Google Analytics —— Meta Pixel
April 05, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35516)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5914)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

 बीजेपी ने कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता अमरिंदर सिंह के साथ गठबंधन किया है, जिन्होंने पिछले महीने पांच दशक पुराने कांग्रेस से अपने रिश्ते को तोड़ दिया और अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस लॉन्च की है.

नई दिल्ली /शौर्यपथ/

 पंजाब में विधान सभा चुनावों  से पहले सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है. उसके दो विधायकों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. उनमें से एक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद प्रताप सिंह बाजवा के छोटे भाई फतेह जंग सिंह बाजवा  हैं. फतेह सिंह बाजवा कादियां से विधायक हैं. अब इस निर्वाचन क्षेत्र में दोनों भाइयों के बीच चुनावी लड़ाई देखने को मिल सकती है. प्रताप बाजवा कथित तौर पर यहां से चुनाव लड़ने के लिए उत्सुक हैं.

हाल ही में एक रैली में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने फतेह बाजवा को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया था. हालांकि, उस घोषणा के तुरंत बाद, प्रताप सिंह बाजवा ने भी स्पष्ट कर दिया था कि उनकी भी उसी सीट पर दिलचस्पी है. सूत्रों का कहना है कि यह अनुमान लगाते हुए कि वह अपने बड़े भाई से चुनावी रेस हार सकते हैं, फतेह जंग बाजवा ने बीजेपी में शामिल होने का विकल्प चुना है.

बीजेपी में शामिल होने वाले दूसरे कांग्रेस विधायक बलविंदर सिंह लड्डी हैं जो हरगोबिंदपुर से विधायक हैं. इनके अलावा अकाली दल के पूर्व विधायक गुरतेज सिंह गुढियाना, यूनाइटेड अकाली दल के पूर्व सांसद राजदेव सिंह खालसा और पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त एडीसी और एडवोकेट मधुमीत भी बीजेपी में शामिल हो गए.

 पंजाब में बीजेपी, जो कुछ महीनों पहले तक अकाली दल की सहयोगी पार्टी की भूमिका निभाती रही थी, ने राज्य में अपना दांव बढ़ाया है और अगले साल की शुरुआत में होने वाले चुनावों में प्रसार की योजना बना रही है. पार्टी नेताओं का कहना है कि चुनाव से पहले कांग्रेस और अकाली दल के और नेता बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.

बीजेपी ने कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता अमरिंदर सिंह और सुखदेव सिंह ढींढसा के साथ गठबंधन किया है, अमरिंदर सिंह ने पिछले महीने पांच दशक पुराने कांग्रेस से अपने रिश्ते को तोड़ दिया और अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस लॉन्च की है. तीनों कृषि कानून पारित होने के बाद पिछले साल अकाली दल ने भी बीजेपी से अपने रिश्ते तोड़ लिए थे.

 

 

अन्य खबर /शौर्यपथ/ 

आपको बता दें कि गांगुली इस साल दूसरी बार अस्पताल में भर्ती हुए हैं. इसी साल जनवरी महीने में दिल का दौरा पड़ने के बाद गांगुली की एंजियोप्लास्टी की गई थी.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड  के अध्यक्ष सौरव गांगुली  के कोविड पॉजिटिव हो गए हैं. सोमवार रात को गांगुली के कोविड टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद से पूर्व दिग्गज आइसोलेशन में हैं. आपको बता दें कि गांगुली इस साल दूसरी बार अस्पताल में भर्ती हुए हैं. इसी साल जनवरी महीने में दिल का दौरा पड़ने के बाद गांगुली की एंजियोप्लास्टी की गई थी.

उनको सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वैसे गांगुली को दोनों कोविड के टीके लग चुके हैं, लेकिन क्योंकि क्रिकेट को लेकर उनके काफी विदेश यात्रा पर जाना होता है तो एक रिस्क हमेशा ही बना रहता है. 49 साल के सौरव गांगुली को उनके आरटीपीसीआर टेस्ट के पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

गांगुली के स्वास्थ्य पर नजर रखने वाले बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, "उन्हें कल रात वुडलैंड्स नर्सिंग होम ले जाया गया था. उन्हें दवा दी गई है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है. ओमिक्रॉन वेरिएंट  के रोजाना तेजी से फैलने की खबरें आ रही हैं. उनके भाई स्नेहाशीष गांगुली भी इस साल कोविड पॉजिटिव हो गए थे.

 

 

 

 

फिल्म 24 दिसंबर को 3000 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई है. जिसमें से 45.21 करोड़ रुपये का बिजनेस हिंदी सिनेमा से किया गया है.

नई दिल्ली /शौर्यपथ/

 'स्पाइडरमैन' और 'पुष्पा द राइज' के बाद अब रणवीर सिंह की बड़ी फिल्म '83' 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म 1983 के क्रिकेट विश्व कप में भारत की जीत को लेकर बनाई गई है. इसलिए क्रिकेट लवर्स का इस फिल्म को लेकर खास क्रेज़ देखने को मिल रहा है. इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव के किरदार में नजर आ रहे हैं. साथ ही उनकी पत्नी भी फिल्म में कपिल देव की पत्नी के किरादार में दिखाई दे रही हैं जो देखना काफी दिलचस्प है. फिल्म के बजट की बात करें तो फिल्म का बजट लगभग 270 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है.


इतना रहा कलेक्शन

शुक्रवार - 12.64 करोड़ रुपये

शनिवार - 16.95 करोड़ रुपये

रविवार - 17 करोड़ रुपये

सोमवार - 6 से 8 करोड़ रुपये

 

 

 

रायपुर /शौर्यपथ/

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम गोडमर्रा में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की आदमकद प्रतिमा अनावरण किया।

चंडीगढ़ /शौर्यपथ/ 

चंडीगढ़ नगर निगम के लिए 35 वार्डों के लिए हुए चुनाव आ गया है। जिसमें आम आदमी पार्टी ने बाजी मार ली। आप ने 14 सीटों पर जीत हासिल की है। भाजपा 12 और कांग्रेस 8 पर सिमटकर रह गई। हार-जीत में उम्मीदवारों के साथ राजनीतिक दिग्गजों की साख भी दांव पर लगी थी।

जिसमें चंडीगढ़ के एकमात्र रैली करने वाले दिल्ली के CM और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल बाजी मार गए। उनकी पार्टी ने पहली बार चुनाव लड़कर इतिहास बना दिया। वहीं, भाजपा के लिए प्रचार करने वाले हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्‌टर और केंद्र सरकार में मंत्री अनुराग ठाकुर और मनोज तिवारी कोई करिश्मा नहीं दिखा सके। भाजपा निगम की सत्ता से बाहर हो गई। यहां तक कि भाजपा के मौजूदा मेयर रविकांत शर्मा बुरी तरह से हार गए जबकि सीनियर डिप्टी मेयर हारते-हारते बचे

कांग्रेस के हालात सबसे बुरे रहे। कांग्रेस के लिए रणदीप सूरजेवाला, कुमारी शैलजा और कन्हैया कुमार ने प्रचार किया था लेकिन पार्टी बुरी तरह से हार गई। कांग्रेस पिछली बार की 4 सीटों के मुकाबले 8 सीटें जीती लेकिन बहुमत के आंकड़े तक पहुंचना तो दूर, तीसरे नंबर पर रह गई।

 केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ नगर निगम में 35 वार्डों में पार्षद चुनने के लिए मुख्य मुकाबला आप और भाजपा में ही रहा। जिनके बीच सिर्फ 2 सीटों का अंतर रहा। कांग्रेस पूरी चुनावी जंग में कहीं नजर नहीं आई। चंडीगढ़ में पिछले साल के मुकाबले इस बार 1% अधिक यानी रिकॉर्ड 60.45% मतदान हुआ। इससे साफ है कि इस बार लोग बदलाव के लिए घर से बाहर निकले और पहली बार चुनाव लड़ने वाली आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ निगम का ताज सौंप दिया।

साल 1996 में हुए नगर निगम चुनाव में भाजपा को 13 कांग्रेस को 1,शिअद को 2 और चंडीगढ़ विकास मंच को तीन सीट मिली थी। साल 2001 में भाजपा को 3, कांग्रेस को 13, शिअद को एक और चंडीगढ़ विकास मंच को तीन सीट मिली। 2006 में भाजपा को 6, कांग्रेस को 13, बसपा को 1, शिअद को 2 और चंडीगढ़ विकास मंच को 4 सीटें मिली थी। साल 2011 में भाजपा को 10, कांग्रेस को 11, शिअद को 2 और बसपा को 2 सीट पर जीत हासिल हुई थी। साल 2016 में भाजपा को 20, कांग्रेस को 4, शिअद को 1 और एक निर्दलीय उम्मीदवार जीता था। यह निर्दलीय उम्मीदवार बाद में BJP में शामिल हो गए थे।

 

 

 

 

 

 

भारत खबर /शौर्यपथ /

रायपुर की धर्म संसद में महात्मा गांधी को गाली देने के बाद देशभर में बहस की वजह बने महाराष्ट्र के संत कालीचरण का नया बयान सामने आया है। इसमें वो कह रहे हैं- गांधी को अपशब्द कहने के लिए मुझ पर FIR हुई है, मुझे उसका कोई पश्चाताप नहीं है। मैं गांधी से नफरत करता हूं, मेरे हृदय में गांधी के प्रति तिरस्कार है। अपने ताजा बयान में कालीचरण ने गोडसे को महात्मा बताते हुए कहा कि मैं गोडसे को कोटि-कोटि नमस्कार करता हूं उनके चरणों में मेरा साष्टांग प्रणाम है।

रायपुर की धर्म संसद में महात्मा गांधी के लिए मंच से अपशब्द का प्रयोग कर कालीचरण फरार हो गए थे। सोमवार की आधी रात कालीचरण ने इस पूरे मामले को लेकर अपना पक्ष रखते हुए एक वीडियो जारी किया। फिर से लगभग वैसी ही बातों को दोहराया जिसकी वजह से उन पर केस दर्ज किया गया है। लगभग 8 मिनट 51 सेकेंड के इस वीडियो में कालीचरण कई तरह की बातें करते दिख रहे हैं।

कालीचरण ने गांधी पर भगत सिंह, राजगुरु की फांसी न रुकवाने का आरोप लगाया

उन्होंने कहा है कि गांधी की वजह से ही सरदार वल्लभ भाई पटेल देश के प्रधानमंत्री नहीं बने। अगर सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रधानमंत्री बनते तो आज भारत अमेरिका से बड़ी पावर बन सकता था। कालीचरण ने महात्मा गांधी पर वंशवाद को बढ़ावा देने, भगत सिंह, राजगुरु की फांसी न रुकवाने, जैसे आरोप लगाए।

वीडियो में कालीचरण ने कहा है कि कोई राष्ट्र का पिता नहीं हो सकता। राष्ट्रपिता बनाना है तो छत्रपति शिवाजी, राणा प्रताप और सरदार पटेल जैसे लोगों को बनाना चाहिए जिन्होंने राष्ट्रकुल को एकत्र करने का काम किया। गांधी को देश का बंटवारा करने का जिम्मेदार बताया

कालीचरण ने रायपुर पुलिस द्वारा FIR किए जाने के मामले पर कहा है कि मुझे अगर सच बोलने के लिए मृत्यु दंड की सजा भी दी जाती है तो वह मौत को स्वीकार करेंगे। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए अपनी जान दे दी तो मुझ जैसे तुच्छ जंतु जीकर क्या करेंगे, मुझ जैसे करोड़ों कालीचरण मरने को तैयार हैं।

रविवार रात रायपुर में कालीचरण पर केस दर्ज किया गया, तब खबर आई थी कि कालीचरण रायपुर छोड़ कर जा चुके हैं। केस दर्ज होने के बाद अब कालीचरण की तलाश रायपुर पुलिस को है। इस वीडियो को जारी कर कहीं ना कहीं इस संत ने सारे सिस्टम को चैलेंज कर दिया है। कालीचरण के महाराष्ट्र में होने की खबर है। कालीचरण इस वक्त कहां है इसकी जानकारी धर्म संसद के आयोजकों और रायपुर की पुलिस को नहीं है, तलाश जारी है।

 

 

 

 

हेल्थ अलर्ट /शौर्यपथ/ 5 से 11 साल की उम्र के बच्चों में एडल्ट्स के मुकाबले कोरोना होने की आशंका तीन गुना ज्यादा होती है। यह…

करीब 9 किमी लंबा यह सेक्‍शन आईआईटी कानपुर से मोती झील तक है. पीएमओ के अनुसार, कानपुर में मेट्रो प्रोजेक्‍ट की कुल लंबाई 32 किमी है और इसे 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है.

नई दिल्‍ली  /शौर्यपथ/

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को शहर में 11 हजार करोड़ रुपये के मेट्रो प्रोजेक्‍ट के नए सेक्‍शन का शुभारंभ करने के बाद कानपुर मेट्रो में सवारी भी की. इस अवसर पर उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी उनके साथ थे, इन्‍होंने आईआईटी मेट्रो स्‍टेशन से गीता नगर स्‍टेशन तक सफर किया. करीब 9 किमी लंबा यह सेक्‍शन आईआईटी कानपुर से मोती झील तक है. पीएमओ के अनुसार, कानपुर में मेट्रो प्रोजेक्‍ट की कुल लंबाई 32 किमी है और इसे 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है.

शहर के अपने विजिट के दौरान पीएम 356 किमी लंबे पाइपलाइन प्रोजेक्‍ट का भी शुभारंभ करेंगे. बीना-पनकी पाइपलाइन प्रोजेक्‍ट की क्षमता करीब 3.45 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष है. मध्‍य प्रदेश मं बीना रिफाइनरी से से कानपुर के पनकी तक के इस प्रोजेक्‍ट पर 15 हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी.

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा, दो दिनों से ज्यादा समय से 0.5 फीसदी कोरोना पॉजिटिविटी रेट दर्ज की जा रही है.

नई दिल्ली /शौर्यपथ/

 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार ऐलान किया कि शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कोरोना पाबंदियों को और सख्त किया जाएगा. मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, 'जुलाई में हमने GRAP बनाया था, ताकि साइंटिफिक तारिक से पाबंदियां लगा सकें. दिल्ली में GRAP को लागू करने का निर्णय लिया गया है. येलो अलर्ट लागू होगा. पाबंदियां लगाई जा रही हैं.'

उन्होंने कहा, दो दिनों से ज्यादा समय से 0.5 फीसदी कोरोना पॉजिटिविटी रेट दर्ज की जा रही है. हम ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के लेवल- I (येलो अलर्ट) को लागू कर रहे हैं. लागू होने वाले प्रतिबंधों पर एक विस्तृत आदेश जल्द ही जारी किया जाएगा.'

 साथ ही मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि कोरोना से डरने की बात नहीं है, ज्यादातर मामले माइल्ड लक्षण वाले हैं. कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मरीज़ों को ICU या वेंटिलेटर या ऑक्सीजन बेड्स की ज़रूरत नहीं पड़ी है. तो चिंता की बात नहीं है. इस बार कोरोना वायरस से निपटने के लिए 10 गुना ज्यादा तैयार हैं. बाज़ार और मॉल में भीड़ की तस्वीरे आ रही हैं कि लोगों ने मास्क नहीं पहना है. अब ऐसी तस्वीरें न आएं की मार्केट में भीड़ है, लोग मास्क नहीं पहन रहे वरना बाजार बंद करने पड़ेंगे और उससे आर्थिक दिक्कत होगी.

‘येलो' अलर्ट तब जारी किया जाता है जब कोविड संक्रमण दर लगातार दो दिनों तक 0.5 प्रतिशत से अधिक रहती है. इसमें रात्रि कर्फ्यू लगाना, स्कूलों तथा कॉलेजों को बंद करना, गैर आवश्यक सामान की दुकानों को सम-विषम आधार पर खोलना और मेट्रो ट्रेनों तथा सार्वजनिक परिवहन की बसों में यात्रियों के बैठने की क्षमता आधी करने जैसे उपाय आते हैं.

 

 

 

 

रायपुर /शौर्यपथ/

मिठाई खिलाकर नगरीय निकाय चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों ने की सौजन्य मुलाकात । उन्होंने मुख्यमंत्री  बघेल को मिठाई खिलाकर नगरीय निकाय चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी ।

इस अवसर पर खाद्य मंत्री  अमरजीत भगत, कोंडागांव विधायक  मोहन मरकाम, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष  रामगोपाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष  गिरीश देवांगन,  सुशील आनन्द शुक्ला और  चन्द्रशेखर शुक्ला भी उपस्थित थे ।

 

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)