
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
राजनांदगांव / शौर्यपथ / सेवा पर्व और छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर सेवा पखवाड़ा अंतर्गत जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के ग्राम पंचायत कलकसा में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ स्वच्छता का संदेश दिया गया। ग्राम सभा में आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत आदि सहयोगी एवं साथियों द्वारा तैयार की गई ग्राम विजन प्लान 2030 का अनुमोदन कर गांव को आगामी 2030 तक विकसित बनाने का निर्णय लिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण स्वीकृत हितग्राहियों को आवास निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं का निराकरण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रेषित पाती का वाचन किया गया। ग्राम सभा में सरपंच श्रीमती उमा विनोद धुर्वे, उपसरपंच श्री राज धृतलहरे, पंच श्री चंद्रेश, श्री मोतीलाल, जितेश्वरी, ढेला बाई, संकुल समन्वयक राजेश राजेकर, प्रधान पाठक भैंसरा श्री रावते, श्री मति मेड़े, श्रीमति सीमा प्रधान पाठक एवं ग्राम रोजगार सहायक नरोत्तम कुंजाम, आवास मित्र, मनोहर साहू, आदि कर्मयोगी कार्यकर्ता, वालिंटियर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुरजा नेताम, तुलसी यादव, सहायिका हीरो बाई, मितानिन, हेमा, कौशल्या, स्वच्छता दीदी, बिहान समूह, सदस्य, ग्रामीणजन, विनोद कुमार धुर्वे, सेवाराम साहू, विजय, परमानंद, सोनू व नागरिक उपस्थित थे।
विभाग प्रमुखों से ली कार्यों की जानकारी, साफ-सफाई और अभिलेख संधारण पर दिए निर्देश
राजनांदगांव / शौर्यपथ /
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट स्थित विभिन्न शाखाओं और कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभाग प्रमुखों एवं कर्मचारियों से चल रहे कार्यों की जानकारी ली तथा कार्यालयों में साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण और फाइल व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने ई-ऑफिस प्रणाली और विभागों में रखी जा रही पंजीयों का अवलोकन भी किया। इस दौरान उन्होंने आधार सेवा केन्द्र पहुंचकर आधार कार्ड बनवाने एवं अपडेट कराने आए नागरिकों से प्रत्यक्ष संवाद किया और उन्हें दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता की जानकारी ली।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे लोकहित में पारदर्शी कार्य करते हुए शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ जनता तक पहुंचाएं। श्री यादव ने जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति में लंबित प्रकरणों को शीघ्र निपटाने और उद्यमिता विकास के लिए अधिक से अधिक ऋण स्वीकृति के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कोषालय, सांख्यिकी, निर्वाचन, आपदा एवं राहत, भूमि रिकॉर्ड, नजूल जांच न्यायालय, खनिज, उद्यानिकी, भूमि संरक्षण, आबकारी, छात्रवृत्ति, जिला शहरी विकास अभिकरण, भू-अभिलेख, भू-अर्जन, समग्र शिक्षा, पीएम स्वनिधि और अल्प बचत शाखा सहित अन्य विभागों का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सी.एल. मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
रायपुर। शौर्यपथ। राज्य स्तरीय परंपरागत वैध सम्मेलन का आयोजन हुआ इस सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी चिकित्सीय सुविधा की प्रथम कड़ी में स्थानीय वैद्य एवं परंपरागत औषधि का एक बड़ा महत्वपूर्ण स्थान है । इस सम्मेलन में वो सभी प्रथम पंक्ति के चिकित्सीय क्षेत्र से जुड़े हुए शामिल हुए जो परंपरागत चिकित्सीय व्यवस्था से जुड़े है जिनकी सेवाएं समाज में एक अहम स्थान रखती हैं ।
शौर्यपथ फिल्मी दुनिया। दृश्यम फ़िल्म से इन्हें शोहरत तो मिली। मगर वो शोहरत नफ़रत भी साथ लेकर आई। पता नहीं कौन-कौन लोग इन्हें गालियां बका करते थे फोन करके। सड़क पर देखते तो लोग चिढ़ने लग जाते थे इनसे। और इस सारी नफ़रत की जड़ थी दृश्यम फ़िल्म में अजय देवगन की फ़ैमिली को इनके द्वारा टॉर्चर किए जाना। इंस्पैक्टर गायतोंडे के किरदार को इन्होंने इतना रियलिस्टिक बना दिया कि लोग सच में इन्हें घटिया इंसान समझने लगे। लेकिन निगेटिव किरदार निभाने वाले एक एक्टर के लिए लोगों की गालियां वास्तव में ईनाम होता है। क्योंकि इससे पता चलता है कि एक्टर ने इतना बढ़िया काम किया है कि लोगों के ज़ेहन में उसकी वही छवि बस गई है।
लेकिन इंस्पैक्टर गायतोंडे यानि कमलेश सावंत का क्लॉज़ शॉट उन्होंने लिया ही नहीं। दृश्यम का वो आखिरी सीन रामोजी फिल्म सिटी में शूट किया गया था। शूटिंग कंप्लीट करने के बाद जब पूरी यूनिट मुंबई वापस आ गई और फिल्म की फाइनल एडिटिंग की जाने लगी तो अजय देवगन को आइडिया आया कि इस सीन पर कमलेश सावंत का भी एक क्लॉज़ शॉट होना चाहिए। अजय ने तुरंत शूटिंग अरेंज कराई और कमलेश सावंत को फिल्म सिटी बुलाया। और वहीं के एक पार्क में इंस्पैक्टर गायतोंडे की पिटाई वाला वो सीन शूट कराया गया।
और ये सीन इतनी सफाई के साथ शूट किया गया कि किसी को पता ही नहीं चल सका कि इस सीन का ज़्यादातर हिस्सा कहीं और शूट किया गया है। अजय ने ये सारा काम दृश्यम की रिलीज़ से महज़ 4 दिन पहले ही कराया था। और इस पूरे घटनाक्रम में अजय देवगन ने ये साबित किया कि वो ना सिर्फ बड़े स्टार हैं। बल्कि बड़े दिल वाले इंसान भी हैं। वरना एक छोटे कलाकार को दृश्यम जैसी बड़ी फिल्म में इतनी आसानी से क्लॉज़ शॉट भला कहां मिल पाता है।
साथियों कमलेश सावंत जितने शानदार कलाकार हैं उतनी ही शानदार एक्टर बनने की इनकी कहानी है। स्टेप बाय स्टेप कमलेश सावंत जी कामयाबी की सीढ़ियां चढ़े हैं। और स्टेप बाय स्टेप ही काफ़ी पहले मैंने बहुत विस्तार से इनकी जीवनी लिखी थी। इनकी जीवनी आप यहां पढ़ सकते हैं- https://shorturl.at/HTxm5 कुछ साल पहले मेरी फोन पर कमलेश सावंत जी से बात हुई थी। तब उन्होंने अपनी कहानी पूरे विस्तार से बताई थी। पढ़िए-पढ़िए। पसंद आएगी आपको इनकी कहानी। #kamleshsawant #biography #BiographyinHindi #KissaTV #shouryapathnews.in
6 अक्टूबर 2025 का दिन राशियों के लिए खास है—मेष, कर्क, कन्या, तुला, मिथुन और कुंभ राशि वालों के लिए यह दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा, जबकि वृश्चिक, मकर और मीन राशि को आज फिजूलखर्ची, भावनात्मक उतार-चढ़ाव और रिश्तों में छिपी चुनौतियों से सावधान रहना चाहिए
किसके लिए सर्वोत्तम दिन
मेष, कर्क, कन्या: आर्थिक उन्नति, रुके हुए कामों में सफलता, संतान या परिवार से सुखद समाचार और व्यापार में लाभ के योग हैं
.तुला, मिथुन, कुंभ: सामाजिक प्रतिष्ठा, नए निवेश, करियर में तरक्की, संबंधों में मधुरता और नए व्यवसाय की शुरुआत के संकेत मिलेंगे
.सिंह, धनु: कार्यक्षेत्र में सफलता, प्रोफेशनल लाइफ में चमक और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी
.किसे रहना होगा सावधानवृ
श्चिक, मकर: आज फिजूलखर्ची, लापरवाही और पारिवारिक विवादों से बचने की सलाह दी जाती है
.मीन: ससुराल पक्ष से धन के लेन-देन, संतान के विवाह संबंधी चिंता, भाइयों में अनबन जैसी समस्याएं हो सकती हैं—सौम्य व्यवहार रखें और कोई बड़ा फैसला सोच-समझकर लें
मेष: उत्साह के बावजूद सिर दर्द, नेत्र पीड़ा या खर्च की अधिकता की आशंका है—हरी वस्तु का दान करना शुभ रहेगा
.आज की विशेष सावधानियाँ
खर्च और भावनाओं का संतुलन बनाकर चलें, वाद-विवाद या जल्दबाजी से बचें. बिना सोचे गंभीर निर्णय लेने से बचिए, किसी भी बड़े कार्य में धैर्य रखें और परिवार/सहकर्मियों की सलाह जरूर लें..स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें और खान-पान पर संयम रखें.
लाभ उठाने के उपाय
उपाय के तौर पर भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें और मन की आवाज सुनते हुए कर्म करें, इससे भाग्य में तेजी से सुधार होगा.
यह दिन अधिकांश राशियों के लिए सकारात्मक ऊर्जा लेकर आया है—परंतु सतर्कता, धैर्य और समझदारी जरूरी है.
इटावा। शौर्यपथ। कालका एक्सप्रेस के इंजन से एक ‘फर्जी लोको पायलट’ को गिरफ्तार किया गया है, जिसने रेलवे सुरक्षा तंत्र को हिला कर रख दिया। लोको पायलट की वर्दी, नकली आईडी कार्ड, लाल-हरी झंडी और लॉगबुक के साथ पकड़ा गया युवक आकाश कुमार दो साल से ट्रेनों के इंजनों में सफर कर रहा था।
*किराया बचाने का बहाना या कुछ और?*
फिरोजाबाद के कौसल्या नगर निवासी आकाश ने दावा किया कि वह ट्रेन का किराया बचाने के लिए यह सब करता था। लेकिन रेलवे सुरक्षा विशेषज्ञ इसे सिर्फ ‘किराया बचाने की चाल’ मानने को तैयार नहीं। जीआरपी को शक है कि इसके पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ हो सकता है, जो बेरोजगार युवाओं को ठग रहा हो।
*रेलवे सुरक्षा पर सवाल*
यदि यह युवक असली लोको पायलट बनकर ट्रेन चलाने की कोशिश करता, तो हजारों यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती थी। जीआरपी ने युवक को जेल भेज दिया है और उसके पीछे की साजिश की गहराई से जांच शुरू कर दी है।
क्या आकाश वाकई अकेला था या इसके पीछे कोई संगठित गिरोह काम कर रहा है? पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।
दुर्ग। शौर्यपथ। आगामी त्योहारी सीजन में कानून व्यवस्था को और सख्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार जिले के 11 निरीक्षक, उपनिरीक्षक और सहायक उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया गया है।
जारी सूची के अनुसार—
निरीक्षक नितिन वर्मा को राहत केंद्र दुर्ग से थाना प्रभारी भिलाई नगर
निरीक्षक गोविंद कुमार सिंह को राहत केंद्र दुर्ग से थाना प्रभारी जामुल
निरीक्षक संतोष कुमार चवले को राहत केंद्र दुर्ग से थाना प्रभारी अमलेश्वर
निरीक्षक प्रशांत मिश्रा को थाना भिलाई नगर से सिविल लाइन
निरीक्षक प्रभात त्रिपाठी को थाना जामुल से राहत केंद्र दुर्ग
निरीक्षक प्रकाशराव को थाना पुलगांव से राहत केंद्र दुर्ग
एसआई अमित आडवाणी को थाना भिलाई नगर से अंजोरा
एसआई इमरान सैयद को थाना पुलगांव से चौकी प्रभारी नगपुरा
एएसआई जयकुमार देशमुख को थाना पुलगांव से चौकी प्रभारी नगपुरा
एसआई रितेश साहू को चौकी प्रभारी अंजोरा से थाना भिलाई-3
एसआई सोनराम यादव को थाना प्रभारी नगपुरा से थाना भिलाई-3
इस व्यापक फेरबदल को त्योहारी सीजन में सुरक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिले में गणेशोत्सव, दुर्गा पूजा और दशहरा जैसे बड़े आयोजनों के बाद आने वाले हिन्दू धर्म के सबसे बड़े पर्व दीपावली के मद्देनज़र यह कदम कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए अहम साबित होगा।
दुर्ग / शौर्यपथ / आज इंदिरा मार्केट दुर्ग में स्थानीय व्यापारियों से सौहार्दपूर्ण चर्चा करते हुए जीएसटी रिफार्म (जीएसटी 2.0) के प्रभाव और लाभों पर विस्तार से विचार-विमर्श करने स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव दुर्ग के इंदिरा मार्केट पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए जीएसटी सुधार व्यापार जगत के लिए महत्वपूर्ण और दूरगामी साबित होंगे।
स्थानीय व्यापारियों के साथ शहर के प्रसिद्ध मार्केट में व्यापारियों से चर्चा के दौरान मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने यह साझा किया कि दैनिक उपयोग की वस्तुओं एवं छोटे व्यवसायिक उत्पादों पर कर दरों में कमी से आम उपभोक्ताओं को सीधी राहत मिलेगी। इसके साथ ही बाजार में माँग में वृद्धि होने से व्यापार को भी गति मिलेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार होगा।
इंदिरा मार्केट में दुकानदारों से सौहार्दपूर्ण भेंट कर उन्हें गुलाब पुष्प भेंट स्वरूप प्रदान किए गए तथा जीएसटी दर निर्धारण से संबंधित पोस्टर अपने प्रतिष्ठानों पर लगाने का आग्रह किये। दुकानदारों से संवाद के दौरान उन्हें स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देने और “वोकल फॉर लोकल” अभियान को बढ़ावा देने की अपील किये। यह पहल न केवल स्थानीय व्यापार को सशक्त बनाएगी, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी साकार करने में सहायक सिद्ध होगी। इस अवसर पर महापौर श्रीमती अलका बाघमार, श्री सुरेन्द्र कौशिक, श्री महेन्द्र लोढ़ा, चेम्बर के प्रतिनिधि श्री अशोक राठी सहित अनेक व्यापारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ /
कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में जिले के सभी राजस्व कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और परिणामोन्मुख कार्यशैली अपनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि “राजस्व विभाग प्रशासन की रीढ़ है, यहाँ की तत्परता सीधे जनता के विश्वास से जुड़ी है।”
बैठक में नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, नक्शा बटांकन, डायवर्सन, वृक्ष कटाई, त्रुटि सुधार, अभिलेख शुद्धता, कृषक पंजीयन, ई–डिस्ट्रिक्ट लोक सेवा गारंटी, गिरदावरी, धान खरीदी और भूमि आबंटन जैसे महत्वपूर्ण राजस्व प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की गई।
कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिए कि शासकीय विभागों से भूमि आबंटन के लिए प्राप्त आवेदनों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि चिन्हांकित स्थलों का मैदानी निरीक्षण कर वस्तुस्थिति की जांच करें और नक्शा बटांकन कार्य शीघ्र पूर्ण करें।
साथ ही, शासकीय भूमि पर हुए कब्जे हटाने की कार्रवाई तेज करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने कहा कि कृषक पंजीयन कृषि डिजिटलीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुँचेगा।
उन्होंने निर्देश दिए कि पात्र किसानों का पंजीयन प्राथमिकता से सुनिश्चित किया जाए तथा ग्राम पंचायतों में कोटवारों के माध्यम से मुनादी कर किसानों को सूचित किया जाए।
धान खरीदी को लेकर भी उन्होंने विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि जिले की 20 नई समितियों को राजस्व रिकॉर्ड में अपडेट किया जाए ताकि खरीदी कार्य में किसी प्रकार की तकनीकी बाधा न आए।
कलेक्टर सिंह ने अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और राजस्व वसूली की स्थिति पर विशेष चर्चा की।
उन्होंने निर्देश दिए कि सीमांकन प्रतिवेदन की तिथि निर्धारित कर कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए तथा नक्शा बटांकन के लिए टीम बनाकर कार्यवाही में तत्परता लाई जाए।
अभिलेख शुद्धता के लिए डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाण पत्र (DSC) को एक सप्ताह के भीतर अद्यतन करने भी कहा गया।
कलेक्टर ने भू-अर्जन के लंबित प्रकरणों, भारतमाला परियोजना से संबंधित कार्यों और राजस्व पुस्तक परिपत्र 6–4 के मामलों की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि मुआवजा भुगतान में किसी भी प्रकार की देरी अस्वीकार्य होगी, और प्रभावित लोगों को समय पर राहत मिलनी चाहिए।
जाति प्रमाण पत्र के लंबित प्रकरणों को भी गंभीरता से लेकर शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषक कल्याण योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों की सूची को अद्यतन करने कहा।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि “अपात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ न मिले, यह सुनिश्चित करना अधिकारियों की जवाबदेही होगी।”
कलेक्टर सिंह ने कहा कि अनुविभागीय अधिकारी (SDM), तहसीलदार, और नायब तहसीलदार परस्पर समन्वय से सभी भू-अभिलेख संबंधी प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें।
उन्होंने चेतावनी दी कि “राजस्व कार्यों में लापरवाही या विलंब पाए जाने पर संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।”
बैठक में अपर कलेक्टर श्री अभिषेक अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, अपर कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह,
एसडीएम श्री लवकेश ध्रुव, श्री सोनल डेविड, श्री महेश राजपूत, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सिल्ली थॉमस,
तथा सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार और एएसएलआर अधिकारी उपस्थित रहे।
“राजस्व प्रशासन की कार्यशैली में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनता की संतुष्टि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
प्रत्येक अधिकारी यह सुनिश्चित करे कि हर प्रकरण का समाधान समयसीमा में हो और जनता को राहत मिले।”
भिलाई / शौर्यपथ / म्युल एकांउट का उपयोग कर सायबर ठगी के प्रकरण में 01 आरोपी को सुपेला पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी द्वारा स्वयं के बैंक खाता को सायबर ठगी की रकम प्राप्त करने में उपयोग किया जाता था। खाता में सायबर ठगी से प्राप्त 44,250 रूपये एवं 3,85,231 रूपये जमा किया गया था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर ने बताया कि दुर्ग पुलिस द्वारा सायबर क्राईम रोकने एवं सायबर क्राईम में संलिप्त अपराधियो के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में सायबर क्राईम में म्यूल अकाउंट का प्रयोग कर सायबर क्राईम को अंजाम देने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। अभियान के तहत समन्वय पोर्टल के माध्यम से उत्कर्ष स्माल फायनेंस बैंक शाखा सुपेला के एक बैक खाता में साइबर फ्रॉड से प्राप्त रकम के जमा होने की जानकारी प्राप्त होने पर उक्त खाता के संबंध में अपराध कायम किया जाकर जानकारी प्राप्त की गई।
विवेचना में पाया गया कि उक्त म्यूल खाता के धारक मुकेश नायक पिता अभ्रत नायक उम्र 36 साल पता सेक्टर 04 सडक 16, 7/बी सर्वेंट क्वाटर थाना भिलाई नगर द्वारा उक्त खाता खुलवाकर जानबूझकर छलपूर्वक बेईमानी से खाते में ऑन लाईन ठगी की रकम प्राप्त कर 43400 रुपये अवैध धनलाभ अर्जित किया गया है
आरोपी मुकेश नायक के विरूद्ध अपराध क्रमांक 1164/2025 धारा 317(2), 318(4) बीएनएस के तहत अपराध कायम किया जाकर प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विजय कुमार यादव, उनि दीपक चौहान, सउनि अमर दास गंगेले, की सराहनीय योगदान रहा।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
