
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग । शौर्यपथ । दुर्ग नगर निगम की पूर्व पार्षद एवं वर्तमान में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कन्या ढीमर ने दुर्ग निगम क्षेत्र स्थित सरस्वती नगर में स्थित प्रधानमंत्री आवास में जबरन कब्जा करने को सही ठहराया कन्या ढीमर ने कहा कि सरस्वती नगर स्थित प्रधानमंत्री आवास में व्यवस्था का अभाव है और पुलिस प्रशासन की लापरवाही के चलते अनैतिक कार्य अपनी चरम सीमा पर है वही महापौर धीरज बाकलीवाल के बार बार आवेदन करने के बावजूद भी प्रशासन कुंभकरण की नींद सो रहा है उक्त तरह का बयान देकर कन्या ढीमर ने अपने आपको बचाने की तो कोशिश की है किंतु बचाने की कोशिश में कन्या ढीमर यह भूल गई कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और निगम में भी कांग्रेस का महापौर ऐसे में निगम प्रशासन की लापरवाही महापौर के आवेदनों पर किसी तरह की कार्रवाई का ना होना पुलिस प्रशासन की कुंभकरण की नींद का सोना सीधा-सीधा या आरोप लगाता है कि प्रदेश के गृह मंत्री अपने कार्य में अपने विभाग में पकड़ नहीं बनाए हुए हैं वही प्रशासन भी महापौर के आवेदन को गंभीरता से नहीं ले रहा है राजनीतिक हलकों में इसका अर्थ यह निकाला जा रहा है कि प्रदेश के गृह मंत्री एवम् महापौर धीरज बाकलीवाल एक निष्क्रिय महापौर के रूप में निगम में विराजमान है जबकि महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर सरकारी आवास की सुरक्षा के लिए अवैध कब्जे को जायज ठहरा रही हैं वही महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कार एजेंसी को समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है जिसका सीधा अर्थ यह है कि निगम प्रशासन भी कार्य में लापरवाही कर रही है और ठेकेदार को समय पर भुगतान नहीं कर रही है बता दें कि सरस्वती नगर में स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र अपात्र की सूची में भी भाजपा द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए हैं वही भाजपा ने पूर्व पार्षद पर पैसे के लेनदेन का भी आरोप लगाया है जिसकी सफाई देते हुए पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस की अध्यक्ष कन्या ढीमर ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए पुलिस प्रशासन की कुंभकरण नींद को दोष देते हुए अपने आप को बचा लिया किंतु अपने आप को बचाने के चक्कर में प्रदेश सरकार पर ही कुशासन का आरोप लगा दिया अब देखना यह है कि दुर्ग शहर के विधायक जो हमेशा दावा करते हैं कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में विकास कार्य और सुशासन निर्मित है ऐसे में उन्हीं की पार्टी की महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर के द्वारा लगाया गया गंभीर आरोप पर विधायक अरुण वोरा क्या सफाई देते हैं एवं कांग्रेस सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाने वाले महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर पर संगठन किस तरह से अपने पक्ष को रखता है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
