Google Analytics —— Meta Pixel
May 23, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35926)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5926)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /करवाचौथ आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करवाचौथ का…
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / बालों की देखरेख में हर छोटी-बड़ी बात पर ध्यान दिया जाता है. हेयर केयर रूटीन का सबसे जरूरी हिस्सा है बालों…
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /त्वचा निखारने के लिए मुल्तानी मिट्टी को एक नहीं बल्कि कई तरीकों से चेहरे पर लगाया जा सकता है. दादी-नानी तक अपने…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /हम बचपन में जब भी बीमार पड़ते थे तो मम्मी काढ़ा बनाकर पिला देती हैं. काढ़ा हल्दी, तुलसी और अदरक आदि से…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /पेट की अनेक दिक्कतों में ही शामिल है ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की दिक्कत. जब पेट फूलता है तो ना कुछ खाते…
 हैलोवीन /शौर्यपथ /हैलोवीन का नाम सुनते ही दिमाग में भूत प्रेत की तस्वीरें चलना शुरू हो जाती हैं. हर साल यह डरावना त्योहार 31 अक्टूबर…
टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ /तवा एक ऐसा बरतन है जिसका इस्तेमाल रोज किया जाता है रोटी बनाने के लिए. कई बार हम रोटी के अलावा सब्जी…
खाना खजाना /शौर्यपथ /बर्गर का नाम लेते ही हमारे मुंह में पानी जा आता है. अगर आप भी बर्गर खाने के शौकीन हैं और घर…
रसोई टिप्स /शौर्यपथ /स्नैकिंग का समय एक ऐसी चीज़ है जिसका हम हमेशा इंतज़ार करते हैं. हर स्नैक सीजन के बाद हमें एक निश्चित खुशी…
खाना खजाना /शौर्यपथ /ठंड ने दस्तक दे दी है, ऐसे में सबसे ज्यादा हमारी सेहत पर असर पड़ता है. अगर आप भी इस सीजन अपने…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)