August 05, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35169)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / सोमवार को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक होने वाली है जिसे लेकर सूत्रों के हवाले से महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है. कांग्रेस की अंतरिम…

    दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल के जन्म दिन पर दुर्ग एनएसयुआई द्वारा इस बार कोरोना काल में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मनाया गया . मुख्यमंत्री बघेल की महत्तवकाक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बाड़ी को सार्थक करते हुए दुर्ग एनएसयुआई ने अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री के जन्मदिन को कांग्रेस पार्टी एवम NSUI ने पारंपरिक रूप से मनाते हुए “मोर गौठान, मोर ज़िम्मेदारी” अभियान की पूरे राज्य में शुरुवात किया गया जिसमें आज दुर्ग के सभी वरिष्ठ जन ने पुलगांव के गौठान में समस्त कांग्रेसजन, NSUI द्वारा गौठान में रहने वाले पशुओं के लिए पूरे साल के लिए चारे का इंतजाम किया गया जिसके तहत दुर्ग NSUI के साथियों द्वारा 2000 हजार रुपए का चेक और 6 क्विंटल सूखा चारा गौठान समिति को प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप चौबे, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, पूर्व साडा अध्यक्ष लक्ष्मण चंद्राकर,नगर निगम के सभापति राजेश यादव,छितिज चंद्राकर जी के माध्यम से भेंट किया गया साथ ही पुलगांव चौक दुर्ग में जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सोनू साहू के नेतृत्व मे मास्क ,सेनिटाइजर वितरण कर आम राहगीरों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने गौवंश के संरक्षण और हाल ही में गौधन न्याय योजना से लाभान्वित हुए आमजनों को इसका लाभ इन योजनाओं के माध्यम से देश दुनिया की सबसे बड़ी गौसेवा शुरू की है।


    इसी गौसेवा के भाव के साथ रविवार को गौठान में प्रदेश के मुखिया का जन्मदिन मन जिले के गौठान में जाकर हर्षोल्लास के साथ पर्व के रूप में जन्मदिन को मना करके आम जनों को,राहगीरों को मुँह मिठा भी कराया गया.इस अवसर पर आर.एन.वर्मा जी,दीपक दुबे जी,अजय शर्मा ,जयंत देशमुख,कुणाल तिवारी सहित NSUI के शहर अध्यक्ष हितेश सिन्हा, अमन दुबे, अमोल जैन, विनिस साहू,रवि साहू, हरीश देवांगन, गोल्डी कोसरे, आकाश, विवेक, आनंद साहू सहित इस दौरान NSUI के पदाधिकारी, जिला/विधानसभा/कार्यर्ताओं उपस्तिथि थे.

    टिप्स /ट्रिक्स / शौर्यपथ / गूगल प्लेस्टोर पर मौजूद MaskChat - Hides Whatsapp Chat एक शानदार एंड्रॉयड एप है जिसे यूजर की चैटिंग को प्राइवेट…
    सेहत / शौर्यपथ / कई बार ऐसा होता है कि बहुत ज्यादा व्यायाम और डाइटिंग करने के बाद भी आपका वजन कम नहीं हो पाता।…
    सेहत /शौर्यपथ / विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से बचाव के लिए 12 वर्ष और उससे अधिक उम्र…
    खाना खजाना /शौर्यपथ / अंकुरित मूंग दाल कबाब न सिर्फ खाने में टेस्टी होते हैं बल्कि इनका सेवन डाइट करने वाले लोग भी बिना डरे…
    लाइफस्टाइल / शौर्यपथ / अगर जिम में घंटों कसरत करके या फिर महंगी-महंगी दवाइयां खाने के बावजूद भी आप अपना वजन कम नहीं कर पाएं…
    सक्सेस मंत्र / शौर्यपथ / जो मनुष्य सफलता की राह में जितने ज्यादा जोखिम और कष्ट उठाता है वह अपने जीवन में उतना ही ज्यादा…
    धर्म संसार /शौर्यपथ / भगवान श्रीगणेश प्रथम पूज्य हैं। उनकी आराधना से विद्या, बुद्धि, विवेक, यश, सिद्धि सहजता से प्राप्त हो जाते हैं। उनके कानों…
    धर्म संसार / शौर्यपथ / रामलला अब चक्रवर्ती नरेश के रूप में भक्तों को दर्शन देकर उनका कुशलक्षेम जानने बाहर भी निकला करेंगे। इसी भाव…

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision