
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दीपक वैष्णव की रिपोर्ट
कोंडागांव । शौर्यपथ । छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय कोडागांव द्वारा वर्ष 2019 -20 में अतिथि शिक्षकों का विषय वार कुल 250 पदों का विज्ञापन जारी हुआ था , संबंधित भर्ती में अनियमितता के संबंध में जांच प्रतिवेदन अनुसार कार्यरत अतिथि शिक्षकों की भर्ती पर त्रुटि होने के कारण स्थानीय अतिथि शिक्षक 44 पूर्व से कार्यरत अतिथि शिक्षक 154 कुल 198 अतिथि शिक्षकों को अध्यापन कार्य के पृथक करने का आदेश दिनांक 25 फरवरी 2022 को जारी किया। विद्या मितान अतिथि शिक्षकों का दावा है हम सभी विगत कई वर्षों से जिले के अलग-अलग विद्यालयों में विद्या मितान अतिथि शिक्षक के रूप में सेवा देते आ रहे थे।लेकिन विभाग द्वारा हाल में जारी नई सूची में हमको अपात्र घोषित किया गया जिसमें अपात्र घोषित करने का कारण आवेदन जमा न करने, बीएड डीएड ना होने आदि का उल्लेख है। कार्यमुक्त आदेश मिलने से हमारे सामने रोजगार की समस्या पैदा हो गयी। एकमात्र शिक्षकीय पेसे के भरोसे अपने परिवार का जीविकोपार्जन चलता था।जिससे व्यथित होकर हम सभी शिक्षक एकत्रित हो आगे की रणनीति तैयार कर रहे ।
अतिथि शिक्षकों के द्वारा आज कलेक्टर को अपनी समस्या बताने पहुँचे थे मगर कुछ कारण वश मुलाक़ात नही हो सकी थी ।जिसके बाद शिक्षकों sdm कार्यलय व खंड शिक्षा विभाग में भी गुहार लगानें पहुचे ।जिसके फलस्वरूप शिक्षा विभाग ने आखिर गुहार सुन ही ले ।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
