October 26, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    युवराज वाल्मीकि की हैट्रिक से चक्रधर चैंपियंस की दमदार जीत, अरुण साव ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    • doing of business

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 6-4 से हराया; मैनपाट टाइटन्स और बैलाडीला बुल्स का मुकाबला 3-3 से ड्रॉ

    रायपुर। शौर्यपथ। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। चक्रधर चैंपियंस ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 6-4 से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। टीम की जीत में युवराज वाल्मीकि की शानदार हैट्रिक निर्णायक रही। उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव भी मुकाबला देखने हॉकी स्टेडियम पहुंचे और दोनों टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

    मैच में चक्रधर चैंपियंस ने शुरुआती बढ़त बनाते हुए पहले दो क्वार्टर में अपना दबदबा कायम रखा। युवराज वाल्मीकि और कार्तिक यादव ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद वाल्मीकि ने पेनल्टी कॉर्नर के मौके को गोल में बदलकर बढ़त बढ़ाई। संस्कारधानी स्ट्राइकर्स की ओर से शाहरुख ने गोल कर वापसी की कोशिश की, लेकिन वाल्मीकि ने पेनल्टी स्ट्रोक पर अपना दूसरा गोल दाग दिया।

    तीसरे क्वार्टर में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने जोरदार वापसी करते हुए शाहरुख और शमशेर के गोल से स्कोर 4-3 के करीब पहुंचा दिया। अंतिम क्वार्टर में चक्रधर चैंपियंस ने मनीष के गोल और वाल्मीकि की तीसरी सफलता के दम पर मुकाबले पर पकड़ मजबूत की। शमशेर के अंतिम गोल के बावजूद संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 6-4 से हार का सामना करना पड़ा। युवराज वाल्मीकि प्लेयर ऑफ द मैच और शाहरुख स्ट्राइकर ऑफ द मैच चुने गए।

    मैनपाट टाइटन्स और बैलाडीला बुल्स का मुकाबला ड्रॉ

    दिन के एक अन्य मुकाबले में मैनपाट टाइटन्स और बैलाडीला बुल्स के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। मैनपाट टाइटन्स ने शुरुआती दो क्वार्टर में बढ़त बनाई, लेकिन बैलाडीला बुल्स ने अंतिम दो क्वार्टर में वापसी करते हुए मुकाबला 3-3 से बराबर कर दिया। जसकरण सिंह और राहुल यादव के गोल ने बैलाडीला बुल्स को बराबरी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। शानदार प्रदर्शन के लिए प्रहलाद को स्ट्राइकर ऑफ द मैच और करण धानुक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision