July 16, 2025
Hindi Hindi
शौर्यपथ

शौर्यपथ

गीला सूखा कचरा अलग अलग डस्टबीन में रखें,ऐसा नही करने वालो पर जुर्माना की कार्रवाही करें:आयुक्त

दुर्ग /  शौर्यपथ / निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने  डोर टू डोर कलेक्शन जीरो वेस्ट सेंटर बोरसी पहुँचे। आयुक्त ने डोर टू डोर कचरा एकत्रित हो रहे कचरे का स्वस्थ्य अधिकारी  जावेद अली,पीआईयू शेखर वर्मा व जीरो वेस्ट सेंटर की इंचार्ज के साथ भ्रमण किया। उन्होंने जैविक खाद की जानकारी ली। कहा कि प्रत्येक घरों में गीला सूखा कचरा कैसे लेना है जिस घरों में गीला सूखा कचरा नही दिया जाता,उन्ही से गीला सूखा कचरा अलग अलग करने को कहे। साथ उन्होंने स्वच्छता दीदियों हिदायत दी गई की घरों से कचरा लेते समय लोगो से कहे कि आप ऐसा कतई न करें कचरा अलग अलग रखें।
-आयुक्त प्रकाश सर्वे ने नागरिको से अपील करते हुए कहा शहर को साफ सुथरा रखने की जिम्मेदार न केवल नगर निगम की बल्कि हम सब की भी है। घर का कचरा बाहर न फेंकें। शहर में डोरबेल योजना के तहत कचर एकत्र करने आपके घर तक निगम रिक्शा भेज रहा है। नालियों में कचरा या घर से निकला निर्माण सामग्री, पॉलिथीन आदि को भी न डालें। इससे नालियां जाम होगी और परेशानी सभी को होगी। अगर कचरा फेंकेंगे तो नगर निगम आपके खिलाफ जुर्माना की कार्रवाही की जाएगी।आपको अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। दुर्ग नगर निगम का अमला सफाई में कोताही बरते तो उसकी शिकायत भी जरूर करें। एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें और भूमिका भी निभाएं।

दुर्ग / शौर्यपथ / अनिश्चित कालीन हडताल के पाचवे दिवस निगम के कर्मचारी अधिकारियों में अपनी मांगो को लेकर दिखा मंच में अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा मंच में भजन व देशभक्ति गीतों के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम से हड़तालों साथियों ने मांगो का संदेश दिए। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन आह्वान पर दो सूत्रीय मांगो को लेकर  22 अगस्त से प्रारंभ हुई अनिश्चितकालीन हडताल का पाचवे दिन जिसमें कर्मचारी अधिकारियों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनाने में अपना अपना योगदान दिया। इस मौके पर स्व प्रेरणा से अधिकारी,कर्मचारी फेडरेशन आंदोलन का समर्थन करने दुर्ग नगर निगम गेट के सामने मंच में हिन्दू युवा मंच पदाधिकारी एवं पार्षद अरुण सिंह, पूर्व सभापति दिनेश देवांगन,पार्षद देवनारायण चंद्राकार,पार्षद चंद्रशेखर चंद्राकार,पार्षद अजित वैद, पार्षद ओमप्रकाश सेन एवं युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपक चौपड़ा सहित आदियो ने मंच में पहुँचकर कर्मचारी व अधिकारी के अनिश्चित कालीन हड़ताल का समर्थन किया।प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता,अध्यक्ष शिव शर्मा व महामंत्री अनिल सिंह ने कहा दो सूत्रीय मांग केन्द्र के समान मुख्यमंत्री जी से देय तिथी, महंगाई आगामी समय में संकल्पवान होकर अपनी मांगो के प्रति डटे रहने का दृढ निश्चय को दृष्टिगत किया गया है।हड़ताल में डटे रहे भवन अधिकारी प्रकाश चंद थावनी, सहायक अभियंता जितेंद्र समैया, सहायक अभियंता आरके पालिया, सहायक अभियंता सुरेश केलवानी, सहायक अभियंता वीपी मिश्रा, उपअभियंता गिरीश दीवान,उपअभियंता विनोद मांझी,उपअभियंता भारती ठाकुर,उपअभियंता स्वेता महलवार, लेखाधिकारी राजकमल बोरकर, बाजार अधिकारी थान सिंह यादव,राजस्व अधिकारी नारायण यादव, शरद रत्नाकर,मनोहर साहू,संजय मिश्रा,ईश्वर वर्मा, योगेश सूरे,विनीत वर्मा,लवकुश शर्मा,भुवनदास साहू,राजेन्द्र साहू चंदन मन्हारे,शशिकांत यादव,श्रीमती उषा यादव, रेखा कुर्रे,अनिल मन्हारे,लता यादव,सिद्धार्थ शर्मा,पूर्णिमा तिवारी,प्रकाश अहीर,संतोष मिश्रा,क्षमा शर्मा,वंदना श्रीवास्तव, रुक्मणी ठाकुर, प्रकाशधार दीवान,योगेंद्र वर्मा,साक्षी वर्मा,संतोष भट्ट,उमेश यादव,विनोद उपाध्यय,आफाक कुरेशी,बद्रीनाथ भीमगज,तोरण साहू, राजू यादव,नरेंद्र मन्हारे, समेत धनकर,संजय सोनकर,रवि मिश्रा,उमेश चंद्राकार,रविन्द्र मिश्रा,खिलावन शर्मा,रवि मिश्रा,राजेन्द्र मिश्रा,चैत्रराम यादव,निलसिंह परिहार,नंदू यादव,भीम निषाद,रवि यादव,मुकेश पटेल, पूरन साहू,प्रताप ठाकुर
सहित अन्य कर्मचारी व अधिकारीगण मौजूद रहे।नगर पालिक निगम कर्मचारी व अधिकारी ने हडताली साथी भारी संख्या में निगम गेट के समाने उपस्थित होकर राज्य शासन के हठधर्मिता व दो सूत्रीय मांग को लेकर आदोंलन को तेज करने का संकल्प लेते हुए मांग पूरा होने तक हडताल रहेगा।

भिलाई / शौर्यपथ /  भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव के तीन बड़े जनहितकारी प्रोजेक्ट का प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकार्पण करेंगे। 27 अगस्त शनिवार की शाम 6 बजे लोकार्पण कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा। जिसके मुख्यअतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरीय निकाय मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया करेंगे। विशिष्ट अतिथि मंत्री परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मोहम्मद अकबर होंगे।

लोकार्पण कार्यक्रम में पावर हाउस स्थित प्रदेश का सबसे बड़ा सी मार्ट, मदर्स मार्केट और करीब 3 करोड़ की लागत से बने गौरवपथ बैकुंठधाम में बने डॉ. भीमराव अम्बेडरकर सर्वसमाज मांगलिक भवन का लोकार्पण किया जाएगा। इसके अलावा सेफ ड्रिंकिंग वाटर क्लीनिक का भी लोकार्पण किया जाएगा। यह सभी प्रोजेक्ट भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने जनता के हित और विकास केलिए बनाएं थे। जब वे महापौर थे तब उन्होंने भिलाईवासियों के लिए 2 एकड़ में 3 करोड़ की लागत से मांगलिक भवन बनाने की योजना बनाई थी। जो अब बन कर तैयार हो गया है। जिसे शनिवार को सीएम भूपेश बघेल शहरवासियों को समर्पित करेंगे। विधायक देवेंद्र यादव की पहल से सामान्य व गरीब वर्ग के लोगों को अपने बेटा- बेटी की शादी, सगाई व अन्य कार्यक्रम के लिए होटल व बड़े महंगे प्राइवेट शादी हॉल किराए में लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने आम नागरिकों के लिए एक भव्य सर्व सुविधा युक्त मांगलिक भवन का निर्माण कराया है। इससे लोगों का काफी लाभ होगा। यहां मैरिज हाल, ग्रीन रूम के साथ ही यहां एक बड़ा किचन भी बनाया गया है। साथ ही इस भवन में मेहमानों के ठहने के लिए 25 कमरे होंगे। जिसमें से 20 कमरे लेटबॉथ अटेच है। यहां के कमरों में एसी लगा हुआ है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक देवेंद्र यादव, विधायक वैशालीनगर विद्यारतन भसीन, मेयर नीरज पाल, क्रेडा सदस्य विजय साहू, सभापति गिरवरबंटी साहू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, लोककर्म प्रभारी एकांश बंछोर, एमआईसी सदस्य मीरा बंटी साहू, जोन अध्यक्ष जलंधर सिंह, भूपेंद्र यादव, पार्षद पीयूष मिश्रा, पार्षद एन शैलजा, आयुक्त लोकेश चंद्राकर आदि शामिल होंगे।



35000 महिलाओं को स्वरोजगार

विधायक देवेंद्र यादव ने शहर की माताओं और बहनों को आत्मनिर्भर बनानेे, उन्हें स्वरोजगार देने के लिए एक बड़ी योजना बनाई है। इसी के तहत पावर हाऊस में  मदर्स मार्केट बनाया गया है। जो बन कर तैयार हो गया है,जिसका लोकार्पण सीएम भूपेश बघेल के हाथों किया जाएगा। यहां भिलाई की 35000 महिलाएं जो स्व सहायता समूह से जुड़ी है, उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। 21 दुकानों को लॉटरी के माध्यम से आबंटित करेंगे।

प्रदेश का सबसे बड़ा सी मार्ट

विधायक देवेंद्र यादव की पहल से ही पावर हाउस में मदर्स मार्केट के बाजू में ही प्रदेश का सबसे बड़ा सीमार्ट बनाया गया है। जहां महिलाओं द्वारा तैयार किए जाने वाले उत्पादों को एक बेहतर प्लेटफार्म देने के लिए इसकी परिकल्पना की गई है। जिसके तहत एक बड़े बिग शॉपिंग मॉल की तरह इसे तैयार किया गया है। यहां छत्तीगसढ़ की पारंपरिक चीजे, वनोपज, औषधी आदि भी मिलेगी।


सपना होगा साकार

हमारी माताओं और बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमने मदर्स मार्केट बनाने का प्लान किया था। आज यह सपना साकार होने वाला है। साथ ही कैंप क्षेत्र के लोगों को आम सामान्य नागरिकों को अपने बेटा-बेटियों की शादी के लिए महंगे हॉल बुक करके की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस सोंच के साथ ही हमने सर्व सुविधा युक्त मांगलिक भवन बनाया है।

देवेंद्र यादव,विधायक भिलाईनगर

सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध करता है पोला पर्व
खेती किसानी में पशुधन के योगदान को  नमन करने का त्यौहार

मनोज सिंह, सहायक संचालक
रायपुर / शौर्यपथ / भारतीय संस्कृति में पशु पूजा की परम्परा रही है, इसके प्रमाण सिन्धु सभ्यता में भी मिलते हैं। खेती किसानी में पशुधन के महत्व को दर्शाने वाला पोला पर्व छत्तीसगढ़ के सभी अंचलों में परम्परागत रूप से उत्साह के साथ मनाया जाता है। खेती किसानी में पशुधन का उपयोग के प्रमाण प्राचीन समय से मिलते हैं। पोला मुख्य रूप से खेती-किसानी से जुड़ा त्यौहार है। भादों माह में खेती किसानी का काम समाप्त हो जाने के बाद अमावस्या को यह त्यौहार मनाया जाता है। चूंकि इसी दिन अन्न माता गर्भ धारण करती है अर्थात धान के पौधों में इस दिन दूध भरता है। इसीलिए यह त्यौहार मनाया जाता है। पोला पर्व महिलाओं, पुरूषों और बच्चों के लिए भी विशेष महत्व रखता है।
पोला पर्व के पीछे मान्यता है कि विष्णु भगवान जब कान्हा के रूप में धरती में आये थे, जिसे कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है, तब जन्म से ही उनके कंस मामा उनकी जान के दुश्मन बने हुए थे, कान्हा जब छोटे थे और वासुदेव-यशोदा के यहां रहते थे,  तब कंस ने कई बार कई असुरों को उन्हें मारने भेजा था।  एक बार कंस ने पोलापुर नामक असुर को भेजा था, इसे भी कृष्ण ने अपनी लीला के चलते मार दिया था और सबको अचंभित कर दिया था। वह दिन भादों माह की अमावस्या का दिन था। इस दिन से इसे पोला कहा जाने लगा, इस दिन को बच्चों का दिन कहा जाता है।
 पोला पर्व के पहले छत्तीसगढ़ में विवाहित बेटियों को ससुराल से मायका लाने की परंपरा है। पोला के बाद बेटियां तीज का त्यौहार मनाती है। तीज के पर्व के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सामान्य अवकाश की घोषणा की है। पोला त्यौहार किसानों के लिए विशेष महत्व रखता है। किसान इस दिन धान की फसल धान लक्ष्मी का प्रतीक मानकर, अच्छी और भरपूर फसल की कामना की कामना करते हैं। इस दिन सुबह से किसानों द्वारा बैलों को नहलाकर पूजा अर्चनाकर कृषि कार्य के लिए दुगने उत्साह से जुटने प्रण लेते हैं। बैलों की पूजा के बाद किसानों और ग्वालों के द्वारा बैल दौड़ का आयोजन जाता है। छोटे बच्चे भी मिट्टी के बैलों की पूजा करते हैं। जहां उन्हें दक्षिणा मिलती हैं। गांवों में कबड्डी, फुगड़ी, खो-खो, पिट्टुल जैसे खेलकूद का आयोजन होता है। मिट्टी के बैलों को लेकर बच्चे घर-घर जाते हैं। यह त्योहार पशुधन संवर्धन और संरक्षण की आज भी प्रेरणा देता है।
 छत्तीसगढ़ धान की खेती सबसे ज्यादा होती है इसलिए यहां चावल और इससे बनने वाले छत्तीसगढ़ी पकवान विशेषरूप से बनाए जाते हैं। इस दिन चीला, अइरसा, सोंहारी, फरा, मुरखू, देहरौरी सहित कई अन्य पकवान जैसे ठेठरी, खुर्मी, बरा, बनाए जाते हैं। इन पकवानों को मिट्टी के बर्तन, खिलौने में भरकर पूजा की जाती है, इसके पीछे मान्यता है कि घर धनधान्य से परिपूर्ण रहे। बालिकाएं इस दिन घरों में मिट्टी के बर्तनों से सगा-पहुना का खेल भी खेलती हैं। इससे सामाजिक रीति रिवाज और आपसी रिश्तों और संस्कृति को समझने का भी अवसर मिलता है। इस दिन छत्तीसगढ़ में गेड़ी का जुलूस निकाला जाता है। गड़ी, बांस से बनाया जाता है जिसमें एक लम्बा बांस में नीचे 1-2 फीट ऊपर आड़ा करके छोटा बांस लगाया जाता है। फिर इस पर बैलेंस करके, खड़े होकर चला जाता है।
पोला पर्व में मिट्टी के खिलौनों की खूब बिक्री होती है। गांव में परंपरागत रूप से कार्य करने वाले हस्तशिल्पी, बढ़ई एवं कुम्हार समाज के लोग इसकी तैयारी काफी पहले से करना शुरू कर देते हैं। इस त्योहार से उन्हें रोजगार भी मिलता है, लोग मिट्टी के बर्तनों का उपयोग करते हुए एक दूसरे के घरों में मिष्ठान पहुंचाते हैं। इस दिन ग्रामीण क्षेत्रों में मितान बदने की भी परम्परा है। एक दूसरे के घरों में मेल मिलाप के लिए जाते हैं। यह पर्व सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से भी हमें मजूबत करता है।

मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश के बैंकों की तुलना में 2 गुना से अधिक वेतन बढ़ोतरी पर जांच कराने के दिये निर्देश

रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपेक्स बैंक एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में समकक्ष पदों पर विगत 10 वर्षों में 2 गुना से अधिक वेतन भत्तों की बढ़ोतरी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की है । मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश के बैंकों की तुलना में 2 गुना से अधिक वेतन बढ़ोतरी पर जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि भविष्य में होने वाली रिक्तयों की पूर्ति शासन के समान वेतनमान पर की जाये।
  उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बघेल की अध्यक्षता में अपेक्स बैंक एवं प्रदेश के सभी जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के प्रचलित सेवा नियम एवं उनके वेतनमान के संबंध में बैठक आयोजित की गयी थी । बैठक में मुख्यमंत्री जी द्वारा निर्देश दिए गए कि नवीन सेवा नियम लागू होने के बाद अपेक्स बैंक एवं जिला सहकारी बैंकों में लगभग 2900 पदों की रिक्तियां उद्भूत होंगी, उनमें शीघ्र भर्ती की कार्यवाही राज्य एजेंसी व्यापम के माध्यम से भर्ती की कार्यवाही शीघ्र की जाये, जिससे प्रदेश के बेरोजगार युवकों को लाभ प्राप्त हो सके।

छत्तीसगढ़िया थीम के आधार पर तैयार हुआ उत्सव का माहौल
सुबह 10.00 बजे सीएम हाउस में पधारेंगी माताएं-बहनें
रायपुर / शौर्यपथ / तीन दिनों तक चलने वाले छत्तीसगढ़ के पारंपरिक तीजा- पोरा पर्व का उत्साह अब जोरों पर दिखाई पड़ रहा है। बाजारों में रौनक है और तिजहरिन माता-बहनें, किसान भाई और आम जन इस त्यौहार को पूरे उत्साह के साथ मनाने हेतु तैयारियों में जुटे हुए हैं। तीजा- पोरा पर्व के अवसर पर पिछले वर्षाे की तरह इस वर्ष भी 27 अगस्त को सुबह 10.00 बजे से मुख्यमंत्री निवास में भव्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए यहां जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं।
ठेठ पारंपरिक अंदाज में मुख्यमंत्री निवास के प्रांगण को सजाया जा रहा है। यहां का पूरा माहौल उत्सव के अनुरूप रंग- बिरंगा और हमारी छत्तीसगढ़िया संस्कृति की झलक दिखाता हुआ नजर आ रहा है। ढेर सारी नंदी बैल इस प्रांगण में जगह- जगह सजे नजर आ रहे हैं, जो समृद्धि और खुशहाली का एहसास दिला रहे हैं। सूपा और टोकनी पर रंगों की खूबसूरत कारीगरी के साथ इन्हें जगह-जगह बेहद निराले अंदाज में सजाया गया है। रंग-बिरंगे तोरण और पारंपरिक कलाकारी, उत्सव की थीम के अनुरूप यहां की खूबसूरती को बढ़ा रही है।
मुख्यमंत्री निवास का माहौल ठेठ छत्तीसगढ़िया तीजा- पोरा वाला दिखाई पड़ रहा है। प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने माताओं- बहनों से अपील की है कि वे इस उत्सव में शामिल होकर मुख्यमंत्री निवास की शोभा बढ़ाएं। उत्सव में महिला पत्रकारों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। तिजरहिन माता- बहनें मुख्यमंत्री निवास को अपना मायका समझकर यहां आएं, उनका स्वागत है।

रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में तीज, त्यौहारों की एक समृद्ध परम्परा है। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति के सरंक्षण और संर्वधन के लिए प्रदेश में हरेली, तीजा, माता कर्मा जयंती, छठ पूजा और विश्व आदिवासी दिवस के दिन न केवल सार्वजनिक अवकाश की शुरूआत की है,  बल्कि इन लोक पर्वों के महत्व से आने वाली पीढ़ी को जोड़ने के लिए इन्हें जन सहभागिता से पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।  स्थानीय त्यौहारों को जन सहभागिता के जोड़कर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति का संवर्धन एवं संरक्षण करने का प्रयास किया जा रहा है।
इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के पारम्परिक त्यौहार पोला एवं तीज को व्यापक स्तर पर मनाने के लिए मुख्यमंत्री निवास में तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। हरेली पर्व  की तरह ही मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास पर इन दोनों पारम्परिक त्यौहारों को व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा।
पोला व तीज पर्व के लिए मुख्यमंत्री निवास में विशेष तैयारियां की गई हैं और तीज मना रही माताओं एवं बहनों की स्वागत के लिए ये पूरी तरह से तैयार है। मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ की परम्परा और रीति रिवाज के अनुसार साज सज्जा की गई है। मुख्यमंत्री निवास में पहले  पोला पर्व का आयोजन होगा। इस मौके पर नंदी बैल की पूजा की जाएगी, इसी के साथ ही यहां पर तीजा महोत्सव का भी आयोजन किया जाएगा। तीजा महोत्सव के लिए प्रदेश के विभिन्न स्थानों से तीजहारिन माताओं एवं बहनों को मुख्यमंत्री निवास के लिए आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर बहनों द्वारा करूभात खाने की रस्म पूरी की जाएगी और छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेलों का आयोजन किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ का पोरा तिहार मूल रूप से खेती किसानी से जुड़ा पर्व है। खेती किसानी में बैल और गौवंशी पशुओं के महत्व को देखते हुए इस दिन उनके प्रति आभार प्रकट करने की परंपरा है। छत्तीसगढ़ के गांवों में इस पर्व में बैलों को विशेष रूप से सजाया जाता है। उनकी पूजा की जाती है। इस मौके पर घरों में बच्चे मिट्टी से बने नंदी बैल और बर्तनों के खिलौनों से खेलते हैं। घरों में ठेठरी, खुरमी, गुड़चीला, गुलगुला, भजिया जैसे पकवान तैयार किए जाते हैं और उत्सव मनाया जाता है। इस पर्व के अवसर पर बैलों की दौड़ भी आयोजित की जाती है।
छत्तीसगढ़ में तीजा (हरतालिका तीज) की विशिष्ट परम्परा है, तीजहारिन महिलाएं तीजा मनाने ससुराल से मायके आती हैं। तीजा मनाने के लिए बेटियों को पिता या भाई ससुराल से लिवाकर लाते है। छत्तीसगढ़ में तीजा पर्व की इतना अधिक महत्व है कि बुजुर्ग महिलाएं भी इस खास मौके पर मायके आने के लिए उत्सुक रहती हैं। महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए तीजा पर्व के एक दिन पहले करू भात ग्रहण कर निर्जला व्रत रखती हैं। तीजा के दिन बालू से शिव लिंग बनाया जाता है, फूलों का फुलेरा बनाकर साज-सज्जा की जाती है और महिलाएं भजन-कीर्तन कर पूरी रात जागकर शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं।

- आवाज़ नहीं सुन रहे शिक्षाधिकारी की गुमशुदगी का पोस्टर लेकर पहुँचें विद्यार्थी
- बजाया सिटी और ढपली, किया शंखनाद, शिक्षाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

  दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग शालेय शिक्षा विभाग में छात्र-छात्राओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। हिन्दू युवा छात्र मंच (एचवाईसीएम) ने इसका नेतृत्व किया। विद्यार्थियों ने शिक्षाधिकारी को निद्रा से जगाने प्रदर्शन में सनातन संस्कृति के अनुरूप शंखनाद किया। सिटी बजाया और ढपली बजाकर कड़ा विरोध-प्रदर्शन किया। जिला शिक्षाधिकारी की गुमशुदगी का पोस्टर लेकर विद्यार्थी पहुँचे और जमकर नारेबाजी की। विभाग में हुई तमाम धांधली और भ्रष्टाचार के विरोध में उग्र प्रदर्शन किया और जिम्मेदारों को ज्ञापन सौंपा गया।
हिन्दू युवा मंच की छात्र इकाई हिन्दू युवा छात्र मंच ने शुक्रवार को दुर्ग के जिला शिक्षा विभाग में उग्र प्रदर्शन किया। छात्र मंच के प्रचार-प्रसार प्रभारी प्रिंस तिवारी ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी योजना 'शासकीय स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल' में बीते दिनों धांधली हुई है। योजना के तहत जिले के स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति से लेकर विद्यार्थियों के दाखिले तक में भ्रष्टाचार हुए हैं। अपात्र लोगों को नियम ताक पर रखकर स्थान दिया गया, जिनकी वजह से जरूरतमंद और पात्र उम्मीदवार योजना से वंचित हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में विभाग के संलिप्त अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाए, अन्यथा छात्र शीघ्र की उग्र आंदोलन करेंगे। साथ ही निजी स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगाने की चेतावनी दी गई।
इस दौरान मंच के पदाधिकारियों और विद्यार्थियों ने विरोध स्वरूप शंखनाद किया, सिटी बजाय और ढपली बजाकर प्रदर्शन का अनोखा तरीका अपनाया।
इस अवसर पर संगठन प्रमुख गोविंदराज नायडू, महामंत्री राजेश शर्मा, छात्र मंच के प्रदेश प्रभारी श्रीकुमार नायर, जिला प्रभारी आलोक खापर्डे, कार्यक्रम प्रभारी अमिताभ वर्मा, छात्रमंच के जिला संयोजक शिबू सोनी, जिला महामंत्री शिवम मिश्रा, सहसंयोजक नीरज देवांगन, सानिध्य चंद्राकर, राज गुप्ता, रोशन राजपूत, योमेश सोनी, ओमप्रकाश साहू, देवेंद्र साहू, खेमलाल सेन, यश गुप्ता, कृष्णा चौहान, शीतल सागरवंशी, कृषभ दास, बलराम पांडे, अंकित दुबे, निरंजन सिंह राजपूत, पंकज चौधरी, जग्गू ठाकुर, तुषार सिंह राजपूत, राम देवांगन, दल्लू यादव, राजा बैरागी, टीकू निषाद, विकास तांडी व अन्य विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

राजनांदगांव / शौर्य्पथ / जय भवानी व्यायाम शाला के संचालक अमित आजमानी ने बताया कि राजनांदगांव शहर की सबसे पुरानी जय भवानी व्यायाम शाला जो की सन् 1973 से संचालित है और कई अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय भारत्तोलन खिलाड़ी देने वाली संस्था है। इसी व्यायामशाला में भारत्तोलन करने वाली राष्ट्रीय भारत्तोलन खिलाड़ी कुमारी कोमल गुप्ता 1 सितम्बर को कोन बनेगा करोड़पति में प्रसिद्ध कलाकार श्री अमिताभ बच्चन के साथ नजर आयेगी। अप्रैल माह में केबीसी में रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद कुमारी कोमल में गुप्ता को के.बी.सी. से कॉल आया था जिसके बाद से उन्हें बहुत से चयन प्रणाली से गुजरना पड़ा कोमल गुप्ता शहर के प्रसिद्ध बॉडी बिल्डर रवि गुप्ता की पुत्री है। केबीसी में चयन होने के बाद कुमारी • कोमल गुप्ता भोपाल गई जहां पर उन्होंने सारे प्रश्नों का उत्तर देकर अपनी जगह केबीसी में सुनिश्चित की आगे अमित आजमानी ने बताया है कि कोमल शुरू से ही काफी समझदार एवं मेहनती रही है। कोमल अनेकों बार राष्ट्रीय भारत्तोलन प्रतियोगिता में गोल्ड एवं सिल्वर मैडल ला चुकी है। कोमल खेल के साथ- साथ पड़ाई में भी उतनी ही तेज है और बहुत हद तक उनका यहीं अंदाज उन्हें केबीसी के मंजर तक लेकर गया। कोमल खेल से जुड़ी एवं बाहरी गतिविधियों का वीडियो केबीसी टीम ने राजनांदगांव आकर रिकार्ड की थी जो की जय भवानी व्यायाम शाला में सूट किया गया था एवं कुमारी कोमल गुप्ता के घर में भी माता-पिता के साथ उनका वीडियो बनाया गया है। यह पूरा वीडियो आप सब को 1 सितम्बर को केबीसी में देखने को मिलेगा। आगे अमित आजमानी ने और कुछ कहने से पहले सभी राजनांदगांव एवं देश की जनता से अपील की है कि सब एक सितम्बर को केबीसी जरूर देखे एवं कुमारी कोमल गुप्ता को अपना आर्शीवाद उसकी उज्जवल भविष्य के लिए कुमारी कोमल गुप्ता को इस सफलता पर भवानी व्यायाम शाला के सभी सदस्यों ने बधाई दी है जिनके नाम इस प्रकार है जिला भारत्तोलन संघ अध्यक्ष एवं जिला जिम एसोसिएशन अध्यक्ष अमित आजमानी, अजय श्रीवास्तव, शेख वसीम, बसंत मैगी, मनीष तिवारी, तामेश्वर बंजारे, नीरज शुक्ला, जग्गू ठाकुर, विवेक रंजन सोनी, अशोक श्रीवास, अजय लोहार, दीपक यादव, दाउत खान, दीपक ठाकुर, मनोज यादव, रामअवतार, चोवाराम साहू, अंतराष्ट्रीय भारत्तोलन महिला खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव एवं बॉडी टेक के सभी सदस्यों ने बधाई दी। गुप्ता परिवार जय भवानी व्यायाम शाला परिवार बेहद खुश है एवं गर्व है कि उन्हें कुमारी कोमल गुप्ता पर जिन्होंने राजनांदगांव एवं छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया।

▪️ विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक दुर्ग एवं राजपत्रित अधिकारीगण उतरे सड़कों पर।
▪️  जनप्रतिनिधियों के साथ पैदल भ्रमण कर जनता से सीधे मुलाकात कर, जाना उनका हालचाल ।
▪️ असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, अड्डे बाजी, शराबखोरी करने वालों के विरुद्ध चलाया जा रहा है विशेष अभियान।
▪️ प्रत्येक सप्ताह में अलग-अलग अनुविभाग में पुलिस अधीक्षक दुर्ग करेंगे नागरिकों से संवाद।
          
   दुर्ग / शौर्यपथ / पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव के द्वारा  50 से अधिक जवानों के द्वारा उतई  क्षेत्र में ग्रामीणों को अपराध के प्रति जागरूक करने  फ्लैग मार्च निकाला गया। पैदल पेट्रोलिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अनंत कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन श्री देवांश सिंह राठौर एवं जनप्रतिनिधिगण  कृषि मंडी बोर्ड दुर्ग के अध्यक्ष श्री अश्वनी साहू, नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष श्री डिकेंद्र हिरवानी, उपाध्यक्ष श्री रविंद्र वर्मा, पोषण साहू के द्वारा थाना उतई परिसर से पैदल मार्च प्रारंभ कर आगे बढ़ते हुए, उतई मार्केट का भ्रमण करते हुए सद्भावना चौक में ग्रामीणों से संवाद किया।  
     स्वयं पुलिस अधीक्षक दुर्ग दल बल के साथ पैदल पेट्रोलिंग करते हुए सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस एवं आम जनता तथा जनप्रतिनिधि ने मिलकर पूरे क्षेत्र की पैदल पेट्रोलिंग की। क्षेत्र में उपस्थित नागरिकों से संवाद कर उनकी शिकायतों के बारे में पूछकर निवारण हेतु आदेश किया। पुलिस अधीक्षक दुर्ग के इस अभियान के लिए उपस्थित नागरिकों के द्वारा पुष्पो से स्वागत कर पैदल गश्त के अभियान को  पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग का धन्यवाद ज्ञापन किया ।  
    पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा यह अभियान लगातार हर अनुविभाग में वार्ड वार जनता से सीधे संवाद हेतु जारी रहेगा।  राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों /चौकी प्रभारियों के द्वारा जनता में सुरक्षा की भावना आए तथा असामाजिक तत्वो में कानून का भय का वातावरण बना रहे दिनांक 26.08.2022 के शाम 6 बजे से विशेष अभियान चलाया गया। जिसमे क्षेत्रों में पैदल पेट्रोलिंग के  माध्यम से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, अड्डे बाजी, शराबखोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। विशेष अभियान की शुरूआत डॉ . अभिषेक पल्लव पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने  पाटन तथा पदमनाभपुर क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर जनता से सीधे मुलाकात कर उनका हालचाल जाना था। जिसका तृतीय चरण उतई क्षेत्र में किया गया।
    थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने - अपने अनुभाग व थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं शांति व्यवस्था कायम  रखने हेतु भीड़-भाड़ वाले इलाको, सार्वजनिक जगह पर बाइक एवं पैदल पेट्रोलिंग के माध्यम से कार्यवाही की गई। गुण्डा बदमाशों, चाकूबाजों, अड्डेबाजों, गुटबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, पुराने अपराधिक तत्वों, सहित हाल ही में जेल से रिहा हुये बंदियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इसके अतिरिक्त सूनसान स्थान, तालाब किनारे एवं शहर के आउटर क्षेत्रों में जमवाड़ा लगाने वाले व्यक्तियों की चेकिंग सहित संदिग्ध व्यक्तियों के बैग, थैले पाकेट एवं वाहनों की डिक्की को भी लगातार चेक किया जा गया।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)