
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
2014 बैच के आईपीएस है पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ,महासमुंद जिले के बाद संभालेंगे कोंडागांव जिले की कमान
दीपक वैष्णव की रिपोर्ट
कोंडागांव । शौर्यपथ । आज दिनांक 07.01.2022 को पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल (भापुसे.) ने कोंडागांव जिला के पुलिस अधीक्षक का पदभार संभाला। ज्ञातव्य हो कि श्री दिव्यांग पटेल 2014 बैच के आईपीएस ऑफिसर है, जो कोंडागांव पुलिस अधीक्षक का पद सम्हालने से पूर्व जिला बीजापुर, जिला बेमेतरा एवं जिला महासमुंद जैसे महत्वपूर्ण जिलों में पुलिस अधीक्षक रह चुके है, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने कोंडागांव जिले का चार्ज लेते ही जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं एसडीएम व अन्य अधिकारियों से मुलाकात कर जिले में चल रहे वर्तमान गतिविधियों के संबंध में विस्तृत चर्चा किए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में पुलिस, प्रशासन, पत्रकार, गणमान्य नागरिक व अन्य सभी से बेहतर समन्वय स्थापित कर अच्छे से अच्छा कार्य करेंगे।
पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल (भापुसे.) के अनुसार कोंडागांव जिला मे नक्सल उन्मूलन एवं सामान्य पोलिसिंग दोनो की संभावनाएं है, जहां नक्सलवाद के उन्मूलन के साथ-साथ सामान्य जनता के लिए पुलिसिंग के तौर पर भी बहुत अच्छा कार्य करने का अवसर है, यहां वे अपने सर्वोत्तम कर्तव्यनिष्ठा से अच्छे से अच्छा कार्य करेंगे जिससे जिले की जनता पुलिस के होने से अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके।
मुंगेली शौर्यपथ// प्रेस क्लब मे राजकुमार जोगांश की केक काटकर सभी पत्रकारो ने जन्मदिन की बधाई दिये । प्रेस क्लब मुंगेली की सचीव योगेश शर्मा सभी पत्रकार साथी ने राजकुमार जोगांश की जन्मदिन पर एक साथ होकर तिलक लगाकर केक काटकर जन्मदिन की बधाई दिये साथ ही योगेश शर्मा ने नये वर्ष 2022 की प्रेस क्लब के सभी पत्रकार साथी को बधाई दिये साथ ही सभी एक दुसरे को बधाई दिये । वही सभी पत्रकार साथी ने जन्मदिन की बधाई देते हुये पत्रकारिता के साथ ही साथ अपने अनुभव को एक दुसरे को साझा किया ।
मुंगेली शौर्यपथ// 07 जनवरी 2022// प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले के विकास खण्ड पथरिया के ग्राम मोतिमपुर स्थित अनुरागी धाम में बाबा अनुरागी जी की याद में अखण्ड नवधा रामायण समारोह का आयोजन किया गया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अनुरागी धाम में आयोजित श्री अखण्ड नवधा रामायण के समापन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बाबा अनुरागी जी की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित की और नवधा रामायण में शामिल कथा वाचको का साल प्रदान कर उन्हे सम्मानित किया। तत्पश्चात् मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बाबा अनुरागी जी की समाधि पर पुष्पाजंली और हवन कुण्ड में आहुति अर्पित कर प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। तदुपरांत मुख्यमंत्री श्री बघेल ने वहाॅ आम लोगों और साधु संतो के लिए आयोजित भण्डारा कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होने आम लोगों एवं साधु संतो को भोजन परोसा तथा आम लोगों और साधु संतो से आशीर्वाद लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री बघेल ने समाज और साधु संतो के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर आदिम जाति विकास तथा स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेम सांय सिंह, छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव, बिलासपुर नगर निगम के महापौर श्री रामशरण यादव, मुंगेली जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति लेखनी सोनू चंद्राकर, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक श्री डी. आर आंचला, जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्री रोहित व्यास, छत्तीसगढ़ श्रमकल्याण मण्डल के सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमति अम्बालिका साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति जागेश्वरी वर्मा एवं श्री वशी उल्ला खाॅ, प्रतिष्ठित नागरिक श्रीमति सीमा कौशिक, श्री सागर सिंह बैस, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री सोनू चंद्राकर, श्री राजेन्द्र शुक्ला, श्री दुर्गा बघेल, श्री राजा ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्री तीर्थ राज अग्रवाल, पथरिया अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमति प्रिया गोयल सहित विभिन्न मीडिया के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में अनुरागी बाबा के अनुयायी तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे। क्रमांक//लहरे// फोटो 01 से 04
मुंगेली शौर्यपथ// कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को उनके वर्तमान कार्यालय से अन्य तहसील कार्यालायों में आगामी आदेश पर्यन्त तक अस्थाई रूप से स्थानांतरण किया है। उन्होने तहसील कार्यालय मुंगेली में पदस्थ तहसीलदार श्रीमति छाया अग्रवाल को तहसीलदार, तहसील कार्यालय लोरमी, तहसील कार्यालय लोरमी में पदस्थ तहसीलदार श्री लीलाधर ध्रुव को अतिरिक्त तहसीलदार तहसील कार्यालय मुंगेली, तहसील कार्यालय मुंगेली में पदस्थ नायब तहसीलदार श्री दिलीप कुमार खाण्डे को प्रभारी तहसीलदार तहसील कार्यालय लालपुर और प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर तहसील कार्यालय लालपुर थाना तहसील में पदस्थ सुश्री निकिता मरकाम को जिला कार्यालय मुंगेली में स्थानांतरण किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
नगर निगम के 51 वार्ड में 51 एक्टिव सर्विलेंस टीम घरों में पहुंचकर ले रहे स्वास्थ्य की जानकारी
- प्रतिदिन 4000 से अधिक हो रहा कोविड जांच
- मरीजों की सहायता के लिए 111 एम्बुलेंस एक्टिव
- चिकित्सक द्वारा होम आईसोलेशन में रहने वाले मरीजों से लगातार संपर्क कर ली जा रही स्वास्थ्य की जानकारी
- कलेक्टर ने अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग की बैठक लेकर जिले में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की
राजनांदगांव /शौर्यपथ/
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने दिग्विजय स्टेडियम बनाए गए कोविड-19 डिस्ट्रिक वार रूम में कोविड-19 संक्रमण के नियंत्रण एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा के लिए अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग की बैठक ली। उन्होंने कहा कि कोविड नियंत्रण के लिए जिले में तैयारी पूरी कर ली गई है। नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। चिकित्सकों द्वारा होम आईसोलेशन में रहने वाले मरीजों से लगातार संपर्क कर स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है। वहीं कोविड टेस्टिंग कर संक्रमित व्यक्तियों की पहचान कर होम आईसोलेशन और अस्पतालों में ईलाज किया जा रहा है। साथ ही उन्हें दवाईयां उपलब्ध कराई जा रही है । आईसोलेशन में रहने वाले जरूरतमंद मरीजों को समाज सेवा संस्था द्वारा भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीज मिलने पर कॉनटेक्ट ट्रेसिंग कर प्रायमरी संपर्क नागरिकों का कोरोना जांच जरूर करें।
जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए की गई व्यवस्थाएं एवं कार्रवाई-
00 स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिदिन 4 हजार से अधिक लोगों का कोरोना जांच किया जा रहा है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने कोविड वैक्सीनेशन और सैम्पलिंग के लिए 50 कर्मचारियों की अतिरिक्त टीम बनाने के निर्देश दिए।
00 जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए 90 कोविड-19 सेम्पलिंग टीम कार्यरत है। जिनके द्वारा लगातार कोविड जांच की जा रही है।
00 जिले में मरीजों की सहायता के लिए 111 एम्बुलेंस एक्टिव है। आपातकाल या जरूरत की स्थिति में 108 और 112 में संपर्क कर एम्बुलेंस सुविधा प्राप्त की जा सकती है।
00 जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए 1148 बेड उपलब्ध है। आवश्यकता अनुसार बेड बढ़ाया जा रहा है। कोविड-19 कंट्रोल रूम से इसकी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
00 कोविड संक्रमित मरीजों की सहायता के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसमें 24 घंटे दूरभाष नंबर 74402-03333 से संपर्क कर कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते है । कंट्रोल रूम में 8 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं 6 कर्मचारियों द्वारा होम आईसोलेशन में रहने वाले मरीजों से फालोअप कर उनकी दवाईयों, ऑक्सीजन सेचुरेशन तथा स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली जा रही है।
00 शहर के 51 वार्ड के लिए 51 एक्टिव सविलेेंस टीम का गठन किया गया है। जो घर-घर जाकर नागरिकों के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी एवं दवाईयां उपलब्ध करा रहे है।
00 एंटीजन जांच में पॉजिटिव आने पर जांच सेंटर से ही दवाई किट का वितरण किया जा रहा है। जिसमें दवाई लेने का समय-सारणी तथा डॉक्टर का नंबर भी दिया जा रहा है। जिससे कोई परेशानी होने पर चिकित्सकीय सलाह ली जा सकती है।
00 होम आईसोलेशन में रहने वाले मरीजों को होम आईसोलेशन प्रोटोकाल के संबंध में पाम्पलेट दिया जा रहा है। जिससे संक्रमित मरीज प्रोटोकाल का पालन करते हुए उचित उपचार प्राप्त कर सकें। आपातकाल स्थिति में चिकित्सकों से संपर्क कर स्वास्थ्य संबंधी समस्या के बारे में जानकारी दे सकते हैं।
00 होम आईसोलेशन में रहने वाले मरीज को भोजन की आवश्यकता होने पर सामाज सेवी संस्था द्वारा भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। मरीज 07744-296622 और 07744-299920 पर संपर्क कर भोजन प्राप्त कर सकते हैं।
प्रदर्शनी में ग्रामवासियो ने शासन की योजनाओं की ली जानकारी
ग्रामवासियों के लिए बहुत ही उपयोगी व लाभप्रद है फोटो प्रदर्शनी
नारायणपुर /शौर्यपथ/
कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देशानुसार जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को जनसामान्य तक पहुंचने के लिए आज नारायणपुर विकासखण्ड के दूरस्थ ग्राम जम्हरी के हाट बाजार में फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। हाट बाजार में ग्राम जम्हरी के अलावा अन्य ग्रामों के ग्रामवासियों ने भी शासन की योजनाओं जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित शासकीय योजनाओं की जानकारी संबंधित पुस्तिका, जनमन पत्रिका, ब्रोसर, पाम्पलेट्स का निशुल्क वितरण किया गया। फ़ोटो प्रदर्शनी में जिला प्रशासन की उपलब्धियो एवं विभिन्न गतिविधियों को फ़ोटो के माध्यम से प्रदर्शित कर शासकीय योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु प्रदर्शनी लगाई गई है। बाजार में लगे प्रदर्शनी में बुजुर्ग, महिलाओं, किसान, बच्चे एवं युवाओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। प्रदर्शनी देखने आये लोगों को कोरोनो वायरस से सुरक्षा और वैक्सीन के बारे में भी जानकारी दी गयी। उन्हें बताया गया कि अब कोरोना से सुरक्षा के लिए वैक्सीन आ गई है, जो अच्छा है। जिला प्रशासन आपके गांव तक इस प्रदर्शनी के माध्यम से शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के लिए आई है। जनसंपर्क विभाग द्वारा इसके पूर्व बेनूर, चांदागांव, भाटपाल, रेमावण्ड, नेलवाड़, देवगांव एवं ओरछा में प्रदर्षनी लगायी जा चुकी है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन की मासिक पत्रिका जनमन एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तृत जानकारी वाले पाम्पलेट, ऐतिहासिक जीत को सलाम, आदिवासी हित सबसे आगे से संबंधित पॉकेटबुक का निःशुल्क वितरण किया गया। छायाचित्र प्रदर्शनी में जिला प्रषासन की उपलब्धियों एवं अभियानों के अलावा आकर्षक सनबोर्ड के माध्यम से राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं- राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, लोक परम्पराओं और संस्कृति का उजास, आधुनिक शिक्षा से आसमान छुएंगे नवनिहाल, राम गमन पथ, धनवंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना, संसाधनों के वैल्यू एडिशन से औद्योगिक विकास, जल जीवन मिशन, नई प्रशासनिक इकाईयों की शुरूआत, जनसशक्तिकरण से आर्थिक विकास और सिंचाई परियोजना का विकास, ब्याज मुक्त कृषि ऋण योजना आदि योजनाओं से संबंधित उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है।
रायपुर /शौर्यपथ/
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं वाणिज्य कर (पंजीयन एवं मुद्रांक) एवं बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आज कोविड के प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के दृष्टि से जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों की वर्चुअली समीक्षा की। उन्होंने इस संबंध में जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम के साथ-साथ छत्तीसगढ़ चेबर्स ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों एवं अन्य व्यापारी संगठन के साथ कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए प्रस्तावित कार्यों एवं प्रतिबंधों पर विचार विमर्श किया।
मंत्री अग्रवाल ने कहा कि कोरोना महामारी की दोनों लहर से निपटने में हम कामयाब रहें है। उन्होंने कहा कि प्रशासन एवं व्यापारी संघ की ओर से पूरा सहयोग मिल रहा है। इस बार भी हम इस महामारी से निपटने में सक्षम है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि संसाधनों की कमी नहीं है, इलाज के अभाव में कोई जनहानि न हो। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि वैक्सीनेशन युद्ध स्तर पर किया जाए। लोग सावधानी बरतें और कोविड गाइडलाइन का पालन करें। ग्राम पंचायत स्तर लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी पटवारी एवं पंचायत सचिवों को सौंपने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों एवं संस्थाओं के लिए यह बेहद जरूरी है कि बाजार एवं सार्वजनिक भीड़-भाड़ वाले जगहों पर लोग मास्क अनिवार्य रूप से पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें एवं सैनेटाईजर का उपयोग करें। प्रभारी मंत्री ने कहा कि किसी को भी कोरोना का लक्षण होते ही तत्काल जांच कराना चाहिए।
बैठक में कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने जिले में कोरोना संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले 10 दिनों में 21 हजार 148 सैम्पलों की जांच की गई, जिसमें 726 लोग पॉजिटिव पाए गए। उन्होंने कहा कि जिले में 15 से 18 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण करने के साथ-साथ अन्य लोगों का भी टीकाकरण युद्धस्तर पर किया जा रहा है। कोरोना टेस्टिंग को बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में 2 कोविड हॉस्पिटल, 10 कोविड सेंटर एवं 35 प्राइवेट हॉस्पिटलों में कोरोना मरीजों के लिए 2 हजार 344 बेड की व्यवस्था है। जिनमें से 839 बेड ऑक्सीजन सपोर्टेड हैं। 160 वेंटिलेटर की भी व्यवस्था की गई है। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि सैम्पल टेस्टिंग व्यापक पैमाने पर किया जाए।
छ.ग. चौंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष नवदीप सिंह अरोरा और संस्था के अन्य पदाधिकारियों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए और आश्वस्त किया कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं दुकानों में कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। कोरोना प्रोटोकाल पालन करने एवं लोगों को जागरूक करने के लिए ‘‘मास्क नहीं सामान नहीं’’ की पहल जिले के व्यापारियों के द्वारा की जा रही है। उन्होंने कोरोना से निपटने के प्रयासों में प्रशासन को हरसंभव मदद देने की बात कही।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी जयश्री जैन, नगर निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी, सीएमएचओ प्रमोद महाजन, छ.ग. चौंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंण्डस्ट्रीज के बिलासपुर अध्यक्ष संजय मित्तल, बिलासपुर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश सोनथालिया, सचिव सनी अजमानी, बिलासपुर मर्चेण्ट एसोसिएशन के सचिव अभिषेक जैन, मैग्नेटो मॉल के जीएम संजीव तिवारी, 36 मॉल के जीएम अखिलेश गुप्ता मौजूद थे।
वर्दी पहनकर बच्चों ने की दीक्षांत समारोह में शिरकत
वर्दीधारी बच्चों से मिलकर मुख्यमंत्री ने किया उत्साहवर्धन
रायपुर /शौर्यपथ/
नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी में उप पुलिस अधीक्षकों के दीक्षांत परेड समारोह में उप पुलिस अधीक्षकों के परिजन भी सम्मिलित हुए थे। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक की वर्दी में दर्शक दीर्घा में मौजूद दो बच्चों ने मुख्यमंत्री का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार चंद्राकर के पुत्र कृतज्ञ चंद्राकर और उनके भतीजे रूद्रांश चंद्राकर को पुलिस वर्दी में देखकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद को उनसे मिलने से नहीं रोक पाए और दोनों से विशेष मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। इतनी छोटी सी उम्र में बच्चों के मन में देश सेवा का भाव देखकर वे काफी प्रसन्न हुए और दोनों बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग को ई-श्रमिक सेवा के लिए मिला गोल्डन अवॉर्ड
ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में नवाचार के लिए भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा किया गया सम्मानित
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने श्रमिकों और विभागीय अधिकारी-कर्मचारी को दी बधाई
केन्द्रीय कार्मिक एवं लोक शिकायत मंत्री से हैदराबाद में छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग के सचिव ने ग्रहण किया अवॉर्ड
रायपुर /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग को ई-श्रमिक सेवा के लिए गोल्डन अवॉर्ड से नवाजा गया है। ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में नवाचार के लिए भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग को यह अवार्ड प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने गोल्डन अवॉर्ड मिलने पर श्रमिकों और श्रम विभाग के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग को ई-गर्वनेंस के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2020-21 हेतु युनिवर्सलाइजिंग एक्सेस इंक्लुडिंग ई-सर्विसेज श्रेणी में ई-श्रमिक सेवा के लिए गोल्डन अवॉर्ड दिया गया है। इस अवॉर्ड के साथ 2 लाख रूपए की राशि दी गई है। यह पुरस्कार आज हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर हैदराबाद में आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री कार्मिक, लोक शिकायत डॉ. जितेन्द्र सिंह से छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग के सचिव एलेक्स पॉल मेनन और श्रम विभाग के अधिकारियों की टीम ने ग्रहण किया। छत्तीसगढ़ सरकार के श्रम विभाग द्वारा ई-श्रमिक सेवा के अंतर्गत लगभग 36 लाख श्रमिकों का पंजीयन किया गया है। असंगठित श्रमिकों के पंजीकरण के मामले में देश भर में छत्तीगसढ़ 6वें स्थान पर और लक्ष्य के आधार पर तीसरे स्थान पर है। ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों को केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।
गौरतलब है कि भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा हर साल ई-गवर्नेंस में नवाचार के लिए केन्द्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों तथा जिलों को पुरस्कृत किया जाता है। वर्ष 2020-21 के लिए एक्सिलेंस इन गवर्मेंट प्रोसेस री-इंजीनियरिंग फॉर डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन, यूनिवर्सलाईजिंग एक्सेस इंक्लूडिंग ई-सर्विसेज, एक्सिलेंस इन डिस्ट्रिक्ट लेवल इनिशिएटिव इन ई-गवर्नेंस, आउटस्टेंडिंग रिसर्च ऑन सिटिजन सेंट्रिक सर्विसेज बाय एकेडेमिक/ रिसर्च इंस्टिट्युशन, एक्सिलेंस इन एडॉप्टिंग इमरजिंग टेक्नोलॉजी और युज ऑफ आईसीटी इन द मैनेजमेंट ऑफ कोविड-19 श्रेणियों में पुरस्कार दिया गया है।
स्टार अलंकरण कार्यक्रम: वन मंत्री अकबर ने वन क्षेत्रपाल के पद पर पदोन्नत 112 अधिकारियों को अलंकृत कर दी बधाई
नवनियुक्त 27 वन क्षेत्रपालों को वितरित किए गए प्रशिक्षण प्रमाण पत्र
रायपुर /शौर्यपथ/
स्टार अलंकरण कार्यक्रम:
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित स्टार अंलकरण कार्यक्रम में उप वन क्षेत्रपाल से वन क्षेत्रपाल के पद पर पदोन्नत 112 अधिकारियों को अलंकृत कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस दौरान विभाग में नवनियुक्त 27 प्रशिक्षु वन क्षेत्रपालों को प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, संसदीय सचिव चंद्रदेव राय, विधायक बृहस्पति सिंह और प्रमुख सचिव वन मनोज पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय शुक्ला, अतुल शुक्ला, पी.सी. पाण्डेय सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
वन मंत्री अकबर ने वन क्षेत्रपाल के पद
वन मंत्री अकबर ने स्टार अलंकरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ वन सम्पदा के मामले में एक समृद्ध राज्य है। वनों के संरक्षण तथा संवर्धन और विकास में विभाग और इसके अमले का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसके मद्देनजर हमारी सरकार द्वारा राज्य में विगत तीन वर्षाें के दौरान विभाग के साथ ही यहां कार्यरत अमले के हित में भी अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इसके तहत विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों के पदोन्नति आदि कार्य नियमित क्रम में लगातार हो रहे है। इस तरह सभी कार्याें को सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है।
पर पदोन्नत 112 अधिकारियों को अलंकृत कर दी बधाई
वन मंत्री अकबर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अपनी कार्य कुशलता और शासन की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के फलस्वरूप वर्तमान में वन विभाग की छवि को एक बेहतर स्वरूप मिला है। वन विभाग में विगत तीन वर्षाें के दौरान सिर्फ वनों के संरक्षण तथा संवर्धन को ही बढ़ावा नहीं मिला है, बल्कि यहां वनवासियों की उन्नति की दिशा में भी निरंतर कार्य हो रहे है। यही वजह है कि विगत दो वर्षाें से छत्तीसगढ़ लघु वनोपजों के संग्रहण तथा प्रसंस्करण आदि कार्याें में देश में लगातार अव्वल बना हुआ है। इसके फलस्वरूप छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर 11 पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया है। वन मंत्री अकबर ने इस दौरान हाथी प्रभावित क्षेत्रों में उनके मार्ग पर लोगों को आवाजाही के लिए मनाही करने और जनजागरूकता लाने पर विभाग को विशेष रूप से जोर दिया। कार्यक्रम को प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख चतुर्वेदी ने भी सम्बोधित किया।
रायपुर /शौर्यपथ/
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उप पुलिस अधीक्षक हुए सम्मानित
नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी में दसवें और ग्यारहवें बैच के उप पुलिस अधीक्षकों के लिए दीक्षांत समारोह आज आयोजित किया गया। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थे। दीक्षांत समारोह के उपरांत प्रशिक्षण अवधि में अलग-अलग विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उप पुलिस अधीक्षकों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। इस दौरान मंच पर प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय विकास मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा तथा नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी के महानिदेशक डी एम अवस्थी उपस्थित थे।
दसवें बैच के लिए दिए गए पुरस्कारों में कानून अनुसंधान के लिए उप पुलिस अधीक्षक रागिनी तिवारी मिश्रा, अपराध अनुसंधान के लिए विनीत कुमार साहू, फारेंसिंक साइंस के लिए गीतिका साहू, सर्वश्रेष्ठ फायरिंग के लिए राहुल उइके, अपराध शास्त्र के लिए लोकेश बंसल, आउटडोर के लिए सिद्धांत तिवारी तथा इनडोर और सर्वोच्च अंक हासिल करने के लिए रागिनी तिवारी मिश्रा को मुख्यमंत्री ने पुरस्कृत किया ।
इसी तरह से ग्यारहवें बैच के पुरस्कारों में कानून अनुसंधान के लिए उप पुलिस अधीक्षक नुपुर उपाध्याय, अपराध अनुसंधान के लिए दीपमाला कुर्रे, अपराध शास्त्र के लिए मनोज मंडावी, सर्वश्रेष्ठ फायरिंग के लिए सौरभ उइके, आउटडोर के लिए प्रशांत देवांगन, इनडोर के लिए सौरभ उइके और सर्वोच्च अंक हासिल करने के लिए सौरभ उइके को मुख्यमंत्री के हाथों पुरस्कृत किया गया।
उप पुलिस अधीक्षकों के दीक्षांत समारोह के उपरांत प्रशिक्षण अवधि में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों को ये पुरस्कार देने की परंपरा रही है, इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनसे कहा कि वे यह संकल्प लेकर जाएं कि राज्य की सेवा करते हुए एक अच्छे पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बनाएंगे।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मुंगेली जिले के विकासखण्ड पथरिया के ग्राम मोतिमपुर के अनुरागी धाम में आयोजित भंडारा में श्रद्धालुओं एवं साधु-संतों को भोजन परोसा। मुख्यमंत्री ने वहां साधु-संतों से आशीर्वाद ग्रहण किया। बघेल ने अनुरागी धाम में प्रदेश की खुशहाली और सुख समृद्धि के लिए हवन पूजन भी किया। इस अवसर पर आदिवासी विकास एवं स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय भी मौजूद थे।
मुंगेली शौर्यपथ// - डॉ. ज्वाला प्रसाद मिश्र शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम करूपान बामपारा में लगाया गया प्राचार्य डॉ सी.आर.दास के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर एन.के. पुरले के नेतृत्व में "ग्रामीण विकास के लिए युवा थीम" लेकर 52 स्वयंसेवकों ने जल संवर्धन के अंतर्गत तालाब का सफाई तथा 13 वृक्षों पर चबूतरा निर्माण किया गया गांव की नालियों की साफ-सफाई स्कूल परिसर जर्जर भवन का मलवा की सफाई इत्यादि रचनात्मक कार्य किए गए प्रभात फेरी के माध्यम से जागरूक रैली निकाली गई महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू समय-समय पर शिविर में शामिल होकर रचनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करते रहे समापन दिवस पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्वच्छता,कॉरोना टीकाकरण, मतदाता जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, कुपोषण इत्यादि पर ग्राम वासियों को जागरूक किए गए स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजित किए गए जिसमें 192 ग्रामीणों को दवा वितरण एवं कारोना टीकाकरण का कार्य किया गया शिविर में प्रतिदिन लोक गीत,लोक नृत्य एवं लोक नाट्य की आकर्षक प्रस्तुति लोगों का मन मोह लिया नशा मुक्ति दहेज प्रथा विषय पर लोकनाट्य के माध्यम से ग्रामीणों को प्रेरित किया गया शिविर में जनपद सदस्य श्रीमती जानकी साहू,सरपंच लोक राम साहू,महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष पूर्व जनपद सदस्य डॉ रामकुमार साहू,पूर्व जनपद सदस्य दूकाल साहू, प्रोफेसर डॉ चंद्रशेखर सिंह जिला संगठक,प्रो.टंडन सर,पूर्व सरपंच पुनाराम साहू ,उपसरपंच जलेश्वर साहू, पंच कौशल साहू,देवकुमार साहू, सहित शिविर नायक गेंद लाल यादव, रिध राम धर्मेंद्र, विनय पांडे, दिनेश, राजू यादव, रिंकू, बबलू, सुख सागर सहित सभी स्वयंसेवकों का कार्य सराहनीय एवं प्रशंसनीय रहा
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
