Google Analytics —— Meta Pixel
May 23, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35927)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5926)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने चयनित शिक्षकों के नामों की घोषणा की
  रायपुर/शौर्यपथ /राज्य शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2023 के लिए 52 शिक्षकों के नाम की घोषणा आज राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने की। चयनित शिक्षकों को आगामी वर्ष शिक्षक दिवस के मौके पर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। यहां यह उल्लेखनीय है कि राजभवन के दरबार हॉल में आज राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन के मुुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आयोजित गरिमामय समारोह में 52 शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार वर्ष 2022 से सम्मानित किया गया तथा आगामी वर्ष सम्मानित होने वाले शिक्षकों के नामों की घोषणा की गई।
    स्कूल शिक्षा मंत्री ने समारोह में राज्य शिक्षक सम्मान पुरस्कार वर्ष 2023 के लिए दंतेवाड़ा जिले की व्याख्याता श्रीमती नेहा नाथ और शिक्षक एलबी कुमारी माधुरी उके, सरगुजा जिले की प्रधान पाठक कुमारी मधु सोनवानी और व्याख्याता श्रीमती नीतु सिंह यादव, सूरजपुर जिले की व्याख्याता एलबी श्रीमती रीता गिरी और प्रधान पाठक कुमारी विनिता सिंह, बालोद जिले के व्याख्याता एलबी श्री धमेंन्द्र कुमार साहू और व्याख्याता डॉ. भरतलाल साहसी, जशपुर जिले के व्याख्याता एलबी श्री टुमनु गोसाई और श्री अयोध किशोर गुप्ता, सुकमा जिले की प्रधान पाठक श्रीमती जयमाला और श्री हपका मुत्ता, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के सहायक शिक्षक श्री नीलकंठ कोमरे और अंगद सलामें, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले की सहायक शिक्षक श्रीमती स्वप्निल सिंह पवार और शिक्षक एलबी अर्चना सामुएल मसीह, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के व्याख्याता एलबी श्री मानस साहू और सहायक शिक्षक एलबी श्री महादीप जंघेल, उत्तर बस्तर कांकेर जिले के व्याख्याता श्री सेवक राम निषाद और व्याख्याता एलबी श्री पवन कुमार सेन, कोण्डागांव जिले की व्याख्याता श्रीमती तनुजा देवांगन और उच्च श्रेणी शिक्षक श्रीमती सरस्वती नाग, कोरिया जिले की सहायक शिक्षक एलबी श्रीमती श्वेता सोनी और श्रीमती अर्पणा मिश्रा, राजनांदगांव जिले के व्याख्याता एलबी श्री गोकुल दास जंघेल और श्री जयप्रकाश साहू के नामों की विधिवत् घोषणा की।
    राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2023 के लिए चयनित शिक्षकों में नारायणपुर जिले की शिक्षक एलबी श्रीमती कविता हिरवानी और व्याख्याता एलबी श्रीमती लता मानिकपुरी, जांजगीर-चांपा जिले के व्याख्याता एलबी श्री दिनेश कुमार चतुर्वेदी और सहायक शिक्षक एलबी श्री कामता प्रसाद सिंह, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सहायक शिक्षक एलबी सुनिता यादव और व्याख्याता श्री पूनम सिंह साहू, बेमेतरा जिले की सहायक शिक्षक एलबी सुश्री हिमकल्याणी और व्याख्याता एलबी श्री भुवनलाल साहू, महासमुंद जिले के व्याख्याता श्री प्रमोद कुमार कन्नौजे और व्याख्याता एलबी श्री शैलेन्द्र कुमार नायक, बलरामपुर जिले के शिक्षक श्री श्याम कुमार गुप्ता और प्रधान पाठक श्री विनोद कुमार पंथ, मुंगेली जिले के शिक्षक एलबी डॉ. श्री सत्यनारायण तिवारी और प्रधान पाठक श्री जितेन्द्र गेंदले, गरियाबंद जिले के सहायक शिक्षक एलबी श्री डिगेश्वर कुमार साहू और उच्च श्रेणी शिक्षक श्री किशोर कुमार निर्मलकर, धमतरी जिले की व्याख्याता एलबी श्रीमती ज्योति मगर और डॉ. आशीष नायक, रायगढ़ जिले की प्रधान पाठक डॉ. मनीषा त्रिपाठी और सुशील कुमार गुप्ता, कोरबा जिले के व्याख्याता श्री भुपेन्द्र कुमार राठौर और सहायक शिक्षक श्रीमती वसुंधरा कुर्रे, जगदलपुर जिले की व्याख्याता श्रीमती मीरा हिरवानी और मोहम्मद अकबर खान, बीजापुर जिले के प्रधान पाठक श्री पवन कुमार सिन्हा और शिक्षक एलबी श्री ककेम नारायण के नाम शामिल हैं।

रायपुर । शौर्यपथ । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्म दिवस 23 अगस्त के दिन मुख्यमंत्री बघेल के वह ओ एस डी मनीष बंछोर एवं आशीष वर्मा तथा राजनीतिक…

- 8 सितम्बर को ग्राम ठेकवा में आयोजित होने वाले भरोसे का सम्मेलन की तैयारी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
- सड़क दुर्घटना के दृष्टिगत घुमंतू पशुओं को कांजी हाऊस में रखने के कार्य में गति लाने के दिए निर्देश
- मतदान जागरूकता कार्यक्रम में गति लाने के दिए निर्देश
- 9 सितम्बर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन
- साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न
राजनांदगांव/शौर्यपथ /कलेक्टर  डोमन सिंह ने कहा कि 8 सितम्बर को ग्राम ठेकवा में भरोसे का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों को इसके लिए आवश्यक तैयारी एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के संबंध में सभी नोडल अधिकारियों से उनके कार्यों के संबंध में जानकारी ली और सभी को प्राथमिकता के साथ निर्वाचन कार्य को करने के निर्देश दिए। उन्होंने ईव्हीएम की सुरक्षा, बैलेट पेपर, पोस्टल बैलेट एवं ईटीपीबीएस, वेबकास्टिंग, कर्मचारी कल्याण सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केन्द्रों में पेयजल, छांव सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहे। दिव्यांगजनों के लिए रैम्प की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने स्ट्रांग रूम के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिए ऐसे क्षेत्र जहां औसत से कम मतदान हुआ है, वहां बच्चे अपने अभिभावकों को पोस्ट कार्ड के माध्यम से मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। स्वीप अंतर्गत विभिन्न संस्थाओं में मतदान जागरूकता संबंधित कार्यक्रम का आयोजन करने के निर्देश दिए। साथ ही ऐसे कार्यक्रमों में स्काउट एवं गाईड को शामिल करने के लिए कहा। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं संस्थाओं में मतदान जागरूकता के लिए पोस्टर लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 9 सितम्बर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को विहित प्रपत्र में जानकारी देने के निर्देश दिए। उक्त दिशा-निर्देश कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कही।
   कलेक्टर  सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटना के दृष्टिगत घुमंतू पशुओं को कांजी हाऊस में रखने के कार्य में गति लाने के लिए कहा। उन्होंने इसके लिए कांजी हाऊस का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे पंचायत जहां सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए जनसामान्य जागरूक हैं एवं उनमें व्यवहार परिवर्तन आया है, ऐसे चरवाहों एवं पशुपालकों को चिन्हांकित कर सम्मानित करने कहा। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र में स्मार्ट टीवी के माध्यम से बच्चों को दी जा रही शिक्षा की जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य प्राथमिकता देते हुए करने कहा। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों में गंभीर कुपोषण को दूर करने के कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेडक्रास द्वारा संचालित जनऔषधि केन्द्र में व्हील चेयर एवं अन्य मेडिकेडेट वस्तुएं रखने के लिए कहा। कलेक्टर ने जिला प्रशासन द्वारा कौशल विकास अंतर्गत दिए जा रहे सिलाई प्रशिक्षण, ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण, कम्प्यूटर प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने सिंगल यूज प्लास्टिक के तहत डोंगरगांव एवं छुरिया में कम कार्रवाई होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना, बेरोजगारी भत्ता, स्वास्थ्य शिविर, चिटफण्ड की निवेशकों की राशि, मछली घर, लाईब्रेरी, निक्षय मित्र सहित शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार ने कहा कि जिले के सभी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में 11 से 16 सितम्बर तक जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहां शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन, श्रम पंजीयन सहित अन्य कार्यों की मानिटरिंग करने के लिए कहा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, संयुक्त कलेक्टर  विरेन्द्र सिंह, एसडीएम राजनांदगांव  अरूण वर्मा, संयुक्त कलेक्टर खेमलाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी एसडीएम, तहसीलदार अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

     बालोद /शौर्यपथ /संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित की जाने वाली कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के ग्राम उसरवारा निवासी श्रवण बाधित बुजुर्ग धनीराम के लिए सौगातों भरा रहा। जनदर्शन में आज श्रवण बाधित   धनीराम ने कलेक्टर   कुलदीप शर्मा से मुलकात कर अपनी समस्याओं की जानकारी दी। कलेक्टर   शर्मा ने धनीराम की समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को तलब कर धनीराम को तत्काल श्रवण यंत्र प्रदान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने श्रवण बाधित धनीराम को मौके पर ही श्रवण यंत्र प्रदान किया। कलेक्टर के पहल पर तत्काल श्रवण यंत्र मिलने से धनीराम बहुत ही अभिभूत नजर आ रहे थे। उन्होंने कलेक्टर श्री शर्मा की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा एवं जिला प्रशासन के प्रति विनम्र आभार माना है। श्री धनीराम ने जिला कार्यालय बालोद में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम की भूरी-भूरी सराहना भी की। जनदर्शन में श्रवण यंत्र मिलने से बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रहे धनीराम ने बताया कि अधिक उम्र होने के कारण उनको सुनने में बहुत कठिनाई होती थी। लेकिन अब श्रवण यंत्र मिलने से उन्हें सब कुछ स्पष्ट सुनाई देने लगा है।
  कलेक्टर  शर्मा ने जिले के विभिन्न गांवों से आए आम लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर उनकी मांगों एवं समस्याओं को सुना। आज जनदर्शन में आए विकासखंड डौंडीलोहारा के ग्राम रेंघई निवासी दिव्यांग श्रीमती लता बाई ने पेंशन दिलाने, ग्राम पिंगाल निवासी श्रीमती सुखमा बाई ने राशन कार्ड बनाने, ग्राम दूबचेरा निवासी श्री दर्शन सिंह ने प्राथमिक शाला भवन में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कराने, बालोद विकासखंड के ग्राम परसाही निवासी श्री अशोदिया बाई निषाद ने जमीन का पट्टा दिलाने करने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर   शर्मा ने जनदर्शन में आए आम लोगो के मांग एवं समस्याओं से संबंधित सभी आवेदनों का परीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री शशांक पाण्डेय, सयंुक्त कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा सहित जिले के सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

शासकीय भूमि के आबंटन संबंधी कुल 20 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी
   रायपुर/शौर्यपथ / राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अध्यक्षता में आज यहां उनके रायपुर निवास स्थित कार्यालय में शासकीय भूमि के आबंटन  प्रस्तावों पर विचार हेतु अंतर्विभागीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने शासकीय भूमि के आबंटन संबंधी आवेदनों पर अधिकारियों के साथ चर्चा कर भूमि आबंटन हेतु कुल 20 प्रस्तावों को स्वीकृति दी।
     इस अवसर पर सचिव राजस्व श्री नीलम नामदेव एक्का, विशेष सचिव वित्त  श्रीमती शीतल शाश्वत वर्मा तथा आवास एवं पर्यावरण विभाग के उप सचिव श्री तिर्की उपस्थित रहे।

मर्रा के कृषि महाविद्यालय को मिला नया भवन, हाइटेक नर्सरी और टिश्यू कल्चर लैब भी
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किया लोकार्पण, सवा पाँच करोड़ रुपए की लागत से बना है भवन
सेवानिवृत्त 1500 शिक्षकों का शिक्षक दिवस के अवसर पर किया सम्मान
    रायपुर/शौर्यपथ /आज मैं जिस मुकाम पर पहुँचा हूँ उसमें मेरे गुरुजनों का योगदान रहा है। जिस स्कूल परिसर में हम खड़े हैं। वो बहुत पुराना है। यहाँ विनोबा भावे का आगमन हुआ था और यहाँ उन्होंने भूदान के लिए लोगों को प्रेरित किया था। आज जिस अवसर पर मैं यहाँ आया हूँ। वो शिक्षक दिवस का है। मैं पूर्व राष्ट्रपति और शिक्षक डा. राधाकृष्णन को भी नमन करता हूँ। यह बात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज पाटन ब्लाक के ग्राम मर्रा में संत विनोबा भावे महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के नवनिर्मित महाविद्यालय का लोकार्पण करने और शिक्षक दिवस के अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान कार्यक्रम के दौरान कही। इसके साथ ही इस महाविद्यालय में हाइटेक नर्सरी, टिश्यू कल्चर प्रयोगशाला, इंप्लीमेंट शेड, बीज भंडार गृह, कृषक विश्राम गृह, तीन खाद गोदाम व महाविद्यालय के 2 अतिरिक्त कक्षों को लोकार्पण किया। शिक्षक दिवस के अवसर पर यहाँ 1500 सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
     समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि मर्रा में स्थापित कृषि महाविद्यालय के तकनीक से खेती-किसानी में सुधार होगा। आधुनिक खेती से उत्पादन में बढ़ोतरी होगी। प्रदेश में 10 हजार गौठान बनाये गए है। जिसमें आज 6 हजार गौठान स्वावलम्बी हो गए है। प्राथमिक शिक्षा विस्तार के लिए 700 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल ख़ोले गए है। स्कूल जतन योजना के तहत स्कूलों का जीर्णाेद्धार किया गया है। 30 हजार टीचरों की भर्ती की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर वातावरण बनाना सरकार की मंशा है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति, यहाँ के रहन सहन, खान-पान  को पहचान दिला कर स्वाभिमान को बढ़ावा देने का काम सरकार कर रही है। पुरखो के बनाये परम्परा को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 30 हजार शिक्षक भर्ती हुई है। प्रदेश में 23 कृषि महाविद्यालय खोले जा चुके है। कृषि में क्रांतिकारी परिवर्तन लाना सरकार की सोच है।
     कृषि मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार का पूरा फोकस किसान और किसानी को बढ़ावा देना है। कृषि को उन्नत तकनीक से क्षेत्र के साथ प्रदेश के किसानों को लाभान्वित करने में यह महाविद्यालय सहायक होगी। कार्यक्रम को शिक्षा विद श्री सैयद फाजिल ने भी सम्बोधित किया।
मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों ने महाविद्यालय परिसर में लगे कृषि विभाग के प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।
       पाँच करोड़ रुपए की लागत से बना है कृषि महाविद्यालय- संत विनोबा भावे कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र मर्रा (पाटन) को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लगभग 87 एकड़ भूमि आबंटित की गई है जिसके अंतर्गत कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान हेतु नवीन महाविद्यालय भवन जो कि समस्त शैक्षणिक सुविधाओं से सुसज्जित है एवं 3730 वर्गमीटर में विस्तारित है, जिसकी लागत लगभग 5 करोड़ 25 लाख रूपये है। यहां पर कृषि, शिक्षा एवं अनुसंधान कार्य हेतु स्मार्ट क्लास रूम, सम्मुनत प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, खेलकूद एवं एन.एस.एस., पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति आदि की सुविधाएं विद्यार्थियों को प्रदान की जा रही है। कालेज कैम्पस पूर्णतः वाई-फाई एवं इंटरनेट से जुड़ा हुआ है। विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र में अनुसंधान हेतु 72 एकड़ में कृषि प्रक्षेत्र का विकास किया गया है, जहां हाइटेक नर्सरी का निर्माण किया गया है। जिसकी लागत लगभग 1 करोड़ रूपये की है जो कि लगभग 15 एकड़ क्षेत्र में विस्तारित है। हाइटेक नर्सरी में विभिन्न प्रकार के फलों एवं सब्जियों तथा फूलों का पौधा तैयार करके कृषकों को वितरण किया जाता है ताकि कृषकगण इनका प्रयोग करके आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। टिशू कल्चर प्रयोगशाला का निर्माण लगभग 2.50 करोड़ की लागत से किया गया है, जहां केला, गन्ना, बांस, गुलाब एवं अन्य पौधों का टिशू कल्चर के माध्यम से विकास कर किसानों का वितरित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ मंडी बोर्ड के सहयोग से बीज भंडार गृह इम्प्लीमेंट शेड एवं कृषक प्रशिक्षण हेतु कृषक विश्राम गृह का निर्माण लगभग 2.37 करोड़ में किया गया है। 200 मेट्रिक टन क्षमता वाले 3 खाद खोदामों का भी निर्माण 32.93 लाख की लागत से किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा पर हुआ अमल
  रायपुर/शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अंतर्गत डे-एनयूएलएम के विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान करने वाले सामुदायिक संगठकों के मानदेय में 03 हजार रूपए की वृद्धि की गई है।
   इस संबंध में छत्तीसगढ़ मंत्रालय (महानदी भवन) नवा रायपुर से जारी आदेश के तहत डे-एनयूएलएम अंतर्गत कार्यरत 208 सामुदायिक संगठकों को पूर्व मानदेय 15 हजार रूपए में 20 प्रतिशत वृद्धि की गई है, जिससे अब उन्हें 3 हजार रूपए अर्थात् 18 हजार रूपए मानदेय दिए जाएंगे।

  रायपुर /शौर्यपथ /मुख्यमंत्री शाला जतन योजना के अंतर्गत हुए कार्यों के 8000 से भी अधिक स्कूलों का शुभारंभ किया गया। शिक्षा का क्षेत्र हमारी सरकार की प्राथमिकता में रही है।
     2100 करोड़ रुपए की लागत से शालाओं का मरम्मत हुआ। पहले जनभागीदारी से स्कूल भवनों का निर्माण होता था, आज 1300 शिक्षकों में ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे हैं, मैं उन्हें बधाई देता हूँ।
    मुख्यमंत्री ने इसे न केवल सोचा बल्कि कर दिखाया। स्कूल शिक्षा विभाग ननिहाल का भविष्य गढ़ने का काम करता है। मैं विभाग के अधिकारियों को बधाई देता हूँ, शिक्षा में निरंतर नवाचार हो रहा है, इसका पूरा श्रेय हमारे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी को है। छत्तीसगढ़ को शिक्षित और समृद्ध राज्य बनाने में आप सभी शिक्षक पहल करें यही मेरी कामना है।
    5 साल में 30,000 शिक्षकों की नियुक्ति अपने आप में एक इतिहास है। लगभग 5 लाख बच्चे आज 700 से ज्यादा स्वामी आत्मानंद स्कूलों में पढ़ रहे हैं।

किसानों से ‘पास मशीन’ से ही खाद लेने अपील
     रायपुर/शौर्यपथ /छत्तीसगढ़ शासन कृषि विभाग के निर्देशानुसार राज्य के समस्त जिले के कृषकों को गुणवत्तायुक्त बीज, उर्वरक तथा कीटनाशक दवाई उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि आदान विक्रय केन्द्रों का लगातार निरीक्षण तथा अनियमितता पर कार्यवाही की जा रही है।  शासन के निर्देशानुसार अनुदान प्राप्त उर्वरकों का विक्रय पास मशीन के माध्यम से किया जाना अनिवार्य है, पास मशीन से विक्रय पश्चात् ही उर्वरकों का अनुदान निर्माता कंपनी को प्राप्त होता है। इसलिये फुटकर उर्वरक विक्रेता किसी भी परिस्थिति में बिना पास के अनुदान प्राप्त उर्वरकों का विक्रय नही करना चाहिये तथा कृषकों को उर्वरक विक्रय किये बिना भी कतिपय कंपनियों के किसी प्रकार के प्रलोभन में आकर पास से उर्वरक स्कंध नही घटाना चाहिये।
      फुटकर उर्वरक विक्रेताओं द्वारा उर्वरकों के बिना वास्तविक बिक्री के फर्जी (फेक) पास सेल करने का प्रयास किया जा सकता है, इसलिये राज्य के समस्त जिले के विभिन्न अनुविभागों में नियुक्त अनुविभागीय कृषि अधिकारी, विकासखंडो में नियुक्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं उर्वरक निरीक्षकों को नियमित रूप से उर्वरक विक्रय केन्द्रों की निगरानी करने तथा उर्वरक विक्रय केन्द्रों में उपलब्ध भौतिक स्कंध एवं पास में उपलब्ध स्कंध का मिलान करने तथा दोनो स्कंध में भिन्नता पाये जाने पर उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के तहत तत्काल कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये है। कृषि विभाग ने कृषकों से भी अपील की है कि पास के माध्यम से उर्वरकों का क्रय करें तथा पक्का बिल अवश्य प्राप्त करें।

नई दिल्ली /शौर्यपथ /तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन बेटे उदयनिधि स्टालिनके सनातन धर्म पर विवादित बयान को लेकर बीजेपी हमलावर है, इस पर अब कांग्रेस के नेता केसी वेणुगोपाल ने…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)