
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. योगी सरकार के श्रममंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर सपा का दामन थाम लिया है.
लखनऊ /शौर्यपथ/
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले सत्ताधारी पार्टी बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. योगी सरकार के श्रममंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया. इस्तीफे के बाद मौर्य समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए. उन्होंने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मुलाकात भी की. अखिलेश ने मुलाकात की तस्वीर शेयर की है. सपा सुप्रीमो ने मौर्य का स्वागत करते हुए कहा कि "सामाजिक न्याय का इंक़लाब होगा. बाइस में बदलाव होगा." तिलहर से बीजेपी विधायक रोशन लाल वर्मा भी मौर्य के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं, और इनके अलावा बांदा की तिंदवारी सीट से BJP विधायक ब्रजेश प्रजापति ने भी इस्तीफा दे दिया है.
स्वामी प्रसाद मौर्य ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को लिखे पत्र में कहा, "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में श्रम एवं सेवायोजन व समन्वय मंत्री के रूप में विपरीत परिस्थितियों व विचारधारा में रहकर भी बहुत ही मनोयोग के साथ उत्तरदायित्व का निर्वहन किया है, किंतु दलितों, पिछड़ों, किसानों बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे- लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के कारण उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल से मैं इस्तीफा देता हूं."
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मौर्य को स्वागत करते हुए ट्वीट में कहा, "सामाजिक न्याय और समता-समानता की लड़ाई लड़ने वाले लोकप्रिय नेता स्वामी प्रसाद मौर्य एवं उनके साथ आने वाले अन्य सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन! सामाजिक न्याय का इंक़लाब होगा ~ बाइस में बदलाव होगा."
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में मंत्री कवासी लखमा के विभागों वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं उद्योग विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव उद्योग मनोज कुमार पिंगुआ, वित्त विभाग की सचिव अलरमेलमंगई डी.,आबकारी विभाग के सचिव निरंजन दास, संचालक वित्त शारदा वर्मा सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम भी उपस्थित थे ।
मुख्यमंत्री बघेल ने शास्त्री जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अतुल्य योगदान दिया। भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महत्वपूर्ण आन्दोलनों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही और इसके कारण उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा। उनके जय जवान-जय किसान के नारे ने जवानों के बलिदान के साथ अन्नदाता किसानों की मेहनत को भी सम्मान दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शास्त्री जी ने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया, उनके जीवन मूल्य हमेशा सब को प्रेरित करते रहेंगे।
शहादत को सच्ची श्रद्धांजलि
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व (जन्मदिवस) 26 दिसंबर को प्रतिवर्ष वीर बाल दिवस मनाया जाने कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई घोषणा स्वागत योग्य इस घोषणा से सिख समाज में हर्ष व्यक्त है नगरी नगर पंचायत के पूर्व पार्षद बलजीत सिंह छाबड़ा ने कहां की आजादी के इन 75 वर्षों में देश के इतिहास में कई प्रधानमंत्री आए लेकिन आज जो घोषणा नरेंद्र मोदी जी द्वारा की गई है यह स्वागत योग्य है पहला निर्णय हुआ है जब गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिब जादे की शहादत को नमन करते हुए उनके शहादत दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा हुई है आज देश अपनी स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है ऐसे पूरे देश में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीदों बलिदानों को याद किया जा रहा है सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु जी गुरु गोविंद सिंह के 4 पुत्र साहिबजादा अजीत सिंह साहिब जादा जुझार सिंह साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिब जादा फतेह सिह है यह चारों पुत्रों को धर्म की रक्षा के लिए कुर्बान किए मुगल शासक द्वारा दो पुत्रों को साहिब जादा जोरावर सिंह साहिब जादा फतेह सिंह को दीवारों में जिंदा चुनवा दिया गया और 2 पुत्र उन से लोहा लेते युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी की 350 वी जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषणा किए जाने का हम पूरे समाज और नगर की ओर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व धन्यवाद ज्ञापित करते हैं
खाद्य मंत्री स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में हुए शामिल
रायपुर /शौर्यपथ/
खाद्य मंत्री स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में हुए शामिल
संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का जीवन प्रेरणा से भरा हुआ है। स्वामी जी ने पूरे विश्व को मानवता और बंधुत्व से साक्षातकार कराया। स्वामी विवेकानंद जी का छत्तीसगढ़ से गहरा नाता है। उनके जीवन काल के अमूल्य दो वर्ष छत्तीसगढ़ में व्यतीत हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी विवेकानंद जी द्वारा छत्तीसगढ़ में बिताए गए दो वर्षों की स्मृति को संजोने के लिए डे-भवन को स्मारक भवन बनाने का निर्णय लिया है। डे भवन को स्मारक बनाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई। स्मारक भवन पाठकों, विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। मंत्री अमरजीत भगत आज राजधानी रायपुर स्थित घासीदास संग्रहालय में स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
व्याख्यान कार्यकम में अध्यक्षीय उदबोधन में स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ रायपुर के सचिव डॉ. ओम प्रकाश वर्मा ने कहा कि स्वामी जी को युगाचार्य के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने भारतीय संस्कृति को विज्ञान के साथ किया, साथ ही आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्वामी जी ने धर्म और विज्ञान के समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने अपने विचारों से प्राचीन व आधुनिक भारत के बीच सेतु का काम किया। स्वामी जी ने पीड़ित और दुखियों की सेवा करना ही ईश्वर की सेवा का संदेश दिया। उन्होंने अध्यात्म, भारतीय संस्कृति और हिन्दुत्व की व्याख्या कर भारत को महान बनाने की कल्पना की थी। वह आज रामकृष्ण मिशन, रामकृष्ण मठ के माध्यम से साकार हो रही है। विवेकानंद आश्रम रायपुर के प्रपत्यानंद ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए चिंतन किया। उन्हांेने जो सोचा उसको साकार करने के लिए रामकृष्ण मिशन की स्थापना की, शिष्यों को प्रशिक्षित किया और उनके माध्यम से समाज को दिशा प्रदान की जा रही है।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध इतिहासकर एवं वक्ता डॉ. रमेन्द्र नाथ मिश्र ने स्वामी विवेकानंद के रायपुर आगमन से लेकर छत्तीसगढ़ में उनके बिताए हुए दो वर्ष के समय के अनुभवों को साझा किया। प्रोफेसर संपा चौबे ने कहा कि हर मनुष्य में ईश्वर व्याप्त है। स्वामी जी के जीवन पर माता-पिता की प्राथमिक शिक्षा से व्यक्तित्व का निर्माण हुआ। चौबे ने स्वामी जी के शिकागो के धर्म सभा में दिए भाषण को याद करते हुए बताया कि स्वामी विवेकानंद शिकागो धर्म सभा में भाइयों एवं बहनों से संबोधित कर पूरे विश्व को एक सूत्र में बांधने का काम किया। उनके जीवन से हमें एकाग्रता, देशप्रेम एवं लक्ष्य प्राप्ति करने तक नहीं रूकने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम को संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी. और संचालक विवेक आचार्य ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मंत्री भगत ने स्वामी विवेकानंद जीवन के आधारित पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार एस. तान्या देवी, द्वितीय पुरस्कार शिवा साहू और तृतीय पुरस्कार समृद्धि गुप्ता को दिया गया।
जनसमस्याओं के त्वरित निदान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
वेयर हाउस का नया गोदाम मण्डलाटोला में बनाने की मांग
वनोपज सहकारी समिति के कर्मचारियों एवं त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम वाले संविदा चिकित्सकों ने नियमितीकरण की मांग रखी
रायपुर /शौर्यपथ/
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर ने आज विडियो कांफं्रेसिंग के माध्यम से कवर्धा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बोड़ला के नागरिकों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने उनकी समस्याओं के त्वरित निदान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
वन मंत्री अकबर से इस दौरान नगर पंचायत बोड़ला के एल्डरमेन भरत सोनकर के नेतृत्व में लगभग 70 मजदूर विडियो कांफ्रेसिंग के जरिए चर्चा के लिये उपस्थित हुए। मजदूरों ने बताया कि मण्डलाटोला स्थित राज्य भंडार गृह निगम के गोदाम में सुकवापारा, मण्डलाटोला, मुड़ियापारा एवं बोड़ला के मजदूर कार्य करते हैं। बोड़ला विकासखंड में भण्डार गृह निगम के नया गोदाम हेतु 3 करोड़ 68 लाख की राशि स्वीकृत हुई है। भंडार गृह निगम ग्राम सिंघारी या बैजलपुर में नए गोदाम का निर्माण कराना चाहता है। इससे वर्तमान में कार्य कर रहे मजदूरों का हित प्रभावित होगा। मजदूरों ने यह मांग रखी कि भण्डार गृह निगम के नए गोदाम का निर्माण बोड़ला विकासखंड के खसरा क्रमांक 28 एवं 30 में रिक्त भूमि पर ही किया जाए। मजदूरों की इस मांग पर मंत्री मोहम्मद अकबर ने राज्य भण्डार गृह निगम अध्यक्ष एवं राजस्व विभाग से चर्चा करने का आश्वासन दिया।
इसी तरह विडियो कांफ्रेसिंग से चर्चा के दौरान बोड़ला में नए राशन कार्ड की मांग रखी गई। मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सभी परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला कबीरधाम में फरवरी, 2022 से अलग-अलग विकासखंडवार राशन कार्ड बनाने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की जाएगी, ताकि कोई भी परिवार राशन कार्ड से वंचित न रहे। विकासखंड बोड़ला में आवासीय पट्टा की मांग आने पर मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि अधिकांश आवासीय पट्टे उन्होंने अपने हाथों से हितग्राहियों को सौपे हैं। आवासीय पट्टे के कुछ आवेदन लंबित है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को इस संबंध में जानकारी देने निर्देश दिया गया है।
मंत्री से चर्चा करने के लिए वीडियो कांफ्रेसिंग वनोपज सहकारी समिति कर्मचारी भी उपस्थित हुए थे। उन्होंने अपने वेतन वृद्धि एवं नियमितीकरण की मांग रखी। मंत्री मोहम्मद अकबर ने उनसे कहा कि इन मांगों के संबंध में कर्मचारियों के हित में राज्य सरकार सहानुभूतिपूर्वक विचार कर रही है। मंत्री मोहम्मद अकबर ने वनोपज सहकारी समितियों के कर्मचारियों से तेंदूपत्ता सहित अन्य लघु वनोपज के संग्रहण में रूचि लेकर कार्य करने की अपील की। बोड़ला में विडियो कांफ्रेंसिग में त्रिवार्षिय पाठ्यक्रम के चिकित्सक भी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि वे पिछले लगभग 10 वर्षाे से संविदा के आधार पर कार्य कर रहे हैं। जिला कबीरधाम में त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम के आधार पर कुल 55 चिकित्सक सेवारत हैं उन्होंने अपने नियमितीकरण की मांग मंत्री के समक्ष रखी। मंत्री मोहम्मद अकबर ने उनसे कहा कि कि वे इस संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक पहल के लिए आश्वस्त किया।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए घर पहंुचाया जा रहा है पौष्टिक भोजन
रायपुर /शौर्यपथ/
कोरोना संक्रमण को देखते हुए घर पहुचाया जा रहा है पौष्टिक भोजन
मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के छत्तीसगढ़ महिलाओं और बच्चों के खान पान पर विशेष बल दिया जा रहा है । गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक भोजन दिया जा रहा है इसी कड़ी में विलासपुर जिले में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तृतीय चरण में 3 वर्ष से 6 वर्ष उम्र के 18 हजार 630 बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने का लक्ष्य रखते हुए उन्हें पौष्टिक लड्डू प्रदान किया जा रहा है। योजना के सफल संचालन के फलस्वरूप माह नवम्बर 2021 तक डेढ़ हजार कुपोषित बच्चे कुपोषण से मुक्त हो गए थे।
उल्लेखनीय है कि 6 वर्ष तक के आयु वर्ग के बच्चों को कुपोषण तथा एनीमिया तथा 15 से 49 वर्ष तक महिला को एनिमिया से मुक्त कराने हेतु प्रदेश में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान 2 अक्टूबर 1919 से प्रारंभ किया गया था। बिलासपुर जिले में योजना के प्रथम चरण में 26 हजार 816 बच्चों को कुपोषण से मुक्त रखने का लक्ष्य रखा गया था। मार्च 2020 तक 3 हजार 865 कुपोषित बच्चे सामान्य श्रेणी में लाये गये। इस तरह प्रथम चरण में 14.41 प्रतिशत बच्चे कुपोषण से मुक्त हुए।
योजना के द्वितीय चरण में 19 हजार 602 बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने का लक्ष्य रखते हुए सभी बच्चों को पूरक पोषण आहार के अतिरिक्त सप्ताह में तीन दिन पौष्टिक लड्डू प्रदान किया गया। मार्च 2021 की स्थिति में 3 हजार 676 बच्चे सामान्य श्रेणी में लाये गये। इस तरह द्वितीय चरण में 18.75 प्रतिशत बच्चे कुपोषण से मुक्त हुए। अभियान का तृतीय चरण माह अगस्त 2021 से प्रारंभ किया गया है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग बिलासपुर ने बताया कि मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत् 3 से 6 वर्ष से कुपोषित बच्चों को पूरक पोषण के अतिरिक्त सप्ताह में तीन दिन पौष्टिक लड्डू एवं सभी शिशुवती माताओं को गर्म भोजन आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रदाय किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के चलतेे शासन के निर्देशानुसार बच्चों को पौष्टिक लड्डू प्रदान करने के लिए टेक टू होम व्यवस्था की गई है। शिशुवती महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रदाय किये जाने वाला गर्म भोजन उन्हें टिफीन में प्रदाय किया जा रहा है।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाक़ात की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के अध्यक्ष शेखर वर्मा, मनीष टिकहरिया, गुंजन बघेल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाक़ात की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के अध्यक्ष शेखर वर्मा, मनीष टिकहरिया, गुंजन बघेल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
और धनश्री इंस्टाग्राम पर खासा एक्टिव रहते हैं, जहां युजवेंद्र सभी को हंसाते हैं तो वहीं धनश्री अपने लुक्स से सबकी नजरें अपनी तरफ खींच लेती हैं.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
की पत्नी धनश्री वर्मा चहल कोरियोग्राफर और डांसर हैं. वे अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर एक से बढ़कर एक लुक्स साझा करती रहती हैं. चाहे एथनिक अटायर हो या फिर कुछ वेस्टर्न, धनश्री सब अच्छे से कैरी करना जानती हैं. हाल ही में धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर येलो लहंगे में एक फोटो पोस्ट की है. इसमें कोई दोराय नहीं कि इस लहंगे में वे बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. धनश्री का ये लहंगा एकदम प्लेन है जिसपर पतला बोर्डर है और लटकन लगी हुई है. वहीं, लहंगे के ब्लाउज पर हल्की एम्ब्रोइडरी हो रखी है. बलून स्लीव्स वाले इस ब्लाउज पर उन्होंने दुपट्टा लिया हुआ है. साथ ही, झुमके, मांगटीका और हैवी लैशेस के साथ लाइट मेकअप पूरे लुक को कंप्लीट कर रहा है.
धनश्री अक्सर ही स्टाइलिश आउटफिट्स में नजर आती हैं. ऑल ब्लैक लुक में कैसे परफेक्ट दिखा जाता है ये धनश्री से सीखना चाहिए. ऊपर से नीचे तक ब्लैक आउटफिट में धनश्री ने ब्लैक टर्टलनेक स्वेटर, फ्लेर्ड पैंट्स और ब्लैक कलर का ही ओवरकोट पहना हुआ है. इस आउटफिट को थोड़ा और अपग्रेड करने के लिए उन्होंने गले में गोल्डन चेन डाली हुई है. हमेशा की ही तरह धनश्री के सुंदर लंबे बालों ने पूरे लुक को निखार दिया है.
इस शिम्मरी वाइट साड़ी में धनश्री किसी फैशन क्वीन से कम नहीं लग रहीं. उन्होंने इस वाइट एम्बलिश्ड साड़ी के साथ चटक पिंक कलर का ब्लाउज पहना है जो पूरे लुक को पॉप-अप कर रहा है. धनश्री के पिंक लिप्स, कानों में सिम्पल स्टड्स और स्मोकी आई लुक ने हर कसर पूरी कर दी है.
स्टेडियम में मैच देखने गई धनुश्री वहां भी अपनी फैशन गेम स्ट्रोंग रखती हैं. इस पोल्का-डॉट आउटफिट में नेक पर डिटेलिंग हो रखी है और कमर पर बांधने वाली बैल्ट है. धनुश्री ने इसमें स्ट्रेट बाल रखे हैं. कानों में स्टड्स, कंधे पर बैग और लाइट मेकअप धनश्री के पूरे लुक को और बेहतर बना रहा है.
कलेक्टर नियमित रूप से राशन कार्ड के लंबित आवेदनों की करेंगे समीक्षा
आवेदकों का भौतिक सत्यापन एवं पात्रता की जांच 15 दिनों के भीतर करना अनिवार्य
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीते दिनों खाद्य विभाग की समीक्षा के दौरान विभागीय अधिकारियों को पात्र परिवारों एवं आवेदकों को नवीन राशन कार्ड नियमित रूप से जारी करने के सख्त निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने बैठक में खाद्य विभाग के अधिकारियों को छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम 2012 एवं छत्तीसगढ़ राशन कार्ड नियम 2016 का सभी जिलों में कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने एवं नवीन राशन कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया अनवरत रूप से जारी रखने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश के परिपालन में खाद्य विभाग द्वारा आज सभी कलेक्टरों को नवीन राशन कार्ड जारी करने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
खाद्य विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार राशन कार्ड बनाए जाने हेतु जिला स्तर पर लंबित आवेदनों की कलेक्टर द्वारा नियमित रूप से समीक्षा की जाएगी। लंबित आवेदनों के भौतिक सत्यापन एवं पात्रता की जांच की कार्यवाही 15 दिवस के भीतर सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टरों को दिए गए हैं। जांच उपरांत पात्रतानुसार राशन कार्ड जारी कर आवेदकों को उपलब्ध कराने की कार्यवाही लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2011 में निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप अनिवार्य रूप से करनी होगी। राशन कार्ड बनाने हेतु प्राप्त आवेदनों के निराकरण में इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं कि आवेदनों के निराकरण में अनावश्यक विलंब न हो तथा हितग्राहियों को समय-सीमा के भीतर राशन कार्ड बनकर मिल जाएं।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
