Google Analytics —— Meta Pixel
May 23, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35926)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5926)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

  रायपुर/शौर्यपथ /आपसी सुलह (राजीनामा) के जरिए मामलों का निपटारा करने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के तत्वाधान में शनिवार 9 सितम्बर 2023 को देशव्यापी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) बिलासपुर द्वारा प्रदेश के सभी जिला न्यायालयों एवं व्यवहार न्यायालयों में भी लोक अदालत आयोजित किए जाएंगे। जिसमें जिला न्यायालय, एवं तालुका न्यायालय (व्यवहार न्यायालय) में लंबित शमनीय अपराध के प्रकरण मोटर दुर्घटना दावा से संबंधित प्रकरण, 138 एनआई एक्ट, के अंतर्गत चेक बाउंस का प्रकरण धारा 125 दण्ड प्रक्रिया संहिता तथा मेट्रोमोनियल डिस्प्युट के अलावा जल कर, संपत्ति कर, राजस्व संबंधी प्रकरण ट्रैफिक चालान, भाड़ा नियंत्रण आबकारी से संबंधित प्रकरण एवं बैंक विद्युत संबंधी प्री-लिटिगेशन प्रकरण, राजस्व न्यायालय खंडपीठ में खातेदारों के मध्य आपसी बंटवारे, वारिसों के मध्य बटवारे, दूरसंचार विभाग, नगर निगम, नगर पालिका परिषद् में वसूली संबंधी लंबित प्रकरण प्री-लिटिगेशन प्रकरण, याददाश्त के आधार पर बंटवारा, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, बैंक रिकवरी प्रकरण, कब्जे के आधार पर बंटवारा, दंड प्रकिया संहिता 145 के कार्यवाही के मामले, रेन्ट कंट्रोल एक्ट, सूखाधिकार से संबंधित मामलों के साथ-साथ विक्रय पत्र, दानपत्र और वसीयतनामा के आधार पर नामांतरण के मामले तथा अन्य प्रकृति के सभी मामले सम्मिलित और चिन्हांकित कर आपसी राजीनामा के आधार पर नेशनल लोक अदालत के माध्यम से निराकृत किया जावेगा।

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह
52 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान से होंगे सम्मानित
           रायपुर/शौर्यपथ / शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन के मुख्य आतिथ्य में 05 सितंबर 2023 को प्रातः 10 बजे से राजभवन के दरबार हॉल में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल करेंगे और अति विशिष्ट अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री श्री रविन्द्र चौबे और विशिष्ट अतिथि संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधीश यादव होंगे।
       शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 52 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 48 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान और 4 शिक्षकों को प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित 48 शिक्षिकों में से प्रत्येक को 21-21 हजार रूपाए की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के महान विभूतियों की स्मृति में दिए जाने वाले पुरस्कार से सम्मानित होने वाले प्रत्येक शिक्षक को 50-50 हजार रूपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
राज्य स्मृति पुरस्कार
        शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश के 04 महान साहित्यिक विभूतियों के नाम पर 04 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से नवाजा जाएगा। इनमें रायपुर जिले की प्रधान पाठक सुश्री ममता अहार को ’’डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्मृति पुरस्कार’’, कोण्डागांव जिले की प्रधान अध्यापक श्रीमती मधु तिवारी को ’’डॉ. मुकुटधर पाण्डेय स्मृति पुरस्कार’’, रायगढ़ जिले की व्याख्याता श्रीमती रश्मि वर्मा को ’’डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार’’ और खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले की शिक्षक एलबी श्रीमती इन्दिरा चन्द्रवंशी को ’’श्री गजानन्द माधव मुक्तिबोध स्मृति पुरस्कार’’ प्रदान किया जाएगा।
राज्य शिक्षक पुरस्कार-2022
      राज्य शिक्षक पुरस्कार वर्ष 2022 से सम्मानित होने वाले 48 शिक्षकों में से कांकेर जिले के शिक्षक एल.बी. श्री कृष्णपाल राणा और शिक्षक एल.बी. श्रीमती रूखमणी साहू, नारायणपुर जिले के सहायक शिक्षक एल.बी. श्री देवेन्द्र कुमार देवांगन और प्रधान पाठक श्रीमती ब्रजेश्वरी रावटे, जगदलपुर जिले के शिक्षक श्री महेश कुमार सेठिया और व्याख्याता श्री रमेश कुमार उपाध्याय, दंतेवाड़ा जिले के सहायक शिक्षक एल.बी. श्री खेमलाल सिन्हा और उच्च श्रेणी शिक्षक श्रीमती उषा भूआर्य, बालोद जिले के सहायक शिक्षक एल.बी. श्री श्रवण कुमार यादव और सहायक शिक्षक एल.बी. श्रीमती पुष्पलता साहू, राजनांदगांव जिले के सहायक शिक्षक एल.बी. श्री तुलेश्वर कुमार सेन और शिक्षक एल.बी. श्री पारूल चतुर्वेदी, दुर्ग जिले के प्रधान पाठक श्री यशवंत कुमार पटेल और शिक्षक एल.बी. सुश्री के. शारदा, कबीरधाम जिले की शिक्षक श्रीमती यक्ष चंद्राकर और प्रधान पाठक श्री शिव कुमार बंजारे, बेमेतरा जिले की शिक्षक एल.बी. श्रीमती ज्योति बनाफर और व्याख्याता एल.बी. श्रीमती सुषमा शुक्ला शर्मा, महासमंुद जिले के व्याख्याता एल.बी. श्री अनिल कुमार प्रधान और सहायक शिक्षक एल.बी. श्री डोलामणी साहू, गरियाबंद जिले के सहायक शिक्षक एल.बी. श्री संतोष कुमार तारक और सहायक शिक्षक एल.बी. श्रीमती लताबेला मोंगेंरे के नाम शामिल है।
         इसी प्रकार वर्ष 2022 राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए रायपुर जिले के सहायक शिक्षक एल.बी. श्री उत्तम कुमार देवांगन और सहायक शिक्षक एल.बी. डॉ. श्रीमती गोपा शर्मा, धमतरी जिले के व्याख्याता एल.बी. श्री राजूराम साहू और सहायक शिक्षक एल.बी. श्री दीनबुधु सिन्हा, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सहायक शिक्षक एल.बी. श्री विनोद कुमार डड़सेना और प्रधान पाठक श्रीमती आशा साहू, जांजगीर चांपा जिले के सहायक शिक्षक एल.बी. श्री राजेश कुमार सूर्यवंशी और व्याख्याता एल.बी. श्री अनुराग तिवारी, रायगढ़ जिले के व्याख्याता एल.बी. श्री भोजराम पटेल और सहायक शिक्षक एल.बी. श्री संतोष कुमार पटेल, बिलासपुर जिले के व्याख्याता एल.बी. श्री सुशील कुमार पटेल और सहायक शिक्षक एल.बी. श्री रामधन पटेल, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले की सहायक शिक्षक एल.बी. श्रीमती अदिति शर्मा और सहायक शिक्षक एल.बी. श्री भीष्म प्रसाद त्रिपाठी, कोरबा जिले के सहायक शिक्षक एल.बी. श्री गोकुल प्रसाद मार्बल और शिक्षक श्री मुकुन्द केशव उपाध्याय, जिला सक्ती के सहायक शिक्षक एल.बी. श्री पुष्पेन्द्र कुमार कौशिक और सहायक शिक्षक एल.बी. श्रीमती मीरा देवांगन, कोरिया जिले के सहायक शिक्षक एल.बी. श्री रूद्र प्रताप सिंह राणा और व्याख्याता प्रभारी प्राचार्य डॉ. विनोद पाण्डेय, सूरजपुर जिले की व्याख्याता श्रीमती निशा सिंह और सहायक शिक्षक एल.बी. श्री दिनेश कुमार साहू, सरगुजा जिले की व्याख्याता श्रीमती अनामिका चक्रवर्ती और व्याख्याता एल.बी. श्री अंचल कुमार सिन्हा, बलरामपुर जिले के व्याख्याता प्रभारी प्राचार्य श्री बाबूलाल लहरे और सहायक शिक्षक एल.बी. श्री रमेश कुमार साकेत का नाम शामिल है।

भाजपा कार्यकर्ताओं को भी पता है 15 साल तक रमन सरकार में कमीशनखोरी भ्रष्टाचार हुआ था

     रायपुर/ शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के आरोप पत्र लॉन्चिंग कार्यक्रम से जनता तो दूर रही भाजपा के नेता और कार्यकर्ता भी नहीं पहुंचे कुर्सियां खाली रही है। प्रदेश की जनता और भाजपा के नेता और कार्यकर्ता जो 15 साल तक शोषित और प्रताड़ित थे। वो अमित शाह के साथ मंच में बैठे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, अजय चंद्राकर, नारायण चंदेल के भ्रष्ट और कमीशनखोरी वाले चरित्र को जानते और पहचानते हैं। उन्हें पता है की 15 साल तक इन्हीं नेताओं ने इस प्रदेश को लूटने का काम किया था जो आज एक जनकल्याणकारी सरकार के ऊपर झूठे आरोप लगाकर ओछी राजनीति कर रहे हैं इसलिए अमित शाह के कार्यक्रम से दूरी बना लिये।
       प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के आरोप पत्र लॉन्चिंग कार्यक्रम से जनता ने दूरी बनाकर चुनाव के पहले ही भाजपा को परिणाम बता दिया। एक ओर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खुले मैदान में हुई सभा में युवाओं का जनसैलाब उमड़ा था चार लाख से अधिक युवा राहुल गांधी को सुनने आये। वहीं दूसरी ओर भाजपा के नेता अमित शाह के कार्यक्रम की कुर्सियां खाली थी भाजपा का चरित्र प्रदेश की जनता जानती है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रायपुर में अमित शाह के कार्यक्रम की जो दुर्दशा हुई वही हाल सराईपाली के कार्यक्रम में हुई कार्यक्रम में भीड़ जुटाने उड़ीसा से लोगों को लाया गया तब कहीं जाकर कुछ भीड़ इकट्ठा हो पाई थी। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार विधानसभा में विधेयक पारित कराकर 76 प्रतिशत आरक्षण का कानूनी अधिकार दिया है। वह सिर्फ राजभवन में हस्ताक्षर नही होने के चलते लंबित है। अमित शाह को प्रदेश की जनता को बताना चाहिए कि आखिर प्रदेश के आरक्षण बिल को राजभवन में क्यों रुकवाया गया? राजभवन किसके इशारे के चलते उक्त बिल पर साइन नहीं कर रही है? इसे समझ में आता है कि भाजपा आरक्षण विरोधी है और आरक्षित वर्ग को उनके अधिकार से रोकने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। प्रदेश सरकार के द्वारा सदन में बहुमत से पारित कराई गई बिल को भी रोकने षड्यंत्र कर सकती है।

शौर्यपथ/ राजनांदगांव/ शांतिनगर चिखली वार्ड न 6 में कैलाश धाम मंदिर परिसर से प्रतिदिन प्रभातफेरी का शुभारंभ किया गया,जिस कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद व महापौर मधुसूदन यादव द्वारा किया गया। सर्व विदित है कि राम-मंदिर शिलान्यास 2021 के समय से,जन मानस तक राम की महिमा व वातावरण को राम-मय करने क्षेत्र के युवाओं का योगदान सराहनीय रहा,और कार्यक्रम लगातार सफलता पूर्वक चलता रहा।वर्ष 2021-22 में कोरोना महामारी की वजह से लाकडाउन लगा,जिस कारण से प्रभातफेरी कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था,जो अब तक लंबित रहा।
3 सितंबर से मधुसूदन यादव के आगमन व ललित नायडू के नेतृत्व में प्रभातफेरी का शुभारंभ कर दिया गया, श्री यादव ने कहा कि,आज के बदलते पाश्चात्य संस्कृति के बीच आने वाले पीढी को,धर्मरक्षक युवाओं के माध्यम से हि धर्ममय कार्यक्रम करके हि धर्मराह दिखाया जा सकता है,ये एक अच्छी पहल है,जिसके माध्यम से सुबह-सुबह ब्रम्हमुहूर्त में समाज के बीच राम की महिमा का गुनगान कर,सामाजिक सौहार्द को संबल दिया जा सकता है।और इस तरह का कार्यक्रम हर वार्ड में करने की अपील की गई।

उपरोक्त कार्यक्रम में ललित नायडू,खुमान वर्मा,भागवत निषाद,किरण निषाद ,लोकेश जैन ,निरज तिवारी व अन्य वार्ड वासीयों की उपस्थिति रही l

नगरी। शौर्यपथ समाचार

ग्राम बिरनपुर में जलजीवन मिशन में पानी टंकी निर्माण में काम कर रहे एक मजदूर की मौत ट्रैक्टर पलटने से हो गई।
नगरी थाने से मिली जानकारी के अनुसार मृतक रामदेव, पिता कारी सादा, उम्र 30, ग्राम गंगजाला, सरसा बिहार निवासी, ट्रैक्टर क्रमांक C G 05/10 A V 5950 चला रहा था। नदी पार करते समय अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होने से पलट गई। मृतक का ट्रैक्टर में दबने से मौत हो गई।
ग्रामीणों का कहना है की प्रतिबंध के बावजूद रेत खनन का काम ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है यही वजह है दुर्घटना घटी पर अब लीपापोती की जा रही है। कहा जा रहा है की मृतक ट्रैक्टर लेकर नहाने गया था।

-उलटा लटकाने की धमकी देने पर पीसीसी महामंत्री ने किया करारा प्रहार : शाह बताएं - देश भर के भ्रष्टाचारी नेताओं की भाजपा में कैसे हो रही एंट्री ?-अडानी की…

दुर्ग। शौर्यपथ ।श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर समिति की आवश्यक बैठक आयोजित की गयी जिसमें इस वर्ष क्वांर नवरात्र पर्व दिनांक 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक विशेष आयोजन किया जावेगा यह निर्णय लिया गया.

   प्रतिवर्ष शारदीय क्वांर नवरात्र पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, आयोजन को सफल बनाने एवं कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने हेतु समित्ति की आवश्यक बैठक आयोजित की गयी जिसमें सर्वसम्मति से इस वर्ष क्वांर नवरात्र पर्व उत्सव बड़े धूमधाम से बनाने का निर्णय लिया गया  । समित्ति के अशोक राठी ने बताया कि शहर के प्रसिद्ध श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा, दुर्ग में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। 

     क्वांर नवरात्र पर्व में उत्सव बनाया जावेगा जिसमें आकर्षित लाइट, टेंट एवं फूल से साज सज्जा कराई जा रही है, इसके साथ साथ फूल की आकर्षित साज-सज्जा कलकत्ता के मशहूर कलाकरों द्वारा की जावेगी ।    सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर में प्रत्येक नवरात्रि में लगभग 400 से अधिक ज्योति कलश की स्थापना की जाती है। इस बार भी ज्योति कलश की स्थापना होगी, ज्योति कलश की बुकिंग मन्दिर परिसर में 1 अक्टूबर तक होगी, ज्योति कलश की बुकिग मंदिर परिसर में की जा रही है. । .अशोक राठी ने बताया कि दिनाँक 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर अप्रैल तक माँ दुर्गा मंदिर प्रतिदिन प्रातः 9 बजे माता जी का महाभिषेक किया जावेगा, जोकि धर्मप्रेमियों द्वारा परिवार सहित उपस्थित होकर किया जावेगा, माता जी के अभिषेक हेतु मन्दिर परिसर में बुकिंग चालू है.

     ज्ञात हो कि छोटी छोटी बालिकाओं को कन्या माता के रूप में पूजा जाये, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ एवं कन्या भूर्ण हत्या बंद हो इस आह्वान को लेकर विगत कई वर्षों से श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा, दुर्ग में प्रतिवर्ष क्वांर नवरात्र पर्व में छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा कन्या का आयोजन किया जाता है इस वर्ष भी कन्या भोज का ऐतिहासिक आयोजन आयोजित होगा जिसमें सभी के सहयोग से पूरे देश का सबसे बड़ा कन्या भोज कराने केआ प्रयास किया जावेगा, एवम भजन संध्या एवं जसगीत का आयोजन होगा जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भजन एवं जस गायकों द्वारा प्रस्तुति दी जावेगी, 

     बैठक समाप्ति पर समित्ति के दिवंगत सदस्यों को 2 मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी.

      बैठक में राजेन्द्र साहू, अध्यक्ष जिला सहकारी बैक, विठ्ठल दास भूतड़ा, गौतम जैन, गोपाल शर्मा, अशोक राठी, नवल अग्रवाल, महेश टावरी, किशोर जैन, अजय शर्मा, राजेश शर्मा, मनोज भूतड़ा, सुरेश गुप्ता, रवि पीडियार, नरेंद्र गुप्ता, प्रवीण भूतड़ा, गुड्डू कश्यप, डब्बू चंद्रवंशी, कुलेश्वर साहू, पिंकी गुप्ता, राहुल शर्मा, मनोज गुप्ता, ललित शर्मा, राजू पुरोहित, प्रकाश टावरी, सतबीर शर्मा, विकेश मिश्रा, मनोज शर्मा, बसंत शर्मा, रमेश गुप्ता, निर्मल शर्मा, ओमप्रकाश टावरी, विकाश पुरोहित, जीतू राठी, रितेश मेहरा, सुरेश देवांगन, सरोज यादव, विकाश राठी, बुधराम निर्मलकर, अर्जित शुक्ला, ईशान शर्मा, शिशु शुक्ला, मनोज टावरी, मनोज जैन, हेमा राठी, मनीष सेन, दीपक पुरोहित, सोनल सेन, प्रकाश सिन्हा, एवं समित्ति के सैकड़ो सदस्य उपस्थित थे..

काहिरा/शौर्यपथ /भारतीय वायु सेना के हवा से हवा में ईंधन भरने वाले IL-78 विमान ने 'ब्राइट स्टार-23 युद्धाभ्यास' के दौरान मिस्र वायु सेना के विमान में ईंधन भरा. भारतीय वायु…
नई दिल्ली/शौर्यपथ /हरियाणा के पलवल से नई दिल्ली जा रही एक पैसेंजर ट्रेन रविवार को पटरी से उतर गई. इस घटना में किसी यात्री के हताहत होने की कोई सूचना…
नोएडा/शौर्यपथ /नोएडा के गार्डंस गैलेरिया मॉल के एक बार में शनिवार रात हिंसक झड़प हो गई. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यह…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)