
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
मनोरंजन /शौर्यपथ / बॉलीवुड के ऐसे कई सुपरस्टार हैं जिन्होंने 90 के दशक में अपना करियर शुरू किया और आज भी इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं. वहीं कई ऐसे भी हैं जिन्होंने 90 के दशक में बॉलीवुड में डेब्यू किया लेकिन अपने करियर के चरम पर अचानक ही फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी. इन सितारों में अक्षय कुमार की फिल्म 'सैनिक' की एक्ट्रेस फरहीन प्रभाकर भी शामिल थीं. उन्होंने 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'जान तेरे नाम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. जब फरहीन ने बॉलीवुड में कदम रखा तो उनकी तुलना सुपरस्टार माधुरी दीक्षित से की गई. दरअसल उनके चेहरे में हल्की झलक धक धक गर्ल की थी. 1992 में 'जान तेरे नाम' की रिलीज के बाद फरहीन एक पॉपुलर नाम बन गईं. मीडिया उन्हें 'माधुरी दीक्षित नंबर 2' कहकर बुलाती थी.
फरहीन 90 के दशक में एक पॉपुलर स्टार थीं लेकिन उन्होंने अपने करियर के चरम पर एक्टिंग छोड़ने का फैसला किया और शादी करने का मन बना लिया. फरहीन को क्रिकेटर मनोज प्रभाकर से प्यार हो गया और उन्होंने स्टार भारतीय क्रिकेटर से शादी करने के बाद हमेशा के लिए एक्टिंग की दुनिया छोड़ दी. चूंकि फरहीन एक टूटे हुए परिवार में पली-बढ़ीं इसलिए वह अपनी शादी को सफल बनाना चाहती थीं और ऐसा लगता है कि यही वजह थी कि उन्होंने एक्टिंग छोड़ दियी और पूरी तरह से अपने परिवार पर ध्यान दिया.
न्यूज 18 में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक फरहीन ने एक बार मनोज प्रभाकर से शादी करने के फैसले के पीछे की वजह का खुलासा किया था. फरहीन ने इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने छोटी उम्र में ही तय कर लिया था कि वह एक हिंदू से शादी करेंगी क्योंकि उन्हें मुस्लिम पुरुषों पर कोई भरोसा नहीं था. फरहीन ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि उनके पिता ने तीन शादियां की थीं. फरहीन अब 50 साल की हो चुकी हैं और क्रिकेट से संन्यास लेकर बिजनेसमैन बन चुके मनोज प्रभाकर के साथ बॉलीवुड से दूर खुशहाल जिंदगी जी रही हैं.
मनोरंजन /शौर्यपथ /इस तस्वीर में संजय कपूर के साथ नजर आ रहीं बॉलीवुड की इस फेमस एक्ट्रेस को पहचान पाना काफी आसान है. इस फोटो को देखकर ही इनका नाम जुबान पर आ जाता है. अगर आप देखकर भी इन्हें नहीं पहचान पाए तो चलिए आपको एक हिंट भी दे देते हैं. ह एक्ट्रेस पिछले 30 साल से एंटरटेनमेंट की दुनिया पर राज कर रही हैं. 51 साल इनकी उम्र है लेकिन अब तक शादी नहीं की हैं. अगर अब भी आप इन्हें नहीं पहचान पाए, तो चलिए हम ही इनका नाम आपको बता देते हैं. ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तब्बू हैं. उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है. कहा जाता है कि उन्हें प्यार में तीन बार धोखा मिला था और एक के लिए तो वे 10 साल तक इंतजार करती रहीं, लेकिन शादी तक बात नहीं पहुंची. चलिए जानते हैं तब्बू की लव लाइफ के बारें में...
रील लाइफ से कम नहीं रियल लाइफ
एक्ट्रेस तब्बू करीब 30 सालों से एंटरटेनमेंट की दुनिया में हैं. 1994 में आई फिल्म 'विजयपथ' से बॉलीवुड में उन्हें पैर जमाने का मौका मिला. इस फिल्म ने उन्हें जबरदस्त पहचान दी, जिसके बाद उनका नाम हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में आ गया. आज भी उनका जलवा पर्दे पर देखने को मिलता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपनी लाइफ में वे कई लोगों के साथ रिलेशनशिप में रहीं लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंची.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तब्बू के दिल में सबसे पहले जिसकी एंट्री हुई वो कोई और नहीं बल्कि अपने जमाने के मशहूर एक्टर संजय कपूर थे. फिल्म 'प्रेम' में दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया लेकिन ज्यादा दूर तक नहीं जा पाए. एक बार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' से बातचीत में संजय कपूर ने इस डेट का खुलासा भी किया था. हालांकि उन्होंने बताया कि ब्रेकअप के बाद दोनों ने बात तक करना छोड़ दिया था.
तब्बू की लव लाइफ
संजय कपूर के बाद एक्ट्रेस तब्बू का नाम जाने-माने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के साथ जुड़ा. रिपोर्ट्स में बताया गया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. उस वक्त साजिद अपनी वाइफ दिव्या भारती के जाने के सदमे से उबर रहे थे. इसमें तब्बू उनकी मदद करती थीं. इस तरह दोनों काफी करीब आ गए. हालांकि काफी दिनों तक दोनों ने रिश्ता छुपाए रखा था और जब तक इसका खुलासा हुआ तब तक देर हो चुकी थी. जब अफेयर की खबरें सामने आईं तो कुछ ही दिनों में दोनों के रास्ते अलग हो गए.
इसके बाद तब्बू की जिदंगी में साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन ने दस्तक दी. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए गए कि दोनों का 10 साल तक अफेयर चलता रहा. हालांकि, तब्बू को डेट करने से पहले ही नागार्जुन की शादी हो चुकी थी. अफेयर को लेकर कभी भी दोनों ने कुछ नहीं कहा. कहा जाता है कि नागार्जुन के साथ 10 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद तब्बू को एहसास हुआ कि वे अपनी पत्नी को नहीं छोड़ सकते हैं. इसलिए तब्बू ने उनसे दूरी बना ली.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
