Google Analytics —— Meta Pixel
April 06, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35516)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5914)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

रायपुर /शौर्यपथ/

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में मंत्री अमरजीत भगत के विभागों खाद्य विभाग, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, संस्कृति विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी श्री गौरव द्विवेदी, वित्त विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी., सचिव खाद्य श्री टोपेश्वर वर्मा, संस्कृति विभाग के सचिव अंबलगन पी. सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

मनोरंजन /शौर्यपथ/

आज ही के दिन प्रसिद्ध कार्टून कैरेक्टर टिनटिन का 1929 में जन्म हुआ था। टिनटिन की उस पहली कार्टून सीरीज का नाम था 'द एडवेंचर्स ऑफ टिनटिन।' टिनटिन एक साहसी रिपोर्टर है, जो अपने कुत्ते स्नोई के साथ दुनिया भर में यात्रा करता है।

टिनटिन ऐसा कार्टून कैरेक्टर है जिसके पास तेज बुद्धि है, वह ईमानदार, सभ्य, और दयालु है। वह अपना बचाव कर सकता है। अपनी खोजी रिपोर्टिंग, तुरंत-सोचने की क्षमता और अपने अच्छे स्वभाव के जरिए, वह हमेशा रहस्यों को सुलझाने और साहसिक कार्य को पूरा करने में सक्षम है।

जॉर्जिस रेमी ने बनाया था टिनटिन का कैरेक्टर

टिनटिन कैरेक्टर बेल्जियम के कार्टूनिस्ट जॉर्जिस रेमी के दिमाग की उपज था। जॉर्जिस को हर्जे नाम से भी जाना जाता है। 76 साल की उम्र में हर्जे का 1983 में निधन हो गया था। उनके निधन के बाद भी टिनटिन कॉमिक्स की लोकप्रियता में कमी नहीं आई।

1954 में ही टिनटिन कॉमिक्स में कर दिया था चंद्रमा पर जाने का जिक्र

टिनटिन की पहली कॉमिक बुक, 'टिनटिन इन द लैंड ऑफ सोवियत', 1930 में पब्लिश हुई थी। तब से टिनटिन कॉमिक्स 100 से अधिक भाषाओं में छप चुकी हैं।

चंद्रमा पर वास्तव में इंसान के कदम रखने से 15 साल पहले ही 1954 में आई टिनटिन की मैगजीन और कॉमिक बुक में चंद्रमा पर खोजकर्ताओं के जाने का जिक्र किया गया था। चंद्रमा पर पहली बार इंसान ने 1969 में कदम रखा था और नील आर्मस्ट्रांग ऐसा करने वाले पहले व्यक्ति बने थे।

 

टिनटिन’ कॉमिक्स की बिक चुकी हैं 35 करोड़ कॉपियां

टिनटिन कॉमिक्स का 100 से ज्यादा भाषाओं में अनुवाद हो चुका है और इसकी 35 करोड़ से ज्यादा कॉपियां बिक चुकी हैं। खास बात ये है कि जॉर्जिस की कॉमिक्स में टिनटिन दुनिया के अलग-अलग देशों का दौरा करके रहस्यों को सुलझाता है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि जॉर्जिस कभी उन देशों में गए ही नहीं थे, जहां टिनटिन कॉमिक्स में जाता है। टिनटिन के साथ स्नोवी नामक एक डॉग भी रहता है।

टिनटिन के ऊपर कई फिल्में भी बनी हैं। इनमें से पांच फिल्में जॉर्जिस के जीवित रहते रिलीज हुई थीं। 1983 में जॉर्जिस की मौत हो गई। उनकी आखिरी इच्छा थी कि उनकी मौत के बाद कोई दूसरा आर्टिस्ट टिनटिन पर कॉमिक्स न बनाए। टिनटिन पर कुल 24 कॉमिक्स छपी हैं। आखिरी कॉमिक्स 1986 में आई थी।

पहली अंडरग्राउंड मेट्रो चली

आज की ही के दिन लंदन में 1863 में दुनिया की सबसे पुरानी अंडरग्राउंड मेट्रो रेल का उद्घाटन हुआ था। 1853 में इस काम की जिम्मेदारी चीफ इंजीनियर सर जॉन फॉलर को दी गई थी। 10 साल बाद पहली बार पैडिंगटन से फैरिंगडॉन स्ट्रीट स्टेशनों के बीच पहली अंडरग्राउंड मेट्रो चली।

भारत में पहली मेट्रो ट्रेन 1984 में कोलकाता में शुरू हुई थी। इसके बाद 2002 में देश की राजधानी दिल्ली में मेट्रो सेवा शुरू हुई। इसके बाद मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, लखनऊ समेत देश के कई शहरों में मेट्रो सेवाएं शुरू हो चुकी हैं।

भारत और दुनिया में 10 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं

2006: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की।

1987: पूरी दुनिया का चक्कर लगाने का पहला नौका अभियान मुंबई में पूरा हुआ।

1975: नागपुर में पहला विश्व हिंदी सम्मेलन हुआ।

1974: एक्टर ऋतिक रोशन का जन्म हुआ।

1972: पाकिस्तान की जेल में नौ महीने से अधिक समय तक कैद रहने के बाद शेख मुजीब-उर-रहमान स्वतंत्र राष्ट्र बने बांग्लादेश पहुंचे।

1946: लंदन में संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली बैठक में 51 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

1940: भारतीय गायक और शास्त्रीय संगीतकार केजे येसुदास का जन्म हुआ।

1912: सम्राट जॉर्ज पंचम और रानी मैरी भारत से रवाना हुए।

1908: हिंदी के निबन्धकार और साहित्यकार पद्मनारायण राय का जन्म।

1886: भारत के शिक्षाविद, अर्थशास्त्री और न्यायविद जॉन मथाई का जन्म।

1836: प्रोफेसर मधुसूदन गुप्ता ने पहली बार मानव शरीर की आंतरिक संरचना का अध्ययन किया।

1818: मराठा सेना और ब्रिटिश सेना के बीच रामपुरा में तीसरी और अंतिम लड़ाई हुई।

1692: कलकत्ता के संस्थापक जॉब कारनॉक का कलकत्ता में निधन।

1616: ब्रिटिश राजदूत सर थॉमस रो ने अजमेर में मुगल बादशाह जहांगीर से मुलाकात की।

 

ऋतिक रोशन की फिल्म ‘विक्रम वेधा’ का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है. यही नहीं फिल्म की रिलीज डेट भी आ गई है, और यह 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

नई दिल्ली /शौर्यपथ/

ऋतिक रोशन की फिल्म ‘विक्रम वेधा' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है. यही नहीं फिल्म की रिलीज डेट भी आ गई है, और यह 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. आज ऋतिक रोशन का जन्मदिन है और इस मौके पर यह ऐलान किया गया. आज ऋतिक रोशन का 48वां जन्मदिन है. बता दें कि विक्रम वेधा इसी नाम की तमिल फिल्म की रीमेक है. जिसमें विजय सेतुपती और आर. माधवन लीड रोल में नजर आए थे. जबकि इसके हिंदी वर्जन में ऋतिक रोशन गैंगस्टर का किरदार निभाएंगे जो विजय सेतुपती ने निभाया था. आर. माधवन पुलिस अफसर बने थे, और यह किरदार हिंदी में सैफ अली खान निभा रहे हैं.

ऋतिक रोशन ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है, 'वेधा.' वहीं फिल्म की निर्माता कंपनी ‘टी-सीरीज' ने भी ट्वीट किया है, 'ऋतिक रोशन को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. हमें विक्रम वेधा में वेधा का पहला लुक जारी करते हुए बेहद खुशी हो रही है. फिल्म दुनिया भर के सिनेमाघरों में 30 सितंबर, 2022 को रिलीज होगी.' ऋतिक रोशन के इस लुक पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि आग लगा दी.

बता दें कि फिल्म विक्रम और बेताल की लोककथा पर आधारित है. हिंदी फिल्म में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के अलावा राधिका आप्टे भी नजर आएंगे. बता दें कि फिल्म को डायरेक्ट वही डायरेक्टर जोड़ी कर रही है जिसने तमिल फिल्म को डायरेक्ट किया था. यह जोड़ी है पुष्कर और गायत्री की.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "लड़ाई अब 80 और 20 की हो चुकी है, जो लोग सुशासन और विकास का साथ देते हैं वो 80 फीसदी भाजपा के साथ हैं."

लखनऊ /शौर्यपथ/

 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने कहा कि ये चुनाव "80 बनाम 20" का होगा. योगी आदित्यनाथ द्वारा बताए गए आंकड़े मोटे तौर पर उत्तर प्रदेश में हिंदुओं और मुसलमानों के अनुपात से मेल खाते हैं, जहां अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं.

 मुख्यमंत्री योगी ने कहा, "लड़ाई अब 80 और 20 की हो चुकी है, जो लोग सुशासन और विकास का साथ देते हैं वो 80 फीसदी भाजपा के साथ हैं और जो लोग किसान विरोधी हैं, विकास विरोधी हैं, गुंडों, माफियाओं का साथ देते हैं वो 20 फीसदी विपक्ष के साथ है."

 

 

दुर्ग-भिलाई /शौर्यपथ/

दुर्ग जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यही वजह है कि शनिवार को पदभार ग्रहण करने के बाद ही भिलाई महापौर नीरज पाल ने निगम के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारियों की बैठक बुलाई। उन्होंने कहा कि यह निगम और उसके अधिकारी उनसे अपरिचित नहीं है। सभी अपनी कमर कस लें। सभी लोगों को कोरोना के खिलाफ उसी तरह काम करना है, जिस तरह दूसरी लहर के दौरान किया था। उन्होंने कहा चाहे कुछ भी हो जाए वह कोरोना के नए वैरियंट ओमीक्रॉन को पनपने नहीं देंगे।

बैठक के दौरान महापौर ने कोविड वैक्सीनेशन की पूरी जानकारी ली। साथ ही कोविड वैक्सीनेशन पर जोर देने को कहा। उन्होंने कहा कि स्कूलों में लग रहे 15 प्लस के कोविड वैक्सीनेशन में किसी तरह से कोई कमी न आने दें। इसके साथ ही अन्य एज ग्रुप का वैक्सीनेशन भी शत प्रतिशत हो जाए इस पर ध्यान दें। उन्होंने कहा हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्कर जल्द ही अपना बूस्टर डोज जरूर लगवा लें।

बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे सहित अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, अधीक्षण अभियंता यूके धूलेंद्र, उपायुक्त सुनील अग्रहरी, सुपेला अस्पताल प्रभारी डॉ. पियम सिंह, विजय सुजले, हितेंद्र कोसरे सहित सभी जोन आयुक्त व निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कोविड कंट्रोल रूम का किया शुभारंभ

महापौर नीरज पाल ने पहले दिन ही निगम कार्यालय में कोविड कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया। उन्होंने कंट्रोलरूम में अपने मोबाइल से पहला फोन लगाया और कोविड टीकाकरण, कोविड जांच और कोविड से बचाव की जानकारी ली।

दुर्ग जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 400 के पार

दुर्ग जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होने की जगह उल्टा बढ़ती ही जा रही है। 24 घंटे के अंदर संक्रमितों की संख्या 290 से छालांग लगाकर 425 पहुंच गई। इस तरह हर दिन बढ़ रहे कोरोना के केस को देखते हुए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ी हुई है। जिला प्रशासन कोविड टेस्ट बढ़ाने पर जोर दे रहा है, लेकिन सच्चाई यह है कि अगर रेंडमली कोविड टेस्ट करना शुरू कर दिया गया तो यह 425 का आंकड़ा हजार में भी पहुंच सकता है। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने जिलेवासियों से एक ही अपील की है कि यदि कोविड को हराना है तो कोविड प्रोटोकॉल का पालन वैक्सीनेशन के बाद भी करना है।

सरगुजा /शौर्यपथ/

मैनपाट इलाके के पर्यटन स्थल जलजली में आने वाले पर्यटक यहां की जमीन को खोद रहे हैं, जिससे पानी निकलने से यहां की सुंदरता नष्ट हो रही है। वहीं हिलती-डुलती जमीन का लाेग आनंद नहीं ले पा रहे हैं। यहां उछलने पर जमीन हिलती है और यही यहां का आकर्षण का केंद्र है। नए साल के पहले दिन से यहां पर्यटकों की भीड़ जुट रही है।

कुछ लोग यह पता लगाने जमीन को नुकीली चीजों से खोदा जा रहा है कि जमीन के भीतर आखिर क्या है, जिससे जमीन उछलती है। वन विभाग द्वारा पर्यटकों के हिसाब से यहां सुविधाएं बढ़ाई गई हैं, लेकिन संकेतक बोर्ड तक नहीं लगाए गए हैं कि जमीन को न खोदें। जहां जमीन उछलती है, वहां खोद देने से चारों तरफ कीचड़ हो गया है।


उत्खनन करने से इस प्राकृतिक स्थान की सुंदरता नष्ट होगी 

भू-गर्भ शास्त्री विमान मुखर्जी के अनुसार जलजली की उत्पत्ति ज्वालामुखी के उद्गार कुंड में हुई है। क्रिटेशिएस काल के बाद बड़े पैमाने पर ज्वालामुखी की घटना हुई, जिसमें मैनपाट भी है। इस क्रिया के बाद कुंड में जलभराव हुआ। कालांतर में यह सूखा भी और उसमें वनस्पति भी उग आई। यह करोड़ों वर्ष पुरानी घटना है। वनस्पति की जड़ और पानी के कारण यह स्थान जलजली लगता है। इस क्षेत्र में उत्खनन करने से इस प्राकृतिक स्थान की सुंदरता नष्ट होगी

 

 

रायपुर /शौर्यपथ/

रायपुर में फिलहाल रात 10 बजे के बाद से नाइट कर्फ्यू की सख्ती देखने को मिल रही है। मगर दिन का जो वक्त है वो दुकानदार ग्राहकों को लूटने में लगा रहे हैं। अचानक रायपुर की बस्तियों में गुटखे के सबसे ज्यादा बिकने वाले ब्रांड महंगे हो चुके हैं। कई जगहों पर तो दुकानदार यहां तक कह रहे हैं कि सप्लाई ही नहीं है। रोजमर्रा की कई चीजों के दाम 10 रुपए से लेकर 50 रुपए तक बढ़ चुके हैं। इन सबके पीछे की वजह है लॉकडाउन का हल्ला। हालांकि आधिकारिक तौर पर लॉकडाउन को लेकर कोई एलान सरकार या प्रशासन ने नहीं किया है।

व्यापारियों के साथ बैठक के बाद 4 दिन पहले प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने स्पष्ट किया था कि प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों पर रोक लगाने जैसी कोई बात नहीं है। सभी कारखाने और व्यावसायिक काम-काज होते रहेंगे। उन्होंने लॉकडाउन के सवाल पर कह दिया था कि लॉकडाउन की चर्चा ही नहीं है, हम इस वक्त लॉकडाउन की स्थिति में नहीं हैं। बावजूद इसके बाजार में महंगाई आम आदमी को परेशान किए हुए है।

शहर की बस्तियों का हाल

रायपुर के संजय नगर इलाके में किराने की दुकान चलाने वाले सिराज ने बताया कि सबसे ज्यादा बिकने वाला गुटखे का पाउच नहीं मिल रहा। कुछ दुकानों पर इसे 10 से 15 रुपए बढ़ाकर बेचा जा रहा है, फुटकर में 5 रुपए का गुटखा अब 7 रुपए में बिक रहा है। 

बोरियाखुर्द में किराने की दुकान चलाने वाले रितेंद्र पांडे ने बताया कि होलसेल में खाने के तेल के दाम बीते दो-तीन दिनों में अचानक बढ़ गए हैं। जो तेल का टीपा 2020 रुपए में मिल रहा था, अब 2100, 2200 के करीब मिल रहा है, होलसेल में ही रेट बढ़ गए हैं तो चिल्हर रेट पर इसका असर पड़ा है। 

संतोषी नगर इलाके के दुकानदार रोशन साहू ने बताया कि गुड़ाखू (एक नशीला मंजन) भी मनमाने दाम पर बिक रहा है। इसका रेट भी बढ़ गया है। 7 रुपए में आने वाली छोटी डिबिया 15 से 20 रुपए में बेची जा रही है। आस पास के जिले, धमतरी और महासमुंद में भी इसी तरह के हालत बने हुए हैं।
कालाबाजारी की तैयारी 

होलसेल दुकानदारों का ग्रुप ऐसे मौके की तलाश में ही रहता है। लॉकडाउन की खबरों के बीच मार्केट से अचानक कुछ चीजों को गायब कर दिया जाता है। लोग जब मनमाने दाम पर खरीदने को राजी हों तो 5 रुपए की चीज 50 में बेची जाती है। इस बार भी कुछ ऐसी की तैयारी में कारोबारी नजर आ रहे हैं।

ये होनी चाहिए व्यवस्था 

YMS यूथ फाउंडेशन के महेंद्र सिंह होरा ने बताया कि लॉकडाउन की अफवाह के बीच चीजों के दाम बढ़ाने की वजह से पिछले साल कलेक्टर ने नगर निगम, नापतौल और खाद्य विभाग के अफसरों की एक टीम बनाई थी, ऐसी शिकायतों पर ये टीम जिले में कार्रवाई कर रही थी। रायपुर में 20 से अधिक दुकानों को सील करने की कार्रवाई भी की गई थी। इस बार अब तक ऐसी व्यवस्था लागू नहीं की गई है इसे जल्द शुरू किया जाना चाहिए।

दुर्ग /शौर्यपथ/

दुर्ग पुलिस ने फेसबुक पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ अश्लील पोस्ट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। सुपेला थाना पुलिस ने आरोपी संतोष कुमार ठाकुर (48) के खिलाफ धारा 292 और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। तब से आरोपी फरार था।

सुपेला थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव ने बताया कि मॉडल टाउन सुपेला निवासी संतोष कुमार ठाकुर के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत 6 जनवरी की रात मामला दर्ज किया गया था। उसने अपने मोबाइल फोन से सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करते हुए एक पोस्ट डाला था। आरोपी ने पोस्ट में मुख्यमंत्री के खिलाफ कई अनर्गल आरोप भी लगाए थे।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने के लिए तलाश जारी की गई थी। इसके बाद 9 जनवरी की सुबह उसे गिरफ्तार कर उसके पास से वह मोबाइल फोन जब्त किया गया, जिससे उसने वह पोस्ट किया था। पुलिस आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

पुलिस को छकाता रहा आरोपी

आरोपी इतना शातिर था कि पुलिस जब भी उसे गिरफ्तार करने जाती वह मौका देखकर भाग जाता। सुपेला टीआई सुरेश ध्रुव को मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी 7 जनवरी की शाम अपने घर पर है। जैसे ही उन्होंने अपनी टीम को भेजा वह कुछ मिनट पहले ही वहां से भाग गया। इसके बाद पुलिस ने एक टीम को उसके पीछे लगा दिया। 9 जनवरी की सुबह आरोपी जैसे ही अपने परिवार वालों से मिलने घर पहुंचा पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

अन्य खबर /शौर्यपथ/ ई-श्रमिक योजना से जुड़ने पर ई-श्रम कार्ड दिया जाता है. इसके तहत व्यक्ति को अपनी कौशलता के अनुसार रोजगार मिलता है. अगर…

मुख्यमंत्री ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में ...

रायपुर /शौर्यपथ/

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में मंत्री अमरजीत भगत के विभागों खाद्य विभाग, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, संस्कृति विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी  गौरव द्विवेदी, वित्त विभाग की सचिव  अलरमेलमंगई डी., सचिव खाद्य टोपेश्वर वर्मा, संस्कृति विभाग के सचिव अंबलगन पी. सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)