August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का मुख्यमंत्री शिवराज पर पलटवार जो शिवराज मध्यप्रदेश को नहीं संभाल पा रहे छत्तीसगढ़ में ज्ञान बांटने आये थे -मोहन मरकाम Featured

    • doing of business

    राजनंदगांव / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि खैरागढ़ की जनता ने मन बना लिया है वहां से कांग्रेस की प्रत्याशी यशोदा वर्मा प्रचंड बहुमत से चुनाव जीत रही है। छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं से खैरागढ़ का चुनाव नहीं संभल पा रहा इसीलिये भाजपा देश भर से भाजपा नेताओं को बुला कर भाजपा खैरागढ़ चुनाव लड़ने की औपचारिकता निभा रही है। भाजपा के जितने भी नेता छत्तीसगढ़ आये सबने छत्तीसगढ़ के किसानों के खिलाफ में बयान दिया। भाजपा के सारे के सारे नेता कांग्रेस के द्वारा खैरागढ़ को जिला बनाने के वादे का विरोध कर रहे भाजपा को खैरागढ़ जिला बनने पर पीड़ा है।  केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को 2500 में धान कीमत देने पर राज्य के दिवालिया होने की बात कहकर गये। जिन शिवराज से मध्यप्रदेश नहीं संभल पा रहा वे शिवराज छत्तीसगढ़ में बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे। शिवराज बतायें मध्यप्रदेश में किसानों की धान कितने में खरीद रहे हैं। देश में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल मध्यप्रदेश में क्यों है? जो शिवराज मध्यप्रदेश की जनता को पीने का पानी उपलब्ध नहीं करवा पा रहे वे खैरागढ़ में विकास का ज्ञान दे रहे थे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों से फीस नहीं लेने का निर्णय लिया है। शिवराज सिंह मध्यप्रदेश के बेरोजगार छात्रों से परीक्षा फीस के नाम पर 455 करोड़ रू.वसूला है। जिस शिवराज के राज में मध्यप्रदेश महिला अपराध की राजधानी बन गया वे शिवराज सुशासन की बातें कर डींग हांक रहे थे। मध्य प्रदेश का ऐसा राज्य हो गया जहां दवाइयां महंगी है और शराब सस्ती है। जो मध्यप्रदेश शिवराज के राज में कर्ज के कारण दिवालिया होने के कागार पर है जो मध्यप्रदेश रिजर्व बैंक के निर्धारित सीमा से अधिक कर्ज ले चुका हो वे खैरागढ़ में डींगे हांकर अपनी जगहंसाई ही करवा रहे थे। शिवराज सिंह कांग्रेस की सरकार को चुरा कर मध्यप्रदेश की जनता पर कुशासन कर रहे है। जनता ने तो शिवराज को 2018 में ही सरकार से बेदखल कर दिया था। वे भाजपा की खैरागढ़ में डूबती नैया को क्या बचा पायेंगे?

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision