
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग जिला प्रदेश का सबसे ज्यादा हाई प्रोफाइल जिला है बावजूद इसके अगर दुर्ग जिला मुख्यालय की स्थिति देखे तो विकास के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार नजर आ रहा है . प्रदेश के गृह मंत्री तम्र्द्वाज साहू की अनुशंसा से दुर्ग जिला मुख्यालय में कही सड़क चौडीकरण तो कही पानी निकासी के लिए नालियों का निर्माण कार्य प्रगति पर है . पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा जिला मुख्यालय दुर्ग में in दिनों विकास कार्य तो तेजी से चल रहा है किन्तु इस विकास कार्य में खुल कर भ्रष्टाचार देखने को मिल रहा है .
अगर सड़क चौडीकरण की बात करे तो नेहरू नगर चौक से पुलगांव चौक तक सड़क चौडीकरण के कार्य में ठेकेदार द्वारा आम जनता के जान के साथ खुले आम खिलवाड़ किया जा रहा है . जहाँ मर्ज़ी ठेकेदार द्वारा निर्माण में काम आने वाले मटेरियल को गिराया जा रहा है , मलबे को सड़क तक फैलाया जा रहा है , कही भी ऐसी कोई सुरक्षा सम्बन्धी उपाय नहीं अपनाए जा रहे है जिससे आम जनता को परेशानियों से बचाया जा सके . अति व्यस्तम मार्ग होने के बावजूद भी जगह जगह रोड क्रासिंग का मार्ग खुल गया तो डिवाईडर से निकले हुए सरिये नजर आ रहे है . , नालियों के निर्माण में कही भी मानको का ख़याल नहीं रखा जा रहा किन्तु जिम्मेदार इंजिनियर और पीडब्ल्यूडी विभाग के प्रमुख कार्यपालन अभियंता अशोक श्रीवास को ये सब नजर नहीं आ रहा . आएगा भी कैसे बड़ी बड़ी सरकारी गाडियों में सफ़र करने वाले अभियंता आम जनता की परेशानियों को कैसे समझ सकते है , सड़क के गड्ढो का अहसास कैसे हो सकता है क्योकि अभियंता साहब के घर के दरवाजे तक पक्की गड्डा मुक्त सड़क जो बनी है . किन्तु आम जनता रोज खतरों से मुकाबला करते हुए सफ़र कर रही है .
वही गर शिवनाथ नदी रोड से नयापारा रोड की बात करे तो नयापारा रोड पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा नाली निर्माण का कार्य किया जा रहा है नाली निर्माण के कार्यों मेंमानको को एक तरफ रख कर मनमर्जी से ठेकेदार द्वारा भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है गुणवत्ता के मामले में नाली कभी भी टूट है जहां पर सरिए की दूरी 6 सेंटीमीटर की होनी चाहिए वहां पर 10 से 12 सेंटीमीटर की दूरी पर सरिया लगाकर खुलेआम भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है .
वही कार्य को देखने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग का कोई भी अधिकारी कर्मचारी मौजूद नहीं है भ्रष्टाचार का आलम यह है कि इस नाली निर्माण के समय सुरक्षा मांगों को भी दरकिनार किया जा रहा है ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ठेकेदार द्वारा अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है अपनी मनमर्जी से कार्य करो आम जनता को परेशानी हो तो साथ ही भ्रष्टाचार भी खुलकर कर सकते हो क्योंकि यहां पर कोई भी देखने वाला नहीं है .
क्या पीडब्ल्यूडी के अधिकारी प्रदेश के मंत्री की छवि को खराब करने के लिए इस तरह खुलकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं क्या पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता अशोक श्रीवास की इस कार्य को लगाम लगाने में असमर्थ हैं या फिर पर्दे के पीछे ठेकेदार और अधिकारियों के बीच में कोई बड़ा सौदा हो गया है कि इस कार्य में कोई भी अधिकारी ठेकेदार के कार्यों का निरीक्षण ना करें और खुलकर भ्रष्टाचार को अंजाम दें ताकि शहर में इस तरह भ्रष्टाचार का कार्य हो और शहर की जनता को इस तरह की स्तरहीन नाली समर्पित कर जेब गर्म करते रहे ..
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
