
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग। शौर्यपथ । दुर्ग नगर निगम की आज सामान्य सभा की बैठक है सामान्य सभा की बैठक बजट सत्र को लेकर है आज की बैठक में दुर्ग निगम की शहरी सरकार जनता के हितों के लिए क्या क्या कार्य योजना बना रही है इसका खुलासा करेगी वहीं विपक्ष भारतीय जनता पार्टी भी सामान्य सभा के लिए अपनी पूरी तैयारी कर रखी है किंतु इन सब में यह बात बड़ी महत्त्व पूर्ण हो जा रही है कि सामान्य सभा की इस बैठक में दुर्ग के सांसद विजय बघेल नगर पालिक निगम के पदेन पार्षद भी हैं शामिल होंगे कि नहीं । पूर्व के दिनों में 15 मार्च को रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक में प्रदेश की राज्यपाल सुश्री अनसूया उइके शामिल हुई थी और रायपुर नगर निगम के विकास के कार्यों को बैठक के माध्यम से देखी और समझी वही दुर्ग नगर निगम के सामान्य सभा की बैठक में दुर्ग के विकास के लिए अपनी महत्वपूर्ण राय देने के लिए जिस सांसद विजय बघेल को दुर्ग की जनता ने विधायक अरुण वोरा से भी ज्यादा मत देकर जीत दिलाई थी वह सांसद विजय बघेल क्या दुर्ग के विकास कार्य के लिए हो रहे बजट सत्र में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाएंगे या फिर जनप्रतिनिधि को भेजकर सिर्फ अपनी उपस्थिति प्रतिनिधि के रूप में दर्ज कराएंगे जब से विजय बघेल दुर्ग लोकसभा के सांसद बने हैं तभी से सांसद विजय बघेल दुर्ग की विकास से परोक्ष अपरोक्ष रूप से दूर ही रहे है चाहे वो शहर की बदहाल व्यवस्था हो या विकास की धीमी रफ्तार हो , प्रधान मंत्री आवास योजना हो या अमृत मिशन में लेट लतीफी हर मामले में कोई सार्थक पहल कही भी नजर नहीं आ रही हैं ।
अब देखना यह है कि आज के बजट बैठक में सांसद विजय बघेल दुर्ग की जनता के दिए समर्थन का मान रखते है या नहीं ...
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
