में जितने भी मानव संसाधन की आवश्यकता महसूस की गई, हमने उसकी पूर्ति करने का प्रयास किया है और आगे भी इसे लगातार जारी रखेंगे।

पिछले साढ़े 4 वर्षों में हमने प्रदेश में 8 नये मेडिकल कॉलेज आरम्भ किये हैं। इससे प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।  

हमने बाजारों तक, मोहल्लों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई है। शहरों के लिए मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, बड़े नगर निगमों में दाई-दीदी क्लीनिक योजना और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए हाट बाजार क्लीनिक योजना संचालित की है।

मुख्यमंत्री ने नर्सों से कहा कि आप सभी सेवा के क्षेत्र में हैं, इस कार्य को आनंद भाव से करते रहें। रामकृष्ण परमहंस ने कहा था कि शिव भाव से जीव की सेवा करनी चाहिए। मरीजों के अंदर शिवत्व को देखें, मरीजों की सेवा ईश्वर की सेवा समझकर करें।

इस अवसर पर विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री पी. दयानंद, संचालक चिकित्सा शिक्षा श्री विष्णु दत्त, पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. तृप्ति नागरिया, अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. राकेश गुप्ता उपस्थित है।

 

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)