
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
दुर्ग / शौर्यपथ /
दुर्ग नगर पालिका निगम में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर हिन्दू युवा मंच ने संगठन प्रमुख गोविंद राज नायडू के निर्देशानुसार 30 दिसंबर 2021 को संगठन अध्यक्ष श्रीकुमार नायर के नेतृत्व में निगम प्रशासन का घेराव करेगी . इसी तारतम्य में संगठन के कार्यकर्ता व निगम क्षेत्र के रहवासी हज़ारों की संख्या में हिंदी भवन के सामने एकत्रित होने की अपील की है . इस घेराव की तैयारी हिन्दू युवा मंच द्वारा पिछले कई दिनों से किया जा रहा है . शहर में जगह जगह पोस्टर बैनर लगाकर आम जनता से इस घेराव में जुडऩे कि भी अपील की जा रही है .
उक्त आंदोलन के सचेतक जिला योजना समिति के सदस्य व पार्षद अरुण सिंह ने निगम में चल रही धाँधलियो को विसंगतियों को कार्यकर्ताओं के समक्ष घेराव पूर्व तैयारी में लिए गए बैठक में रखा. सवप्र्रथम उन्होंने बताया कि तीन दिनों से शहर में निगम द्वारा पानी की सप्लाई अवरुद्ध है और शहर पानी के बिना त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहा है लेकिन निगम की सरकार के आंखों का पानी शायद मर गया है क्योंकि निष्क्रिय नपुंसक निगम प्रशासन को इस प्यास से तड़पते शहर की कोई चिंता ही नही है , उन्होंने याद दिलाया कि सामान्य सभा में शहर हित के मुद्दों पर निरन्तर ध्यानाकर्षण करने के पश्चात भी निगम प्रशासन जनहित के मुद्दों पर उदासीन है ,जनता परेशान है ।
मुख्य रूप से वार्ड 56 के तालाब क्षेत्र का विस्थापन,सामाजिक सुरक्षा पेंशन, शवांजली,कार्यरत कर्मचारियों के व्यवहार, नगद खर्च का हिसाब समेत 17 सूत्रीय माँगो को निगम प्रशासन के समक्ष रखा जायगा उक्त आंदोलन में संगठन महामंत्री राजेश शर्मा, कार्यक्रम प्रभारी राजा देवांगन सुरेंद्र जैन अमित पुरोहित मंगल सिंह राहुल जैन जय देवांगन अर्पित बरनवाल अभिषेक शर्मा राकेश तिवारी इत्यादि हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे
राशि वापस लाने की नाकामी पर हुई चर्चा . हिन्दू युवा मंच की बैठक में निर्दलीय पार्षद अरुण सिंह द्वारा पूर्व के भाजपा सरकार के समय निगम की 10 करोड़ की राशि जो जनहित के लिए थी उसे भी वर्तमान सरकार द्वारा वापस नहीं ला पाने की बात कही गयी . बता दे कि सत्ता परिवर्तन होने के बाद निगम क्षेत्र में विकास कार्य के लिए 10 करोड़ की राशि कार्य अप्ररम्भ की स्थिति में वापस हो गयी थी जिसमे से सिर्फ 3 करोड़ की राशि ही वापस आयी है .
पार्षद अरुण सिंह ने पहले ही चेताया था ..
बता दे कि अगस्त महीने की सामान्य सभा के दिन पार्षद अरुण सिंह द्वारा निगम में व्याप्त समस्याओ के बारे में सवाल किया था और कहा था कि अगर जवाब नहीं मिला तो आन्दोलन किया जाएगा . शहर के हित में निगम प्रशासन को और शहरी सरकार को जवाब देना ही होगा .
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
