August 03, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    शौर्यपथ

    शौर्यपथ

    दुर्ग / शौर्यपथ / महिला बाल विकास विभाग की एकीकृत बाल विकास परियोजना डगनिया में आंगनबाड़ी केन्द्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए जाता है। इच्छुक महिलाएं 30 सितंबर तक परियोजना कार्यालय धमधा, जिला-दुर्ग में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु में शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12 वीं है अथवा 10$1 पद्धति के अनुसार 11 वीं बोर्ड उतीर्ण, आयु 18 से 44 वर्ष (1 वर्ष से अधिक अनुभव रखने वाली सहायिका को आयु सीमा में 3 वर्ष की छुट दी जाएगी)। इसके अलावा आवेदिका को उसी वार्ड की स्थाई निवासी होना अनिवार्य होगा जिस वार्ड में आंगनबाड़ी केन्द्र स्थित है। साथ ही आवेदिका का नाम संबंधित वार्ड की मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए। जिसकी प्रति आवेदन पत्र के साथ लगानी होगी और वार्ड पार्षद अथवा पटवारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र जिसमें स्थाई निवास और पते का स्पष्ट उल्लेख हो प्रस्तुत करना होगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु गरीबी रेखा परिवार, अनुसूचित जाति, विधवा, परित्यक्ता अथवा तलाकशुदा महिला होने पर अतिरिक्त अंक प्रदान किया जाएगा। 

    भिलाई /शौर्यपथ / नगर पालिक निगम के जोन-3 मदर टेरेसा नगर और छावनी थाना की सयुंक्त टीम ने अभियान चलाकर गौरव पथ के किनारे के कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई की। बैकुंठधाम आम्रपाली कॉलोनी के सामने सड़क किनारे की जमीन पर बनाई गई झोपड़ी में तोडफ़ोड़ कर कब्जा खाली कराया गया! आम्रपाली कॉलोनी के सामने एक व्यक्ति ने कब्जा करते हुए अवैध रूप से झोपड़ी बना लिया था। लगभग 500 फीट क्षेत्रफल एरिया में पेवर ब्लाक लगाकर बिरयानी सेंटर चला रहा था। जिसे जेसीबी मशीन चलाकर उखाड़ दिया गया। बांस बल्ली को जब्त किया गया। इसके अलावा ओम शांति ओम चौक के आसपास पसरा लगाने वालों को सड़क से 5-6 मीटर की दूरी पर बैठने की चेतावनी दी गई। कार्रवाई के दौरान जोन-3 आयुक्त प्रीति सिंह, छावनी थाना प्रभारी विनय सिंह, निगम के एआरओ परमेश्वर चन्द्राकर, टिकेंद्र वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।     

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / अंबाला पांच राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप आज अंबाला एयरबेस पर औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना में शामिल हुई. भारतीय वायुसना के प्रमुख आरके एस भदौरिया ने इन विमानों के सेना में शामिल होने के समय को उपयुक्त बताय़ा. उन्होंने कहा कि मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए राफेल को वायुसेना में शामिल करने का इससे उपयुक्त समय नहीं हो सकता था. उन्होंने कहा कि अंबाला में राफेल को बल में शामिल करना महत्वपूर्ण, क्योंकि वायु सेना के इस अड्डे से महत्व वाले सभी क्षेत्रों में आसानी से पहुंचा जा सकेगा.
    एक कार्यक्रम करके राफेल विमान का औपचारिक अनावरण किया गया. जहां केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस के उनके समकक्ष फ्लोरेंस पार्ली भी मौजूद रहे. राफेल विमानों को बल के 17वें स्क्वॉड्रन में शामिल करने से पहले उन्हें पानी की बौछारों से पारंपरिक सलामी दी गई.
    बताते चलें कि 29 जुलाई को पहली खेप के तहत पांच राफेल विमान भारत लाए गए थे. भारत ने लगभग चार साल पहले फ्रांस से 59,000 करोड़ रुपये में 36 राफेल विमान खरीदने का सौदा किया था. अगले दो सालों में वायुसेना में राफेल के दो स्क्वाड्रन में 36 विमान शामिल होंगे. राफेल का पहला स्क्वाड्रन अंबाला में है. अब दूसरा पश्चिम बंगााल के हाशिमारा में होगा. राफेल अंबाला से पाकिस्तान पर और हाशिमारा से चीन पर नजर रखेगा.

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / बेरूत बंदरगाह पर गुरुवार को भयानक आग लग गई. आग के कारण पोर्ट पर ऊंची-ऊंची लपटें उठती हुई देखीं गई. एएफपी संवाददाता के अनुसार, पिछले माह विस्?फोटों के कारण थर्राए बेरूत में यह दूसरी बड़ी घटना है. इस विस्?फोट में कम से कम 190 लोगों को जान गंवानी पड़ी थी.पिछले माह हुआ यह विस्फोट इतना शक्ति?शाली था कि शहर के कई हिस्से हिल गए थे. धमाके की वजह से घरों की ख?िड़कियों के कांच तक टूट गए. पोर्ट पर बड़ी मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट रखे जाने के कारण यह विस्?फोट हुआ था.
    गुरुवार को पोर्ट पर धुएं के उठते गुबार ने लोगों को एक माह पहले के हादसे की याद ताजा कर दी. सेना के अनुसार, गोदाम में लगे ऑयल और टायरों में आग लगने के कारण यह हादसा हुआ.

    मुंबई / शौर्यपथ / महाराष्ट्र सरकार में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के ख?िलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के ख?िलाफ श?िकायत दर्ज की गई है. मुंबई पुलिस में कंगना रनौत के खिलाफ शिकायत किए जाने के बाद यह जानकारी दी गई है. दरअसल, कंगना रनौत ने बुधवार को उद्धव ठाकरे पर हमला बोलते हुए एक वीडियो जारी किया था, जिसमें वो मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती नजर आई थीं.
    बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के बाद कंगना रनौत मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार पर लगातार हमलावर हैं. उनकी शिवेसना नेताओं से बहस भी हुई थी, जिसके बाद अचानक बीएमसी द्वारा उनके ऑफिस में अवैध निर्माण को लेकर नोटिस मिल गया था. बुधवार को बीएमसी ने उनके ऑफिस का कुछ हिस्सा गिरा भी दिया था, जिसके खिलाफ कंगना हाईकोर्ट पहुंच गई थीं. हाईकोर्ट ने तुरंत इस तोडफ़ोड़ पर 30 सितंबर तक रोक लगा दी थी. गुरुवार को कोर्ट ने मामले में में अगली सुनवाई को 22 सितंबर तक के लिए टाल दिया है.
    बुधवार को ही कंगना हिमाचल से मुंबई पहुंची थीं. मुंबई पहुंचने के बाद उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर उद्धव ठाकरे पर हमला बोला था. उन्होंने वीडियो में कहा था, 'उद्धव ठाकरे, तुझे क्या लगता है कि तूने फिल्म माफिया के साथ मिलके मेरा घर तोड़ के मुझसे बहुत बड़ा बदला लिया है...आज मेरा घर टूटा है कल तेरा घमंड टूटेगा, यह वक्त का पहिया है, याद रखना हमेशा एक जैसा नहीं रहता. मुझे पता तो था कि कश्मीर पंडितों पर क्या बीती है.Ó
    इसके पहले कंगना शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत से भिड़ चुकी हैं. दरअसल, कंगना ने कहा था कि उन्हें माफिया से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें मुंबई में डर लगता है. बाद में उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से भी कर दी थी, जिसकी जमकर आलोचना हुई थी. संजय राउत ने कहा था कि उन्हें अगर मुबंई में डर लगता है तो उन्हें यहां नहीं रहना चाहिए. इसके बाद कंगना ने इसका विरोध किया था. शिवसेना कार्यकर्ताओं की ओर से प्रदर्शन किए जाने के बाद कंगना ने सुरक्षा की मांग की थी, जिसके बाद उन्हें केंद्रीय गृहमंत्रालय से वाई कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है.

       लखनऊ /शौर्यपथ / उत्?तर प्रदेश के मुख्?यमंत्री योगी आदित्?य नाथ ने प्रयागराज के निलंबित एसएसपी अभिषेक दीक्षित और महोबा के निलंबित एसपी मणिलाल पाटीदार की जायदाद की जांच विजिलेंस डिपार्टमेंट से कराने कहा है.
    अभिषेक दीक्षित को मंगलवार को और मणिलाल पाटीदार को बुधवार को सस्?पेंड कर दिया गया था. जारी सरकारी प्रेसनोट में प्रयागराज के एसएसपी अभिषेक दीक्षित पर मातहत लोगों की पोस्टिंग में भ्रष्टाचार करने, शासन का आदेश न मानने और पोलिसिंग में लापरवाही करने का आरोप लगाया गया है. इसी तरह महोबा के मणिलाल पाटीदार पर भ्रष्टाचार करने, व्यापारियों से वसूली करने और उगाही की रकम न देने पर पुलिस से उनका उत्पीडऩ कराने का आरोप है.
    इस बीच मणिलाल पाटीदार के निलंबित होने के बाद आज पहुंचे महोबा के नए एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने दो थाना इंचार्ज, एक दरोगा और एक सिपाही को सस्?पेंड कर दिया है.इन सब पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं. मणिलाल पाटीदार के खिलाफ एक व्यापारी इन्द्रकांत त्रिपाठी ने 5 तारीख को एक वीडियो वायरल कर आरोप लगाया था कि उसे एसपी को हर महीने 6 लाख रुपये की घूस देनी पड़ती है. धंधा मंद होने की वजह से जब 6 लाख रुपये देने में मजबूरी ज़ाहिर की तो उन्होंने हत्या करवाने की धमकी दी है.
    सरकार ने अब इन दोनों आईपीएस अफसरों की जायदाद की जांच कराने भी कहा है. यही नहीं, इन दोनों अफसरों के मातहत उन अफसरों की भी निशानदेही की जा रही है, जिनके ज़रिए यह उगाही और दूसरे भ्रष्टाचार किए जाते थे.यूपी के डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी इन मातहत अफसरों की जांच खुद करेंगे.

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    सेहत /शौर्यपथ / ढीला मास्क-मास्क पहनते समय ध्यान रखें कि मास्क व्यक्ति के चेहरे से चिपका हुआ होना चाहिए, ताकि ऊपर, नीचे या किसी भी दिशा से वायरस आपकी नाक और मुंह में प्रवेश न कर सकें। लेकिन कई लोग ढीला मास्क पहन रहे हैं।
    नाक के नीचे मास्क पहनना-व्यक्ति नाक से ही सांस खींचता और छोड़ता है। इसलिए मास्क पहनते समय ध्यान रखें कि आपका नाक और मुंह दोनों ढके होने चाहिए। लेकिन कई लोग सुविधा को देखते हुए मास्क को पहनते समय अपनी नाक बाहर निकाल लेते हैं, जो गलत है।
    बात करने के लिए मास्क उतारना-देखा जा रहा है कि लोग एक दूसरे से बात करते समय मास्क को चेहरे से हटा देते हैं। जो कोरोना के संक्रमण को फैलने में मदद कर सकता है। ऐसा करने से भी बचें।

    मास्क को बार-बार छूना-
    यह गलती 99 प्रतिशत लोगों को करते हुए देखा गया है। लोग मास्क पहनने के बाद थोड़ी-थोड़ी देर में उसे उतारते और पहनते रहते हैं, जो गलत आदतें हैं। ऐसा करने से आप मास्क पहनने का मकसद पूरा नहीं करते।

    मास्क की अदला-बदली
    ये गलती एक परिवार में रहने वाले सदस्यों को करते देखा जा रहा है। एक ही परिवार में रहने वाले सदस्य बाहर जाते समय एक-दूसरे से मास्क भी शेयर कर रहे हैं। जो कि गलत आदत है। याद रखें कोरोना वायरस के 50 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में व्यक्ति में कोरोना के लक्षण नहीं दिखाई देते हैं, वो बाहर से स्वस्थ नजर आता है। ऐसे में मास्क की अदला-बदली वायरस के फैलने का कारण बन सकती है।

    सेहत / शौर्यपथ / आजकल समय से पहले लोगों के आखों की रोशनी कमजोर होने लगी है, क्योंकि बदलती लाइफ स्टाइल के साथ ही हम सभी को कुछ घंटे मोबाइल या कम्यूटर स्क्रीन के सामने रहना होता है। लेकिन यदि हम अपने खान-पान में थोड़ी ध्यान दें तो शायद इस समस्या को बढ़ने से रोका जा सकता है। जानें, उन चीजों के बारे में जिनके रोज खाने से आखों की रोशनी दुरुस्त रहती है-
    हरी सब्जियां
    अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्ज‍ियों को शामिल करें। हरी पत्तेदार सब्ज‍ियों में आयरन की भरपूर मात्रा पायी जाती है, जो आंखों के लिए बहुत ही जरूरी है।
    गाजर
    गाजर का जूस पीना सेहत के लिए तो अच्छा है ही साथ ही आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। रोजाना एक गिलास गाजर का जूस पीने से आंखों पर चढ़ा चश्मा तक उतर सकता है।
    बादाम का दूध
    सप्ताह में कम से कम तीन बार बादाम का दूध पिएं। इसमें विटामिन ई होता है जो कि आंखों में किसी भी बीमारी से लड़ने के लिए फायदेमंद है।
    अंडे
    अंडे में अमीनो एसिड, प्रोटीन, सल्‍फर, लैक्‍टिन, ल्‍युटिन, सिस्‍टीन और विटामिन बी2 होता है। विटामिन बी सेल के कार्य करने में महत्‍वपूण होता है।
    मछली
    मछली में हाई प्रोटीन होता है। मछली आंखों के अलावा बालों के लिए भी बहुत अच्छी होती है।
    सोयाबीन
    आप अगर नॉन वेज नहीं खाते, तो आप सोयाबीन खा सकते हैं, यह आपकी आंखों के लिए बहुत फायदेंमंद है।

    लाइफस्टाइल /शौर्यपथ / विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 10 सितंबर को मनाया जा रहा है। इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर सुसाइड प्रिवेंशन हर साल विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस का आयोजन करती है। आत्महत्या के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए साल 2003 में इसे शुरू किया गया था। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर में तेजी से बढ़ रहे आत्महत्या के मामलों को रोकना है।
    तेजी से बढ़ें हैं आत्महत्या के मामले-
    आजकल लोगों में हताशा और निराशा बढ़ रही है। बढ़ते अवसाद के कारण आत्महत्या की प्रवृत्ति भी बढ़ी है। कोरोना काल में भी डिप्रेशन के मामले तेजी से बढ़े हैं। डिप्रेशन के कारण आत्महत्या के मामलों में भी तेजी से इजाफा हुआ है। बीते कुछ सालों में भारत ही नहीं दुनिया भर में आत्महत्या के मामले तेजी से बढ़े हैं।
    हर 40 सेकेंड में एक शख्स करता है आत्महत्या-
    विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, हर 40 सेकेंड में एक व्यक्ति आत्महत्या करता है। एक साल में करीब 8 लाख लोग आत्महत्या कर लेते हैं। जबकि सुसाइड की कोशिश करने वालों का आंकड़ा इससे भी ज्यादा है।
    जानिए इस बार की थीम-
    विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस हर साल अलग-अलग थीम पर मनाया जाता है। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 2020 की थीम 'वॉकिंग टुगेदर टू प्रिवेंट सुसाइड' है। इसका अर्थ है कि आत्महत्या के मामलों को रोकने के लिए मिलकर आगे आना और इसे रोकने के लिए काम करना।

    नईदिल्ली । शौर्यपथ । कोरोना आपदा के दौरान मध्यमवर्गीय परिवार की सबसे बड़ी चिंता लोन की EMI है । लोन से राहत की तारीख 31 अगस्त को खत्म हो गई थी उसके बाद ही बैंक से लोन पटाने काल , मेसेज आने शुरू हो गए थे जिसे 8 सितंबर तक सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के कारण स्थगित किया गया था किंतु एक बार फिर यह तारीख 28 सितंबर तक के लिए बढ़ गई । सुप्रीम कोर्ट अब इस बारे में 28 सितंबर को फैसला सुनाएगी । लॉकडाउन में आरबीआई की तरफ से दिए गए लोन मोरेटोरियम की सुविधा अगस्त के अंत के साथ ही खत्म हो गई है. अब लोन मोरेटोरियम की सुविधा और कुछ माह के लिए मिलेगी या नहीं इसके लिए 28 सितंबर तक का इंतजार करना होगा. इस मामले को लेकर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं के वकील ने कहा कि बैंक लोन की रिस्ट्रक्चरिंग के लिए स्वतंत्र हैं लेकिन ईमानदार लेनदारों पर मोराटोरियम के तहत ईएमआई के भुगतान पर मिली छूट की अवधि का ब्याज वसूलकर ऐसा नहीं किया जाना चाहिए.

              वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस अशोक भूषण, आर सुभाष रेड्डी और एम आर शाह की तीन जजों की बेंच ने सुनवाई की. मनी कंट्रोल के मुताबिक, जस्टिस अशोक भूषण की बेंच ने केंद्र और आरबीआई से कहा कि मामले में अपना जवाब जल्दी दायर करें. कोर्ट की अगली सुनवाई अब 28 सितंबर को होगी. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने रिजर्व बैंक से कंपाउंड इंटरेस्ट यानि ब्याज पर ब्याज वसूलने और मोरेटोरियमे के दौरान पीनल इंटरेस्ट लगाने पर भी जवाब मांगा है. सुप्रीम कोर्ट में अलग अलग सेक्टर्स की ओर से दलीलें रखी जा चुकी हैं.

         सरकार को आज अपना जवाब कोर्ट में दाखिल करना था लेकिन कुछ मोहलत की मांग की गई. एएनआई के मुताबिक, याचिकाकर्ताओं के वकील राजीव दत्ता ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण लाखों लोग अस्पताल में हैं. लाखों लोगों के आय का साधन खत्म हो गया है. केंद्र सरकार को अपना रुख साफ करना होगा कि वह ईएमआई के भुगतान पर छूट दे रही है या नहीं. उन्होंने कहा कि लोन की रिस्ट्रक्चरिंग से फायदा क्या हुआ. अगर ये करना ही था तो पहले क्यों नहीं किया गया. राजीव दत्ता ने कहा कि लोन पर चक्रवृद्धि ब्याज अभी भी जारी है. पिछली सुनवाई में याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया था कि इस फैसले से लोन लेने वालों पर दोहरी मार पड़ रही है क्योंकि उनसे चक्रवृद्धि ब्याज इंट्रस्ट लिया जा रहा है. ब्याज पर ब्याज वसूलने के लिए बैंक इसे डिफॉल्ट मान रहे हैं. यह हमारी ओर से डिफ़ॉल्ट नहीं है. सभी सेक्टर बैठ गए हैं लेकिन आरबीआई चाहता है कि बैंक कोरोना के दौरान मुनाफा कमाए. ठोस योजना के साथ कोर्ट आएं.

            सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामले को बार-बार टाला जा रहा है. अब इस मामले को सिर्फ एक बार टाला जा रहा है वो भी फाइनल सुनवाई के लिए. इस दौरान सब अपना जवाब दाखिल करें और मामले में ठोस योजना के साथ कोर्ट आएं. साथ ही कोर्ट ने कहा कि तब तक 31 अगस्त तक एनपीएए ना हुए लोन डिफॉल्टरों को एनपीए घोषित ना करने अंतरिम आदेश जारी रहेगा. सुप्रीम कोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए दो हफ्ते दिए. केंद्र ने मांगा दो हफ्ते का समय सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने कोर्ट से कहा, उच्चतम स्तर पर विचार हो रहा है. राहत के लिए बैंकों और अन्य हितधारकों के परामर्श में दो या तीन दौर की बैठक हो चुकी है और चिंताओं की जांच की जा रही है. केंद्र ने दो हफ्ते का समय मांगा था इस पर कोर्ट ने पूछा था कि दो हफ्ते में क्या होने वाला है? आपको विभिन्न क्षेत्रों के लिए कुछ ठोस करना होगा. बता दें कि मोरेटोरियम सुविधा खत्‍म होने के बाद लोगों के पास बैंकों से ईएमआई चुकाने के लिए मैसेज, फोन कॉल्‍स और ई-मेल्‍स आने शुरू हो गए हैं. इससे लोगों को अपने बैंक लोन अकाउंट को नॉन परफॉर्मिंग एसेट घोषित किए जाने का डर सता रहा है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में ग्राहकों को अंतरिम राहत दी है.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision