August 06, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35185)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    टैली प्रमोटर: सार्वजनिक बोलने की कला का अदृश्य सहायक शौर्यपथ लेख / सार्वजनिक मंच पर बोलते समय आत्मविश्वास और प्रवाह बनाए रखना किसी भी वक्ता…
     अहमदाबाद/ शौर्यपथ /गुजरात के अहमदाबाद शहर में स्थित प्रतिष्ठित सोमललित स्कूल की दसवीं कक्षा की एक छात्रा द्वारा स्कूल की चौथी मंज़िल से छलांग लगाकर जीवन समाप्त करने की घटना…

      मुंगेली/शौर्यपथ /मुंगेली ज़िले के लोरमी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसाबाड़ी गांव में सात वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण व हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। यह मामला न केवल क्रूरता की पराकाष्ठा है बल्कि अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसी कुप्रथाओं के घातक स्वरूप को उजागर करता है।
    पुलिस द्वारा की गई जांच में सामने आया है कि बच्ची की हत्या गांव के ही पांच लोगों ने मिलकर की थी, जिनमें बच्ची का चचेरा भाई और उसकी पत्नी भी शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपियों ने तंत्र-मंत्र की क्रियाओं में सफलता पाने की मंशा से इस मासूम की बलि दी।
    पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दो मुख्य संदिग्धों का ब्रेन मैपिंग, पॉलीग्राफी और नार्को टेस्ट भी कराया गया है, जिसमें उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया।
    घटना का क्रम इस प्रकार सामने आया:
    2 अप्रैल की रात को कोसाबाड़ी गांव में एक शादी समारोह था। इसी दौरान बच्ची अपने घर के आंगन में मां की गोद में खाट पर सो रही थी। मां की नींद रात 2 बजे खुली तो देखा कि बच्ची गायब है। पहले परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन असफल रहने पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
    लगभग एक महीने बाद, 7 मई को गांव के समीप एक सुनसान इलाके में बच्ची का नरकंकाल मिला। इससे पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया।
    पुलिस अधीक्षक की निगरानी में गठित विशेष टीम ने तकनीकी विश्लेषण, फॉरेंसिक और मनोवैज्ञानिक जांच के आधार पर इस जघन्य अपराध की परतें खोलीं। गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपी अब न्यायिक हिरासत में हैं, और जल्द ही पुलिस मामले में सार्वजनिक रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्ण खुलासा करेगी।
    समाज को चेतावनी:
    यह हृदयविदारक घटना केवल एक अपराध नहीं, बल्कि समाज में फैले अंधविश्वास की भयंकर परिणति है। यह सोचने का समय है कि कैसे शिक्षा, जागरूकता और संवेदनशील प्रशासन ही ऐसे अपराधों पर लगाम लगा सकता है।
    नोट: पीड़िता की पहचान को गुप्त रखने के उद्देश्य से समाचार में नाम और व्यक्तिगत विवरणों को हटा दिया गया है।

    झालावाड़ राजस्थान/शौर्यपथ /राजस्थान के झालावाड़ जिले के पीपलौदी गांव में शुक्रवार की सुबह एक सरकारी स्कूल में उस समय मातम पसर गया जब कक्षा के भीतर पढ़ाई कर रहे मासूम…
    गया (बिहार)/शौर्यपथ/बिहार के गया में मानवता को शर्मसार करने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है। बीएमपी-3 परिसर में होमगार्ड बहाली के दौरान शारीरिक परीक्षा के समय एक युवती की…

    संचालिका सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, फरार मालिक की तलाश जारी; पुलिस की सटीक कार्रवाई से बेनकाब हुआ देह व्यापार का पूरा जाल
    भिलाई/शौर्यपथ /शहर की चमचमाती सड़कों और सजधज के पीछे छुपा एक घिनौना सच पुलिस की सतर्कता से सामने आया है। नेहरू नगर चौक स्थित 'द ग्रीन डे स्पा' की आड़ में अनैतिक देह व्यापार संचालित किए जाने का भंडाफोड़ हुआ है। संचालिका संध्या कुमारी सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि स्पा का मुख्य मालिक फरार है जिसकी तलाश जारी है।
     गुप्त सूचना पर की गई दबिश
    नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि नेहरू नगर स्थित कोटक महिंद्रा बैंक के पास चल रहे स्पा सेंटर में लड़कियों से अनैतिक कार्य करवा कर अवैध धन अर्जित किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्काल रेड कार्रवाई की।
    स्पा सेंटर से जब्त सामग्री:
    06 मोबाइल फोन
    01 लेनोवा टैब
    08 डायरी, 04 रजिस्टर
    टाइपशुदा मोबाइल नंबरों की सूची
    आपत्तिजनक सामग्री
    नकद -600
     ग्राहक को बुलाने के लिए टेली कॉलिंग नेटवर्क का इस्तेमाल
    पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ कि स्पा सेंटर की टेली कॉलर जैनम खातून और योगिता गंधर्व ग्राहकों को फोन कर प्रलोभन देती थीं और अलग-अलग चार मोबाइल नंबरों से इस गैरकानूनी कारोबार को संचालित किया जाता था।
    आरोपियों पर लगे गंभीर आरोप
    आरोपियों के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5, 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
    गिरफ्तार आरोपी:
    1. संध्या कुमारी (34 वर्ष) – संचालिका, निवासी सुपेला
    2. अरविंद यादव (30 वर्ष) – ग्राहक, सुपेला
    3. आदित्य सिंह (29 वर्ष) – ग्राहक, सुपेला
    4. जैनम खातून – टेली कॉलर, सुपेला
    5. योगिता गंधर्व (23 वर्ष) – टेली कॉलर, सुपेला
    मुख्य आरोपी स्पा सेंटर का मालिक घटना के बाद से फरार है, जिसकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
     प्रशासनिक सख्ती
    पुलिस द्वारा नगर पालिका को स्पा सेंटर का गुमास्ता लाइसेंस रद्द करने हेतु प्रतिवेदन भेजा गया है। पुलिस का यह कदम शहर में इस तरह के छिपे हुए अनैतिक कारोबार के विरुद्ध एक कड़ा संदेश माना जा रहा है।
    कार्यवाही में इन अधिकारियों का रहा विशेष योगदान:
    सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी
    निरीक्षक विजय कुमार यादव
    उनि. मनीष वाजपेयी
    प्र. आर. योगेश चंद्राकर, अमर सिंह
    महिला रक्षक टीम प्रभारी संगीता मिश्रा
    महिला आरक्षक: योगिता साहू, सरस्वती ठाकुर, दीपक साहू, स्वाती कुर्रे
     संदेश समाज के लिए
    यह घटना महज एक रेड नहीं, समाज में फैल रही नैतिक पतन की चेतावनी है। स्पा और सैलून जैसे व्यवसायों की आड़ में यदि देह व्यापार पनपने लगे, तो यह महिलाओं की गरिमा, कानून व्यवस्था और सामाजिक मूल्यों तीनों के लिए संकट है। पुलिस की तत्परता ने इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश कर एक साहसिक और अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

    भुवनेश्वर को हराकर सीनियर गर्ल्स वॉलीबॉल चैंपियन बनी टीम, कोच रुचि जायसवाल के नेतृत्व में रचा स्वर्णिम इतिहास
    बर्दवान (पश्चिम बंगाल)/शौर्यपथ /एमजीएम, एसएसएस सेक्टर-6 की सीनियर गर्ल्स वॉलीबॉल टीम ने 23 से 25 जुलाई 2025 तक बर्दमान, पश्चिम बंगाल में आयोजित CBSE Cluster-II East Zone वॉलीबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
     ऐसे बना जीत का सफर
    लीग मुकाबले में टीम ने बिलासपुर की डीपीएस को आसानी से 2-0 से पराजित किया।
    सेमीफाइनल में SEC रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल को तीन सीधे सेटों में 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
    फाइनल में भुवनेश्वर की टीम के खिलाफ बेहद कड़े संघर्ष के बाद 3-1 से जीत दर्ज करते हुए चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।
     टीम की विजयी खिलाड़ी
    टीम की कप्तान अलीशा के नेतृत्व में निम्नलिखित खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई:
    इच्छा तिवारी, प्रियंका, कनिष्का, श्वेता, आयुषी, आरुषी, निशेल, जागृति, दृशा, ऋषिका और वर्षी।
     कोच का नेतृत्व
    टीम की इस सफलता का श्रेय उनकी मार्गदर्शक कोच कु. रुचि जायसवाल को भी जाता है, जिनके प्रशिक्षण और रणनीति ने खिलाड़ियों को आत्मविश्वास और जीत की राह दिखाई।
     यह जीत न केवल खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण का प्रमाण है, बल्कि सेक्टर-6 की छात्राओं की प्रतिभा और जुझारूपन का भी प्रतीक है। यह उपलब्धि स्कूल और क्षेत्र दोनों के लिए गौरव का विषय है।

    मुख्यमंत्री साय बोले – भारत-यूके एफटीए से किसानों, बुनकरों और युवाओं के लिए खुलेगा वैश्विक बाज़ार
    रायपुर/शौर्यपथ /मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK) के बीच मुक्त व्यापार समझौते को भारत की विकास यात्रा का नया अध्याय बताया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के प्रति आभार जताया है।
    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह समझौता न केवल भारत के आर्थिक क्षितिज को विस्तार देगा, बल्कि विशेष रूप से ऐसे राज्य जो कृषि, शिल्प, लघु और कुटीर उद्योगों पर आधारित हैं – जैसे छत्तीसगढ़ – उन्हें वैश्विक व्यापार का हिस्सा बनने का ऐतिहासिक अवसर प्रदान करेगा।
     मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि भारत-यूके एफटीए से भारत के 99% निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में शुल्क मुक्त पहुंच मिलेगी। इससे किसानों, एमएसएमई, हस्तशिल्पियों, बुनकरों और पारंपरिक उत्पादों को सीधे लाभ मिलेगा। इस समझौते से अनुमानित $23 अरब डॉलर के नए व्यापार अवसर खुलेंगे।
    मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि यह ऐतिहासिक कदम छत्तीसगढ़ जैसे कृषि और श्रम प्रधान राज्यों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह समझौता छत्तीसगढ़ के लिए कृषि को बल, उद्योग को संबल और युवाओं को नए रोजगार के अवसर देगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्थानीय उत्पादकों को वैश्विक मानकों के अनुरूप तैयार करने के लिए विशेष प्रशिक्षण, गुणवत्ता नियंत्रण, और निर्यात सहायता केंद्रों की स्थापना पर कार्य कर रही है।
    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोटिशः धन्यवाद देते हुए कहा कि यह उनके दूरदर्शी नेतृत्व, आर्थिक सुधारों और ‘वोकल फॉर लोकल’ को ग्लोबल स्तर पर पहुंचाने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

      रायपुर/शौर्यपथ /प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “Morning Consult Global Leader Approval Rating Tracker” में विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में शीर्ष स्थान पर हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है।
    मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि यह भारत के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है कि हमारे प्रधानमंत्री वैश्विक मंच पर प्रभावशीलता, लोकप्रियता और नेतृत्व क्षमता के प्रतीक बने हुए हैं।
    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सितंबर 2021 से लगातार इस रेटिंग में शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। यह उनकी अडिग नेतृत्व शैली, दूरदर्शी नीतियों और राष्ट्रहित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों का प्रमाण है, जो न केवल भारत को नई ऊँचाइयों तक ले जा रही हैं, बल्कि विश्व समुदाय में भी भारत की सशक्त, प्रगतिशील और आत्मनिर्भर छवि को स्थापित कर रही हैं।
    मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का यह वैश्विक सम्मान भारत के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। उनका नेतृत्व केवल भारत को नहीं, बल्कि वैश्विक व्यवस्था को एक नई दिशा दे रहा है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक मंच पर शांति, विकास और मानवता की आवाज बनकर उभरा है। उनका यह स्थान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा, मजबूत कूटनीति और जन-जन के साथ सीधे जुड़ाव को भी रेखांकित करता है।
    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह उपलब्धि देशवासियों के लिए एक गौरवशाली क्षण है जो दर्शाती है कि एक उभरते हुए राष्ट्र के रूप में भारत का भविष्य दूरदर्शी नेतृत्व में पूर्णतः सुरक्षित है।

    राजनांदगांव/शौर्यपथ /प्रधानमंत्री युवा रोजगार योजना एवं कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से जुड़ी योजनाओं के प्रति युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से आज राजनांदगांव में एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर आगामी 1 अगस्त 2025 से प्रारंभ हो रही 'प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना' की तैयारियों के तहत आयोजित किया गया, ताकि लाभार्थियों को पूर्व जानकारी देकर योजना से अधिकतम लाभ दिलाया जा सके।
    इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय युवा, उद्यमी एवं स्वरोजगार इच्छुक प्रतिभागी शामिल हुए। शिविर में PMRY के अंतर्गत स्वरोजगार के लिए दी जाने वाली ऋण सहायता, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा प्रक्रिया से जुड़े लाभों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही, EPFO की विभिन्न योजनाओं — जैसे भविष्य निधि (PF), पेंशन योजना एवं कर्मचारी जमा-लाभ योजना — की जानकारी भी प्रतिभागियों से साझा की गई।
    कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बताया कि युवा किस प्रकार इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं तथा सामाजिक सुरक्षा प्राप्त कर सकते हैं। शिविर के दौरान ऑन-द-स्पॉट सहायता और पंजीकरण की सुविधा भी प्रदान की गई, जिससे प्रतिभागियों को योजनाओं से जुड़ने की प्रक्रिया को सरल बनाया गया।
    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती किरण साहू, महापौर, राजनांदगांव नगर निगम उपस्थित रहीं। साथ ही, श्री संजय कुमार वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, EPFO रायपुर तथा श्री आलोक दुबे, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, राजनांदगांव ने विशिष्ट वक्ता के रूप में युवाओं को संबोधित किया।
    इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन, उद्योग विभाग और बैंक प्रतिनिधियों की सहभागिता से शिविर को और अधिक प्रभावशाली एवं सार्थक बनाया गया। उपस्थित युवाओं ने इन योजनाओं को रोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision