Google Analytics —— Meta Pixel
May 23, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35926)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5926)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

आमजनमानस ने दुर्ग शहर को परिवारवाद मुक्त होने का संकल्प लेते हुए मत रूपी शुभ आशीष देने का किया वादा : यादव

दुर्ग / शौर्यपथ /

   दुर्ग कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा पर परिवारवाद का बड़ा आरोप लगाते हुए भाजपा प्रत्याशी गजेन्द्र यादव ने कहा कि दुर्ग की जनता अब परिवार वाद की राजनीति से उब चुकी है .
  परिवार वाद पर आरोप लगते हुए गजेन्द्र ने पिछले दिनों हुए एक निजी चेनल के डिबेट में भी यह मुद्दा उठाया था वही दुर्ग शहर में महापुर्शो के मूर्तियों के साथ हो रहे अपमान की बात भी गजेन्द्र यादव द्वारा कही गयी थी . बता दे कि शहर में अखंड भारत का सपना देखने और भारत में स्वतंत्र रियासतों को देश में शामिल करने में अहम्आ भूमिका निभाने वाले सरदार पटेल की मूर्ति अँधेरे में उपेक्षित सी राखी है जिस तीव्र गति से स्व. मोतीलाल वोरा के मूर्ति स्थापना में साज सज्जा में ध्यान दिया गया वही सरदार पटेल की मूर्ति , महात्मा गांधी की मूर्ति , भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की मूर्ति , ग्रीन चौक में शहीद भगत सिंह की मूर्ति स्थापना और सज सज्जा में लेट लतीफी से विपक्ष को कांग्रेस को और कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा को घेरने का बड़ा मौका मिला .  शहर की मुलभुत स्व्विधाओ का अभाव शहर की जनता ने लाइव डिबेट में जता ही दिया कि शहर की जनता विधायक वोरा के कार्यो से कितनी नाराज है ऐसे में एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी गजेन्द्र यादव उक्त मामलो को लेकर मुखर हो गए .
भाजपा प्रत्याशी गजेन्द्र यादव अपने जनसंपर्क एवं दौरा कार्यक्रम वार्ड नंबर 3 मठ पारा क्षेत्र एवं करहीडीह क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क एवं दौरा किये जनसंपर्क के दौरान आम जनमानस में हार माला तिलक कर स्वागत करते आम जनमानस ने दुर्ग शहर को परिवारवाद मुक्त होने का संकल्प लेते हुए मत रूपी सुभ आशीष देने का वादा किया .
  इस अवसर पर विधानसभा प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने कहा कि हमने देखा कि शहर की जनता एक परिवार के गिरफ्त में है और उनकी दो पीढ़ी राजनीति कर चुकी है एवं कर रही है और उनकी आने वाली पीढ़ी भी तैयार है आखिर कब तक दुर्ग शहर की जनता इस परिवारवाद को सहन करेगी विकास के नाम पर दुर्ग शहर के विधायक सिर्फ घोषणा करते पर उसका क्रियान्वन कहीं नहीं बस अब दुर्ग शहर परिवर्तन के लिए तैयार है
   जनसंपर्क के दौरान मंडल अध्यक्ष विजय ताम्रकार सुनील अग्रवाल नरेंद्र बंजारे हिमांशु शुक्ला पोषण साहू विकास सेन कृष्ण निर्मलकर श्याम शर्मा नरेश शर्मा मनमोहन शर्मा विधानसभा विस्तारक धेनु सेवक नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा नरेंद्र बंजारे शिवेंद्र परिहार अजीत वेध काशीराम कोसरे मनीष साहू राजेश वर्मा अजीत वैध अरुण सिंह डॉक्टर देवनारायण तांडी भारतेंदु गौतम मतिम शेख महेंद्र चोपड़ा बंटी चौहान संजय शुक्ला दीपक सिन्हा अनिकेत यादव अमित पटेल सूरज बंजारे अश्वनी चंदेल कमल देवांगन शुभम साहू रितेश शर्मा अतुल पहाड़े नवीन साहू भूपेंद्र साहू राहुल देवांगन राहुल राजपूत बंटी राजपूत कुंदन साहू शुभम सोनवानी हर प्रसाद आदिल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे .

दुर्ग / शौर्यपथ /

  छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारी सभी राजनीतिक दलों द्वारा बड़े जोरों स्वरों से की जा रही है द्वितीय चरण के नामांकन की आज अंतिम तारीख थी बुधवार को नाम वापसी की अंतिम तारीख है इसके बाद प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो जाएगी कि कौन मैदान में है और कौन अपना नाम वापस ले रहा है परंतु दुर्ग जिले का एक ऐसा प्रत्याशी जो चुनाव लडऩे के लिए किसी भी हद तक जा सकता है उसके लिए संगठन की नीतियां कोई मायने नहीं रखती मायने रखता है तो सिर्फ चुनाव लडऩा हालांकि चुनाव में जीत का परचम भी लहराया जा चुका है परंतु वही इस जीत के साथ यह भी चर्चा जोरो पर रहती है कि हर बार अलग-अलग वार्ड से चुनाव लड़कर वादों के जाल में नए वार्ड के मतदाताओं को आकर्षित किया जाता है .
  हम बात कर रहे हैं दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र की जो कि सालों से भाजपा का गढ़ रहा है पिछले विधानसभा चुनाव में जहां कांग्रेस की लहर थी और दुर्ग जिले के 6 विधानसभा सीट में से पांच विधानसभा सीट कांग्रेस के खाते में गई वहीं वैशाली नगर विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई पिछले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कई दिग्गजों की हार हुई किंतु व्ही आई पी जिला के नाम से प्रदेश में पहचान बन चुके दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विद्या रत्न भसीन की जीत हुई के ऊपर निष्क्रियता के भी आप लग चुके हैं बावजूद इसके वैशाली नगर की जनता भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अपना समर्थन पिछले कई चुनाव से देती आई है . स्व. भसीन जी की मृत्यु के बाद इस बार भारतीय जनता पार्टी से वैशाली नगर में दावेदारों की लंबी फौज के बाद आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने पांच बार के पार्षद रिकेश सेन को चुनावी समर में उतारा विकेश सिंह के चुनावी मैदान में उतरते ही भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों में विरोध के स्वर बुलंद होने लगे स्थिति यहां तक आ गई की भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पार्षद जयप्रकाश यादव ने निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरने के लिए कदम बढ़ा दिए . वहीं भारतीय जनता जनता पार्टी के छोटेलाल चौधरी ने भी निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनावी ताल ठोक दी टी महिला पदाधिकारी जिनके  भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश के दोरान प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के सानिध्य में हुआ था श्रीमती संगीता केतन शाह ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी जंग का आगाज कर दिया . भिलाई के वरिष्ठ पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र ने भी वैशाली नगर से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया.
   भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में यह चर्चा का विषय है कि जिस तरह से निर्दलीय प्रत्याशियों की फौज खड़ी हो गई है जो कि कभी भाजपा की नीतियों के साथ अपने राजनीतिक सफर मैं एक ही कश्ती में सवार थे किंतु रिकेश सेन के प्रत्याशी घोषित होने के बाद विरोध के स्वरूप भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरने से भारतीय जनता पार्टी के वोट प्रतिशत में गिरावट आएगी और जिसके कारण भारतीय जनता पार्टी का गढ़ कहा जाने वाला वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के खाते में जा सकता है अभी नाम वापसी के दो दिन बचे हैं ऐसे में देखना है कि रिकेश सेन और भारतीय जनता पार्टी संगठन किस तरह से रूठे हुए लोगों को मनाती है और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में कार्य करने के लिए तैयार करती है .
  उल्लेखनीय है कि रिकेश सेन की राजनीतिक महत्वाकांक्षा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पहले वह कांग्रेस के टिकट से चुनावी मैदान में उतरे उसके बाद दल बदल कर भारतीय जनता पार्टी की टिकट से पार्षद का चुनाव लड़े दो बार निर्दलीय चुनावी मैदान में भी उतरे और जीत दर्ज की 2015 के निगम चुनाव में रिकेश सेन ने टिकट न मिलने के विरोध पर आत्महत्या करने की भी कोशिश की थी भिलाई निगम में पांच बार के पार्षद के रूप में रिकेश सेन ने अपनी सेवाएं दी राजनीतिक अनुभव राकेश सेन में के पास तो है परंतु चुनाव लडऩे की जिद में कुछ भी कर गुजरने के व्यवहार से उनकी विश्वसनीयता पर भी प्रश्न चिन्ह लग रहा है कि अपनी महत्वाकांक्षा के आगे कहीं भविष्य में फिर राजनितिक दल ना बदल ले .

दुर्ग ग्रामीण। शौर्यपथ । छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में प्रदेश के वीआईपी जिला दुर्ग में इस बार छह विधानसभा में से दो विधानसभा में प्रदेश कांग्रेस के दो कद्दावर नेता चुनावी…

➡️ भरत वर्मा को अपने गांव की समस्या से कोई लेना देना नही रहा*

*राजनांदगांव । डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी भरत वर्मा के गांव मड़िहान से सनसनीखेज खबर मिली है वह यह है कि उनके गांव मड़िहान में भारतीय जनता पार्टी पिछले तीन विधानसभा आम चुनाव में बुरी तरह हारती रही है। भरत वर्मा भी अपने गांव में नहीं रहकर राजनांदगांव शहर में रहा करते थे। क्योंकि उन्हें भाजपा से टिकट मिला है। और जीत का लक्ष्य तय करना है। तो वह मड़िहान में रहकर और क्षेत्र में घूम-घूम कर प्रचार प्रसार कर रहे हैं। एक बारगी के लिए इस बात को लेकर उनके गांव में भी विरोध होने की खबर मिली है। बाद में फिर यह समझौता हो गया कि अगर जीत जाते हैं। तो मड़िहान में रहकर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को हल करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार 2018 के चुनाव में मड़िहान बूथ नंबर 01 में 295 और मड़िहान बूथ नंबर 02 में 300 मतदाता थे। उनमें से वर्ष 2000 18 के चुनाव में भाजपा को 315 और कांग्रेस को 606, 2013 के चुनाव में भाजपा को 2006 और कांग्रेस को 492 तथा 2008 के चुनाव में भाजपा को 339 और कांग्रेस को 380 वोट मिले थे है ना अचरज की बात। उक्त बात से स्पष्ट है कि मड़िहान के लोग कांग्रेस को उनकी नीतियों और योजनाओं के लिए पसंद करते हैं। क्षेत्र में दो बार रहे विधायक रहे जलेश्वर साहू जो मड़िहान से काफी दूर अलीवारा के रहने वाले हैं। उनके आते-जाते रहने से प्रसन्न हैं। इतना ही नहीं ग्रामवासी भूपेश बघेल गांव से योजनाओं से खुश है। खासतौर से किसानों को जो समर्थन दर दिया जा रहा है। उसे उस गांव के किसानों का जीवन स्तर ऊंचा उठा है। साथ ही गोबर खरीदी योजना से पशुपालकों का जीवन स्तर सुधरा है।

0 रटी रटाई बात बोल जाते हैं राहुल, नहीं लेते फीडबैक

राजनांदगांव । कांग्रेस के अघोषित सुप्रीमो राहुल गांधी छत्तीसगढ़ आते हंै और कुछ भी घोषणा कर जाते हैं। उसके बाद उनकी घोषणाओं पर कांग्रेसी सरकार कितना अमल करती है, उस ओर पलट पर भी नहीं देखते। पिछली बार उन्होनें राजनांदगांव के बीएनसी मिल को चालू करने की घोषणा की थी, वह तो नहीं हुआ। अब संस्कारधानी आकर नई नई घोषणा कर रहे हैं, लेकिन वह पूरा होगा कि नहीं, इस पर अभी से संदेह है। उक्त आरोप लगाते हुए छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के पूर्व अध्यक्ष तथा डोंगरगांव भाजपा प्रत्याशी के चुनाव संचालक नीलू शर्मा ने कहा है कि जिस तरह की घोषणा प्रदेश में आने के बाद राहुल गांधी कर रहे हैं, उससे उनको घोषणावीर कहना ज्यादा अच्छा होगा। इसके पहले भी वे राजनांदगांव में आकर अनेक प्रकार की घोषणाएं कर चुके हैं, परन्तु उनकी घोषणाओं का कितना क्रियान्वयन हुआ है, उन्होनें कभी इस पर फीड बैक लेने की जरूरत ही नहीं समझी। राहुल गांधी की पिछली घोषणाओं के पूरा होने का इंतजार आज भी संस्कारधानी राजनंादगांव के नागरिक और जिले की जनता कर रही है। श्री शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ने रविवार को प्रदेश के बच्चों के लिए केजी वन से लेकर कॉलेज तक की मुफ्त शिक्षा की घोषणा की है। लेकिन पिछली बार कांग्रेस ने बालिकाओं को नर्सरी से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक मुफ्त शिक्षा की घोषणा की थी, वो आज तक पूरा नहीं हुआ। कॉलेज के छात्र छात्राओं को नि:शुल्क बस पास सुविधा की घोषणा मात्र छलावा साबित हो रही है। प्रदेश के सभी बेरोजगारों को भत्ता देने का वादा, विधवा महिलाओं को प्रतिमाह 1 हजार रू. देने का वादा, पेंशन राशि में बढ़ोतरी सहित अनेक वादे आज तक अधूरे हैं। श्री शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि दस सालों से यहां के विधायक रहे दलेश्वर साहू चुनाव आने पर अब विकास के एक से बढक़र एक दावे कर रहे हैं, बल्कि उनका वर्तमान कार्यकाल आमजनता के लिए विकास की दृष्टि से सबसे निराशाजनक रहा है। श्री शर्मा ने आरोप लगाया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र की सडक़ें यहां के विकास की कहानी अपनी जुंबा से बता रही है कि क्षेत्रीय विधायक ने सिर्फ बिल्ंिडग बनाने, यात्री प्रतिक्षालय बनाने, गार्डन बनाने में सर्वाधिक जोर दिया, क्योंकि इन सबमें सर्वाधिक कमीशन मिलता है। श्री शर्मा ने एक विज्ञप्ति में डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र की आमजनता से ऐसे विधायक को इस बार आराम देने और क्षेत्र के चहुंमुखी विकास व मान सम्मान के लिए भाजपा प्रत्याशी को अपना मत व समर्थन देने की अपील की है। ---------------------

हैदराबाद/शौर्यपथ / तेलंगाना विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच सत्तारूढ़ दल भारत राष्ट्र समिति सांसद कोठा प्रभाकर रेड्डी पर जानलेवा हमला हुआ. जानकारी के मुताबिक, मेडक के सांसद और आगामी…
अंबाजी/शौर्यपथ /प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के दौरे पर हैं. उन्‍होंने सोमवार को गुजरात में बनासकांठा जिले के अंबाजी शहर में प्रसिद्ध अंबा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की. सोमवार से गुजरात…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / दिपावली के छह दिन बाद पड़ने वाला महापर्व छठ पूजा 19 नवंबर को मनाई जाएगी. इस साल कार्तिक मास के शुक्ल…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /वजन घटाने के लिए अक्सर लोग जिम जाना शुरू कर देते हैं या फिर किसी डाइट को फॉलो करते हैं. इसके चक्कर…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ / हमारे शरीर से जुड़ी सभी समस्याओं का जड़ है गलत लाइफस्टाइल और गलत खानपान. इन दो चीजों की वजह से बाल…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)