
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने किया पाटन ब्लॉक का निरीक्षण
दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने आज पाटन ब्लॉक में विभिन्न निर्माण कार्यो तथा प्रस्तावित निर्माण कार्यो के स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रगतिरत कार्यों के साइट का अवलोकन कर निर्माण कार्यों के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए। साथ ही इन्हें युद्धस्तर पर कार्य कर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने उन जगहों का निरीक्षण भी किया जहां पर महत्वपूर्ण कार्य होने हैं। डॉ. भूरे कुरमीगुंडा, सेलूद, मर्रा जैसे गांवों में पहुंचे। मर्रा में उन्होंने प्रस्तावित कृषि महाविद्यालय की भूमि तथा इंडोर स्टेडियम की भूमि देखी। यहां मौजूद इंजीनियरों ने उन्हें प्रोजेक्ट के डिटेल्स के बारे में बताया। कलेक्टर ने दोनों ही प्रोजेक्ट के संबंध में विस्तार से तकनीकी पक्षों के बारे में चर्चा की। कलेक्टर सेलूद भी पहुंचे।
यहां पर उन्होंने ऐतिहासिक प्राइमरी स्कूल के सामने ग्रामीणों से विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की। ग्रामीणों ने यहां की समस्या रखी। ग्रामीणों ने बताया कि सडक की वजह से दिक्कत है। यह दूर हो गई तो बहुत सारी समस्याएं दूर हो जाएगी। स्कूल बिल्कुल बगल से लगा है। धूल काफी उडती है। साथ ही ग्रामीणों ने यह भी कहा कि ड्रेनेज की समस्या यहां पर है सडक निर्माण के साथ ही नाली निर्माण की दिशा में मुकम्मल कार्य होगा तो लोगों के लिए काफी राहत होगी। कलेक्टर कुरमीगुंडरा भी पहुंचे यहां पर तथा अन्य स्थलों में प्रस्तावित पौधरोपण कार्यों की उन्होंने जानकारी ली। यहां पर 15 एकउ में नींबू के पौधों का रोपण का प्रोजेक्ट है। कलेक्टर ने कहा कि पौधरोपण सबसे महत्वपूर्ण अभियान है। पूरे जिले में फलदार वृक्षों के रोपण पर काम किया जा रहा है।
पाटन ब्लॉक में भी नींबू और मुनगा के रोपण पर कार्य किया जा रहा है ग्रामीणों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि मुनगा के रोपण से न केवल हरियाली का दायरा बढेगा अपितु इसके माध्यम से आंगनबाउियों में मुनगा वितरण कर सकेंगे। कुपोषण से लाडने में मुनगा अहम भूमिका निभाता है हिमोग्लोबिन के बढाने में एनीमिया से बचाने में मूंगा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके अलावा फलोद्यान का दायरा बढाने का उद्देश्य यह है कि कृषि के अलावा लोगों को अतिरिक्त आय अर्जित हो सके। कलेक्टर ने इस मौके पर ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से भी चर्चा की और उनसे प्रस्तावित विकास कार्यों के सुझाव लिए। कलेक्टर ने कहा कि सभी निर्माण कार्य तय समय पर पूरे होंगे। आजीविकामूलक गतिविधियों को ब?ावा दिया जाएगा। साथ ही पौधरोपण के कार्यक्रम को भी युद्धस्तर पर किया जाएगा। पौधों को रोपने से लेकर सहेजने तक सारी योजना बना ली गई है।
कलेक्टर ने बताया कि पाटन शहर को प्रमुख शहरों से जोडऩे वाली महत्वपूर्ण सडकों पर बडेे पैमाने पर पौधरोपण की तैयारी कर ली गई है। दौरे में प्रशिक्षु कलेक्टर जितेंद्र यादव, एसडीएम विनय पोयाम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई निगम क्षेत्र में बाहर राज्य से आने वाले लोगों को होम आइसोलेट किया जा रहा है। नोवल कोरोना वायरस के बचाव हेतु निगम क्षेत्र में अब तक कई व्यक्तियों को होम आइसोलेट किया जा चुका है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। आइसोलेटेड लोगों की निगरानी के लिए सभी जोन कार्यालय के अंतर्गत विशेष टीम गठित की गई है जो दिन में चार बार होम आइसोलेट के लोगों पर निगरानी रख रहे हैं। नोवल कोरोना वायरस कोविड-19 के अंतर्गत लॉक डाउन के दौरान अन्य राज्यों से आए हुए व्यक्तियों की सूची अथवा सूचना के आधार पर होम क्वॉरेंटाइन एवं निगरानी सुनिश्चित करने के लिए जोन आयुक्तों के निर्देशन में टीम गठित की गई है तथा बाहर से आने के बाद अपनी जानकारी छुपाने वालों के खिलाफ (एफआईआर) के निर्देश भी जारी किया गया है।
भिलाई निगम क्षेत्र में कोरोना वायरस के रोकथाम हेतु हर संभव प्रयास किए जा रहे है, निगम प्रशासन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम बनाकर बाहर से आए हुए व्यक्तियों के घरों के बाहर होम आइसोलेशन के स्टीकर लगा रहे है। भिलाई क्षेत्र में बाहर से आए हुए व्यक्ति व परिवारों को निर्धारित अवधि तक घर पर रहने की हिदायत देने के साथ ही निगरानी की जा रही है ताकि ये लोग किसी तरह से दूसरे लोगों के संपर्क में न आए और होम क्वॉरेंटाइन का पूर्णत: पालन करें। इसके अलावा जिन लोगों को होम आईसोलेट किया गया है उनके आस पास के 6-7 घरों के परिवारों के मोबाइल नं. भी लिए जा रहे है जिनसे निगम की टीम फोन करके भी पूछताछ कर रही है कि वे लोग बाहर तो नहीं निकल रहे है इसकी जानकारी ली जा रही है। दूसरे राज्यों से आने वाले व्यक्तियों की प्रतिदिन निगरानी करने भिलाई निगम, आंगनबा?ी कार्यकर्ता व शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम बनाई गई जो अलग-अलग जोन क्षेत्रों में शहर के आम नागरिकों से सूचना प्राप्त कर बाहर राज्य से आए हुए हैं उनकी जानकारी एकत्रित कर उन्हें होम आइसोलेट कर रहे है।
बाहर से आने के बाद जो लोग अपनी जानकारी छुपाएंगे या होम आईसोलशेन की प्रक्रिया में बाधा डालने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए यह आवश्यक है कि जो लोग बाहर से आ रहे है उन्हें जागरूकता दिखाते हुए निगम प्रशासन को जानकारी देनी होगी ! बाहर से आए हुए व्यक्तियों की जानकारी प्राप्त करने के लिए व्यवसायिक व सार्वजनिक क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है तथा हेल्पलाइन नंबर से संबंधित स्टीकर लगाए गए है, बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जा रहा है।
बाहर से आए हुए लोगों की मिले जानकारी तो इन नंबरों पर करें संपर्क कोरोनावायरस कोविड-19 महामारी के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु ऐसे व्यक्ति जो भिलाई शहर के वार्ड, क्षेत्र, मोहल्ला या आसपास में अन्य शहर, गांव, राज्य से आए हुए हैं उनकी जानकारी इस कार्य के लिए नियुक्त भिलाई निगम के नोडल अधिकारी जोन क्रमांक एक नेहरू नगर के जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा 7000092136, प्र. सहा. राजस्व अधि. विनोद चंद्राकर 9826685701, जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर के जोन आयुक्त सुनील अग्रहरि 7050344444, प्र. सहा. राजस्व अधि. संजय वर्मा 9669332966, जोन क्रमांक 3 मदर टैरेसा नगर के जोन आयुक्त महेंद्र पाठक 9424227177, प्र. सहा. राजस्व अधि. परमेश्वर चंद्राकर 9826947891, जोन क्रमांक 4 खुर्सीपार की जोन आयुक्त प्रीति सिंह 7697590459, प्र. सहा. राजस्व अधि. बालकृष्ण नायडू 9425245007, सेक्टर क्षेत्र जोन क्रमांक 5 के प्रभारी कार्यपालन अभियंता सुनील जैन 9425555648, प्र. सहा. राजस्व अधि. मलखान सिंह सोरी 9977421330 के मोबाइल नंबर पर संपर्क करके दे सकते हैं।
दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जितेन्द्र साहू ने बेेमेतरा जिले का दौरा कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने सर्वप्रथम बेेमेतरा पहुंचकर मां भद्रकाली का आशीर्वाद प्राप्त किया फिर कांग्रेस भवन पहुंचकर जिला संगठन का प्रभार संभाला। अपने बेमेतरा प्रवास के दौरान प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जितेन्द्र साहू ने जिलाधीश से मुलाकात की। इस दौरान कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए किए जा रहे प्रशासनिक उपायों और बाहर से आ रहे मजदूरों के बारे में उन्होने जानकारी ली। जिलाधीश को श्री साहू ने बेमेतरा में नये कांग्रेस भवन निर्माण हेतु जमीन आबंटन का प्रस्ताव सौंपा और किसानों को समय पर बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की ओर ध्यानाकर्षण कराया।
साहू ने कांग्रेस भवन पहुंचकर जिला अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन की गतिविधियों के बारे में चर्चा की। इस दौरान विधायक आशीष छाबड़ा की मौजूदगी में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी और पूर्व मंत्री डीपी धृतलहरे को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए जितेन्द्र साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सर्वे में जनता की संतुष्टि के पैमाने पर देश में दूसरे क्रम में आने को गौरवशाली क्षण बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों विशेषकर मनरेगा के हत चल रहे कार्य की सराहना की। इसके अलावा बेमेतरा जिले में मंत्री रविन्द्र चौबे एवं विधायकद्वय, आशीष छाबड़ा व गुरुदयाल सिंह बंजारे के नेतृत्व में जनभावना के अनुरुप विकास की तेज रफ्तार की भी भूरि-भूरि प्रशंसा की। बेमेतरा प्रवास के दौरान श्री साहू के साथ समाजसेवी मोन्टू तिवारी भी शामिल थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग जिले में शीघ्र ही पुलिस का रेंज स्तरीय साइबर थाना अस्तित्व में आने वाला है। गृह विभाग ने इस थाने का कार्यक्षेत्र निर्धारण कर तैयारी शुरू कर दी है। इस थाने में दुर्ग पुलिस रेंज के सभी पांच जिले दुर्ग, राजनांदगांव, कबीरधाम, बालोद व बेेमेतरा शामिल रहेंगे। इस थाने के शुरु हो जाने से अनलाइन ठगी के पेशेवर अपराधियों पर शिकजा कसने में आसानी होगी।
ऑनलाइन ठगी के बढ़ते अपराध को देखते हुए दुर्ग में पुलिस का साइबर थाना खुलने जा रहा है। इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने अधिसूचना जारी करने की तैयारी शुरू कर दिया है। इस थाने के खुल जाने से साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसना पुलिस के लिए वर्तमान से अधिक आसान हो जाएगा। इस थाने के लिए कार्यक्षेत्र का निर्धारण हो चुका है। दुर्ग रेंज के सभी पांच जिलों से संबंधित साइबर अपराध की कायमी और विवेचना इसी थाने में होगी।
गौरतलब रहे कि वर्तमान में सायबर से जुड़े मामलों की कायमी संबंधित क्षेत्र के थाने में दर्ज की जाती है। लेकिन पृथक थाना खुल जाने के बाद दुर्ग जिला ही नहीं वरन पुलिस रेंज में शामिल राजनांदगांव, कबीरधाम, बालोद और बेमेतरा जिले में पेश आने वाले साइबर मामले इसी थाने में दर्ज किया जाएगा।
यहां पर यह बताना भी लाजिमी होगा कि हाल के वर्षों में ऑनलाइन ठगी, बैंकों से धोखाधड़ी, एटीएम का पिन नंबर पूछकर ठगी करने के अलावा फेसबुक, वाट्सएप, इंस्ट्राग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी जैसे अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। इसके अलावा बाल पोर्नोग्राफी और दुव्र्यवहार जैसे मामलों पर भी तेजी आई है। ऑनलाइन बाल पोर्नोग्राफी को भी साइबर अपराध की श्रेणी में रखा गया है। हाल के कुछ महीनों के भीतर नाबालिग बच्चियों से संबंधित अश्लील विडियो सोशल साइट पर अपलोड करने वालों के खिलाफ संबंधित थानों में अपराध दर्ज हो चुके हैं। अब साइबर थाना शुरू होने के बाद इस तरह के अपराध को रोकने में आसानी हो सकती है।
वर्तमान में शहर से लेकर गांव तक सोशल नेटवर्किंग साइट्स का उपयोग होने लगा है। लेकिन अनेक लोगों में सोशल नेटवर्किंग साइट्स के उपयोग की जानकारी का अभाव बना हुआ है। इसी वजह से सोशल साइट्स पर आने वाले फर्जी मैसेज और लुभावने ऑफर से प्रभावित होकर अनेक लोग आर्थिक ठगी का शिकार हो जाते हैं। इस तरह के अपराध को रोकने में दुर्ग में खुलने जा रहा साइबर थाना कारगर साबित हो सकेगा।
अभी काम कर रही है साइबर सेल
कम्प्यूटर आधारित तथा सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए होने वाले अपराधों की विवेचना के लिए अभी जिलों में साइबर सेल गठित की गई है। दुर्ग साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक गौरव तिवारी हैं। जिले के सभी थानों में साइबर अपराध के मामले पर कायमी के बाद साइबर सेल को विवेचना की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। इसके बाद अपराधी पकड़ में आने के बाद कायमी वाले थाना आगे की कार्यवाही को अंजाम देते हैं। लेकिन साइबर थाना खुलने के बाद पांच जिलों के साइबर अपराध की कायमी और विवेचना एक ही जगह से होगी।
BHILAI / SHOURYAPATH / खुर्सीपार शिवाजी नगर में 3 करोड़ की लागत से इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। इस निर्माण कार्य की प्रारंभिक प्रक्रिया शुरु हो गई है। रविवार को महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव निर्माण प्रक्रिया का जायजा लेने पीडब्ल्यूडी के अफसरों के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इंडोर स्टेडियम का नक्शा देखा और निर्माणी एजेंसी को आवश्यक निर्देश दिए। महापौर ने निर्माणी एजेंसी को इंडोर स्टेडियम का काम तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए।
बता दें कि खुर्सीपार शिवाजी नगर में जोन कार्यालय के पास इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। 3 करोड़ की लागत से बनने वाले इस स्टेडियम के निर्माण के लिए केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने जून 2019 में भूमिपूजन किया था। अब इस स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव आज इसी निर्माण प्रक्रिया का अवलोकन करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान महापौर देवेन्द्र यादव कार्यप्रगति से संतुष्ठ नजर आए और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
bhilai / shouryapath / एम्स रायपुर में कोरोना वार्ड प्रभारी भिलाई निवासी चिकित्सक की रिपोर्ट पॉजीटिव आने से हड़म्प मच गया है। प्रशासन ने चिकित्सक पर कोरोना संक्रमण की पुष्टि होते ही उनके निवास वाले जुनवानी रोड कोहका स्थित कुबेर इन्क्लेव अपार्टमेंट को सील कर कंटेनमेंट जोन घोषित दिया है। आज सुबह नगर निगम की टीम ने पूरे इलाके को सैनिटाइज किया। वहीं पीडि़त चिकित्सक को एम्स रायपुर में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
भिलाई शहर के जुनवानी रोड पर कोहका इलाके के पॉश कालोनी कुबेर इन्क्लेव अपार्टमेंट को देर रात जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर सील कर दिया। प्रशासन ने इस कालोनी के निवासी 44 वर्षीय चिकित्सक के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद यह कदम उठाया। कालोनी में किसी के भी आने जाने पर रोक लगा दी गई है। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे ने निगम आयुक्त को ऐहतियात बरतने के निर्देश दे दिए हैं। जिस चिकित्सक की जांच रिपोर्ट में पॉजीटिव आई है वह एम्स रायपुर के कोरोना वार्ड का प्रभारी है।
पिछले तीन महीनों से चिकित्सक भिलाई से अप डाउन करते हुए एम्स में कोरोना पीडि़तों का उपचार कर रहा था। उनकी पत्नी भी पेशे से चिकित्सक है। लॉकडाउन के दौरान इस चिकित्सक दंपत्ति के बच्चे घर से बाहर नहीं निकलते थे। चिकित्सक दंपत्ति भी कोरोना संक्रमण से बचाव के सारे नियम का पालन करते देखे गए हैं। बावजूद इसके एम्स के कोरोना वार्ड प्रभारी की रिपोर्ट पॉजीटिव आ जाने से कुबेर इन्क्लेव अपार्टमेंट सहित आसपास के इलाके में विशेष सर्तकता बरती जा रही है। पीडि़त चिकित्सक को एम्स रायपुर में इलाज के लिए भर्ती कर परिवार के सदस्यों का सेम्पल जांच हेतु भेज दिया गया है।
रायपुर । शौर्यपथ । दंगा फसाद का नही बीमारी का कर्फ्यू है , पुलिस अंकल रहम करो शायद यही कह रहा होगा डंडे खाने वाला शख्स । मामला रायपुर से जुड़ा हुआ है आज फेसबुक में भाजपा नेता गौरी शंकर श्रीवास की वाल में एक वीडियो देखें जिसमे एक पुलिस वाले द्वारा आम जनता को बेरहमी से डंडे से पिटाई का दृश्य था । वीडियो किसी ने बनाया होगा । इस वीडियो में जिस तरह पुलिस अधिकारी द्वारा बाइक सवार और साइकिल सवार पर डंडे बरसाए जा रहे थे देख कर ऐसा लगा मानो रायपुर में कर्फ्यू किसी प्रकृतिक आपदा का नही दंगा फसाद के कारण लगा हो और मार खाने वाला छत्तीसगढ़ का आम नागरिक नही कोई दरिंदा हो । आखिर ऐसा क्या कारण है कि पुलिस प्रशासन को सख्ती दिखाने के लिए कानून का पालन करवाने के लिए इतना सख्त होना पड़ा । क्या आम जनता पर इस तरह प्रहार सही है ? हो सकता है जिसकी पिटाई हुई हो उसने गलती की हो किन्तु खुलेआम किसी नागरिक के साथ इस तरह पेश आना क्या सही है । ऐसा करके क्या संदेश देना चाहती है पुलिस प्रशासन ? भाजपा नेता के फेसबुक वॉल में उल्लेख उरला टी आई द्वारा किया गया कार्य बताया जा रहा है । क्या पुलिस के आला अधिकारी मामले को संज्ञान लेंगे या मामला दब जाएगा । क्योकि वीडियो में जिस भी व्यक्ति को डंडे पड़ रहे थे उसके हाव भाव प्रतिक्रिया से ऐसा जरा भी प्रतीत नही हो रहा कि वह इस घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे पाएगा । कोरोना आपदा में मिडिल क्लास और निम्न वर्ग वैसे ही दो जून की रोटी के लिए संघर्षरत है ऐसे में खिलाफत या शिकायत का शायद प्रश्न ही नही उठता । किन्तु वीडियो के वाइरल होने से शायद उच्च अधिकारी , गृह मंत्री और प्रदेश के मुखिया मामले को संज्ञान में ले और मामले की निष्पक्ष जांच कर वीडियो की सच्चाई का पता लगवाए क्योकि आम मिडिल क्लास जनता को डंडे की मार से ज्यादा पेट की मार का सामना करना पड़ रहा है ।
विडिओ देखने के लिए लिक पर क्लीक कीजिये
दुर्ग । शौर्यपथ । अवैध व्यापार पर लगाम लगाने में दुर्ग निगम सदैव से उदासीन रहा । शहर के पटरी पार इलाके में पिछले साल भी सालो से चल रहे पानी पाउच की फैक्ट्री पर निगम द्वारा समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने के बाद कार्यवाही की गई । अब एक नया मामला सामने आया है । पटरी पार क्षेत्र में स्थित कादंबरी नगर में सेव नमकीन की फैक्ट्री संचालित है । आवासीय क्षेत्र में संचालित इस उद्योग के मालिक का कहना है कि शासन से सभी अनुमति प्राप्त है । हो सकता है अनुमति भी मिली हो किन्तु आवासीय इलासके में शासन से सेव , नमकीन उद्योग के लिए अनुमति किस आधार पर दी गई जबकि परिसर के आज बाजू आवासीय इलाका है साथ ही प्रथम तल में जो फेक्ट्री संचालित है उसके भूतल में निवास स्थान है । बता दे कि सेव फेक्ट्री में बड़ी बड़ी भट्टियों का उपयोग होता है इस स्थिति में सुरक्षा मानकों का भी विशेष ख्याल रखना पड़ता है । क्या आवासीय कॉलोनी में इस तरह के लघु उद्योग के लिए आवासीय बिल्डिग का व्यवसायिक उपयोग कर संचालन कर्ता द्वारा शासन की आंख में धूल झोंका जा रहा है ? क्या दुर्ग निगम मामले को संज्ञान में ले निष्पक्ष जांच व कार्यवाही करेगा ?
नई दिल्ली / शौर्यपथ / कोविड-19 महामारी के कारण लागू लॉकडाउन में पुलिस महानिरीक्षक (कानपुर रेंज) मोहित अग्रवाल ने सार्वजनिक स्थान पर मास्क नहीं पहनने के कारण जुर्माना अदा किया. इसके साथ ही उन्होंने लॉकडाउन के दिशानिर्देशों का पालन करने की महत्ता का उदाहरण सामने रखा. अग्रवाल ने थाना प्रभारी(बर्रा) रणजीत सिंह से कहा कि वह उनसे बिना मास्क पहने बाहर निकलने पर जुर्माना वसूल करें. जिसके बाद एसएचओ ने चालान बनाया और आईजी को एक प्रति सौंपी और आईजी ने मौके पर ही 100 रुपये का जुर्माना दिया. अग्रवाल ने बाद में पीटीआई-भाषा को बताया कि वह निरीक्षण के लिए शुक्रवार को बर्रा गए थे और अपने वाहन से बिना मास्क पहने बाहर निकल आए थे.
आपको बता दें कि मोहित अग्रवाल हाल ही में कानपुर के कोरोना हॉटस्पॉट शिवनगर दौरे पर थे और इस दौरान उन्होंने मास्क नहीं पहना था और गाड़ी से उतरने के बाद वह अपने अफसरों के दिशा-निर्देश देने लगे. जैसे ही उन्हें याद आया कि उन्होंने मास्क नहीं पहना है, वह तुरंत अपनी गाड़ी से मास्क लगाकर पहन लिये.
हालांकि सबसे दिलचस्प बात यह है कि आईजी मोहित अग्रवाल ने अपनी भूल मानते हुए खुद का चालान कटवाया. यह चालान सार्वजनिक स्थान पर मास्क नहीं पहनने की धारा के तहत 100 रुपए का चालान काटा गया. चालान कटवाने के जरिए वह यह भी संदेश देना चाहते थे कि कानून सबके लिए बराबर है. और कोई भी इसका उल्लंघन करेगा तो उसे सजा मिलेगी. सिर्फ इतना ही नहीं मास्क पहनकर पूरी एरिया का निरीक्षण भी किया.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
