
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
रायपुर / शौर्यपथ / दो माह पहले मणिपुर में हुई महिलाओं के साथ मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना जिसका वीडियो वाइरल होने के बाद पूरा देश स्तब्ध रह गया . पुरे देश से मणिपुर में हुई इस घटना के जिम्मेदार लोगो पर कड़ी कार्यवाही की मांग उठने लगी वही मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग भी तेज हो गयी . हालकी घटना के दो महीने बाद हुए ऍफ़आईआर के बावजूद 15 दिनों बाद भी भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार पर किसी भी तरह के कोई कड़े कदम केन्द्रीय नेत्रित्व ने नहीं उठाया . वही महिलाओं पर अत्याचार कितना हुआ यह देखने एक दल पश्चिम बंगाल जरुर गया परन्तु अभी मणिपुर का रुख नहीं किया गया वही दो महीने से ज्यादा समय से आग में जल रहे मणिपुर पर महिलाओं के साथ हुए घृणित घटना के विडिओ वाइरल होने के बाद देश के प्रधान मंत्री को काफी पीड़ा हुई और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की बात कही गयी .
वही इस घटना पर मन की पीड़ा को उजागर करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी पर कड़ा प्रहार किया . संचार प्रमुख ने कहा कि मणिपुर में जो कुछ हुआ है उससे सारे देश के सर को शर्म से झुका दिया गया है . संचार प्रमुख ने पीएम मोदी से सवाल पुझते हुए कहा कि कहा मर गयी प्रधानमंत्री जी आपकी गैरत ,घटना पर रोष व्यक्त करते हुए संचार प्रमुख ने आगे कहा कि हमारी माताओ और बहनों के साथ इतना निर्ल्लज व्यवहार किया गया है इतना क्रूर व्यवहार किया गया है . मणिपुर को इस स्तर तक लाने के लिए कौन जिम्मेदार है? प्रधानमंत्री जी आपका मौन जिम्मेदार है ,आपकि अकर्म्यता जिम्मेदार है आपका कुशासन जिम्मेदार है , आपकी अक्षमता जिम्मेदार है , यदि आपमें तनिक भी साहस बचा है तो तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे .
संचार प्रमुख ने कहा कि इस घृणित घटना के बाद आज देश की जनता अपने आप में शर्मिंदगी महसूस कर रही है . हमारे देश में " यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः। ". और यहाँ पर महिलाओं को सरेआम नंगा किया गया ,उनके साथ बलात्कार किया गया उनकी रैली निकाली गयी .
संचार प्रमुख शुक्ला ने पुनः पीएम मोदी से सवाल किया कि कहा है आपकी गैरत प्रधानमंत्री जी कहा है आरएसएस , कहा चली गयी आपकी शक्तिशाली नैतिकता कहा है . वही भाजपा नेताओ पर सवालिया निशाँ लगाते हुए संचार प्रमुख ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पार्टी विथ डिफरेंट बोलने वाले क्या सारे के सारे नरेन्द्र मोदी के चाटुकार बने रहेंगे और इस प्रकार की अकर्मणता दिखाते रहेंगे. इस घृणित घटना के वीडियो वाइरल होने के बाद हर जगह से पीएम मोदी एवं मणिपुर सरकार पर सवाल उठ रहे है किन्तु जवाब कही नहीं किसी के पास नहीं .....
देखिये क्या कहा संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने मणिपुर की घटना पर
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
