
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Nagri। मानव उत्थान सेवा समिति शाखा रतावा जिला धमतरी मानव धर्म के प्रणेता सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज की प्रेरणा से आज दिनांक 2अक्तूबर महात्मा गांधी के जयंती पर मानव सेवा दल जिला धमतरी एवं मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा वृहद सफाई अभियान चलाया स्थान नगरी बजरंग चौक से राजाबाढा तक वृहद सफाई अभियान कार्य स्थान बजरंग चौक से राजाबाढा नगरी वृहद सफाई उक्त कार्यक्रम किया गया समिति के कार्यकर्ता श्री जनक प्रसाद देव जी(भगत जी) ,खूशीराम नाग, कामता प्रसाद नाग, एवं मानव उत्थान सेवा समिति के शाखा प्रधान मीनु राम पडौटी, सचिव मेघनाथ पटेल , लक्ष्मण सिंह गजपाल, मनीष , गौतम,मोहन नेताम , मन्नू राम , भोजराज , सोमनाथ, संजय , देवकांत गजपाल , सिद्धार्थ ध्रूव,धनेश ठाकुर,गूलशन लोकेश साहू निषाद, ललित पटेल ,डा ईश्वर हरक प्रदीप नाग गज्जू रामानंद चिंडा श्रीमती अलका गजपाल ,छनिता साहू, पार्वती देवांगन, भारती कश्यप चन्द्रकिरण देवांगन गंगा देवी पटेल
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला धमतरी ने प्रांतीय निर्देशानुसार 2 अक्टूबर गांधी जयंती के उपलक्ष्य में सत्याग्रह आंदोलन-स्वच्छता अभियान चलाया।
प्रांतीय अध्यक्ष संजय शर्मा,जिलाध्यक्ष डॉ.भूषणलाल चंद्राकर के नेतृत्व में जिलेभर के शिक्षक-शिक्षिकायें गांधी मैदान धमतरी में एकत्रित होकर प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना,पदोन्नति,क्रमोन्नति,वेतन विसंगति,पुरानी पेंशन बहाली,अनुकंपा नियुक्ति की मांग को बुलंद किए।
गांधी जी की प्रतिमा के आसपास साफ-सफाई कर प्रतिमा में पूजा-अर्चना कर गांधी जी के सत्याग्रह पाठ का वाचन किया गया।
जिलाध्यक्ष डॉ चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि संविलियन होने के बाद सरकार हमारी प्रथम नियुक्ति तिथि संविलियन तिथि के बाद से मान रही है जिसे हमको सरकार के पास प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करे जिससे हमारी पदोन्नति,क्रमोन्नति एवं वेतन विसंगति स्वमेव समाप्त हो जाएगी।प्रांतीय उपाध्यक्ष देवनाथ साहू एवं प्रांतीय कोषाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में शिक्षको के लिए जिस प्रकार से संविलियन मुख्य मांग था ठीक उसी प्रकार अब सबसे महत्वपूर्ण मांग पूर्व सेवा की गणना है,अर्थात संविलियन जैसे ही महत्वपूर्ण है।
उन्होंने आगे कहा है कि सहायक शिक्षको की वेतन विसंगति को पूर्व सेवा की गणना से ही दूर किया जा सकता है, ध्यान रहे अगर पूर्व सेवा की गणना नही होगी तो संविलियन तिथि ही आपकी प्रथम सेवा अवधि मान ली जाएगी, तब वेतन विसंगति को परिभाषित करना दुष्कर होगा।
पूरे प्रान्त में सर्वाधिक सदस्यता एवं संवेदना अभियान के लिए नगरी ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र कौशल एवं पूरी टीम का प्रान्त की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। संघ के जिला महिला प्रभारी श्रीमती बी.यदु का शिक्षादूत सम्मन एवं श्रीमती मंजूषा साहू को राज्यपाल पुरुस्कार हेतु नामित होने पर सम्मान किया गया।
आज के कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्षगण शैलेंद्र कौशल, दिनेश साहू, गेवाराम नेताम, रमेश यादव, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी गण गणेश प्रसाद साहू, तीरथराज अटल, नारद राम बघेल, प्रदीप साहू, कैलाश साहू, डॉ आशीष नायक, राहुल नेताम, रामप्रसाद नाग, खूबलाल साहू, राकेश साहू, सविता छाटा, मंजूषा साहू, मेनका गौतम, बिंदु ध्रुव, निकहत फातिमा, कांति भारद्वाज, पार्वती ध्रुव, जागृति साहू, उमा चंद्राकर, सावित्री साहू, देवेंद्र भारद्वाज, फणेन्द्र शांडिल्य, चोवाराम चंद्राकर, टीकाराम सिन्हा, नारद देवांगन, शीतल नायक, ज्ञानेश्वर सिन्हा, भगवती सोनी, टीपेन्द्र साहू, ह्रदय रामटेके, रामशरण मिश्रा, भूषणलाल साहू, नेमलाल गंगेले, धर्मराज मंडावी, हरिशंकर ध्रुव, कैलाश सोन, खिलेश्वर साहू, टीकम सिन्हा, तोमल साहू, लीलाराम कुर्रे, संजय साहू, जसवंत साहू, दीनानाथ पांडे, अशोक साहू, प्रमोद सिन्हा, शिवाकांत साहू, वीरेंद्र साहू, कंवलराम साहू, उत्तम साहू, युवराज साहू, राजेश साहू, किशन साहू, मिथिलेश साहू,गोविंद साहू, महेश कोसरे, हेमंत ठाकुर ,खिलेश्वर साहू, संतराम देवांगन, टुकेन्द्र सिन्हा, शिशुपाल ध्रुव, लालाराम साहू, सोहनलाल साहू, डायमंड साहू,योगेंद्र साहू, सरजू साहू, महेश सोरी, यशवंत सोनवानी,चुनूसिंह गौतम, किशन साहू, युवराज साहू, सहित पदाधिकारी गण एवं सक्रिय सदस्य गण तथा शिक्षक गण सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे।
राष्ट्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा पिंकी शिवराज शाह को उड़ीसा प्रांत के प्रभारी बनाए जाने पर सिहावा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय चंद्राकर, पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा, रंजना साहू,भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार, पूर्व जिलाध्यक्ष रामू रोहरा, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम भाजपा के जिला महामंत्री प्रकाश बैस,जिला मंत्री राजेंद्र गोलछा, प्रेमलता नागवंशी, जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा, विजय यदु,अकबर कश्यप ,टेलेश्वर ठाकुर, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ रवि शंकर दुबे,विकल गुप्ता,नागेंद्र शुक्ला, भीखम सेन, शत्रुघ्न साहू, भवानी यादव, प्रतिमा देवांगन, अंचला यदु, तेजस्विनी, पुष्पा देवांगन साहू, महामंत्री राम गोपाल साहू , हृदय साहू ,रामायण सिन्हा एवन साहू मनोहर दास मानिकपुरी राकेश चौबे अखिलेश प्रजापति वामन साहू महिला मोर्चा के जिला महामंत्री श्रीमती हेमलता यादव अध्यक्ष श्रीमती आराधाना शुक्ला नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय नाहटा जनपद अध्यक्ष श्रीमती दिनेश्वरी नेताम जनपद उपाध्यक्ष हुमित लिंमजा मंडल अध्यक्ष श्रीमती ईश्वरी नेताम श्रीमती सुलोचना साहू श्रीमती राखी साहू युवा मोर्चा के अध्यक्ष बसंत साहू राजेश गोसाई शैलेंद्र साहू छोटू सेन मंडल के उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला साहू संजय शांडिल्य अशोक संचेती निखिल साहू रवी भट्ट घनश्याम साहू श्रीमती प्रीति यदु श्रीमती बबीता साहू सुश्री सत्यवती नेताम श्रीमती आरती गुप्ता श्रीमती विनीता कोठारी श्रीमती ललिता साहू श्रीमती पूनम बलजीत छाबड़ा श्रीमती रामेश्वरी साहू श्रीमती यशोदा साहू श्रीमती कविता यादव जीवखान साहू हिरंजय साहू नंद यादव बंटी छाजेड़ महेश साहू शिदयाल साहू रामदयाल साहू सुरेश साहू दीनदयाल सेन राजा पवार बृजलाल मंडावी श्रीमती तारा देवी मंडावी, राजशेखर नायर सहित काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बधाई दी
नगरी विकास खंड नगरी में 2 अक्टूबर को गाँधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर संगोष्ठी आयोजित की गयी |
बी.आर.सी.प्रशिक्षण हॉल में आयोजित किये गए संगोष्ठी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 भावेश कुमार वट्टी थे | कार्यक्रम की अध्यक्षता विकासखड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह के द्वारा की गयी | कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथिगणों के द्वारा महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पित किया गया | संगोष्ठी कार्यक्रम में महात्मा गाँधी के आदर्शो तथा लाल बहादुर शास्त्री के आदर्श जीवन चरित्र पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 भावेश कुमार वट्टी ने उपस्थित बच्चो को महात्मा गाँधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शो को आत्मसात करने को कहा | कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बी.ई.ओ-नगरी सतीश प्रकाश सिंह ने महात्मा गाँधी- लाल बहादुर शास्त्री के देश के प्रति त्याग और बलिदान को बताते हुए छात्र-छात्राओं एवं उपस्थितजनो को श्रेष्ठ नागरिक के रूप में देश एवं समाज के हित में कार्य करने को प्रेरित किया | कार्यक्रम में सहायक लोक अभियोजक यादव, अधिवक्ता जागेश सोलंकी, गुलाब भारती गोस्वामी, अभिषेक जैन,दूधेश्वर नाथ साहू, गायत्री बोदेले, जितेश्वरी साहू,हेमंत जांगड़े,लोचन साहू, अतुल ध्रुव, उमेश सोम, बी.आर.टंडन, शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे | कार्यक्रम में उपस्थितजनों के द्वारा कोविड 19 से बचाव एवं सुरक्षा हेतु निर्धारित प्रोटोकाल का पालन किया गया |*
*थाना अर्जुनी पुलिस ने संबलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु रखे आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा*
*थाना मगरलोड चौकी करेली बड़ी अंतर्गत हसदा अंगद होटल के पास अवैध रूप से शराब परिवहन करते 02 आरोपी गिरफतार*
*दोनों पृथक पृथक मामलों में आरोपियों के कब्जे से कुल 182 नग देशी प्लेन व मशाला शराब बरामद*
*आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत की गई वैधानिक कार्यवाही*
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करने एवं असामाजिक तत्वों एवं जुआ-सट्टा, अवैध शराब बिक्री की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करने सक्त निर्देश दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल के दिशा निर्देश में असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
मुखबिर सूचना पर अर्जुनी पुलिस द्वारा संबलपुर रेलवे क्रासिंग के पास घेराबंदी कर एक आरोपी योगी तिवारी के कब्जे से पीले रंग के प्लास्टिक बोरी में कुल 110 नग सीलबंद देसी एवं मसाला शराब का पौवा प्रत्येक में 180 एमएल भरी हुई कुल 19 लीटर 800 मिलीलीटर कीमती करीबन ₹11000/-रुपये को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया तथा मौके पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुए *आरोपी योगी तिवारी पिता कोमल प्रसाद तिवारी उम्र 24 वर्ष साकिन स्वामी विवेकानंद वार्ड धमतरी जिला धमतरी* को गिरफतार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। न्यायिक रिमांड हेतु आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
इसी प्रकार चौकी करेलीबडी पुलिस के द्वारा अवैध रूप से शराब बिकी हेतु परिवहन करने की मुखबीर सूचना पर ग्राम हसदा अंगद होटल के पास घेराबंदी किया गया। *आरोपी अंगदराम गायकवाड पिता स्व० रमउ राम गायकवाड उम्र 44 वर्ष निवासी हसदा एवं नुमेश कुमार कोसले पिता विष्णु कोसले उम्र 24 वर्ष निवासी मगरलोड* द्वारा मोटर सायकल एच.एफ. डिलक्स क्रमांक सीजी 04 एम 7548 से अवैध रूप से 72 पौवा शराब बिकी करने के लिये परिवहन करते रंगे हाथ पकडकर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों की न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
▫️ *दुष्कर्म करने एवं अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपी अपराध कायमी के चंद घंटे के भीतर गिरफ्तार*
▫️ *प्यार करने का झांसा व प्रलोभन देकर जबरदस्ती किया दुष्कर्म*
▫️ *आरोपी ने अश्लील फोटो बनाकर किया सोशल मीडिया में वायरल*
▫️ *भादवि, आईटी एक्ट एवं पॉक्सो एक्ट के तहत की गई कार्यवाही*
▫️ *सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही*
दिनांक 24/09/2021 को प्रार्थिया थाना कांकेर में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि इतवारी बाजार धमतरी निवासी अयान खान उर्फ आदिल ने उसे बहला-फुसलाकर, प्यार करने का प्रलोभन देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म किया तथा अश्लील फोटो को सोशल मीडिया में वायरल कर बदनाम किया। प्रार्थिया की लिखित रिपोर्ट पर थाना कांकेर में बिना नंबरी अपराध पंजीबद्ध कर घटनास्थल थाना सिटी कोतवाली धमतरी क्षेत्र का होना पाए जाने से अग्रिम विवेचना कार्यवाही हेतु प्राप्त हुई। जिस पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 404/21 धारा 376 भादवि एवं सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 66डी 67ए पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
महिला व सायबर संबंधी गंभीर अपराध की रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने थाना प्रभारी सिटी कोतवाली को त्वरित कार्यवाही करते हुए नामजद आरोपी की पता तलाश कर गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली भुनेश्वर नाग ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अपनी टीम के साथ आरोपी अयान खान उर्फ आदिल के सकुनत में दबिश दिये। आरोपी अयान खान उर्फ आदिल के मिलने पर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। जिसके द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए पीड़िता का अश्लील फोटो वायरल करने में प्रयुक्त एंड्राइड मोबाइल को पेश करने पर विधिवत जप्त किया गया। मामले की विवेचना के दौरान घटना दिनांक को पीड़िता नाबालिक होना पाए जाने से प्रकरण में धारा 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ते हुए *आरोपी अयान उर्फ आदिल खान पिता सलाम कुरेशी उम्र 20 वर्ष साकिन इतवारी बाजार धमतरी, जिला धमतरी* को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
इस प्रकार थाना सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए *अपराध कायमी के चंद घंटे के भीतर आरोपी अयान खान उर्फ आदिल को गिरफ्तार करने में* सफलता अर्जित किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य नोडल एजेंसी रायपुर द्वारा आयुष्मान भारत कार्ड पंजीयन/ बनाने की तिथि को अब 30 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है। ज्ञात हो पूर्व में इसके लिए अंतिम तिथि 30 सितंबर तक थी।
*छत्तीसगढ़ की परंपरा ,संस्कृति को सहेजने और समाज मे युवाओ की* प्रत्यक्ष भागीदारी सुनिश्चित करने एक नई शुरुआत मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राजीव युवा मितान क्लब द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन में शामिल हुए। जिसमे हमारी क्षेत्र के गौरव *आरु साहू को युवा सम्मेलन 2021 के छत्तीसगढ़ के युवा आइकॉन के रूप में मुख्यमंत्री के द्वारा प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह व शाल* से सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि भूपेश बघेल ने कहां की युवा मितान क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम युवाओं को छात्र समुदाय की बेहतरी के लिए काम करने के लिए प्रेरित करेगा। यह आयोजन अपनी तरह का एक अनूठा आयोजन है जो छात्रों को खुद की अभिव्यक्त करने के लिए एक व्यापक मंच प्रदान करेगा। युवा मितान क्लब युवाओं का एक प्रतिष्ठित क्लब है, जो छात्रों को सरकारी योजनाओं से जोड़ कर उनके बेहतर भविष्य के लिए काम करता है, क्लब के द्वारा युवाओं के मार्गदर्शन के लिए लोक गायिका आरु साहु का उदाहरण देते हुए युवाओं को संदेश दिया कि जिस तरह आरू साहू हर बड़े मंच पर हमारी छत्तीसगढ़ संस्कृति का प्रचार कर रही है। वैसे युवाओं को आगे बढ़ते रहना है...
नगरी। श्रृंगी ऋषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा
11वीं में इस वर्ष आर्ट्स व एग्रीकल्चर विषयों में विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं दिए जाने को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अभिभावकों ने संस्था प्रमुख पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की, साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्यों ने शीघ्र इन विषयों में 11वीं कक्षा के छात्रों को प्रवेश नहीं दिए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी तथा धमतरी कलेक्टर से मांग की है कि जल्द से जल्द ग्यारहवीं के
छात्र-छात्राओं को श्रृंगी ऋषि हाई स्कूल में आर्टस व एग्रीकल्चर विषय में प्रवेश दिया जाए।
ज्ञात हो कि इस वर्ष श्रृंगी ऋषि हाई स्कूल में हिंदी के कक्षा ग्यारहवीं के आर्टस व एग्रीकल्चर विषय में छात्र-छात्राओं को संस्था प्रमुख द्वारा यह कहकर प्रवेश नहीं दिया गया की अब शासकीय श्रृंगी ऋषि स्कूल, आत्मानंद इंग्लिश मीडियम के सेटअप पर संचालित होगा। जिसकी वजह से इन दो विषयों आर्ट्स व एग्रीकल्चर के छात्र छात्राओं को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश नहीं मिलने पर बड़ी संख्या में इन विषयों के छात्र-छात्राएं आसपास के ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में पढ़ने जाने को मजबूर हुए जिसकी वजह से नगरी से दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में इन बच्चों को आपने व्यवस्था पर स्कूल जाना पड़ रहा है।
इस मामले में विवाद गहराता जा रहा है साथी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र-छात्राओं द्वारा इन विषयों में प्रवेश प्रारंभ नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।
नगरी में आयोजित बैठक में कलेक्टर धमतरी ने कला एवं कृषि विषय बंद होने के संबंध में जानकारी ना होने की बात कही।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
