
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
दुर्ग /शौर्यपथ/
दुर्ग जिले में स्थित एक निजी गर्ल्स हॉस्टल में संचालक ने खुफिया सीसीटीवी लगाकर रखा था। जैसे ही वहां रह रही लड़कियों को इसके बारे में पता चला तो बवाल खड़ा हो गया। संचालक भिलाई स्टील प्लांट का एक कर्मचारी है। उसने मामले को दबाने की पूरी कोशिश की, लेकिन लड़कियां नहीं मानी और सीधे पुलिस स्टेशन पहुंची। पुलिस ने हॉस्टल संचालक फगन लाल पवार के खिलाफ धारा 354, 66ई के तहत मामला दर्ज किया है।
नेवई पुलिस ने बताया कि सेक्टर 5 निवासी फगन लाल पवार भिलाई इस्पात संयंत्र का कर्मचारी है। उसका आशीष नगर में भी एक मकान है, जिसमें वह गर्ल्स हॉस्टल संचालित करता है। गर्ल्स हॉस्टल के कमरों में उसने खुफिया कैमरे लगा रखे थे। इससे वह अपने ऑफिस में बैठकर या मोबाइल पर कभी भी कमरे में रह रही लड़कियों की गतिविधियों को देखा करता था। उसके हॉस्टल में एक महीने पहले कॉलेज में पढ़ने वाली 5 छात्राएं रहने आई थीं।
सोमवार को उन लड़कियों को शक हुआ कि उनके कमरे में खुफिया कैमरे लगे हैं। जब उन्होंने ध्यान से कमरे के हर एक कोने को देखा तो सच्चाई सामने आ गई। लड़कियों ने संचालक को खूब खरी खोटी सुनाई और उससे कैमरे का DVR (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) मांगा। जब उसने DVR नहीं दिया तो लड़कियों ने इसकी शिकायत बुधवार को नेवई थाने में दर्ज कराई।
इस तरह कैमरे को लेकर हुआ शक
तीन दिन पहले फगन लाल पवार हॉस्टल पहुंचा और बीएससी स्टूडेंट से बोला कि आपके कमरे की बालकनी की लाइट क्यों जलती रहती है। इस पर लड़की को शक हुआ कि कमरे के पीछे की बालकनी की लाइट के बारे में उसे कैसे पता चला। इसके बाद उसने दूसरे कमरे में रह रही अपनी दो और दोस्तों को यह बात बताई। कैमरा लगा होने के शक से उन्होंने पूरे कमरे चेक किया तो फॉल सीलिंग की एक लाइट की जगह उन्हें कैमरा लगा मिला।
5 में तीन कमरों में लगा था सीसीटीवी कैमरा
गर्ल्स हॉस्टल में दो नीचे और तीन ऊपर सहित कुल पांच कमरे हैं। इसमें ऊपर के तीन कमरों में कैमरा लगा हुआ पाया गया है। तीन में से एक कमरा खाली था और दो में लड़कियां रह रहीं थी। वर्तमान में हॉस्टल में कुल 5 लड़कियां रह रही हैं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा मैकनिक को बुलवाकर सभी कैमरे निकलवाए और DVR सहित उसे जब्त किया।
आरोपी से की जा रही पूछताछ
पुलिस ने बीएसपी कर्मी फगन लाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि उन्हें DVR तो मिला है, लेकिन पुराने फुटेज कहां है। हॉस्टल तीन सालों से संचालित है तो कैमरे कब से लगाए गए। DVR में पुलिस को 11 दिन का स्टोरेज मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। उसके पहले का स्टोरेज कहां है उसको लेकर भी आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
बीजापुर /शौर्यपथ/
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी राजेन्द्र कुमार कटारा द्वारा कोविड-19 एवं नये वेरियेंट ओमिक्रान के संक्रमण नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु दिशा-निर्देशों का अनुपालन किये जाने निर्देश जारी किया गया है। जिसके तहत सार्वजनिक स्थानों, कार्यालयों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों में और परिवहन के दौरान हरेक व्यक्ति के लिए मास्क लगाना अनिवार्य है। व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थानों पर तथा समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठानों में ग्राहकों के बीच शारीरिक दूरी कम से कम 6 फीट बनाये रखना अनिवार्य होगा। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना नियमानुसार जुर्माना के साथ दण्डनीय होगा। कार्य स्थलों, दुकानों एवं संस्थानों तथा सभी प्रवेश स्थानों पर थर्मल स्कैनिंग, हेंड वॉश या सेनेटाईजर और निकास स्थानों एवं सामान्य क्षेत्रों में हेंड वॉश या सैनेटाईजर रखना अनिवार्य होगा। कार्य स्थल, सामान्य सुविधाओं और मानव संपर्क में आने वाले सभी स्थलों का बार-बार सैनेटाईजेशन करना अनिवार्य होगा। कार्य स्थलों मंे कर्मचारियों के बीच पर्याप्त दूरी बनाये रखना अनिवार्य होगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा और आगामी आदेश पर्यन्त लागू रहेगा। उक्त दिशा-निर्देशों के उल्लंघन करने पर सम्बन्धितों के विरूद्ध महामारी अधिनियम 1897 तथा भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 188 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को मोदी सरकार पर कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने वादा किया था कि 2021 में सभी को कोरोना की दोनों डोज लगा दी जाएंगी, लेकिन वो पूरा नहीं हुआ. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'केंद्र सरकार का वादा था कि #2021 के अंत तक सबको दोनों डोज़ वैक्सीन लगाएंगे.आज साल का अंत है- देश अब भी वैक्सीन से दूर, एक और जुमला चकनाचूर!' राहुल गांधी ने कोरोना की तीसरी लहर से संबंधित खबर के स्क्रीनशॉट के साथ यह ट्वीट किया है.
बता दें, भारत में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले 1200 से ऊपर पहुंच गए हैं. पिछले 24 घंटे में 309 नए मामले सामने आने से इनकी कुल संख्या 1,270 हो गयी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अभी तक 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश से ओमीक्रोन के 1,270 मामले आए हैं और 374 लोग स्वस्थ हो गए या देश छोड़कर चले गए हैं. महाराष्ट्र में सबसे अधिक 450 मामले आए. इसके बाद दिल्ली में 320, केरल में 109 और गुजरात में 97 मामले सामने आए.
वहीं, कोरोना के मामलों की बात करें तो उनकी संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है. कोरोना के नए मामले करीब 64 दिनों बाद 16,000 का आंकड़ा पार कर गए हैं जिससे भारत में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 3,48,38,804 हो गयी है. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 91,361 हो गयी है. एक दिन में संक्रमण से 220 मरीजों के जान गई है, जिससे मृतकों की संख्या 4,81,080 पर पहुंच गयी है.
रायपुर /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपैक्स बैंक ) के नववर्ष 2022 के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपैक्स बैंक ) के नववर्ष 2022 के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया । इस अवसर पर अपैक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह, प्रबंध संचालक के.एन. पांडेय, उप महाप्रबंधक भूपेश चन्द्रवंशी, प्रबंधक अभिषेक तिवारी एवँ लेखाधिकारी प्रभाकर कांत यादव भी उपस्थित थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री सहायता कोष से 12 लाख 60 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के दिव्यांग पर्वतारोही एवं पैरा एथलेटिक्स चित्रसेन साहू को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 12 लाख 60 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर में 14 दिसंबर को आयोजित रन फॉर सीजी प्राइड मैराथन के अवसर पर पर्वतारोही, पैरा एथलेटिक्स, राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी एवं ब्लेडरनर चित्र कांत साहू को आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की थी ।
साहू ने छत्तीसगढ़ में नई सरकार के 3 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘रन फॉर सीजी प्राइड’ (दौड़ स्वाभिमान और गर्व की) में हिस्सा लिया था। चित्रसेन साहू ने मुख्यमंत्री बघेल को सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि अब पर्वतचोटी माउंट अकोंकागुआ की कठिन चढ़ाई कर छत्तीसगढ़ महतारी का नाम गौरवान्वित करने का पूरा प्रयास करूंगा।
सड़क दुर्घटना मे कमी लाने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित
बेमेतरा /शौर्यपथ/
कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान की अध्यक्षता मे बीते दिनों कलेक्टोरेट के दिशा-सभाकक्ष बेमेतरा मे जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने कहा कि मानव जीवन अनमोल है, उन्हाने बढती सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान मे रखते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील आम नागरिकों से की, जिससे वाहन दुर्घटना मे कमी लायी जा सके। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना मे मदद करने वालों को मिलेंगे अब 5 हजार रु. दिया जायेगा। बैठक में ब्लैक स्पॉट की पहचान, सुधार हेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा नियत प्रोटोकाल, कैलेण्डर के अनुसार कार्यवाही, सड़कों का यातायात संकेतक का पालन करने, चेतावनी, ट्रेफिक कॉलिंग, ड्रायविंग में विचलित करने वाले होर्डिंग्स हटाया जाना, फुटपाथ, पार्किंग, सर्विस लेन आदि से अतिक्रमण हटाना, दुर्घटनाओं के कारण, स्कूल बस की जांच की समीक्षा कर उपचारात्मक कार्यवाही करने निर्देश दिए। पुलिस विभाग द्वारा लोगों को हेलमेट लगाने, नशे की हालत मे वाहन न चलाने एवं अन्य ट्रैफिक नियमों के पालन की कार्यवाही तथा खतरनाक तरीके से वाहन चालन हेतु ड्रायविंग लायसेस निलंबन की कार्यवाही के संबंध में चर्चा की गई।
पुलिस अधिक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने ट्रैफिक नियमों का पालन करने तथा खतरनाक तरीके से वाहन चलाने हेतु ड्रायविंग लाईसेस की निलंबन की कार्यवाही, दुर्घटना के शिकार हुए लोगों को तत्काल मदद् चिकित्सा हेतु प्रबंध के संबंध मे जानकारी दी। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि बेमेतरा जिले मे शासकीय पीजी कॉलेज, कारेसरा चौंक एवं कोबिया तिराहा (बेरला मोड़), खर्रा मोड़, झुलना (मारो) मोड़, को ब्लैक स्पॉट के रुप मे चिन्हित किया गया है।
ठक मे दुर्घटनाओं के शिकार हुए लोगों की तत्काल मदद, चिकित्सा हेतु प्रबंध, जिला सड़क सुरक्षा समिति गठन संबंधी अधिसूचना में दिए गए बिंदुओं का पालन, जिले में विभिन्न विभागों एजेंसियों के समन्वय से यातायात नियमों के पालन, सड़को पर सामान नही फैलाने, शिक्षा एवं जागरूकता एवं बेहतर व सुरक्षित यातायात हेतु अन्य आवश्यक उपाय पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी अरविंद भगत, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी होरी सिंह ठाकुर, कार्यपालन अभियंता लो.नि.वि. निर्मल सिंह ठाकुर, कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना संतोष साहू, अनुविभागीय अधिकारी लोनिवि भावेश कुमार सिंह, राष्ट्रीय राजमार्ग के इंजिनियर टी के कंवर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर भीम सिंह ने जारी किया आदेश
रायगढ़ /शौर्यपथ/
कलेक्टर भीम सिंह ने कोविड-19 एवं नये वेरिएण्ट ओमिक्रान के संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए नववर्ष के उपलक्ष्य में होटलों एवं सार्वजनिक स्थानों में पार्टी के आयोजन को प्रतिबंधित किया है। उक्त आदेश का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 सहपठित एपिडेमिक डिसीज एक्ट 1987 यथा संशोधित 2020 एवं भारतीय दण्ड संहिता 1960 की धारा 188 के तहत अंतर्गत विधि अनुकूल कठोर कार्यवाही की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
|
रायपुर/शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता आरपी सिंह ने आज एक बयान जारी करते हुए यह आरोप लगाया है कि धर्म संसद के दौरान कालीचरण द्वारा कही गई आपत्तिजनक बातें भाजपा और संघ की सोची समझी साजिश का नतीजा है। कालीचरण की सोशल मीडिया प्रोफाइल चेक करने पर यह स्पष्ट हो जाता है कि उसकी निकटता भाजपा, संघ और संघ के अनुषांगिक संगठन के नेताओं के साथ रही है। कालीचरण के रायपुर प्रवास के दौरान भी रायपुर विमानतल पर उसका स्वागत करने के लिए भाजपा और संघ के वरिष्ठ नेतागण गए थे। इतना ही नहीं सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों को संदेश भेज कर भाजपा और संघ के नेताओं ने कार्यक्रम स्थल पर भीड़ भी एकत्र करने का कार्य किया था। इन सभी के पुख्ता प्रमाण कांग्रेस पार्टी के पास हैं जिसे हम जांच कर रही पुलिस टीम को सौंप रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने पुलिस प्रशासन से यह आग्रह किया है कि इस पूरे मामले की बेहद गंभीरता से जांच की जाए ताकि भाजपा संघ और उसके अनुषांगिक संगठनों के नेताओं की संलिप्तता का पता जनता को चल सके। उन्होंने कहा है कि राज्य की भूपेश बघेल सरकार किसी भी सूरत में भाजपा और संघ के नेताओं को छत्तीसगढ़ में नफरत फैलाने नहीं देगी। छत्तीसगढ़ की धर्म संसद के दौरान महात्मा गांधी के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी करने और गाली देने को लेकर कालीचरण के विरुद्ध धारा 505(2) तथा 294 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस टीम ने जांच के दौरान कालीचरण के भाषण के वीडियो को देखने पर पाया कि यह भाषण न केवल साम्प्रदायिक सौहार्द्र को बिगाड़ने वाला है बल्कि धर्म विशेष के प्रति वैमनस्य फैलाने वाला भी है। जिसके बाद इस अपराध में धारा 295 (a) और धारा 153 (a) जोड़ी गयी है। मामले की गंभीरतापूर्वक विवेचना की जा रही है, मामले में नए तथ्य सामने आने पर और भी आवश्यक धाराएं जोड़ी जाएंगी। पुलिस टीमें कालीचरण का पता लगाने और गिरफ्तार करने में लगातार जुटी हुई हैं और छापेमारी की कार्यवाही लगातार की जा रही है।
कांग्रेस प्रवक्ता आर पी सिंह ने सभी समाज विरोधी ताकतों को यह चेतावनी दी है कि छत्तीसगढ़ में अगर कोई भी संप्रदायिकता के आधार पर माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो भूपेश बघेल सरकार उसके खिलाफ बेहद सख्ती से पेश आएगी। हमारी सरकार छत्तीसगढ़ वासियों की सुरक्षा शांति और भरोसे के लिए प्रतिबद्ध है।
|
रायपुर/शौर्यपथ/
भाजपा के आंध्रप्रदेश के विधानसभा चुनाव में 50 रु में शराब देने के वादा पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को स्पष्ट करना चाहिए कि भाजपा शराबबंदी के पक्ष में है कि सस्ती दरों में शराब उपलब्ध कराने की? 2024 में होने वाली आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अभी से 50 रु में शराब देने का वादा कर रही है। इस घोषणा से शराब को लेकर भाजपा के नीति नियत और चरित्र उजागर हो गई है। छत्तीसगढ़ में रमन सिंह ने भी शराब का सरकारीकरण किया था, गांव-गांव में शराब की दुकान खुलवाये थे। जनता अब समझ गई की राज्य सरकार के द्वारा शराबबंदी के लिए गठित राजनीतिक कमेटी में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और उनके विधायक शामिल क्यों नहीं हुए? क्योंकि भाजपा के एजेंडा में देशभर में सस्ते दरों में शराब उपलब्ध करना है और देश के युवाओं को शराब की गर्त में धकेलना है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकारें किसानों को उपज की सही कीमत, युवाओं को रोजगार एवं महिलाओं को सुरक्षा देने में असफल हो गई है। अब भाजपा आंध्रप्रदेश में की गई घोषणा के तर्ज में उत्तर प्रदेश, पंजाब उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में भी विधानसभा के चुनाव भी 50 रु में शराब देने का वादा कर चुनाव लड़ेगी और 2024 के लोकसभा चुनाव भी शराब के दम पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा शासित राज्यो में शराब की कालाबजारी जोरो में है। शराबबंदी वाले राज्य गुजरात और बिहार में शराब तस्करी भाजपा से जुड़े लोगो का मुख्य धन्धा है। भाजपा पूरी तरीके से नीतिविहीन, मुद्दाविहीन हो चुके हैं। वादाखिलाफी का रिकॉर्ड बना चुकी है। देश एवं राज्य के जनता के प्रति उनके भविष्य के प्रति भाजपा के पास कोई कार्य योजना नहीं है। पूर्व में किये वादे को भी भाजपा पूरा करने में असफल हो चुकी है। ऐसे में अब भाजपा सिर्फ शराब के दम पर ही चुनाव लड़ना चाहती हैं यह स्पष्ट हो गया है।
गांव में गिरे ओले
नवागढ़ /शौर्यपथ/
जारी शीतलहर के बीच मंगलवार को एकाएक हुई बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। नवागढ़ सहित ग्रामीण क्षेत्र में बारिश के कारण बढ़े ठंड से मंगलवार को लोगों पर गहरा असर दिखा। लोग ठंड से बचने के लिए परेशान नजर आए।दोपहर बाद बारिश होने से सड़कों पर आवाजाही कम हो गई। बारिश देर शाम तक जारी रही जिसके चलते समय से पूर्व ही अंधेरा छा गया। इसके कारण शाम ढलते ही बाजार व सड़कें सूनी नजर आने लगी। ठंड से बचने को लेकर जगह-जगह लोग अलाव जला कर बैठे दिखे।
ग्रामीण क्षेत्रों में गिरे ओले
वहीं दाढ़ी, छिरहा, सम्बलपुर आदि ग्रामीण क्षेत्रों में ओले गिरने की भी खबरे सामने आई है। भीषण शीतलहर व वर्षा के साथ बढ़ी कड़ाके की ठंड की वजह से सड़क पर व झुग्गी-झोपड़ी में जीवन यापन करने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
धान खरीदी केंद्रों में जारी की सूचना
धान खरीदी केंद्र नवागढ़ ने सोशल मीडिया के जरिए सूचना जारी की है कि बारिश होने की वजह से धान खरीदी फड़ गीला होने की वजह से बुधवार को धान खरीदी का कार्य बंद रहेगा। अतः जिन किसानों का बुधवार का टोकन है उन्हें मौसम साफ होने पर किसानों को सूचना दी जाएगी।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
