
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
रायपुर /शौर्यपथ / आवासहीनों और कच्चे कमरे वाले परिवारों को पक्का आवास मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत स्थायी प्रतीक्षा सूची में शामिल शेष सभी 6 लाख 99 हजार 439 पात्र परिवारों को आवासों की स्वीकृति का निर्णय लिया गया।
# सामाजिक आर्थिक एवं जातिगत जनगणना वर्ष 2011 की सर्वे सूची में शामिल होने से वंचित रह गए ऐसे परिवार जो आवासहीन है उन्हें राज्य सरकार द्वारा अपने मद से आवास उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में ग्रामीण आवास न्याय योजना की घोषणा की थी। इस योजना के नीति निर्धारण एवं क्रियान्वयन के संबंध में मंत्रिपरिषद की बैठक में निर्णय लिया गया।
प्रदेश में जरूरतमंद परिवारों की आवश्यकता एवं समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के अनुसार कुल 47,090 परिवार ऐसे पाए गए है जो आवासहीन है और इनका नाम सर्वे सूची 2011 में नही है। मुख्यमंत्री ग्रामीण न्याय योजना के लिए का शत प्रतिशत राशि राज्य सरकार द्वारा आवास निर्माण के लिए दी जाएगी। वर्ष 2023-24 के बजट में राज्य सरकार ने इस योजना के लिए 100 करोड़ का बजट प्रावधान किया है।
# मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा आज नवा रायपुर में आयोजित राजीव युवा मितान सम्मेलन में शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के हित में सीधी भर्ती के पदों पर 03 वर्ष की परिवीक्षा अवधि में प्रथम 3 वर्ष में क्रमशः वेतनमान के न्यूनतम का 70, 80 एवं 90 प्रतिशत स्टायपेण्ड दिये जाने के प्रावधान को समाप्त करने की बड़ी घोषणा की गई । जिसे मंत्रिपरिषद की बैठक में अनुमोदित किया गया।
# डिप्लोमाधारी और डिग्रीधारी स्टाफ नर्सेस को दी गई 3 एवं 4 वार्षिक वेतन वृद्धि की वसूली पर आगामी आदेश तक रोक लगाए जाने का निर्णय लिया गया।
# मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुपालन में सिविल सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं के हित में एक बड़ा फैसला लिया गया। जिसके तहत मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य सेवा परीक्षा नियम, 2008 में संशोधन का अनुमोदन किया गया।
जिसमें आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा संबंधी अंतिम चयन सूची जारी किए जाने के पश्चायत प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा तथा अंतिम चयन परिणाम की अंक सूचियां अभ्यर्थियों के ऑनलाइन एकाउन्ट उपलब्ध करायी जाएगी। राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के परिणाम के साथ ही उक्त परीक्षा के विज्ञापित वर्ग एवं उपवर्गवार कट-ऑफ अंक जारी किए जाएंगे।
साक्षात्कार या व्यक्तित्व परीक्षण अब 150 अंक के स्थान पर 100 अंक का होगा।
# गोधन न्याय योजना के तहत गोठानों से संबद्ध स्व-सहायता समूहों एवं प्राथमिक सहकारी समितियों को कम्पोस्ट विक्रय पर प्रोत्साहन (बोनस) राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया। स्व सहायता समूहों को 8 जुलाई 2022 से 7 जुलाई 2023 तक प्रति किलोग्राम कम्पोस्ट विक्रय पर एक रूपए प्रति किलो प्रोत्साहन राशि के मान से कुल 12.32 करोड़ रूपए तथा प्राथमिक सहकारी समितियों को प्रति किलो 10 पैसे की दर से कुल 13.55 लाख रूपए प्रोत्साहन (बोनस) राशि दिए जाने का निर्णय लिया गया।
# बांध सुरक्षा अधिनियम, 2021 में निहित प्रावधान के तहत् राज्य बांध सुरक्षा संगठन के लिए मुख्य अभियन्ता के पद सृजन की स्वीकृति प्रदान की गई।
# भारत स्काउट गाईड जिला संघ रायपुर को प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना हेतु ग्राम माठ, जिला रायपुर में आवंटित शासकीय भूमि की निर्धारित प्रब्याजि या भू-भाटक को माफ कर निःशुल्क में आवंटन करने का निर्णय लिया गया।
# छत्तीसगढ़ निषाद केवट समाज को शैक्षणिक (छात्रावास) तथा सामाजिक भवन के लिए ग्राम फुण्डहर, जिला रायपुर में आबंटित शासकीय भूमि की निर्धारित प्रब्याजि राशि में छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
# श्री कल्याण सेवा आश्रम, अमरकंटक द्वारा छत्तीसगढ़ में आदिवासी एवं पिछड़ा वर्ग के कल्याण हेतु संस्कार अध्ययन शाला, चिकित्सालय एवं गौशाला निर्माण हेतु श्रीमती सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा समिति जिला राजनांदगांव के स्वामित्व की भूमि को सशर्त आबंटित किए जाने का निर्णय लिया गया।
# संस्था प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय अंबिकापुर जिला सरगुजा को अतिक्रमित शासकीय भूमि के व्यवस्थापन पर आवंटित नजूल भूमि की निर्धारित प्रब्याजि राशि में छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
# छत्तीसगढ़ मोटरयान कराधान अधिनियम 1991 के द्वितीय अनुसूची के भाग- एक के स्पष्टीकरण में संशोधन प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
# छत्तीसगढ़ वेतन पुनरीक्षण नियम, 2017 के अंतर्गत ग्रेड पे 8700 का वेतन मैट्रिक्स में तत्स्थानी लेवल 15 में कोष्टिकाएं निर्धारण हेतु गुणांक 2.57 को 2.67 करने का निर्णय लिया गया।
# सेरीखेड़ी में मंत्रालयीन सेवा के अधिकारी एवं कर्मचारियों हेतु विशेष आवासीय योजना सेरीखेड़ी रायपुर में विकसित भूखण्डों के पात्रता में संशोधन का निर्णय लिया गया। योजना के लाभ की पात्रता सूची में न्यायिक सेवा श्रेणी के अधिकारी-कर्मचारियों सहित अन्य को शामिल किया गया है।
# वर्ष 2023-24 की शेष अवधि के लिये सीलबंद बोतलों में देशी/विदेशी मदिरा प्रदाय व्यवस्था में संशोधन प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
# मुख्यमंत्री जी द्वारा नगर पंचायत कोसीर, नगर पंचायत जरहागांव के गठन तथा नगर पंचायत माना-कैम्प को नगर पालिका में उन्नयन हेतु की गई घोषणा के संबंध में निर्धारित मापदण्ड में छूट प्रदान करने करने का निर्णय लिया गया।
# नगरीय निकाय क्षेत्र में उद्योग विभाग द्वारा विकसित औद्योगिक क्षेत्रों में स्थापित औद्योगिक इकाईयों को संपत्ति कर में छूट दिये जाने का महत्वपूर्ण निर्णय मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया।
शौर्यपथ/ राजनांदगांव/ शांतिनगर चिखली वार्ड न 6 में कैलाश धाम मंदिर परिसर से प्रतिदिन प्रभातफेरी का शुभारंभ किया गया,जिस कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद व महापौर मधुसूदन यादव द्वारा किया गया। सर्व विदित है कि राम-मंदिर शिलान्यास 2021 के समय से,जन मानस तक राम की महिमा व वातावरण को राम-मय करने क्षेत्र के युवाओं का योगदान सराहनीय रहा,और कार्यक्रम लगातार सफलता पूर्वक चलता रहा।वर्ष 2021-22 में कोरोना महामारी की वजह से लाकडाउन लगा,जिस कारण से प्रभातफेरी कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था,जो अब तक लंबित रहा। 3 सितंबर से मधुसूदन यादव के आगमन व ललित नायडू के नेतृत्व में प्रभातफेरी का शुभारंभ कर दिया गया, श्री यादव ने कहा कि,आज के बदलते पाश्चात्य संस्कृति के बीच आने वाले पीढी को,धर्मरक्षक युवाओं के माध्यम से हि धर्ममय कार्यक्रम करके हि धर्मराह दिखाया जा सकता है,ये एक अच्छी पहल है,जिसके माध्यम से सुबह-सुबह ब्रम्हमुहूर्त में समाज के बीच राम की महिमा का गुनगान कर,सामाजिक सौहार्द को संबल दिया जा सकता है।और इस तरह का कार्यक्रम हर वार्ड में करने की अपील की गई। उपरोक्त कार्यक्रम में ललित नायडू,खुमान वर्मा,भागवत निषाद,किरण निषाद ,लोकेश जैन ,निरज तिवारी व अन्य वार्ड वासीयों की उपस्थिति रही l
जब भी हमें अवसर मिला लोगों को ताकत देने का काम किया- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
सांसद राहुल गांधी ने राजीव युवा मितान सम्मेलन के अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए कहा
प्रदेश में शासकीय नियुक्तियों में स्टाइपेंड व्यवस्था समाप्त
कौशल विकास से बढ़े रोजगार, छत्तीसगढ़ में हो रहा बढ़िया काम
पूरे देश में धान की सबसे ज्यादा कीमत छत्तीसगढ़ में
राजीव युवा मितान सम्मेलन में उमड़ा युवाओं का उत्साह
रायपुर । शौर्यपथ । हमने छत्तीसगढ़ में आम जनता से जो वायदे किये थे वो पूरे किये। किसानों का कर्ज माफ किया। बिजली बिल हाफ कर दिया, छत्तीसगढ़ में किसानों को धान के लिए सही दाम दिया। आज आप सभी प्रदेशों को देख लीजिए, लिस्ट निकालिये, धान के लिए सबसे ज्यादा पैसा कहाँ मिलता है। जवाब मिलेगा छत्तीसगढ़। जहाँ भी हम जाते हैं वायदा निभाते हैं। यह बात सांसद श्री राहुल गांधी ने नवा रायपुर में आयोजित राजीव युवा मितान सम्मेलन के मौके पर कही।
इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में शासकीय नियुक्तियों में स्टाइपेंड व्यवस्था समाप्त करने की घोषणा की। कार्यक्रम में श्री राहुल गांधी ने शानदार कार्य कर रहे सभी संभागों के राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों का सम्मान भी किया। इस मौके पर नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। साथ ही जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित वायदे से ज्यादा काफी टेबल बुक का विमोचन भी किया।
युवाओं की अभूतपूर्व उपस्थिति में हुए इस सम्मेलन में सांसद राहुल गांधी ने कहा हमने यहाँ रोजगार सृजन पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया। मैंने मुख्यमंत्री बघेल जी से कहा कि छत्तीसगढ़ में अलग अलग स्किल हैं। हर जिले में आप कुछ अलग सा बनाते हो। छोटे उद्यमियों को बैंक लिंकेज मिलना चाहिए। मैंने उनसे कहा कि आपका फोकस इन पर होना चाहिए, इसकी मार्केटिंग हो, मुझे खुशी है कि बघेल जी ने इस पर अच्छा काम किया है। इससे लाखों युवाओं के लिए रोजगार का रास्ता खुला है। छत्तीसगढ़ देश का केंद्र है। आपको देश का लाजिस्टिकल सेंटर बनना चाहिए। आप इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कीजिए ताकि छत्तीसगढ़ हिंदुस्तान का लाजिस्टिक सेंटर बन पाये। आप दुनिया को छत्तीसगढ़ से जोड़िये। इससे छत्तीसगढ़ के प्रोडक्ट केवल भारत ही नहीं, दुनिया में भी जाएं। मुझे लगता है कि छत्तीसगढ़ की सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है।
श्री गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के विकास के लिए युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी है। इसलिए ही हमने राजीव युवा मितान क्लब बनाये हैं। हर क्लब को एक लाख रूपए मिल रहे हैं। तीन लाख युवाओं को हमने क्लब में जोड़ा है। हमने पेसा कानून के माध्यम से आदिवासियों को उनके हक दिलाए। आदिवासी का मतलब इस देश की धरती के सबसे पहले आप मालिक हैं। मतलब जमीन पर जंगल पर जल पर आपका हक पहला बनता है।
श्री राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान के डीएनए में प्यार है मोहब्बत है। हम सबसे पहले हिंदुस्तानी हैं। हम सबको एक दूसरे के साथ जुड़कर मोहब्बत के साथ इज्जत के साथ रहना है। यह सबसे पुराना मैसेज है जिसे हमने भारत जोड़ो यात्रा में दिया। नफरत से और हिंसा से देश आगे नहीं जा सकता। हिंसा से देश की अर्थव्यवस्था नहीं बढ़ती। जब सबको एक साथ लाया जाता है तो देश जुड़ता है। छत्तीसगढ़ का भविष्य आपका है। आपको छत्तीसगढ़ का भविष्य संवारना है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि पांच साल पहले जब राहुल गांधी जी आये थे तो उन्होंने कहा था कि ऐसी योजनाएं बनाएं जिससे आम आदमी को लाभ हो, आदिवासियों को लाभ हो, किसानों को लाभ हो। हमने ऐसी योजनाएं बनाई जिससे लोगों को लाभ हुआ। किसानों को लाभ मिला। छत्तीसगढ़ में हम प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस नहीं लेते। पूरे छत्तीसगढ़ की जनता का भरोसा हमारे साथ है। युवा राष्ट्र की संपत्ति है और इस ऊर्जा का सही उपयोग हमें करना है। हम युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दे रहे हैं। हम लोगों को अधिकार संपन्न बनाते हैं। प्रधानमंत्री नेहरू जी से लेकर मनमोहन सिंह जी तक जब तक हमें अवसर मिला, लोगों को ताकत देने का काम किया है। पहली बार युवाओं का ऐसा मेला छत्तीसगढ़ में दिखाई दे रहा है। राजीव युवा मितान क्लब को हर साल एक लाख रुपए दिया जा रहा है ताकि हमारे युवा साथी अपने गाँव की संस्कृति, खेलकूद और शासन की जानकारी भी वंचित वर्गों तक पहुँच पाए। ये दिन रात मेहनत करते हैं इन सब तक ये शासन की योजनाओं की जानकारी देते हैं। आने वाले पाँच सालों में हमने दस से बारह लाख रोजगार के सृजन का लक्ष्य रखा है। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने अपना अमूल्य समय देने के लिए श्री राहुल गांधी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, सांसद दीपक बैज, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन ने भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा ने स्वागत भाषण किया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डा. चरणदास महंत, सांसद श्रीमती फूलोदवी नेताम, श्रीमती रंजीत रंजन, कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू, पंचायत विकास मंत्री रविंद्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, सहकारिता मंत्री मोहन मरकाम, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, संसदीय सचिव तथा निगम मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित थे।
दुर्ग । शौर्यपथ । नेहरू नगर चौक से पुलगांव चौक की आज की स्थिति देखे तो शहर खूबसूरत नजर आता है रात के समय इस मार्ग पर सफर एक सुखद अनुभव का एहसास देता है सड़को के दोनो तरफ कई शासकीय कार्यालय है और इन कार्यालयों की बाउंड्री वॉल पर विभागीय चित्र शहर की खूबसूरती को और बढ़ा रहे किंतु शहर की यह खूबसूरती उनको रास नहीं आ रही जिनके घरों में एक एक कोने की सफाई के लिए कर्मचारियों की फौज होती है मजाल है जो इनके घरों के आस पास घरों के बाउंड्री वॉल में कही दाग भी नजर आ जय किंतु यही शहर के सभ्रांत महानुभावों द्वारा उन दीवारों को गंदा किया जा रहा जो शासकीय संपत्ति है ।
ऐसे महानुभाव अभी शहर में दो तीन ही दिखे है जिनके द्वारा शहर के शासकीय दीवारों पर राजनीतिक अपील लिखी जा रही है जो शायद फीकी पड़ जाए किंतु दुबारा इस पर वाइटवॉश संभव नहीं ।
शहर में भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह खुराना जो बड़े व्यापारी और भाजपा के नेता है साथ ही दुर्ग विधान सभा से दावेदार भी है के द्वारा 60*70 स्थानों पर भाजपा प्रचार की वॉल पेंटिंग करवा दी गई है वही इस मामले में शहर विधायक वोरा भी पीछे नहीं है उनके द्वारा भी यही कार्य किया गया । एक विधायक प्रत्याशी दावेदार तो एक वर्तमान विधायक और पुनः 7 वी बार विधायक प्रत्याशी दावेदार है जिन्होंने खूबसूरत शासकीय दीवारों पर प्रचार संदेश अंकित कर दिया शुरुवात तो हो चुकी अब देखा देखी इसकी तादात बढ़ेगी और जिस सुंदर मार्ग को स्व मोतीलाल वोरा के नाम पर रखा गया बदसूरत हो जायेगा ।
शहर को खूबसूरत बनाने का कार्य तो पीडब्ल्यूडी विभाग ने कर दिया किंतु इस खूबसूरती को बरकरार रखने का जिम्मा नगर पालिका निगम दुर्ग को है । आप देखना यह है कि नगर पालिका निगम दुर्ग द्वारा इन सिद्धांत नेताओं पर कार्यवाही होती है या इनको पूरी छूट मिलती है शहर की दीवारों को गंदा करने की ।
शहर को खूबसूरत बनाने के वादे वर्तमान समय में राजनेता ही करते हैं उनके वादे सुनकर राम जनता भी खुश होती है कि शहर को सुंदर रखने की दिशा में नेताओं द्वारा प्रयास सफल होगा किंतु जिस प्रकार से यही राजनेता शहर के शासकीय दीवारों को गंदा कर रहे हैं तो क्या यह शहर की सफाई की और सुंदरता की जो बात करते हैं वह सिर्फ दिखावा है इन नेताओं की नैतिक जिम्मेदारी स्वयं बनती है कि शहर को साफ सुथरा रखने में उनका भी पूरा योगदान हो । परंतु दुर्ग शहर में ऐसा कहीं नजर नहीं आ रहा है अभी तो शुरुआत है अभी तो चुनाव अपने पूरे रंग पर नहीं है अभी आचार संहिता नहीं लगी आगे देखिए शहर और बदसूरत होगा या फिर नेता अपनी नैतिक जिम्मेदारी मानते हुए शहर को साफ रखने में अपना योगदान देंगे ..
दुर्ग। शौर्यपथ । दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे ने दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा से दुर्ग रेलवे स्टेशन के सामने सड़क पर खड़े ई रिक्शा की वजह से बढ़ रही दुर्घटनाओं को रोकने यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए कठोर कदम उठाने की मांग किया है।पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे ने बताया कि दुर्ग रेलवे स्टेशन के सामने सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े ई रिक्शा की वजह से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं,बार बार जाम की स्थिति निर्मित होने से भी लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।सीधे तौर पर कहा जाय तो ई रिक्शा चालकों की मनमानी और रेलवे के जिम्मेदार अफसरों की लापरवाही के चलते आम लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं।बेअंकुश ई रिक्शा चालकों ने दुर्ग रेलवे स्टेशन की सामने सड़क को अपना अघोषित स्टैंड बना लिया है।रेलवे के अधिकारी सब कुछ जान के भी मूकदर्शक बने हुए हैं।ई रिक्शा के चालकों में बहुत से नाबालिग हैं जिनके पास ई रिक्शा चलाने का कोई लाइसेंस तक नहीं है जो नियम कायदों को ताक पर रख दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं।
पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि दुर्ग में दोपहिया वाहनों की जांच तेजी से की जा रही है।बिना हेलमेट या ट्रिपल लोड दो पहिया वाहन को देखते ही रोककर चालान काटा जा रहा है।लेकिन, ऐसा लगता है कि ई-रिक्शा के मामले में अधिकारी आंखें बंद किए हुए हैं।लोगों की जान खतरे में डालकर फर्राटा भरने वाले ई रिक्शा चालकों पर नजर पड़ने के बाद भी पुलिस उन्हें यातायात नियम बताना मुनासिब नहीं समझ रही है। इससे ऐसा लग रहा है कि शायद कोई बड़ी दुर्घटना होने के बाद पुलिस इस मनमानी पर रोक लगाने की कवायद शुरू करे।
रायपुर/शौर्यपथ /लोकसभा सांसद श्री राहुल गांधी और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज नवा रायपुर के मेला ग्राउंड में आयोजित ’राजीव युवा मितान सम्मेलन’ में प्रदेश में नवनियुक्त 2000 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। सम्मेलन के मंच से प्रतीक स्वरूप इनमें से 20 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, सांसद श्री दीपक बैज सहित मंत्रिमण्डल के सदस्य, सांसद, संसदीय सचिव, विधायक, निगम मण्डल के अध्यक्ष तथा अनेक जनप्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित थे।
गौरतलब है कि राज्य गठन के बाद प्रदेश में पहली बार शिक्षकों की सीधी भर्ती की गई। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मार्च 2019 में व्याख्याता, शिक्षक एवं सहायक शिक्षक के 14,580 पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। विज्ञापित पदों के विरुद्ध कुल 10,834 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जा चुका है। वर्तमान में मई 2023 में 12,489 व्याख्याता, शिक्षक एवं सहायक शिक्षक के पदों में सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा 12 अगस्त, 2023 को इस भर्ती में व्याख्याता पद पर चयनित 232 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है। शिक्षक के विज्ञापित 5772 पदों में से 3449 पदों के लिए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किया जा रहा है। इनमें से 2000 अभ्यर्थियों को आज राजीव युवा मितान सम्मेलन में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। सहायक शिक्षक के 6285 पदों के लिये अभ्यर्थियों की ऑनलाईन काउंसिलिंग प्रक्रियाधीन है, शीघ्र ही इन्हें नियुक्ति आदेश जारी किया जायेगा।
आज जिन 20 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए है उनमें श्री राजेश पटेल, सुश्री नेहा भोई और सुश्री प्रमिला, जिला कोरिया, सुश्री वर्षा देवांगन, श्री शशांक साहू, सुश्री आभा रंजन, सुश्री मंजू सिदार, जिला बस्तर, सुश्री सुमन, सुश्री कविता निर्मलकर और सुश्री प्रिया, जिला कोण्डागांव, श्री सोनू जायसवाल, श्री आदित्य वर्मा, जिला सरगुजा, श्री चंद्रकांत गजेन्द्र, श्री दीपक कुमार वर्मा, जिला मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी, श्री यश कुुमार साहू, सुश्री गीतिका कुटारे, जिला कांकेर, सुश्री कुंती साहू, जिला दंतेवाड़ा, श्री कामेश, जिला जशपुर, श्री राहुल सिंह और सुश्री रोशनी सिंह, जिला सूरजपुर शामिल हैं।
भाजपा का आरोप पत्र छत्तीसगढ़ को बदनाम करने की साजिश
भाजपा का आरोप पत्र सतही झूठ का पुलंदा
भाजपा का आरोप पत्र छत्तीसगढ़ की जनता के खिलाफ - कांग्रेस
रायपुर। शौर्यपथ । प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा के द्वारा लगाये गये आरोप को सिरे से खारिज करते हुये कहा कि भाजपा के पास मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चेहरा के आगे कोई चेहरा नहीं है सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के आगे कोई मुद्दा नहीं है भूपेश सरकार में प्रदेश के हर वर्ग खुशहाल हुआ है। भाजपा राजनैतिक हताशा में जो आरोप लगा रहे है उसका कोई प्रमाण नहीं है।
ऽ भाजपा के आरोप पत्र से ही भूपेश बघेल की सफलता साफ नजर आ रही है जिस छत्तीसगढ़ की संस्कृति भाषा और तीज त्योहार को भाजपा ने 15 साल तक दबाकर रखा था। अपने आरोप पत्र में भाजपा छत्तीसगढ़ी भाषा का उपयोग करने को मजबूर हुई है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति का यही सम्मान तो भूपेश बघेल चाहते है।
ऽ जिन अमित शाह के ऊपर 1.45 लाख आरोप देश भर से केन्द्र सरकार पास पहुंचे है वे किस नैतिकता से कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी कर रहे है?
ऽ भाजपा का आरोप पत्र में जो कार्टून बनाया है उसी से साबित हो रहा है कि इसी झूठे आरोप पत्र को बनाने के लिये भाजपा छत्तीसगढ़ में ईडी को गली मुहल्लों में घुमवा रही है।
ऽ ईडी आईटी को लगाकर प्रदेश के 200 से अधिक झूठी कार्यवाहियां करवाने के बावजूद भाजपा कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक भी प्रमाणिक आरोप लगाने की स्थिति में नहीं है ईडी के माध्यम से पटकथा जरूर तैयार कराया लेकिन वह भी सतही और काल्पनिक साबित हुई है।
ऽ हाल ही में प्रधानमंत्री ने जिस अजीत पवार को 70 हजार करोड़ के सिंचाई घोटाले सहकारी घोटाले का प्रमुख आरोपी बनाया भाजपा के सहयोगी बनते ही ईडी ने चार्ज शीट से नाम हटा दिया।
ऽ अडानी के सेल कंपनी में लगे 20 लाख करोड़ रू. किसका है इसकी जांच क्यों नहीं की जा रही है।
ऽ भाजपा का आरोप पत्र झूठ का पुलिंदा है यह आरोप पत्र भूपेश सरकार के खिलाफ नहीं छत्तीसगढ़ की पौने तीन करोड़ जनता के खिलाफ लाया गया आरोप है। यह छत्तीसगढ़ को बदनाम करने की भाजपा की साजिश है।
ऽ इस आरोप पत्र से साबित हो गया कि भाजपा कांग्रेस सरकार का विरोध करते-करते छत्तीसगढ़ की विरोध करने लगी है।
ऽ यह आरोप पत्र छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री को बदनाम करने की साजिश है। छत्तीसगढ़ के तीज, त्योहार संस्कृति को सवंर्धित करने के प्रयासो पर आघात करने का प्रयास है।
ऽ भाजपा का आरोप पत्र उसके 15 साल के सरकार के भ्रष्टाचार की यादे प्रतीत हो रहा कांग्रेस सरकार के खिलाफ कोई मुदद्ा आरोप नहीं है तो अपने भ्रष्टाचारों की स्वीकारोक्ति को आरोप पत्र के रूप में प्रस्तुत किये है।
ऽ भाजपा का आरोप पत्र छत्तीसगढ़ के उन 24 लाख किसानों के खिलाफ आरोप है जिन्होंने अपना 107 लाख मीट्रिक टन धान 2640 रू. प्रति क्विंटल में बेचा है।
ऽ यह आरोप पत्र राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से 9000 एवं 10000 रू. इनपुट सब्सिडी प्राप्त करने वाले किसानों के खिलाफ है।
ऽ यह आरोप पत्र राज्य के उन 20 लाख किसानों के खिलाफ है जिनका 10 हजार करोड़ का कर्जा माफ हुआ है।
ऽ यह आरोप पत्र उन 44 लाख बिजली उपभोक्ताओं के खिलाफ है जिनका 4000 करोड़ का बिजली बिल भूपेश सरकार ने माफ किया है।
ऽ यह आरोप पत्र राज्य के उन तेंदूपत्ता श्रमिको के खिलाफ है जिन्हें 2500 के बदले 4000 रू. प्रति मानक बोरा मानदेय मिल रहा है।
ऽ यह आरोप पत्र राज्य के उन वनोपज संग्राहको के खिलाफ है जो 7 की जगह 65 लघु वनोपज बेच रहे है।
ऽ यह आरोप पत्र राज्य के नक्सल मोर्चे पर तैनात उन जवानो के खिलाफ है जो राज्य में शांति की बहाली के लिये दिन रात लगे है जिनके अथक प्रयास से छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद 80 प्रतिशत कम हुआ।
ऽ यह आरोप पत्र राजीव ग्रामीण कृषि मजदूरों के खिलाफ है जिन्हें 7000 रू. मानदेय मिल रहा।
ऽ यह आरोप पत्र राज्य के उन युवाओं के खिलाफ है जिनके सपने भूपेश राज में साकार हो रहे है।
ऽ यह आरोप पत्र उन आदिवासी किसानों के खिलाफ भी है जिनकी 4000 एकड़ जमीनें भूपेश सरकार ने वापस किया।
ऽ यह आरोप पत्र उन गोबर विक्रेताओ, स्व सहायता समूह की बहनों के खिलाफ है जो गोबर बेचकर वर्मी कम्पोस्ट बेच कर अपना जीविकोपार्जन कर रही है। यह आरोप पत्र गोठानों गांव वासियो को बदनाम करने की साजिश।
ऽ यह आरोप पत्र माता कौशल्या और भगवान श्री राम के खिलाफ है भूपेश सरकार ने माता कौशल्या के मंदिर का जीर्णोध्दार किया है। भगवान राम के वन गमन पथ को बनाया है 15 सालों तक भगवान राम माता कौशल्या को भूलने वाली भाजपा को यह बर्दास्त नहीं हो रहा है।
ऽ यह आरोप पत्र उन स्वामी आत्मानंद स्कूल के गरीब अभिभावको के खिलाफ है जिनके बच्चे मुफ्त में शिक्षा प्राप्त कर रहे है।
ऽ कुल मिलाकर यह आरोप पत्र छत्तीसगढ़ की स्वाभिमानी जनता के खिलाफ है।
ऽ अमित शाह प्रदेश की जनता को यह नहीं बताये की मोदी सरकार में 18 करोड़ रू. प्रति किलोमीटर की लागत में बनने वाला सड़क 250 करोड़ रू. प्रति किलोमीटर बनाकर अकूत भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
ऽ भारत माला प्रोजेक्ट और द्वारिका प्रोजेक्ट मोदी सरकार की भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गयी।
ऽ आयुष्मान योजना में दो से तीन मोबाईल नंबरो का इस्तमाल कर 9 लाख से अधिक फर्जी रजिस्ट्रेशन किया गया है। 88 हजार से अधिक मृतको के नाम से इलाज होने का दावा कर 2 लाख से अधिक दावा प्रस्तुत कर घोटाला किया गया है।
ऽ आयोध्या डेवलपमेंट में करोड़ो रूपये की गड़बड़ीया भाजपा की सरकार ने की है।
ऽ आयोध्या में निर्माणधीन राम मंदिर के भूमि में हेरा फेरी भाजपा नेताओं ने किया है।
ऽ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रमन सरकार के दौरान हुये 36000 करोड़ रू. के नान घोटाला, 6000 करोड़ रू. का चिटफंड घोटाला, पनामा पेपर मामला की जांच के लिये प्रधानमंत्री को पत्र लिखे जिसकी जांच क्यों नहीं करवायी जा रही है जिसका जवाब अमित शाह नहीं दिया।
ऽ 4400 करोड़ का शराब घोटाला और 1677 करोड़ रू. का गौशाला अनुदान घोटाला के आरोपी रमन सिंह, शाह के साथ मौजूद थे।
ऽ आय से अधिक संपत्ति के मामले में रमन सिंह के खिलाफ पीएमओ में लंबित शिकायत पर मौन क्यों है? गड़मुक्तेश्वर में रिर्साट और कलकत्ता की कंपनी से फर्जी एंट्री पर रमन सिंह के खिलाफ कार्यवाही क्यों नहीं हो रही है।
ऽ बृजमोहन अग्रवाल के परिजनों ने झलकी में सरकारी जमीन में कब्जा के मामला में शिकायत पीएमओ में लंबित है।
पत्रकारवार्ता में प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता आर.पी.सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी, वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा, प्रवक्ता वंदना राजपूत, अजय गंगवानी, आयुष पांडेय, सलाम रिजवी, मोहन लाल निषाद, सत्यप्रकाश सिंह, ऋषभ चंद्राकर उपस्थित थे।
जो वायदे किये, वो पूरे किये, छत्तीसगढ़ की सरकार ने किया बहुत अच्छा काम
सांसद श्री राहुल गांधी ने राजीव युवा मितान सम्मेलन के अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए कहा
प्रदेश में शासकीय नियुक्तियों में स्टाइपेंड व्यवस्था समाप्त
कौशल विकास से बढ़े रोजगार, छत्तीसगढ़ में हो रहा बढ़िया काम
पूरे देश में धान की सबसे ज्यादा कीमत छत्तीसगढ़ में
राजीव युवा मितान सम्मेलन में उमड़ा युवाओं का उत्साह
रायपुर/शौर्यपथ / हमने छत्तीसगढ़ में आम जनता से जो वायदे किये थे वो पूरे किये। किसानों का कर्ज माफ किया। बिजली बिल हाफ कर दिया, छत्तीसगढ़ में किसानों को धान के लिए सही दाम दिया। आज आप सभी प्रदेशों को देख लीजिए, लिस्ट निकालिये, धान के लिए सबसे ज्यादा पैसा कहाँ मिलता है। जवाब मिलेगा छत्तीसगढ़। जहाँ भी हम जाते हैं वायदा निभाते हैं। यह बात सांसद श्री राहुल गांधी ने नवा रायपुर में आयोजित राजीव युवा मितान सम्मेलन के मौके पर कही।
इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में शासकीय नियुक्तियों में स्टाइपेंड व्यवस्था समाप्त करने की घोषणा की। कार्यक्रम में श्री राहुल गांधी ने शानदार कार्य कर रहे सभी संभागों के राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों का सम्मान भी किया। इस मौके पर नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। साथ ही जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित वायदे से ज्यादा काफी टेबल बुक का विमोचन भी किया।
युवाओं की अभूतपूर्व उपस्थिति में हुए इस सम्मेलन में श्री राहुल गांधी ने कहा हमने यहाँ रोजगार सृजन पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया। मैंने मुख्यमंत्री श्री बघेल जी से कहा कि छत्तीसगढ़ में अलग अलग स्किल हैं। हर जिले में आप कुछ अलग सा बनाते हो। छोटे उद्यमियों को बैंक लिंकेज मिलना चाहिए। मैंने उनसे कहा कि आपका फोकस इन पर होना चाहिए, इसकी मार्केटिंग हो, मुझे खुशी है कि बघेल जी ने इस पर अच्छा काम किया है। इससे लाखों युवाओं के लिए रोजगार का रास्ता खुला है। छत्तीसगढ़ देश का केंद्र है। आपको देश का लाजिस्टिकल सेंटर बनना चाहिए। आप इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कीजिए ताकि छत्तीसगढ़ हिंदुस्तान का लाजिस्टिक सेंटर बन पाये। आप दुनिया को छत्तीसगढ़ से जोड़िये। इससे छत्तीसगढ़ के प्रोडक्ट केवल भारत ही नहीं, दुनिया में भी जाएं। मुझे लगता है कि छत्तीसगढ़ की सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है।
श्री राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के विकास के लिए युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी है। इसलिए ही हमने राजीव युवा मितान क्लब बनाये हैं। हर क्लब को एक लाख रूपए मिल रहे हैं। तीन लाख युवाओं को हमने क्लब में जोड़ा है। हमने पेसा कानून के माध्यम से आदिवासियों को उनके हक दिलाए। आदिवासी का मतलब इस देश की धरती के सबसे पहले आप मालिक हैं। मतलब जमीन पर जंगल पर जल पर आपका हक पहला बनता है।
श्री राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान के डीएनए में प्यार है मोहब्बत है। हम सबसे पहले हिंदुस्तानी हैं। हम सबको एक दूसरे के साथ जुड़कर मोहब्बत के साथ इज्जत के साथ रहना है। यह सबसे पुराना मैसेज है जिसे हमने भारत जोड़ो यात्रा में दिया। नफरत से और हिंसा से देश आगे नहीं जा सकता। हिंसा से देश की अर्थव्यवस्था नहीं बढ़ती। जब सबको एक साथ लाया जाता है तो देश जुड़ता है। छत्तीसगढ़ का भविष्य आपका है। आपको छत्तीसगढ़ का भविष्य संवारना है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि पांच साल पहले जब राहुल गांधी जी आये थे तो उन्होंने कहा था कि ऐसी योजनाएं बनाएं जिससे आम आदमी को लाभ हो, आदिवासियों को लाभ हो, किसानों को लाभ हो। हमने ऐसी योजनाएं बनाई जिससे लोगों को लाभ हुआ। किसानों को लाभ मिला। छत्तीसगढ़ में हम प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस नहीं लेते। पूरे छत्तीसगढ़ की जनता का भरोसा हमारे साथ है। युवा राष्ट्र की संपत्ति है और इस ऊर्जा का सही उपयोग हमें करना है। हम युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दे रहे हैं। हम लोगों को अधिकार संपन्न बनाते हैं। प्रधानमंत्री नेहरू जी से लेकर मनमोहन सिंह जी तक जब तक हमें अवसर मिला, लोगों को ताकत देने का काम किया है। पहली बार युवाओं का ऐसा मेला छत्तीसगढ़ में दिखाई दे रहा है। राजीव युवा मितान क्लब को हर साल एक लाख रुपए दिया जा रहा है ताकि हमारे युवा साथी अपने गाँव की संस्कृति, खेलकूद और शासन की जानकारी भी वंचित वर्गों तक पहुँच पाए। ये दिन रात मेहनत करते हैं इन सब तक ये शासन की योजनाओं की जानकारी देते हैं। आने वाले पाँच सालों में हमने दस से बारह लाख रोजगार के सृजन का लक्ष्य रखा है। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने अपना अमूल्य समय देने के लिए श्री राहुल गांधी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, सांसद श्री दीपक बैज, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन ने भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा ने स्वागत भाषण किया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डा. चरणदास महंत, सांसद श्रीमती फूलोदवी नेताम, श्रीमती रंजीत रंजन, कृषि मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, पंचायत विकास मंत्री श्री रविंद्र चौबे, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री शिव डहरिया, संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा, सहकारिता मंत्री श्री मोहन मरकाम, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, संसदीय सचिव तथा निगम मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित थे।
आयुक्त ने घरों और दुकानों में पहुँचकर कूलरों व टायरों में अमले के साथ डेंगू के लार्वा की जांच
दुर्ग । शौर्यपथ । नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर क्षेत्र में डेंगू के रोकथाम को लेकर आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने मुहिम तेज की है। इस संदर्भ में वार्ड क्रमांक 60 कतुलबोर्ड, वार्ड 59 हरिनगर एवं वार्ड 21 क्षेत्र के अलावा क्षेत्र अंतर्गत निरीक्षण दौरा किया।उन्होंने अमले के साथ कूलरों एवं दुकानों पर रखे टायरों की जांच कर लोगो से कहा कि घर मे या आस पास पानी जमा होने न दे,आवश्यकता न हो तो कूलर में नही रखें पानी।स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के साथ उन्होंने सफाई व्यवस्था और खाली प्लाटो में जल भराव की निकासी का जायजा लिया ओर निकासी करने की बात कही।इसी के साथ ही नागरिकों से मिलकर उन्हें घर के गमलों, टंकियों इत्यादि में पानी न जमा होने देने को लेकर जागरूक किया एवं घरों में टायर,कूलर इत्यादि को सुखाकर हटाये जाने को लेकर अपील की।डेंगू के लार्वा का प्रसार स्वच्छ ठहरे हुए जल एवं बारिश के जल भराव वाले क्षेत्रों में होता है।जिससे बचाव हेतु लोगों के बीच जनजागरूकता के साथ ही स्वच्छता विभाग की ओर से सफाई व्यवस्था बनाये रखने की आवश्यकता होती है।वार्डो में निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने गीला सूखा कचरा का भी अवलोकन कर उन्होंने मौजूद सभी सफाई कर्मियों को नालियों में ऑयल छिड़काव,केमिकल छिड़काव, सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देश दिए जिससे डेंगू के प्रसार को समय से पहले रोक दिया जाए।डेंगू रोकथाम एवं सफाई व्यवस्था को लेकर आयुक्त लोकेश चंद्रकए द्वारा आगे भी लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वार्डों का निरीक्षण करेंगे एवं स्वस्थ्य विभाग अमला को निरन्तर इस हेतु तैयार रहने कहा गया है।महापौर धीरज बाकलीवाल ने डेंगू से लड़ने घर घर अभियान चलाने और घरों और दुकानों में अभियान चलाने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी को दिये।उन्होंने कहा कि लोगो को डेंगू व मलेरिया से बचने के लिए मच्छरदानी लगाकर सोने की सलाह दी। पानी को एक जगह एकत्रित नही रखने की समझाईश दी।
दुर्ग । शौर्यपथ । दीपक नगर निवासी श्रीमती कुसुम तोपखानेवाले के निधन के पश्चात उनके परिवार ने उनके नेत्रदान एवं त्वचा दान कर समाज को समर्पित किया उनकी पुत्री तृप्ति,नीति,मुक्ति एवं दामाद अजय, सुनील, एवं मुकेश ने देहदान एवं त्वचा धन हेतु सहमति दी निधन का समाचार मिलते ही नवदृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,रितेश जैन दीपक नगर निवास पहुंचे व नेत्रदान, त्वचा दान हेतु व्यवस्था संभाली
श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के डॉ पुष्पेंद्र सिंह लहरे व नेत्र प्रभारी विवेक कसार ने श्रीमती कुसुम के कॉर्निया कलेक्ट किए एवं विवेक कसार ने कहा नवदृष्टि फाउंडेशन के प्रयास से नेत्रदान हेतु जागरूकता बढ़ी है जो हमारे आस पास के क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है
आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ अजय गोवर्धन ने परिवार को त्वचा दान हेतु परिवार को सहमत किया एवं सुधीर कुलकर्णी ने नेत्रदान हेतु प्रयास कर सहमति ली सेक्टर 9 हॉस्पिटल के डॉ अनिरुद्ध मेने के निर्देशन में रश्मि सिस्टर,संजय,मोहम्मद कमर,राजेश,राजेंद्र ने स्कीन कलेक्ट की जो की बर्न यूनिट में गंभीर रूप से भर्ती मरीजों के कार्य आएगी व् उन्हें नया जींवन मिलेगा
राज आढ़तिया ने कहा नव दृष्टि फाउंडेशन की ओर पहला स्कीन डोनेशन है एवं समाज को नेत्रदान की तरह त्वचा का हेतु भी जागरूक करना होगा ताकि आने वाले समय में अधिक से अधिक लोग त्वचा दान करेंनवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,मंगल अग्रवाल,किरण भंडारी,रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पियूष मालवीय,विकास जायसवाल,मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सपन जैन ,यतीन्द्र चावड़ा , बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख,सूरज साहू ,मोहित अग्रवाल,चेतन जैन,दयाराम टांक ने श्री श्रीमती कुसुम तोपखानेवाले को श्रद्धांजलि दी परिवार को साधुवाद दिया।
दुर्ग । शौर्यपथ । भारतीय जनता युवा मोर्चा दुर्ग ग्रामीण विधानसभा की आवश्यक बैठक उतई भाजपा कार्यालय में संपन्न हुआ।जिसमें मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर विधानसभा में होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। 6 सितंबर को नव मतदाताओं का सम्मेलन होगा, जिसमें नए मतदाताओं को जोड़ा जाएगा।इस अवसर पर जिला महामंत्री ललित चंद्रकार, भाजयुमों जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव,भाजयुमों महामंत्री मनोज शर्मा,उतई मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा,रिसाली मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शेंडे,जिला मंत्री रोहित साहू,महामंत्री सोनू राजपूत, भारतीय जनता युवा मोर्चा दुर्ग ग्रामीण विधानसभा प्रभारी अभिषेक सिंह,भाजयुमों अध्यक्ष उतई प्रवीण यदु,भाजयुमों अध्यक्ष रिसाली नरेंद्र निर्मलकर,भाजयुमों अध्यक्ष अंजोरा लिखेश्वर देशमुख,पूनमचंद सपहा, सुजीत कुमार यादव,सतीथ चंद्रकार, डिलेश गब्बर साहू,करण सेन,प्रवीण राजपूत,नीलम सिंह,सहित अधिक संख्या में कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहें ।*
दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट
कवर्धा- .. फ्रेंडशिप डे की तर्ज पर रक्षाबंधन के दूसरे दिन भादो कृष्ण पक्ष की प्रथम तिथि पर भोजली महोत्सव मनाने की परंपरा रही है परंपरा अनुसार भोजली पर्व शुक्रवार को जिला मुख्यालय के राजमहल परिसर में शहर की महिलाएं बच्चे टोकरी में भोजली लेकर पहुंची राजमहल परिसर में शाम को महारानी कृति देवी सिंह ने भोजली की पूजा की शहर की महिला मंडली की महिलाओं से रानी साहिबा कृतिदेवी मिली भोजली पूजा के बाद राजमहल से सिर पर टोकरी में भोजली लिए बच्चे और महिलाएं का समूह एक कतार में तालाब किनारे पहुंची जहां भोजली विसर्जन किया गया विसर्जन के दौरान भोजली तालाब के आसपास काफी भीड़ देखने को मिले कवर्धा में भोजली महोत्सव की परंपरा लगभग 275 साल पुरानी है राज परिवार में प्राचीन काल से ही यह पर्व मनाने की परंपरा चल रही है भोजली पर्व पर राजमहल के दरवाजे सुबह से महिलाओं के लिए खोल दिए गए थे इस अवसर पर गोलू दीवाना एवं लक्ष्मी शर्मा का भजन गायन हुआ एवं राजमहल से राज परिवार से जुड़े हुए बीटन बीटन ढीमर एवं भगवती गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके परिवार वालों को सम्मानित किया गया इस पर रानी साहिबा ने कहा कि राजमाता साहिब साहिब के समय से दोनों महिलाएं विगत 40 वर्षों से जुड़ी हुई थी भोजली का पर्व धार्मिक सामाजिक समरसता मैत्री भाव का प्रतीक है जिसे देवी स्वरूप माना गया है पश्चात 31 महिला मंडली को रानी साहिबा कीर्ति देवी सिंह जी के द्वारा सम्मानित किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन खेड़ापति हनुमान मंदिर के पंडित जी चंद्र किरण तिवारी एवं लक्ष्मी शर्मा रायपुर के द्वारा किया गया
नगरी। 27 अगस्त,रविवार को बोरई के एकवारी के जंगल में नक्सलियों के इकट्ठा होने की सूचना के बाद डीआरजी. धमतरी टीम एवं डीआरजी. गरियाबंद की संयुक्त नक्सल ऑपरेशन टीम द्वारा एक नक्सली को मार गिराया गया। मृतक नक्सली का आज बोईर गांव के जंगल में शासन प्रशासन की उपस्थिति में सर्व धर्म सेवा समिति द्वारा अन्तिम संस्कार किया गया
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
