August 20, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6096)

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को देवी उपासना के पर्व नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। शारदीय नवरात्रि की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में श्री बघेल ने कहा है कि नवरात्रि में 9 दिनों तक पूरी श्रद्धा और भक्ति-भाव के साथ श्रद्धालु शक्ति स्वरूपा देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा करते हैं।
       धर्मग्रंथों में देवी के शक्ति, नारी, लक्ष्मी जैसे कई स्वरूप माने गए हैं। कन्याओं को देवी का प्रतिरूप मानकर नवरात्रि में उनके पूजन की भी परम्परा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व आराधना के साथ नारी शक्ति के सम्मान का भी पर्व है। महिलाओं के प्रति मान-सम्मान के भाव से ही सच्चे अर्थों में देवी पूजा सार्थक होगी।

    विशेष शिविर में 60 संभावित मानसिक रोगियों की हुई स्क्रीनिंग
    चारों विकासखंड से स्क्रीनिंग के लिए आये संभावित

    रायपुर / शौर्यपथ / राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत  विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में जिला चिकित्सालय पंडरी के स्पर्श क्लिनिक में जिले के चारों विकासखंड एवं शहरी क्षेत्र से मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहे संभावित लोगों की स्क्रीनिंग की गई ।
    विशेष शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मीरा बघेल और जिला कार्यक्रम  प्रबंधक रायपुर के मार्गदर्शन में किया गया।
    जिले में इस बार मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन “मेंटल हेल्थ इन एन अनइक्वल वर्ल्ड” (असमान दुनिया में मानसिक स्वास्थ्य) की थीम पर किया जा रहा है।
       राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम रायपुर की जिला नोडल अधिकारी डॉ. सृष्टि यदु ने बताया, ‘’ जिले में 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा उसके पूर्व लोगों में जन जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिले में कई गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है । इन्ही गतिविधियों के तहत जिला चिकित्सालय पंडरी में स्थित स्पर्श क्लिनिक में मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहे 60 लोगों की स्क्रीनिंग मनोचिकित्सक डॉ.अविनाश शुक्ला द्वारा की गई।  साथ ही साइकोलॉजिस्ट ममता गिरी गोस्वामी द्वारा उनकी काउंसलिंग भी की गई । इस स्क्रीनिंग और काउंसलिंग का मुख्य उद्देश्य संभावितों की मानसिक समस्या का  समय से पता लगाकर तुरंत उनके लिए बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए और उनको मानसिक समस्या से होने वाले नुकसान से भी बचाया जाए।“
      मनोचिकित्सक डॉ.अविनाश शुक्ला ने बताया, ‘’मानसिक समस्या को पहचानना काफी सरल होता है उसके लिए आपको व्यक्ति द्वारा की जाने वाली गतिविधियों से अंदाजा लग जाता है समाज के अनुकूल ना की जाने वाली गतिविधि मानसिक समस्या की ओर इंगित करती है । मानसिक समस्या से जूझ रहे लोगों को जितनी जल्दी मनोचिकित्सक के पास लाया जाए उतना ही बेहतर होता है ।  क्योंकि इससे उनके रोग की  पहचान भी हो जाती है और उसको नियमित उपचार भी मिलता है और जिला अस्पताल की स्पर्श क्लिनिक में निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श के साथ-साथ दवाइयां भी दी जाती है ।  मानसिक रोगी को रूढ़िवादी परंपरा के तहत झाड़-फूंक और बैगा के चक्कर में नहीं आना चाहिए । रोगी का  समय रहते इलाज चालू हो जाता है तो उसके ठीक होने की संभावनाएं भी बढ़ जाती है । जितना देरी से मानसिक इलाज शुरू होगा उतना ही रोगी के ठीक होने में देरी होती है।“

    नगरी। वीरांगना रानी दुर्गावती की 497 वी जयंती के अवसर पर, सर्व आदिवासी समाज, युवा प्रभाग, जिला धमतरी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
    रानी दुर्गावती के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया गया ।
    शिविर में 25 दानदाताओं ने रक्तदान किया।
    युवा प्रभाग के जिला युवा अध्यक्ष प्रमोद कुंजाम ने कहा कि यह रक्तदान शिविर जनसेवा की भावना से लगाया गया है , ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंनें कहा रक्तदान करने से घबराये नही, रक्तदान महादान है। डॉ.डी. एन.सोम ने कहा कि ब्लड डोनेट करने से शरीर स्वस्थ रहता है । आदिवासी युवा प्रभाग ने आज के समय में जो सबसे मुश्किल काम है ,वह है समय देना ।आज जितने भी रक्तदान दाताओं ने समय निकालकर रक्तदान शिविर में आये रक्तदान किये उसके लिए दिल से आभार व्यक्त किये। खासतौर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग नगरी CMO ठाकुर सर, सिविल सर्जन डी.एन सोम सर, थाना प्रभारी कोमल नेताम का सफल रक्तदान शिविर आयोजन कराने में सहयोग के लिए आभार किया। इस मौके पर रामप्रसाद मरकाम समाज प्रमुख,अरविंद नेताम, हरख मंडावी,युवाध्यक्ष ब्लॉक संतकुमार नेताम, खिमांशु मरकाम,हेमलाल मरकाम,श्यामसुंदर नेताम, शत्रुघन साक्षी, नीलू छेदैहा, स्कंद ध्रुव,नरसिंह मरकाम, मोनीष सोम, रोहित कोमरे, चेतन कश्यप, रोहित साहू,डेनिश चन्द्राकर, ललित गौर,हिमांचल नाग,सत्यम ठाकुर , लवीश ध्रुव , गितेश ध्रुव आदि उपस्थित थे।

    ? *थाना कोतवाली पुलिस की कार्यवाही*

              धमतरी शहर क्षेत्र अंतर्गत सब्जी मार्केट में भीड़-भाड का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी करने की लगातार शिकायतें रिपोर्ट प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने थाना प्रभारी कोतवाली को सब्जी मार्केट में सतत निगरानी रखने आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं चोरी गए माल माशरुका व अज्ञात आरोपी की त्वरित पतासाजी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के मार्गदर्शन व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरुण जोशी के पर्यवेक्षण में सिविल ड्रेस में टीम लगाकर सघन पतासाजी की गई। साथ ही विश्वसनीय मुखबिर भी लगाया गया।

              विश्वसनीय मुखबिरों से प्राप्त सूचना व उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा सतत निगरानी रखते हुए ग्राम भटगांव निवासी संदेही परमेश्वर उर्फ लस्सी छेदैया को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ में संदेही ने किसी भी घटना में संलिप्त होने से इनकार किया किंतु बार-बार की रे पूछताछ में अंधता व टूट गया और अपने साथी अजीत नेताम एवं भाऊ उर्फ शिव नेताम के साथ मिलकर सब्जी मंडी में भीड़ का फायदा उठाते हुए सब्जी खरीद रहे व्यक्तियों से नजर बचाकर उनके जेब से मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया। जिसके आधार पर अजीत नेताम एवं भाऊ उर्फ शिव नेताम को भी हिरासत में लेकर पृथक पृथक पूछताछ किया गया। जिनके द्वारा शहर के इतवारी बाजार गोल बाजार मकई चौक एवं अन्य स्थानों से कुल 12 नग कीमती एंड्राइड मोबाइल को चोरी करना स्वीकार किया। जिनके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के कुल 12 नग मोबाइल को बरामद कर मोबाइल चोरी की रिपोर्ट से मिलान किया गया।

              जिसमें शिवकुमार कोसरे निवासी पीजी कॉलेज रोड धमतरी जो दिनांक 11 जुलाई 2021 को संध्या 5:30 बजे इतवारी बाजार धमतरी में सब्जी खरीदते समय कोई अज्ञात चोर उनका विवो कंपनी का v7 मोबाइल सेट कीमती ₹16000/- चोरी कर ले गया। इसी प्रकार भीखम लाल सिन्हा निवासी पंचमुखी हनुमान नगर रत्नाबांधा धमतरी का गोल बाजार में सब्जी खरीदते समय कोई अज्ञात चोर उनका रेडमी नोट 8 प्रो मोबाइल एवं हर्षद संघवी निवासी गुजराती कॉलोनी धमतरी का रेडमी कंपनी का नोट 4 मोबाइल मकई चौक में सब्जी खरीदते समय चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज मिली। उक्त प्रकरणों से संबंधित मोबाइल को आरोपी से जप्त किया गया है। आरोपियों से बरामद शेष मोबाइलों को धारा 41(1+4) दंड प्रक्रिया संहिता/379 भादवि के तहत जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। उक्त बरामद मोबाइलों के धारकों की पतासाजी की जा रही है।

    *गिरफ्तार आरोपियों से बरामद मशरुका-*
    विभिन्न कंपनियों के कुल 12 नग एंड्राइड मोबाइल जुमला कीमती करीबन 1,54,000/- रुपए

    *गिरफ्तार आरोपियों का नाम* -
    01. परमेश्वर उर्फ लस्सी छेदैया पिता दुलू राम छेदैया उम्र 20 वर्ष साकिन भटगांव मजरा टोला थाना रुद्री जिला धमतरी
    02. अजीत नेताम पिता मोहन नेताम उम्र 21 वर्ष साकिन भटगांव मजराटोला थाना रुद्री जिला धमतरी
    03. भाऊ उर्फ शिव नेताम पिता छिंदु नेताम उम्र 24 वर्ष साकिन कुंदरू थाना तिल्दा जिला बलौदा बाजार, *हाल मुकाम-* ग्राम भटगांव मजराटोला थाना रुद्री जिला धमतरी

               संपूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक रमेश साहू आरक्षक दिनेश तुरकाने, नितिन पांडेय एवं बीजेश दास की सराहनीय भूमिका रही।

    *आबकारी एक्ट के तहत थाना कुरुद पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

           पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के सख्त निर्देश पर असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

            इसी क्रम में थाना कुरूद क्षेत्रांतर्गत ग्राम झुरानवांगांव में दिनांक 02.10.2021 को आरोपी राजू बघेल उर्फ राजू देवदास अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने की सूचना पर थाना प्रभारी कुरुद के मार्गदर्शन पर सउनि० पीएन०ध्रुव, प्रआर0 अश्वनी बंजारे, लाकेश नेताम, आर गोपी चंद्राकर, राजेश चंद्राकर ने घेराबंदी कर आरोपी राजू बघेल उर्फ देवदास पिता नारायण देवदास उम्र 30 साल साकिन झुरानवांगांव थाना कुरूद जिला धमतरी को अवैध रूप से शराब बिक्री करते ले जाते पाये जाने पर उसके कब्जे से 33 नग देशी मसाला शराब कीमती 3640 रूपये एवं प्रयुक्त स्कुटी क० सीजी 05 एजी0 2051 कीमती 15000 रूपये को जप्त कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 361/2021 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को विधिवत् गिर0 कर रिमांड पर मान० न्याया० धमतरी पेश किया गया

    *कलेक्टर श्री पी एस एल्मा ने सही तरीके से एंट्री सुनिश्चित करने दिए निर्देश*

    *नवीन पंजीयन तथा पंजीकृत रकबे में संशोधन 31 अक्टूबर तक होगा*
    *दो पालियों में दिया गया प्रशिक्षण*

    *पहली पाली में कुरूद मगरलोड और दूसरी पाली में धमतरी नगरी के कृषि, उद्यानिकी, विभाग का अमला सहित संबंधित एसडीएम मौजूद रहे*
    पहले प्रदेश के किसान विभिन शासकीय योजनाओं का लाभ लेने अलग अलग कार्यालयों में आवेदन करते थे, इससे समय , संसाधन, आदि का अपव्यय होता था।  राज्य शासन ने प्रक्रिया का सरलीकरण कर विभिन्न  योजनाओं के लिए एक प्लेटफार्म पर किसना पंजीयन के लिए सूचना प्रौद्योगिकी आधारित एकीकृत किसान पोर्टल विकसित किया है। इसमें किसान के धारित भूमि और बोए गए फसल का रकबा सत्यापन के लिए भुइयां पोर्टल से लिंक कर दिया गया है। अब शासन के निर्देशानुसार एकीकृत किसान पोर्टल में किसानों का पंजीयन किया जाएगा। इसमें राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, धान–मक्का उपार्जन,  कोदो–कुटकी और रागी उपार्जन योजना सम्मिलित है। कृषि विकास एवम किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन के लिए जो विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए उसके लिए   आज कलेक्टर श्री पी एस एल्मा की अध्यक्षता में ज़िला पंचायत सभा कक्ष में दो पालियों में प्रशिक्षण बैठक आहूत किया गया।  इसमें  संबंधित अधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी गई।  एकीकृत किसान पोर्टल में किसानों का पंजीयन, पात्र अपात्र का पोर्टल में पंजीयन की जानकारी,पंजीयन की शर्तें,पंजीयन अवधि, नए किसानों का पंजीयन, पंजीकृत फसल/ रकबे में संशोधन, किसान के व्यक्तिगत विवरण में संशोधन,  पोर्टल के संचालन संबंधी कार्ययोजना, दायित्व, समय सीमा, पर्यवेक्षण और निगरानी  इत्यादि की विस्तार से जानकारी दी गई।
    इस मौके पर कलेक्टर श्री एल्मा ने उपास्थितों को निर्देशित किया कि इस साल खरीफ मौसम में कृषि, उद्यानिकी फसल और वृक्षारोपण करने वाले किसानों का पंजीयन पोर्टल http://kisan .cg.nic.in में किया जाना हैं अतः ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी गंभीरता से अपने दायित्व का निर्वहन करें। बताया गया कि खरीफ 2020–21 में धान उपार्जन के लिए पंजीकृत / विक्रय किए गए रकबे पर ही धान के बदले सुगंधित धान, फोर्टीफाइड धान, कृषि फसल, उद्यानिकी फसल, एवम वृक्षारोपण करने वाले किसानों का पंजीयन किया जाएगा। धान बोने वाले  पंजीकृत किसानों का डेटाबेस को आगामी वर्षों में उपयोग के लिए कैरी फॉरवर्ड किया जाएगा। लेकिन अब उद्यानिकी, वृक्षारोपण, अन्य फसल की एंट्री भी पोर्टल में की जानी है। उन्होंने कहा कि गिरदावरी कार्य राजस्व के साथ कृषि अमले ने किया है अब इसका एमआईएस एंट्री सही तरीके से हो यह सुनिश्चित करें।
      इस मौके पर श्री उपेन्द्र चंदेल, ज़िला सूचना और विज्ञान अधिकारी ने पोर्टल में जो चार प्रपत्र में जानकारी इंद्राज की जानी है उसकी विस्तृत जानकारी पी पी टी के जरिए  दी । इस अवसर पर बताया गया कि प्रपत्र एक में किसान का नवीन पंजीयन किया जाएगा। इसमें खरीफ मौसम की सभी कृषि/ उद्यानिकी फसल, धान के बदले सुगंधित धान, फोर्टीफाइड धान, कृषि(अन्य) फसल ,उद्यानिकी फसल तथा वृक्षारोपण सम्मिलित है। यह कार्य कृषि और उद्यानिकी विभाग का अमला करेगा , इसके लिए 31 अक्टूबर तक की तिथि तय की गई है। अतः आवेदन का परीक्षण, सत्यापन कार्य सही तरीके से करने की बैठक में हिदायत दी गई । बताया गया कि ऑनलाइन सत्यापित आवेदनों का पोर्टल में एंट्री सहकारिता विभाग द्वारा 31 अक्टूबर तक प्राथमिक कृषि साख समितियों के जरिए की जाएगी। इसके लिए कलेक्टर ने सहकारिता विभाग को भी मैदानी अमले को इसकी विस्तृत और सही एंट्री करने आवश्यक मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए।
    बैठक में प्रपत्र दो के संबंध में भी जानकारी दी गई कि पंजीकृत फसल/ रकबे में संशोधन की कार्रवाई 31 अक्टूबर तक कृषि और उद्यानिकी विभाग द्वारा की जाएगी।  इसी तरह किसान के व्यक्तिगत विवरण में संशोधन की कार्रवाई प्रपत्र तीन में की जाएगा। इसके अलावा वारिसान पंजीयन के लिए प्राप्त आवेदनों को प्रपत्र चार में परीक्षण , सत्यापन एवम एकीकृत किसान पोर्टल में इंद्राज तहसीलदार द्वारा किया जाएगा। इसी तरह वन विभाग का दायित्व होगा कि मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत पंजीयन किया जाए।  इसमें वन पट्टाधारी द्वारा अपनी भूमि पर वृक्षारोपण, ग्राम पंचायत एवं वन प्रबंधन समिति द्वारा राजस्व भूमि में वृक्षारोपण,  के लिए आवेदन 30 नवंबर तक लिया जायेगा और धान के बदले वृक्षारोपण करने वाले किसानों का पंजीयन संबंधी आवेदन 31 अक्टूबर तक  लेकर पंजीयन शामिल  है। बताया गया कि आवेदनों का सत्यापन और पोर्टल में प्रविष्टि वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा समय सीमा में किया जाएगा। इसके अलावा संस्थागत/रेगहा/ बटाईदार/लीज/ डुबान क्षेत्र के किसानों का पंजीयन खाद्य विभाग द्वारा 31 अक्टूबर तक कर पोर्टल में पंजीयन किया जाएगा कृषि विस्तार और ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारियों को आवेदन दें जिससे कि शासन की मंशा अनुरूप उन्हें योजनाओं का लाभ मिलने में सहूलियत हो। ज्ञात हो कि आज  पहली पाली सुबह 10.30 बजे से कुरूद और मगरलोड विकासखंड की आहूत की गई। वहीं दूसरी पाली दोपहर एक बजे से धमतरी और नगरी विकासखंड की आहूत की गई । इसमें सीईओ ज़िला पंचायत श्रीमती प्रियंका महोबिया सहित पहली पाली में एसडीएम कुरूद श्री डी सी बंजारे, दूसरी पाली में  नगरी एसडीएम श्री चंद्रकांत कौशिक धमतरी एसडीएम डॉ विभोर अग्रवाल, सहित तहसीलदार और कृषि, उद्यानिकी का अमला सहित अन्य अधिकारी मौजुद रहे।

    नगरी विकास खंड के ग्राम उमरगांव में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के शुभ अवसर पर ग्राम सभा आयोजित कर कोरोना टीकाकरण हेतु जन जागरण के लिए ग्राम के महिला पुरुष एवं युवाओं के द्वारा रैली निकालकर टीकाकरण हेतु लोगों तक संदेश पहुंचाया गया इसके पूर्व ग्राम पंचायत उम्रगांव के सरपंच सुरेश मरकाम उप सरपंच ठाकुर,ग्राम पटेल लीलम्बर,शेष,ग्राम पंचायत सचिव आसतराम सामरथ, रोजगार सहायिका कु. अंबिका सेन एवं पंचगण व ग्रामवासियो की उपस्थिति में ग्राम सभा का आयोजन किया गया ग्राम सभा का शुभारंभ महात्मा गांधीजी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया पश्चात कोरोना वॉलिंटियर्स कु.विनीता साहू,कु. राधा यादव एवं कामता प्रसाद कौमार्य के नेतृत्व में लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण हेतु जागरूकता रैली निकालकर भ्रमण किया गया इस अवसर पर प्रमुख रूप से रैली में शामिल सामाजिक कार्यकर्ता महेश अग्रवाल,अंगेश हिरवानी,देवेन्द्र सेन,डिकेश्वर साहू,गणेश कुंजाम, मेघराज धुरुव,भगवान कुंजाम,शोभित नेताम, प्रभु देवा ,यादव ठाकुर यादव ,नारायण सियाराम यादव, सियाराम साहू साहू राधे सूर्यवंशी लोकनाथ साहू ,पन्ना पुजारी योगेश नाग,भारतदास,सहित अधिक संख्या में ग्रामीण जन महिला पुरुष शामिल हुए

    //भारतीय थल सेना से सेवानिवृत होकर घर पहुँचे बसंत सोरी//

    नगरी-ग्राम पंचायत मुनईकेरा के आश्रित ग्राम दिनकरपुर निवासी बसंत सोरी 2004 में थल सेना में चयनित होकर देश सेवा में गये थे। सत्रह साल बाद 2 अक्तूबर गांधी जयन्ती के दिन सेवानिवृत्ति पश्चात गृह ग्राम पहुँचने के पहले ग्राम दुगली में उनका जनप्रतिनिधियों, पुलिस के जवानों, आसपास के ग्रामीणों, छात्र छात्राओं, नवयुवकों, इष्ट-मित्रों और परिवार के सदस्यों ने मांदरी नृत्य एवं फूलझड़ियों आतिशबाजी से जोशीला स्वागत किया।
    दुगली पहुँचने पर सबसे पहले जनपद की अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, सरपंच मुनईकेरा महेन्द्र नेताम, वनग्राम संघर्ष समिति के मयाराम नागवंशी, मकसूदन मरकाम, सोपसिंग मंडावी, बंशीलाल सोरी कौहाबाहरा सरपंच शिवा नेताम, सुरेन्द्र ध्रुव एवं थाना प्रभारी दुगली कुर्रे ने अपने सहयोगियों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया । रिटायर्ड फौजी ने शहीद निर्मल नेताम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सलामी दी। आदिवासी नर्तक दल ने नृत्य करते हुए ग्राम वासियों की अगुआई में उन्हें ग्राम दिनकरपुर पहुँचाया। गांव पहुँचने पर ग्राम की देवी देवताओं को पुष्प चढाकर प्रणाम किया। ग्रामवासियों ने आरती उतारकर स्वागत किया।
    भव्य सम्मान सभा में जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, सरपंच महेन्द्र नेताम एवं पंचों ने पंचायत की ओर से शाॅल एवं श्रीफल से सम्मान कर उनकी सेवा को सराहा और देश सेवा में उनके योगदान के लिए प्रशंसा की। अतिथियों ने रिटायर्ड फौजी बसंत सोरी से निवेदन किया कि नौजवान साथियों को देश सेवा के लिए प्रेरित करें । सभा में उपस्थित नौजवानों से फौजी से प्रेरणा लेने की अपील की।
    आयोजन में दिनकरपुर के युवाओं हरिलाल मंडावी, बुधराम नेताम, मिथलेश सोरी, अघनू मरकाम, हरि नेताम,अर्जुन मंडावी, सुखू मरकाम, दीनदयाल कोडोपी, महेन्द्र कुमार नेताम, मुन्ना नेताम, भारत कोडोपी, मयाराम नागवंशी एवं साथियों का सहयोग रहा।

    नगरी। उफनते नदी नालों को पार कर आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायत कट्टीगांव पहुचे जिला पंचायत सद्स्य
    "पहली बार किसी जनप्रतिनिधि को अपने बीच पाकर गदगद हुए ग्रामवासी "गाजे-बाजे के साथ किया स्वागत

    आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायत कट्टीगांव मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और जय जवान जय किसान का अमर मंत्र देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनकी सादगी राष्ट्रनिष्ठा और संकल्प शक्ति को विनम्र नमन करते हुए बड़े धूमधाम से मनाया गया । राष्ट्रपिता बाप ने कहा था कि " सच्ची लोकशाही केंद्र या राज्य में बैठे बीस लोगों से नहीं चलती यह तो नीचे (गांव )से चलाई जानी चाहिए" ।इस मौके पर विशेष अतिथि साक्षी ने कहा कि हमें गांव का विकास चाहिए तो बाबू के बताए मार्गो पर चलना होगा । भारतीय संविधान में गांव के विकास के लिए ग्राम सभा को सर्वोच्च स्थान दिया गया है । गांव के विकास के लिए ग्राम सभा में लिया गया निर्णय को शासन ज्यादा प्राथमिकता देती है । गांव में स्वरोजगार के लिए कुटीर उद्योग वन औषधियों व वनोपज को संग्रहण करना होगा । गांव में उच्च शिक्षा के लिए जोर देना होगा और युवाओं को व्यापार के क्षेत्र में आगे आना होगा । श्री साक्षी ने आगे कहा कि सरकार के द्वारा चलित योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं । इस मौके पर सरपंच दुलारिन वट्टि , सामाजिक कार्यकर्ता दादा हेमलाल मरकाम, माखन लाल सलाम ,भाव सिंह नेताम, वार्ड पंच जलसिंह नेताम , धरमपाल,रंजन बाई,रामजी नेताम ,धरमीन बाई,राधिका मरकाम, परमिला ,दयावती ,धनेश्वरी ,रामदयाल टैगोर ,आनंदराम बघेल,मिडिया प्रभारी तानुज चन्द्र समेत गांव के वरिष्ठजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision