
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल ने भी दी थी पीएम मोदी को सलाह
नई दिल्ली / एजेंसी /
कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के खौफ का असर दिखने लगा है. ओमिक्रॉन के चलते 5 दिसंबर से बहाल होने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर लिया गया फैसला टालना पड़ा है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अधिकारियों को कहा था कि इस फैसले को फिर से देखें. डायरेक्?टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (ष्ठत्रष्ट्र) की ओर से आज जारी नोट में कहा गया है, 'बदले वैश्विक परिदृश्?य के चलते स्थिति पर गहराई से नजर रखी जा रही है और सभी हितधारकों से चर्चा के बाद इंटरनेशनल यात्री सेवाओं को फिर से प्रारंभ करने का फैसला लिया जाएगा और इसे उचित समय पर सूचित किया जाएगा.Ó
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अधिकारियों को सलाह दी कि वे कोरोना वायरसके नए वैरिएंट बी 1.1.529 या ओमिक्रॉन को ध्?यान में रखते हुए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर योजना की समीक्षा करें. पीएम ने कोविड-19 और टीकाकरण से संबंधित स्थिति की समीक्षा के लिए आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही थी. इसके साथ ही पीएम ने विदेशों से आने वालों की निगरानी करने और जोखिम वाले देशों पर ध्?यान देने के साथ मौजूदा दिशानिर्देशों के आधार पर कोविड टेस्?ट कराने की बात भी कही थी. गौरतलब है कि कोविड-19 का वेरिएंट ओमिक्रॉन पहली बार दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था.
पीएम मोदी ने कहा था कि उच्च मामलों की रिपोर्ट करने वाले समूहों में गहन नियंत्रण और सक्रिय निगरानी जारी रहनी चाहिए. साथ ही उन्?होंने अधिक सतर्क रहने और मास्किंग और सोशल डिस्टेंसिंग जैसी उचित सावधानी बरतने की जरूरत भी बताई थी.
मुख्यमंत्री बघेल ने भी दी थी प्रधानमंत्री मोदी को सलाह
बता दे कि पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने प्रधान मंत्री मोदी से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर वर्तमान में नए वेरिएंट के खतरे को देखते हुए रोक लगाने की बात कही थी जिसके बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा नेताओ द्वारा एक राजनैतिक जंग सा छिड गया था और प्रवक्ता से लेकर नेता प्रतिपक्ष तक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ब्यान की आलोचना कि थी . नए वेरिएंट के खतरे को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री बघेल ने विदेश से छत्तीसगढ़ आने वाले नागरिको की स्क्रीनिंग के लिए निर्देशित किया था और प्रदेश के तीनो एयर पोर्ट पर सख्त स्क्रींग का आदेश भी विभाग द्वारा ज़ारी हुआ था ताकि छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए वेरिएंट को रोका जा सके . आज प्रधान मंत्री द्वारा अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के 15 दिसंबर से शुरू होने के फैसले पर नए वेरिएंट के खतरे से रक्षा के लिए रोक लगाने की बात पर आने वाले दिनों में एक बार फिर छत्तीसगढ़ में राजनैतिक बयानों की बौछार हो सकती है .
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
